Sunday, February 22सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा में आठ माह बाद अदालत के आदेश पर दहेज हत्या का मामला दर्ज

बांदा में आठ माह बाद अदालत के आदेश पर दहेज हत्या का मामला दर्ज

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः तिंदवारी थाना क्षेत्र में लगभग आठ माह पहले हुई एक संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने आठ माह बाद दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतका के पिता ने अदालत से लगाई गुहार, तब पुलिस ने दो के खिलाफ लिखा मुकदमा  पुलिस ने यह मुकदमा अदालत के आदेश पर दर्ज किया है। बताते हैं कि बबेरू थाना क्षेत्र के गांव कोदा निवासी रामदास ने अपनी बेटी बच्ची देवी की शादी तिंदवारी के कबीरनगर निवासी छोटे प्रसाद उर्फ छोटेलाल से वर्ष 2009 में की थी। आठ महीने पहले हुई थी विवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस ने नहीं लिखी थी रिपोर्ट  उनका आरोप है कि 9 अक्टूबर 2017 को उनकी बेटी की ससुराल में हत्या कर दी गई। हत्या करने का कारण दहेज की मांग पूरी होना नहीं था। पीड़ित पिता ने हत्या का आरोप अपने दामाद और उसके ममेरे भाई बड़ालाला पर लगाया। आरोप है कि दोनों ने उनकी बेटी को हत्या करने के बाद फांसी पर लटका दिया। इ...
डीएम ने खुद शुरू कराई माडल तालाब की खुदाई

डीएम ने खुद शुरू कराई माडल तालाब की खुदाई

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः तिंदवारी के मुंगुस गांव में माडल तालाब की खुदाई के लिए जिलाधिकारी दिव्य प्रकाश गिरी बुधवार को वहां पहुंचे। डीएम के साथ सीडीओ और एडीएम भी मौजूद रहे। डीएम गिरी ने वहां खुदाई से पहले पूजा-पाठ में हिस्सा लिया। इसके बाद खुद कुदाल चलाकर खुदाई का शुभारंभ किया। डीएम ने बरसात शुरू होने से पहले तालाब की खुदाई पूरी कराने के लिए प्रधान रेखा सिंह से कहा। ताकि बरसात पर तालाब पानी से भर जाएं और लोगों को उसका पूरा लाभ मिल सके। साथ ही तालाब की खुदाई के काम में ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार देने को कहा।...
पुलिस ने पौधरोपण कर जागरूकता फैलाई

पुलिस ने पौधरोपण कर जागरूकता फैलाई

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः   पर्यावरण दिवस को लेकर तिन्दवारी पुलिस ने बांदा फतेहपुर मार्ग पर खाली पड़े पुलिस आवास भूखंड में पौध रोपण किया। साथ ही हरियाली के लिए लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भूरेलाल फौजी ने पुलिस के वृक्षारोपण अभियान की सराहना करते हुए कहा है कि नगर पंचायत लगाए गए पौधों के संरक्षण में जिम्मेदारी निभाएगी। नगर पंचायत की खाली पड़ी भूमि पर वृक्षारोपण करके हरा भरा वातावरण बनाया जाएगा। इस मौके पर विनोद सिंह यादव, कमल मिश्रा, कमलेश यादव, यशवंत सिंह, अभय चौधरी, थानाध्यक्ष लल्लू गुप्ता आदि मौजूद रहे।...
बांदा में पूर्व डीजीपी के गांव में चोरी का 14 दिन में खुलासा, दो गिरफ्तार

बांदा में पूर्व डीजीपी के गांव में चोरी का 14 दिन में खुलासा, दो गिरफ्तार

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  आम आदमी के घर अगर चोरी हो जाए तो समझिये वापस कुछ हाथ नहीं लगता। अगर चोरी गया सामान मिल जाए तो बहुत बड़ी बात है लेकिन चोरी की घटना किसी बड़े आदमी से जुड़ी हो तो पुलिस रातों-रात चोरों को पकड़ भी लेती है और सामान भी बरामद कर लेती है। इसका एक उदाहरण बांदा में देखने को मिला। 21 मई को बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर चारकूरा गांव में हुई थी चोरी की घटना  बीती 21 मई को प्रदेश के पूर्व डीजीपी रहे सुलखान सिंह के पैतृक गांव जौहरपुर चारकूरा में चोरों ने उनके खानदानियों के घर से लाखों की नगदी, जेवर और अन्य सामान चोरी हो गया था। मामला पूर्व डीजीपी से जुड़ा था इसलिए पुलिस के आला अधिकारियों ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया था। खुलासे के लिए पुलिस टीमें भी गठित की गई थीं और आखिरकार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। आला अधिकारियों ने मौका मुआयने के बाद खुलासे के लिए गठित की थ...
बांदा में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के खिलाफ छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, जाम और नारेबाजी

बांदा में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के खिलाफ छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, जाम और नारेबाजी

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड, वीडियो
खराब रिजल्ट पर भड़के छात्र-छात्राएं, कहा जीरो-जीरो नंबर देकर की धांधली  समरनीति न्यूज, बांदाः  बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के इस बार आए रिजल्ट में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के फेल होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। छात्र-छात्राओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुंदेलखंड के कई जिलों में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और जाम भी लगाया। इतना ही नहीं जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर पुनर्मूल्यांकन की मांग भी उठाई है। डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर पुनर्मूल्यांकन की मांग उठाई  बांदा में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना था कि 80 से 90 फीसदी छात्र-छात्राएं फेल हो गए हैं। कई को जीरो-जीरो नंबर मिले हैं जो नहीं हो सकता। आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी ने कापियां जांचने में धांधली की है। बांदा में आज जेएन कालेज के छात्र-छात्र...
बांदा में दुर्घटनाः 1 की मौत, भीड़ से पिटते-पिटते बची पुलिस

बांदा में दुर्घटनाः 1 की मौत, भीड़ से पिटते-पिटते बची पुलिस

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, वीडियो
समरनीति न्यूज, बांदाः पैलानी थाना क्षेत्र में जसपुरा गांव में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली का एक्सल टूट गया। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सड़क के किनारे गड्ढे में जाकर पलटा खा गया। यह दुर्घटना पैलानी के पिपरहरी मोड़ पर हुई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गड्ढे में पलटा, चालक बाल-बाल बचा    तेज रफ्तार की वजह से ट्रेक्टर चालक चाहकर भी उसे संभाल नहीं सका। हादसे में ट्रेक्टर पर सवाल एक मजदूर पैलानी के रेंहूटा निवासी सूरज (19) की मौत हो गई। ट्रैक्टर चला रहा श्यामू बच गया। ग्रामीणों और मृतक के परिजनों का कहना था कि मरने वाले के आश्रितों को मुआवजा दिया जाए। साथ ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर चलाने वाले दोषी चालक को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए। गुस्साए ग्रामीण कर रहे थे सड़क पर शव रख मुआवजे की मांग  घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर बांदा-पैलानी मार्ग पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस जा...
बुंदेलखंड में अन्ना पशुओं के लिए करोड़ों की लागत से बनेंगे आश्रय स्थल

बुंदेलखंड में अन्ना पशुओं के लिए करोड़ों की लागत से बनेंगे आश्रय स्थल

खेत किसान, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  बुंदेलखंड में अन्ना पशुओं की समस्या किसी से छिपी नहीं है। सरकार ने इधर-उधर भटकते अन्ना पशुओं के लिए आश्रय स्थल बनाने की योजना शूरू की है। इसके लिए करोड़ों रूपए का बजट भी शासन से पास होकर विभाग को मिल गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारीहो ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि काम तेजी से पूरा किया जाये, इसके लिए 75 फीसदी रकम कार्यदाई संस्थाओं को अवमुक्त भी हो चुकी है। बांदा के खप्टिहाकला, पिथौराबाद, मनीपुर और महुटा में बनेंगे एक-एक आश्रयस्थल  बताया जाता है कि बांदा जिले में कुल चार आश्रयस्थल बनने हैं इनमें एक खप्टिहाकला में, दूसरा पिथौराबाद और मनीपुर में तथा चौथा महुटा में बनाया जाएगा। इन चारों के निर्माण के लए 1 करोड़ 11 लाख 44 हजार रुपए मंजरू हुए हैं। इनके निर्माण की जिम्मेदारी लोकनिर्माण विभाग के निर्माणखंड व प्रांतीय खंड को दी गई हैं। इतना ही नहीं इनको 75 फीसदी ...
बांदाः रात में घर में लेटा था युवक, सुबह रेल पटरी पर मिली लाश

बांदाः रात में घर में लेटा था युवक, सुबह रेल पटरी पर मिली लाश

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  शहर के परशुराम तालाब निवासी एक युवक का शव संदिग्ध हालात में रेलवे पटरी पर मिलने से सनसनी फैल गई है। युवक रात में घर में लेटा था और सुबह पटरी पर शव मिला। परिजनों का कहना है कि घर में कोई विवाद नहीं था। इसलिए घटना हत्या है या दुर्घटना, इस बारे में वे लोग कुछ नहीं कह सकते हैं। वहीं दूसरी ओर रेलवे पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। परिवार के लोगों ने किसी से विवाद जैसी बात से किया इंकार, छानबीन में जुटी पुलिस  बताते हैं कि शहर के परशुराम तालाब इलाके में रहने वाला तैफूल उर्फ सोनू (30) पेंटिंग का काम करता था। आजकल उसके घर में छपाई का काम चल रहा था। बीती शाम वह मजदूरों के जाने के बाद खाना खाकर घर में ही लेट गया था। रात में पत्नी रूबिना ने देखा तो वह वहां नहीं था। आसपास के लोगों से पूछने के बाद रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी। तलाश करने पर ...
बांदा में सपाईयों ने फूंका डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का पुतला

बांदा में सपाईयों ने फूंका डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का पुतला

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  शहर में आज प्रदेश के डिप्टी सीएम का पुतला फूंक दिया गया। और यह काम सपाइयों ने किया। इसकी वजह डिप्टी सीएम शर्मा का हाल ही में दिया गया वो बयान है जिसमें उन्होंने माता सीता को टेस्ट ट्यूब बेबी बता डाला था। सपाइयों ने इस मामले में भाजपाइयों को घेरते हुए जमकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए सपाई शहर के महाराणा प्रताप चौराहे पर पहुंचे और नारेबाजी की। बोले, सीता माता के बारे में डिप्टी सीएम के अर्मयादित बोल बर्दाश्त नहीं  शहर के महाराणा प्रताप चौराहे पर सपाइयों ने प्रदर्शन करने के बाद प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का पुतला फूंका। सपाइयों का कहना था कि डिप्टी सीएम अपनी मर्यादा भूल गए हैं और माता सीता पर टिप्पणी कर रहे हैं जो बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने कहा कि डिप्टी सीएम को यह शोभा नहीं देता है कि वे इस तरह के गलत और अमर...
बांदा में युवती की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या

बांदा में युवती की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
बांदाः  शहर के किलेदारपुरवा में अकेले रहने वाले युवती की अज्ञात लोगों ने कसने के बाद कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। हत्या की जानकारी तब हुई जब पड़ोसियों ने उसके घर के खुले दरबाजों में झांककर देखा। अंदर खून से लतपथ युवती 30 वर्षीय मीना का शव पड़ा था। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस और युवती के भाई अनिल को फोन करके दी। कुछ देर बाद ही पुलिस और मृतका का भाई अनिल मौके पर पहुंच गए। पड़ोसियों ने खुला दरवाजा देखकर झांका तो पड़ी थी खून से लतपथ लाश  पुलिस ने छानबीन की और मौके से सुराग इकट्ठा करने की कोशिश की। कोतवाली प्रभारी श्रीनिवास यादव का कहना है कि प्रथमदृष्या मामला दुष्कर्म के बाद हत्या का नहीं है। कहा कि हत्या के कारणों पर गौर किया जा रहा है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताते हैं कि स्व. रामदास धुरि...