Saturday, May 11सही समय पर सच्ची खबर...

लोकसभा-2019 का 5वां चरण संपन्नः शाम 6 बजे तक देश में 59.38% और यूपी में 53.20% मतदान

लखनऊ के एक बूथ से वोट डालकर निकलते वक्त हाथ में लगी स्याई दिखातीं महिला वोटर।

समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः लोकसभा-2019 के लिए पांचवे चरण का मतदान संपन्न हो गया। इस दौरान पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच बंपर वोटिंग हुई। वही कश्मीर में मतदान के दौरान ग्रेनेड हमले की सूचना आई। हांलाकि इस  दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं पश्चिम बंगाल में टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं में संघर्ष की जानकारी आई। समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः देश में लोकसभा-2019 के लिए मतदान का पांचवा चरण संपन्न हो गया है। इस दौरान शाम 6 बजे तक जहां देश में 59.38% मतदान हुआ हैं वहीं यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर कुल 57.33% मतदान हुआ। वहीं हमीरपुर एक 1 मतदेय स्थल पर 65.76 % तथा शाहजहांपुर के 08 मतदेय स्थल पर 45.92 % और आगरा (सुरक्षित) के 1 मतदेय स्थल पर 52.30 % मतदान हुआ।

देश के 7 राज्यों में मतदान प्रतिशत

  1. उत्तर प्रदेश – 53.41% 
  2. मध्य प्रदेश – 62.96%  
  3. बिहार – 57.59%  
  4. प. बंगाल – 74.06%  
  5. राजस्थान – 63.10%  
  6. झारखंड – 64%  
  7. जम्मू-कश्मीर – 17.07%  

कुल 59.38 फीसदी वोटिंग 

उत्तर प्रदेश में शाम 6 बजे तक हुए मतदान का प्रतिशत  

लोकसभा चुनाव-2019 के पांचवे चरण में यूपी की कुल 14 सीटों पर मतदान हुआ। शाम 6 बजे तक सभी सीटों पर कुल 53.20 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान सबसे ज्यादा मतदान धौराहरा सीट पर और सबसे कम मतदान गोंडा सीट पर हुआ।

यूपी की कुल 14 सीटों पर हुआ मतदान प्रतिशत

  1. लखनऊ में शाम  6 बजे तक कुल 53.94  प्रतिशत। 
  2. रायबरेली में शाम 6 बजे तक कुल 53.68  प्रतिशत।
  3. अमेठी में शाम 5 बजे तक कुल 53.20 प्रतिशत।
  4. बाँदा में शाम 5 बजे तक कुल 60 प्रतिशत।
  5. फतेहपुर में शाम 5 बजे तक कुल 55.08 प्रतिशत।
  6. कौशाम्बी में शाम 5 बजे तक कुल 53.60 प्रतिशत।
  7. सीतापुर में शाम 5 बजे तक कुल 62.66  प्रतिशत।
  8. धौरहरा (खीरी) में शाम 5 बजे 64 प्रतिशत।
  9. मोहनलालगंज में शाम 5 बजे तक कुल 60.65 प्रतिशत।
  10. बाराबंकी में शाम 5 बजे तक कुल 63 प्रतिशत।
  11. फैज़ाबाद में शाम 5 बजे तक कुल 60.40 प्रतिशत।
  12. बहराइच में शाम 5 बजे तक कुल 56.23 प्रतिशत।
  13. कैसरगंज में शाम 5 बजे तक कुल 54.87 प्रतिशत।
  14. गोण्डा में शाम 5 बजे तक कुल 51.80  प्रतिशत।

कुल 57.33 प्रतिशत