Wednesday, September 2सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

डकैती के मामले में पूछताछ को लाए गए व्यक्ति की जीभ कटी, पुलिस पर आरोप-ASP को जांच

डकैती के मामले में पूछताछ को लाए गए व्यक्ति की जीभ कटी, पुलिस पर आरोप-ASP को जांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, डेस्क : डकैती के मामले में पुलिस पूछताछ को ले जाए गए एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में जीभ कट गई। उसे गंभीर हालत में पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घायल के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पूछताछ के दौरान प्रताड़ित किया है, इसलिए उसकी जीभ कटी है। वहीं मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद घर लौटते वक्त उसने खुद अपनी जुबान काट ली है। बांदा के पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा ने मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र चौहान को सौंपी है। मामले की जांच शुरू हो चुकी है। जल्द ही सही बात सामने आएगी। यह है पूरा मामला बताया जाता है कि बांदा जिले के मर्का थाना क्षेत्र के कुसुमिहन पुरवा में बीती 23 फरवरी की रात पूर्व बीडीसी सदस्य संतोष गौतम के घर डकैती पड़ी थी। पुलिस ने खुलासे के लिए दुबेन पुरवा में रहने वाले कोदउवा उर्फ बड़कउवा उर्फ अशोक क...
बांदा कृषि विश्वविद्यालय के 6वें दीक्षांत समारोह को राज्यपाल ने किया वर्चुअल संबोधित

बांदा कृषि विश्वविद्यालय के 6वें दीक्षांत समारोह को राज्यपाल ने किया वर्चुअल संबोधित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में छठवें दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। इसे यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने वर्चुअल संबोधित किया। राज्यपाल आनंदीबेन ने कहा कि किसान और कृषि वैज्ञानिक जल संकट की चुनौती को स्वीकार करते हुए मिलकर प्रयास करें। कहा कि ऐसी फसलों का चुनाव करें, जिससे अच्छी उपज प्राप्त कर स्वावलंबी बना जा सके। राज्यपाल ने कहा कि जल की समस्या काफी हद तक जटिल है, खासकर बुंदेलखंड के लिए। फिर भी मिलकर प्रयास करने से हर समस्या दूर हो जाती है। कुलाधिपति ने भी किया संबोधित दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति ने अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि डिग्री प्राप्त छात्र देशहित में कृषि के क्षेत्र को आगे बढ़ाएं। सभी छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत करके डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी। दीक्षांत समारोह में कृषि, शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्...
Update Covid19 : बांदा में बेकाबू कोरोना, 1 की मौत, 62 नए पाॅजिटिव, कुल संख्या 3989

Update Covid19 : बांदा में बेकाबू कोरोना, 1 की मौत, 62 नए पाॅजिटिव, कुल संख्या 3989

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। आज गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में 62 नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं। इसके साथ ही बांदा में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 3989 हो गई है। इनमें एक्टिव केस 310 हैं। सीएमओ की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि आज कुल 2301 कोरोना जांच हुईं। वहीं बांदा में एक वृद्ध की कोरोना से मौत हो गई है। सीेएमओ डा. एनडी शर्मा ने इसकी पुष्टि भी की है। सीएमओ डा. शर्मा ने बताया है कि कोरोना संक्रमित इंदिरा नगर के रहने वाले बुजुर्ग सतीश कुमार (76) की गुरुवार को मौत हो गई है। सीएमओ ने कहा कि कोरोना जांच के बाद बुधवार को उनकी जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। इसके बाद उनको मेडिकल कालेज में क्वारंटीन किया गया था। 22 महिलाएं-40 पुरुष और 6 बच्चे शामिल इनमें 900 आरटीपीसीआर और 1384 एंटीजेन और ट्रनाट से कुल 17 जांचें हुईं। इन जांचों में कुल 62 नए...
Update Mukhtar Ansari : माफिया विधायक मुख्तार की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, बैरक नंबर-15 में शिफ्ट

Update Mukhtar Ansari : माफिया विधायक मुख्तार की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, बैरक नंबर-15 में शिफ्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : बांदा जेल में बंद माफिया विधायक मुख्तार अंसारी की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं लगभग 40 घंटे बाद यानि आज गुरुवार को मुख्तार को बांदा जेल की बैरक नंबर-15 में शिफ्ट कर दिया गया है। पहले विधायक मुख्तार को 16 नंबर बैरक में रखा गया था। लगभग 26 महीने बाद मुख्तार फिर बांदा जेल के उसी बैरक में है जिसमें पहले बंद था। बताते हैं कि बैरक में गर्मी से निजात के लिए सिर्फ पंखे की व्यवस्था है। जेल सूत्र बताते हैं कि उसे जेल में कोई वीआईपी सुविधा नहीं मिल रही है। हालांकि, सुरक्षा और स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। मेडिकल जांच हो रही है। वहीं सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जा रही है। बेचैनी भरी रही जेल में पहली रात दरअसल, जेल अधिकारियों का कहना है कि जेल के नियमानुसार मुख्तार को रखा जा रहा है। जहां तक मुख्तार की सेहत की बात करें तो उसकी कमर में दर्द ह...
UP Panchayat Chunaav-2021 : बांदा भाजपा जिलाध्यक्ष ने उम्मीदवारों को माला पहनाकर दिया जीत का मंत्र

UP Panchayat Chunaav-2021 : बांदा भाजपा जिलाध्यक्ष ने उम्मीदवारों को माला पहनाकर दिया जीत का मंत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बांदा से पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसके बाद आज गुरुवार को बांदा के भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने सभी उम्मीदवारों को पार्टी कार्यालय में माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। फिर उनको विजयश्री के लिए क्षेत्रों में रवाना किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस मौके पर उम्मीदवारों को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि केंद्र और यूपी सरकार की उपलब्धियों को क्षेत्रीय मतदाताओं को बताएं। साथ ही जनसेवक के रूप में मतदाताओं से जिताने की अपील करें। संगठनात्मक रूप से भी कमर कसी भाजपा जिलाध्यक्ष श्री निषाद ने बताया कि संगठनात्मक रूप से पंचायत चुनाव की पूरे जिले में तैयारी चल रही है। सभी क्षेत्रों का दौरा करने के साथ-साथ आम लोगों से मिलने का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा जोरदार ढंग से जी...
जिला पंचायत चुनाव 2021 : बांदा के भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी

जिला पंचायत चुनाव 2021 : बांदा के भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बांदा जिले के जिला पंचायत वार्ड सदस्यों की सूची जारी कर दी है। सभी 30 वार्डों की सूची जारी होने के बाद उम्मीदवार नए जोश के साथ मैदान में उतर गए हैं। सूची के अनुसार वार्ड-1 कमासिन प्रथम से दिनेश प्रसाद, वार्ड-2 कमासिन द्वितीय से धनंजय करवरिया तथा वार्ड-3 कमासिन तृतीय से मंजू देवी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसी तरह वार्ड-4 बबेरू प्रथम से अजय सिंह पटेल, वार्ड-5 बबेरू द्वितीय से देवानंद द्विवेदी तथा वार्ड-6 बबेरू तृतीय से सुनील पटेल और वार्ड-7 बबेरू चतुर्थ से सीताराम भारतीय को वार्ड सदस्य पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। जसपुरा प्रथम से श्वेता सिंह गौर उम्मीदवार इसी तरह वार्ड-8 बबेरू पंचम से राजनारायण द्विवेदी, वार्ड-9 तिंदवारी प्रथम में शशि प्रभा सिंह और वार्ड-10 तिंदवारी द्वितीय से ममता देवी तथा वार्ड-11 तिंदवारी तृ...
बड़ी खबर : 8 मई से होंगी यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, संशोधित कार्यक्रम घोषित

बड़ी खबर : 8 मई से होंगी यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, संशोधित कार्यक्रम घोषित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, हमीरपुर
आशा सिंह, (विशेष संवाददाता) लखनऊ : यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का संसोधित कार्यक्रम घोषित हो गया है। यूपी के पंचायत चुनाव 2021 के चलते यूपी बोर्ड की परीक्षा का कार्यक्रम बदला गया है। पहले यही परीक्षाएं 24 अप्रैल से प्रस्तावित थीं। अब इन परीक्षाओं का संसोधित कार्यक्रम घोषित किया गया है। ये परीक्षाएं 8 मई से शुरू होंगी। परीक्षाओं की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। दरअसल, कोरोना प्रोटोकाल के तहत सरकार परीक्षाएं कराने की तैयारी में है। लाखों छात्र-छात्राएं होंगे परीक्षाओं में शामिल नए कार्यक्रम के तहत यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं अब 8 मई से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षाएं 8 मई से शुरू होकर 25 मई तक चलेंगी। वहीं 12वीं की परीक्षाएं 8 मई से शुरू होकर 28 मई तक चलेंगी। बताते हैं कि हाई स्कूल में कुल 29,94,312 परीक्षार्थी शामिल होंगे। ये भी पढ़ें : UP : पंचायत चुनाव के बीच ...
Update-Mukhtar Ansari : यूपी पुलिस तड़के सुबह मुख्तार को लेकर पहुंची बांदा जेल

Update-Mukhtar Ansari : यूपी पुलिस तड़के सुबह मुख्तार को लेकर पहुंची बांदा जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी पुलिस आज बुधवार तड़के सुबह साढ़े 4 बजे मुख्तार अंसारी को लेकर बांदा जेल पहुंची। साढ़े 4 बजे बाहुबली विधायक को जेल के भीतर दाखिल कर दिया गया। बुलेट प्रूफ जैकेट पहनाकर एंबुलेंस से लाए गए मुख्तार को सीधे जेल के भीतर शिफ्ट कर दिया गया। उसे बाहर किसी मीडियाकर्मी से बात करने नहीं दी गई। दिन में मुख्तार अंसारी का कोरोना टेस्ट भी हुआ। सूत्रों की माने तो सुबह जेल पहुंचने पर मुख्तार ने सबसे पहले नहाने की बात कही। सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी नहाने के बाद नमाज पढ़कर लेट गए। जेल सूत्रों का कहना है कि मुख्तार को जल्द ही बैरक नंबर 15 में शिफ्ट कर दिया जाएगा। सुरक्षा कितनी तगड़ी है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाडी वार्न कैमरा भी सुरक्षा कर्मियों को दिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। जेल के आसपास बांदा पुलिस के अलावा पीएसी भी तैनात ...
भाजपा महामंत्री सुनील बंसल को कोरोना, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने की स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना

भाजपा महामंत्री सुनील बंसल को कोरोना, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने की स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कोराना वायरस की चपेट में भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी आ गए हैं। उनको एंटीजेन टेस्ट में कोरोना संक्रमित पाया गया है। अब आरटीपीसीआर जांच के लिए उनका सैंपुल भेजा गया है। उनको प्रदेश कार्यालय में क्वारंटीन किया गया है। खुद ट्वीट कर दी जानकारी यह बात खुद प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने ट्वीट करते हुए दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि मंगलवार को हुई जांच पाजिटिव आई है। इसलिए उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से अपनी जांच कराने का निवेदन किया है। कानून मंत्री ने कही यह बात उधर, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने संगठन महामंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। कानून मंत्री ने कहा है कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि संगठन महामंत्री श्री बंसल जल्द स्वस्थ हों। बता दें कि मंगलवार को पार्टी के स्थापना दिवस का कार्यक्रम ह...
UP : पंचायत चुनाव के बीच बीजेपी ने बदले दो जिलाध्यक्ष, यह है वजह..

UP : पंचायत चुनाव के बीच बीजेपी ने बदले दो जिलाध्यक्ष, यह है वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, ललितपुर
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में दो जिलों के जिलाध्यक्षों को बदल दिया है। इनकी जगह पर नए जिलाध्यक्षों के नाम भी घोषित कर दिए हैं। ये दोनों जिले ललितपुर और अंबेडकरनगर हैं। बताते हैं कि जिन जिलाध्यक्षों को बदला गया है, उनको पार्टी चुनावी मैदान में उतार रही है। दोनों को उम्मीदवार बनाया जा रहा है। ललितपुर-अंबेडकर नगर में नए जिलाध्यक्ष बताया जाता है कि भारतीय जनता पार्टी ने ललितपुर और अंबेडकर नगर के पार्टी जिलाध्यक्षों से इस्तीफे ले लिए हैं। दोनों को पंचायत चुनाव में उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दोनों जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। राजकुमार जैन को ललितपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मिथिलेश त्रिपाठी को अंबेडकर नगर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। दोनों को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है।...