Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

दूसरे चरण में 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान जारी, यूपी के अमरोहा, नगीना समेत 8 सीटों का प्रतिशत..

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान चल रहा है। साथ ही ओडिशा विधानसभा की 35 सीटों पर भी मतदान हो रहा है। इस दौरान यूपी की 8 और बिहार की 5 सीटों पर भी मतदान जारी है। दूसरे चरण में कुल 1596 प्रत्याशी मैदान में हैं जिनकी किस्मत का फैसला 15.5 करोड़ मतदाता कर रहे हैं। इस दौरान 1.8 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं। हांलाकि यूपी में किसी तरह की गड़बड़ी की बात नहीं सामने आई है।

दूसरे चरण में इतने राज्य और इतनी सीटें पर चुनाव

राज्य – सीटें

  1. उत्तरप्रदेश – 8
  2. बिहार – 5
  3. तमिलनाडु – 38
  4. कर्नाटक – 14
  5. महाराष्ट्र – 10
  6. ओडिशा – 5
  7. असम – 5
  8. पश्चिम बंगाल – 3
  9. छत्तीसगढ़ – 3
  10. जम्मू-कश्मीर – 2
  11. मणिपुर – 1
  12. पुडुचेरी – 1

इन दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला

ये दिग्गज हैं मैदान में.. 

  • हेमामालिनी (भाजपा) मथुरा, उत्तरप्रदेश
  • राज बब्बर (कांग्रेस) फतेहपुर सीकरी, उत्तरप्रदेश
  • कार्ति चिदंबरम (कांग्रेस) शिवगंगा, तमिलनाडु
  • कनिमोई (द्रमुक) थूथूकुड़ी, तमिलनाडु
  • तारिक अनवर (कांग्रेस) कटिहार, बिहार
  • सुष्मिता देव (कांग्रेस) सिलचर, असम
  • डॉ. जितेंद्र सिंह (भाजपा) उधमपुर (जम्मू-कश्मीर)
  • फारूख अब्दुल्ला (एनसी) श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर)   

यूपी की इन आठ सीटों पर चल रहा मतदान 

उत्तर प्रदेश की इन आठ सीटों पर मतदान जारी है। नगीना, अमरोहा, फतेहपुर सीकरी बुलंदशहर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, और हाथरस शामिल है। यूपी के उम्मीदवारों में कई दिग्गज भी शामिल हैं जिनकी किस्मत का फैसला आज ईवीएम में कैद हो जाएगा। इनमें मथुरा से अभिनेत्री हेमा मालिनी, भाजपा और फतेहपुर सीकरी से राजब्बर, कांग्रेस से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यूपी में दूसरे चरण में 85 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

इतना रहा यूपी की आठ सीटों पर सुबह 10 बजे तक मतदान प्रतिशतः

  • अमरोहा – 10.72 प्रतिशत
  • नगीना – 12.82 प्रतिशत
  • आगरा – 11.36 प्रतिशत
  • फतेहपुर सीकरी – 11.05 प्रतिशत  
  • अलीगढ़ – 7.60 प्रतिशत  
  • मथुरा – 8.82 प्रतिशत  
  • बुलंदशहर – 11.40 प्रतिशत  
  • हाथरस – 12.30 प्रतिशत 

ये भी पढ़ेंः यूपी में आठ लोकसभा सीटों पर 59.77 प्रतिशत मतदान के साथ प्रथम चरण संपन्न