Thursday, September 3सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

डाक्टर ने नर्स से की छेड़छाड़, हाथ पकड़कर ड्यूटी रूम में घसीटा और फिर..

डाक्टर ने नर्स से की छेड़छाड़, हाथ पकड़कर ड्यूटी रूम में घसीटा और फिर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक सरकारी डाक्टर ने शराब के नशे में हास्पिटल में स्टाफ नर्स के साथ छेड़खानी कर दी। बताते हैं कि स्टाफ नर्स की चिल्लाने की आवाज सुनकर एक आशा वहां पहुंची। डाक्टर ने उसे डांटकर वहां से भगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डाक्टर को हिरासत में लेकर उसका डाक्टरी परीक्षण कराया। डाक्टर के शराब पीने की हुई पुष्टि अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना है कि स्टाफ नर्स की शिकायत पर डाक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि परीक्षण में डाक्टर के शराब पीने की पुष्टि हुई है। ये भी पढ़ें : ‘तुम्हे शर्म आनी चाहिए’ पर अखिलेश यादव ने दिया ऐसा जवाब, सीएम योगी भी चुपचाप सुनते रहे   जानकारी के अनुसार तिंदवारी स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक स्टाफ नर्स ने आरोप लगाया है...
यूपी की बड़ी खबर : महिला डिप्टी जेलर गिरफ्तार, जेल में अब्बास-निखत को मिलाने में मुख्य रोल..

यूपी की बड़ी खबर : महिला डिप्टी जेलर गिरफ्तार, जेल में अब्बास-निखत को मिलाने में मुख्य रोल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : चित्रकूट की जेल में विधायक अब्बास अंसारी को उसकी पत्नी निखत से जेल में चोरी-छिपे घंटों मुलाकात कराने के मामले में महिला डिप्टी जेलर चंद्रकला को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, इस मामले की जांच को गठित एसआईटी की जांच में खुलासे के बाद यह एक्शन लिया गया है। किसी जेल अधिकारी की पहली गिरफ्तारी मंगलवार को डिप्टी जेलर चंद्रकाल को गिरफ्तारी के बाद लखनऊ में एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : उमेश पाल हत्याकांड का एक बदमाश अरबाज मुठभेड़ में ढेर एसआईटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि चंद्रकला ने अब्बास और निखत को मिलवाने में मुख्य रोल निभाया था। बताते चलें कि इस मामले में अबतक किसी जेल अधिकारी की गिरफ्तारी का यह पहला मामला है। इससे पहले इतने लोग जा चुके हैं जेल इससे पहले पुलिस ने निखत के साथ उस...
प्यार में कांटा बना पिता, बेटी ने प्रेमी से कराया कत्ल, एक मोबाइल रिंग ने खोला राज..

प्यार में कांटा बना पिता, बेटी ने प्रेमी से कराया कत्ल, एक मोबाइल रिंग ने खोला राज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक बेटी पर प्यार का ऐसा भूत चढ़ा कि वो अच्छा-बुरा सब भूल गई। उसने अपने प्रेमी और उसके साथी संग मिलकर पिता का कत्ल करा दिया। पिता को ठिकाने लगाने के बाद प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी चालाकी से पूरे मामले में परिवार और पुलिस को गुमराह भी करने का प्रयास किया। हालांकि, जांच में सच्चाई खुलती गई। आखिरकार पुलिस ने युवती, उसके प्रेमी और एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। तीनों अब जेल की रोटियां तोड़ेंगे। पूरा मामला बिसंडा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुए पूर्व बीडीसी हत्याकांड के खुलासे का है। पूर्व बीडीसी हत्याकांड का मामला बांदा पुलिस अक्षीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में दो दिन पहले बिसंडा क्षेत्र में हुए पूर्व बीडीसी सदस्य मोतीलाल यादव (45) की हत्या के खुलासे में पुलिस जुटी थी। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखा गया था। ये भी पढ़ें : खास खबर : डाॅन बाप-बेट...
UP : STF के ताबड़तोड़ छापे, डाॅन बाप-बेटे का कनेक्शन खंगाला, ठेकेदार के बेटे को उठाया..

UP : STF के ताबड़तोड़ छापे, डाॅन बाप-बेटे का कनेक्शन खंगाला, ठेकेदार के बेटे को उठाया..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : चित्रकूट में अब्बास अंसारी की पत्नी निखत अंसारी का जेल में बिना इंट्री पति संग पकड़े जाने की घटना ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया था। इस खुलासे के साथ ही डान बाप-बेटे का जेल अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ लोकल कनेक्शन के भी तार जुड़े मिले थे। चित्रकूट का एक स्थानीय सपा नेता पकड़ा भी गया है। अब इसी कड़ी में एसटीएफ ने बांदा में दस्तक की है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि रविवार देर रात एसटीएफ की टीम ने लोकल पुलिस के साथ शहर के अलीगंज में छापे मारे। वहां 5 घरों पर छापे के दौरान घंटों पूछताछ की। कहा जा रहा है कि एक ठेकेदार को एसटीएफ अपने साथ भी ले गई है। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। छापेमारी से इलाके में खलबली बताते हैं कि बाद में मुख्तार के करीबी एक ठेकेदार के बेटे को एसटीएफ अपने साथ ले गई। एसटीएफ की यह टीम लखनऊ से आई थी। सूत्रों से मिली जानक...
खास खबर : डाॅन बाप-बेटे की कहानी में जेल का कितना रोल, कहीं बांदा भी न बन जाए चित्रकूट..

खास खबर : डाॅन बाप-बेटे की कहानी में जेल का कितना रोल, कहीं बांदा भी न बन जाए चित्रकूट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : जेलों में अपराधियों का सिक्का चलना कोई नई बात नहीं है। सब जानते हैं कि जेलों में बंद माफियाओं को वो सारे ऐशोआराम मिलते हैं, जो वो चाहते हैं। सवाल उठता है कि क्या बिना जेल अधिकारियों और कर्मचारियों के यह हो सकता है..? हाल ही में यूपी की अतिसंवेदनशील बांदा और चित्रकूट जेलों में जो हालात उभरकर सामने आए हैं, उसके बाद यह सवाल और बड़ा हो गया है कि माफिया डान बाप-बेटे की कहानी में जेल का कितना रोल रहा है। चित्रकूट जेल में माफिया डाॅन मुख्तार अंसारी के बेटे सपा विधायक अब्बास अंसारी को उसकी पत्नी निखत अंसारी के साथ पकड़ा गया। अब्बास का बाप मुख्तार अंसारी तो बांदा में बंद खुलासे में पता चला कि निखत अंसारी महीनों से जेल में पति अब्बास के साथ घंटों घर जैसे माहौल में रहती थीं। यह तो सिर्फ ट्रेलर था। अब्बास का बाप डाॅन मुख्तार तो बांदा जेल में बंद है। कहीं बांदा जेल में ...
Banda News : बांदा में दर्दनाक हादसा, दादी-पोती की नदी में डूबकर मौत

Banda News : बांदा में दर्दनाक हादसा, दादी-पोती की नदी में डूबकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक दर्दनाक घटना हो गई। नदी के चेकडैम में नहाते समय दादी और उनकी पोती की डूबकर मौत हो गई। बताते हैं कि काफी समय तक दोनों के शव पानी में उतराते रहे। आसपास के किसानों ने देखा तो परिवार को जानकारी दी। गांव के लोग किसी तरह दोनों को निकालकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने दोनों को देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दादी को बचाने में पोती भी डूबी जानकारी के अनुसार फतेहगंज के ग्राम आलमगंज के रहने वाले नंदकिशोर की मां 68 साल की कुसमा अपनी पोती लक्ष्मी (13) के साथ रविवार दोपहर गांव के पास कड़इली नदी पर बने चेकडैम में नहा रही थीं। इसी बीच दादी का पैर फिसल गया और वह डूबने लगीं। पोती ने देखा तो हाथ बढ़ाकर दादी को बचाना चाहा। ये भी पढ़ें : Good News : बांदा शहर को बिजली के इन झं...
Good News : बांदा शहर को बिजली के इन झंझटों से मिलेगा छुटकारा, सदर विधायक के प्रयासों पर शासन की मुहर

Good News : बांदा शहर को बिजली के इन झंझटों से मिलेगा छुटकारा, सदर विधायक के प्रयासों पर शासन की मुहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर को जल्द ही बिजली की लो-वोल्टेज और बार-बार होने वाले फाल्ट जैसे झंझटों से छुटकारा मिलेगा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रयासों से शासन ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में बिजनिश प्लान के तहत खास प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी है। शासन ने करीब 3 करोड़ के प्रस्ताओं को स्वीकृत करते हुए निविदा प्रक्रिया हेतु विभाग को पत्र भेजा है। विद्युत विभाग के इन कार्यों को मिली स्वीकृति इन कार्यों में 33/11 केवी उपकेंद्र भूरागढ़ व चिल्ला रोड में 8एमवीए व 5 एमवीएस के ट्रांसफार्मर के साथ-साथ दो नवीन 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर रखवाने के कार्य हैं। साथ ही टेलीफोन एक्सचेंज फीडर की 11 केवी की लाइन का वाइफरकेशन तथा भूरागढ़ फीडर की 11 केवी की लाइन का वाइफरकेशन भी शामिल हैं। बांदा शहर के इन क्षेत्र के लाखों लोगों को फायदा इसके अलावा जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज में 33 केवी विद्युत लाइनो...
बांदा में पूर्व BDC सदस्य की निर्मम हत्या, सिर धड़ से अलग कर फेंका, भारी पुलिस फोर्स तैनात

बांदा में पूर्व BDC सदस्य की निर्मम हत्या, सिर धड़ से अलग कर फेंका, भारी पुलिस फोर्स तैनात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीती रात एक पूर्व बीडीसी सदस्य की निर्मम ढंग से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन काटकर धड़ से अलग कर दी। हत्या उस समय की गई, जब वह खेत पर सो रहे थे। वारदात बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में बीती रात हुई है। मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खेत पर सोते समय हत्या जानकारी के अनुसार थाना बिसंडा क्षेत्र के पुनाहुर चन्द्रायल गांव के रहने वाले मोतीलाल (50), मरवा गांव में 50 बीघा जमीन बटाई पर लेकर खेती कर रहे थे। शनिवार को मोतीलाल सरसों की फसल की कटाई करने पहुंचे थे। शाम को बेटी सरवन अपने पिता के पास से घर लौट आई। बताते हैं कि मोतीलाल खेत में बनी झोपड़ी में ही सो गए। ये भी पढ़ें : बांदा के PWD एक्सईएन डिफाल्टर हुए-फटकार भी पड़ी, यह है पूरा मामला..  इसी बीच अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से उनका सिर धड़ स...
बांदा के PWD एक्सईएन डिफाल्टर हुए-फटकार भी पड़ी, यह है पूरा मामला..

बांदा के PWD एक्सईएन डिफाल्टर हुए-फटकार भी पड़ी, यह है पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के पीडब्ल्यूडी विभाग और विवादों का उसका नाता खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। एक के बाद एक गड़बड़ी और अन्य आरोप लगातार सामने आते रहे हैं। कहा तो यहां तक जाता है कि कई बड़े घोटाले फाइलों में दबे पड़े हैं। इसी बीच अब नया मामला सामने आया है। यह मामला प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के मौजूदा और पूर्व के अधिशाषी अधिकारी से जुड़ा है। मौजूदा अधिशाषी अभियंता राजाराम मथुरिया को तत्कालीन अधिशाषी अभियंता सुमन्त कुमार व अन्य अधिकारियों के द्वारा की गई गड़बड़ी को छुपाने, मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर जाँच आख्या न देने पर फटकार लगी है। साथ ही उन्हें डिफाल्टर भी घोषित कर दिया गया है। आरोप : पुराने के गलत कार्यों पर पर्दा डाल रहे मौजूदा बांदा के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुशील त्रिवेदी ने 7 सितंबर 2022 को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शिकायत की थी। आरोप थे कि तत्कालीन अधिशाषी ...
हाइवे पर यमुना पुल के बीचों-बीच हुआ गोल गड्डा, आवागमन बाधित

हाइवे पर यमुना पुल के बीचों-बीच हुआ गोल गड्डा, आवागमन बाधित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा से फतेहपुर जाने वाले हाइवे पर बने यमुना नदी पुल के बीचों-बीच एक गहरा गड्ढा हो गया है। इस वजह से बांदा-टांडा वाया फतेहपुर, रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन लगभग ठप हो गया है। मरम्मत का काम चालू है। देर रात तक जाम लगा रहा। अधिकारियों ने उक्त स्थान पर ड्रम व पट्टी बांधकर रखी है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। जल्द ही दुरुस्त कर लिया जाएगा। हालांकि, आज दिन में कुछ हल्के इक्का-दुक्का वाहनों को गुजरते हुए भी देखा गया। हालांकि, मुख्य यातायात पूरी तरह से ठप है। ये भी पढ़ें : बांदा : पर्स में दूसरी औरत की फोटो देख पत्नी भड़की, सुसाइड नोट छोड़ फांसी पर झूला पति, चौंकाने वाली यह खबर.. ये भी पढ़ें : बांदा में उद्योग व्यापार मंडल की जिला ईकाई गठित, व्यापारियों ने दी बधाई  ...