बांदा की लड़की से महोबा में दरिंदों ने किया गैंगरेप! छानबीन में जुटी पुलिस बोली, घर से नाराज होकर निकली
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः जिले में हुई एक बेहद सनसनीखेज वारदात में बांदा की रहने वाली एक लड़की से महोबा में कुछ दरिंदों ने गैंगरेप किया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्जकर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। पीड़िता का कहना है कि जूस में नशीली गोली खिलाकर आरोपियों ने उसे बेहोश करने के बाद वारदात को अंजाम दिया है। बाद में रोडवेज पर छोड़कर फरार हो गए। हांलाकि पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद अगर लड़की चाहेगी तो उसकी रिपोर्ट लिखी जाएगी।
छतरपुर से लौटने के बाद महोबा में वारदात
बताया जाता है कि बांदा के एक मोहल्ले की रहने वाली 17 साल की एक किशोरी किसी काम से बुधवार को छतरपुर गई थी। वहां से शाम करीब 5 बजे लौटकर महोबा बस स्टैंड पर बांदा के लिए बस का इं...









