Thursday, June 11सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

साजिश! बांदा शहर में पेशी पर जा रहे दंपति को कार ने मारी टक्कर, पत्नी ने तोड़ा दम-पति गंभीर

साजिश! बांदा शहर में पेशी पर जा रहे दंपति को कार ने मारी टक्कर, पत्नी ने तोड़ा दम-पति गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बाइक से अदालत पेशी पर जा रहे दंपति को एक तेज रफ्तार कार ने आकर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेेज थी कि पति-पत्नी छिटक कर दूर जा गिरे। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां पत्नी ने दम तोड़ दिया। पति की हालत गंभीर बनी हुई है। शहर में इंदिरानगर गेट की घटना   उधर, घायल व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि गांव के एक व्यक्ति से उनकी रंजिश चल रही है। रंजिश के तहत ही उनकी हत्या करने की साजिश रचते हुए विरोधियों ने उनको कार से कुचलने का प्रयास किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ेंः अमृतसर रेल हादसा- लाचारीः परिवार के पास नहीं थे शव घर लाने के पैसे, व्हाट्सएप पर फोटो देख किया अंतिम संस्कार बताया जाता है कि पैलानी थाना क्षेत्र के हूसीपुरवा गांव निवासी रामबहादुर (40) सोमवार दोपहर पत्नी...
बांदा में अधिवक्ताओं ने मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, नारे लगाकर उठाई आवाज

बांदा में अधिवक्ताओं ने मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, नारे लगाकर उठाई आवाज

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने साथी अधिवक्ताओं के साथ आज अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इस दौरान बार काउंसिल आफ इंडिया के आह्वान पर जिला अधिवक्ता संघ ने बांदा के अधिवक्ताओं के हित में मांगो को लेकर एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान 11 और 12 फरवरी को दो दिवसीय प्रदर्शन व रैली करके अधिवक्ताओं ने समस्याओं को उठाने का निर्णय लिया है। ज्ञापन देने जाने वाले अधिवक्ताओं में बार अध्यक्ष सुबीर सिंह गौर, महासचिव जयकर वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शमसाद अहमद, सामान्य उपाध्यक्ष उमाशंकर पाल, अशोक पाठक, आदित्य कुमार सिंह, विजय बहादुर सिंह, विनोद सिंह, राजेंद्र सिंह परिहार, जगदीश सिंह, आलोक कुमार आदि मौजूद रहे। अधिवक्ताओं की प्रमुख मांगें- देश में सभी जगहों पर न्यायालयों के नजदीक ही अधिवक्ता संघ का भवन हो। जहां वकीलों के बैठने की उचित व्यवस्था हो। नए जरूरतमंद वकीलों को 10...
छात्राओं ने मतदाताओं को नुक्कड़ नाटक के जरिये किया जागरूक

छात्राओं ने मतदाताओं को नुक्कड़ नाटक के जरिये किया जागरूक

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन छात्राओं ने दलित बस्ती हरदौल तलैया व ऊंठ मोहाल में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। मतदाताओं को किया जागरूक  साथ ही लोगों को मतदाता पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं का समाधान भी किया गया। इस दौरान छात्रा प्रियंका, आफरीन, प्रीति और अनुराधा आदि ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी की। यह कार्यक्रम डा सबीहा रहमानी एवं ज्योति मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। विशिष्ट वक्त के रूप में डा शशिभूषण मिश्रा मौजूद रहे।  ...
‘चौकीदार चोर है’ के नारों के बीच राहुल-प्रियंका का लखनऊ में बड़ा रोड-शो, लाखों की भीड़ उमड़ी

‘चौकीदार चोर है’ के नारों के बीच राहुल-प्रियंका का लखनऊ में बड़ा रोड-शो, लाखों की भीड़ उमड़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ की सड़कों पर आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लाखों की भीड़ के बीच रोड-शो किया। इस दौरान राहुल-प्रियंका ने बस से शुरू किए रोड के दौरान तीन बार गाड़ियां बदलीं। इसकी वजह रास्ते में बिजली के तारों का पड़ना था जिनके नीचे से बस का निकलना भी मुश्किल था। बाद में एसयूवी गाड़ी से रोड-शो शुरू किया गया। सुरक्षा को लेकर एसपीजी व प्रशासन के हाथ-पांव फूले   इस दौरान सुरक्षा को लेकर एसपीजी कमांडो और प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पांव फूले रहे। रास्ते में कई बार जाम और खचाखच भीड़ के चलते काफिला रोकना पड़ा। इससे पहले एयरपोर्ट पर राहुल और प्रियंका का जोरदार स्वागत किया गया। ये भी पढ़ेंः सोशलमीडिया की दुनिया में प्रियंका गांधी की इंट्री, @priyankagandhi के नाम से बनाया अकाउंट रथ पर सवार होकर राहुल-प्रियंका ने रोड शो शुरू क...
लखनऊ में राहुल के साथ प्रियंका गांधी ने शुरू किया रोड-शो, स्वागत को उमड़े कांग्रेसी-लाखों की भीड़

लखनऊ में राहुल के साथ प्रियंका गांधी ने शुरू किया रोड-शो, स्वागत को उमड़े कांग्रेसी-लाखों की भीड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः कांग्रेस पार्टी की महासचिव बनाए जाने के बाद प्रियंका गांधी आज पहली बार राहुल गांधी के साथ लखनऊ पहुंच चुकी हैं। उनके साथ कांग्रेस के महासचिव बनाए गए ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हैं। कुछ ही देर में राहुल और प्रियंका गांधी का रोडशो शुरू होने वाला है। बताते चलें कि कांग्रेस महासचिव अपने दौरे की शुरुआत प्रियंका गांधी एक मेगा रोड शो के साथ करने जा रही हैं। राजबब्बर, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत अन्य नेता भी साथ  सुबह लगभग 12.30 बजे लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी रोड शो शुरू करने वाली हैं। वह शहीद पथ तिराहे से अवध चौराहा, आलमबाग, नत्था होटल तिराहा, हुसैनगंज चौराहा होते हुए बर्लिंगटन चौराहा पहुंचेंगी। ये भी पढ़ेंः 2019 के चुनावी महासमर से पहले कांग्रेस में प्रियंका गांधी की अधिकारिक इंट्री, विपक्षियों में मची हलचल वहां से लाल बाग तिराहा होते हुए हजरत गंज चौराहा से राज भवन से सीधे क...
सोशलमीडिया की दुनिया में प्रियंका गांधी की इंट्री, @priyankagandhi के नाम से बनाया अकाउंट

सोशलमीडिया की दुनिया में प्रियंका गांधी की इंट्री, @priyankagandhi के नाम से बनाया अकाउंट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव बनाए जान के बाद प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर इंट्री कर ली है। लखनऊ में अपने बड़े रोड-शो से पहले सोशल मीडिया की दुनिया में प्रियंका की इंट्री को काफी अहम माना जा रहा है। उनका अकाउंट बनने के बाद ही लगातार उनके फालोअर्स की संख्या बढ़ती जा रही है। बढ़ रही फालोअर्स की संख्या   प्रियंका गांधी वाड्रा का ट्विटर पर एकाउंट @priyankagandhi के नाम से हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा का यह ट्विटर अकाउंट 10 फरवरी को देर रात लगभग 10.45 मिनट पर बना है। ट्विटर पर प्रियंका की इंट्री धमाकेदार मानी जा रही है। बताते चलें कि इससे कुछ दिन पहले बहुजन समाजवादी पार्टी की नेता मायावती ने भी ट्विटर पर इंट्री की थी। उनके भी फालोअर्स की संख्या काफी तेजी से बढ़ी। ये भी पढ़ेंः2019 के चुनावी महासमर से पहले कांग्रेस में प्रियंका गांधी की अधिकारिक इंट्री, विपक्षियों में मची हलचल वही...
बांदा में भीषण हादसा, कार सवार माता-पिता और जवान बेटे की मौके पर ही मौत, मृतकों में प्रधानाध्यापिका शामिल

बांदा में भीषण हादसा, कार सवार माता-पिता और जवान बेटे की मौके पर ही मौत, मृतकों में प्रधानाध्यापिका शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
हादसे के बाद मेडिकल कालेज में शवों के पास रोते-बिलखते परिजन। समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर और आल्टो कार की टक्कर में वैवाहिक समारोह से लौट रहे माता-पिता और उनके जवान बेटे की मौत हो गई। मरने वाली महिला बांदा में ही पूर्व माध्यामिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बताई जा रही हैं जबकि उनके पति पूर्व फौजी थे। बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कच्ची सड़क के पास पुआल से लदा हुआ ट्रैक्टर बांदा की ओर जा रहा था। नरैनी रोड पर हुआ दर्दनाक हादसा   हादसे के बाद मेडिकल कालेज में शवों के पास रोते-बिलखते परिजन। अचानक डिवाइटर आगे आने से ट्रैक्टर चालक का तेज ब्रैक लगाना बताया जा रहा है। इसी दौरान पीछे से नरैनी की ओर से आ रही आल्टो कार ट्राली में जा घुसी। कार में सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। कार में स...
बांदा के आईपीएस राजा बाबू सिंह बने ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक

बांदा के आईपीएस राजा बाबू सिंह बने ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, डेस्कः मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार राज्य की कानून व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर लगातार तबादलों का क्रम जारी रखे हुए है। रविवार को जारी तबादलों की सूची में मध्यप्रदेश में सरकार ने 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें बांदा के रहने वाले राजा बाबू सिंह को ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृहजनपद बांदा में खुशी की लहर  अपनी तेजतर्रार छवि के लिए पहचाने जाने वाले श्री सिंह 1994 बैच के आईपीएस हैं और उनकी ग्वालियर तैनाती को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उधर, उनके गृह जनपद बांदा में उनकी तैनाती को लेकर चर्चा रही। लोगों ने उनको ग्वालियर तैनाती के लिए बधाई दी है। ये भी पढ़ेंः बांदा में भीषण हादसा, कार सवार माता-पिता और जवान बेटे की मौके पर ही मौत, मृतकों में प्रधानाध्यापिका शामिल उधर, मोबाइल पर हुई बातचीत में आईपीएस अधिका...
7 दिवसीय शिविर के तीसरे दिन महिला कालेज की छात्राओं ने किया अतिथियों संग बसंत पंचमी पूजन

7 दिवसीय शिविर के तीसरे दिन महिला कालेज की छात्राओं ने किया अतिथियों संग बसंत पंचमी पूजन

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम एवं द्वितीय इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान डा सबीहा रहमानी व ज्योति मिश्रा के नेतृत्व में छात्राओं ने दलित बस्ती हरतौल तलैया एवं ऊंट मोहाल में लैंगिक विषमता का सर्वेक्षण किया। बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ विषय पर जागरूकता फैलाई  साथ ही बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ विषय पर भी जागरूकता फैलाई गई। इस मौके पर बसंत पंचमी के मौके पर छात्राओं ने मां सरस्वती का पूजन किया। प्राचार्य डा. बालकृष्ण पांडे व उनकी पत्नी रमा देवी मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर विनोद कुमार, प्रवक्ता डा सत्यम मिश्रा, आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः फतेहपुर में ओवरलोड बालू लदे ट्रक का टायर फटने से रोडवेज सवार मां-बेटी समेत छह की मौत, 45 यात्री घायल...
80-90 के दशक में बालीवुड के मशहूर विलेन रहे महेश आनंद की सड़ी-गली हालत में मिली लाश

80-90 के दशक में बालीवुड के मशहूर विलेन रहे महेश आनंद की सड़ी-गली हालत में मिली लाश

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः सन् 80 और 90 के दशक में बालीवुड में विलेन की भूमिका करते हुए तेजी से उभरे महेश आनंद का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन की खबर जिस तरह से सामने आई उससे पूरे फिल्मी जगह में दुख का आलम हो गया। दरअसल, महेश आनंद का शव उनके फ्लैट में गली-सड़ी हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 18 साल बाद मिला  6 मिनट का रोल  57 साल के महेश लगभग 15 साल से काम न मिलने के कारण गुमनामी की जिंदगी जी रहे थे लेकिन इसी साल उनकी एक फिल्म रंगीला राजा रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनको सिर्फ 6 मिनट का ही रोल मिला लेकिन इसे लेकर वह काफी उत्साहित थे। ये भी पढ़ेंः Fitness और Beauty में बालीबुड Actress को पीछे छोड़ती यह Punjabi बाला Khushi Gadhvi  खुद उन्होंने ही अपनी फेसबुर वाल पर इसे शेयर किया था। फिल्म का निर्देशन पहलाज न...