Wednesday, March 11सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

देश में सिर्फ भाजपा ही है किसानों की सबसे बड़ी हितैषी – विधायक

देश में सिर्फ भाजपा ही है किसानों की सबसे बड़ी हितैषी – विधायक

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में आज जिले के मंडी समिति तिंदवारी रोड में सदर बांदा विधानसभा का विशाल किसान कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हजारों किसानों की मौजूदगी रही। भाजपा के किसान कल्याण सम्मेलन में किसानों को प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी की सरकारों की किसान हितैषी नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी दी गई। मंडी समिति बांदा में बांदा विधानसभा द्वारा आयोजित किसान कल्याण सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप के सदर बांदा के विधायक प्रकाश द्विवेदी उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के बजट में किसानों के लिए अनेक योजनाएं लागू की गईं। साथ ही साथ गन्ना मूल्य भुगतान की स्थिति को भी पहले से बेहतर किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र में भुगतान में ज्यादा सुधार कराने को मुख्यमंत्री योगी कृत संकल्प हैं। मुख्य अतिथ...
जल्द शुरू करें मानिकपुर-धारकुंडी की 40 करोड़ लागत वाली सड़क का निर्माण – आयुक्त, बांदा

जल्द शुरू करें मानिकपुर-धारकुंडी की 40 करोड़ लागत वाली सड़क का निर्माण – आयुक्त, बांदा

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कमिश्नर शरद कुमार सिंह ने 50 लाख रुपए से ऊपर की बड़ी परियोजनाओं की बैठक करते हुए कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया है कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे कराए जाएं। अगर निर्माण कार्य में विलंब होता है तो विलंब का पर्याप्त कारण ना होने पर संबंधित के विरुद्ध अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सेतु निर्माण निगम की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया तथा परियोजना प्रबंधक सेतु निर्माण निगम बांदा और चित्रकूट को कार्य में सुधार लाने के लिए सचेत किया। बांदा के रोडवेज बस स्टैंड के सुस्त निर्माण कार्य पर भी आयुक्त ने जताई नाराजगी, काम में तेजी के निर्देश  कमिश्नर ने जिला चित्रकूट में 40 करोड़ की लागत से बनने वाली मानिकपुर से धारकुंडी आश्रम तक की सड़क का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने बांदा, हमीरपुर, महोबा व चित्रक...
बुंदेलखंड में नई पहलः कमिश्नर ने अफसरों को मीटिंग के बाद सौंपे पौधे, कहा- आप भी ऐसा ही करें

बुंदेलखंड में नई पहलः कमिश्नर ने अफसरों को मीटिंग के बाद सौंपे पौधे, कहा- आप भी ऐसा ही करें

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार काफी प्रयास कर रही है लेकिन निचले पायदान पर आते-आते योजनाएं दम तोड़ देती हैं। ऐसे में या तो पौधरोपण पूरी तरह से होता ही नहीं है और अगर होता भी है तो खानापूर्ति करके पल्ला झाड़ लिया जाता है लेकिन कुछ अधिकारी मिसाल बनकर आते हैं और अपने आचरण से पर्यावरण संरक्षण की सीख ही नहीं देते बल्कि उसका पालन भी कराते हैं। बांदा मंडलमुख्यालय पर हाल ही में कार्यभार ग्रहण करने वाले आयुक्त शरद कुमार सिंह ने आज ऐसी ही मिसाल पेश की। मंडलायुक्त ने अभिनव प्रयोग करते हुए उपस्थित अधिकारियों को वृक्षारोपण के लिए एक-एक पौधा उपलब्ध कराया। साथ ही अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वह इसको अपने आवास या कार्यालय परिसर में लगाएं। या फिर इस पौधे को जहां उचित स्थान हो, उस जगह पर लगाकर, इसकी देखभाल करें। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से अपेक्षा की है कि इसी प्रकार अपने अ...
हादसे के दौरान बांदा में घायल हुआ लखीमपुर का रहने वाला युवक

हादसे के दौरान बांदा में घायल हुआ लखीमपुर का रहने वाला युवक

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे बांदा-फतेहपुर मार्ग पर तिंदवारी के आगे मुंगुस गांव के पास एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। उसका नाम मुस्ताक (28) पुत्र मेहंदी हसन बताया जा रहा है। उसे इलाज के लिए तिंदवारी स्वास्थ्य केंद्र से बांदा जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है।  ...
बांदा-फेतहपुर हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रकों की टक्कर में एक पलटा, चालक मरणासन्न

बांदा-फेतहपुर हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रकों की टक्कर में एक पलटा, चालक मरणासन्न

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीती रात जिला मुख्यालय से फतेहपुर जाने वाले हाइवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। इससे एक ट्रक पलट गया। जबकि दूसरे का चालक किसी तरह अपने वाहन को संभालते हुए वहां से निकल गया। यमुना पुल के किनारे हादसा, एक ट्रक के चालक की हालत गंभीर, दूसरा फरार   दूसरे चालक को आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया। वहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। बताया जाता है कि बांदा-फतेहपुर हाइवे पर बेंदाघाट पुलिस चौकी के यमुना नदी पुल के पास आमने-सामने तेज रफ्तार जा रहे दो ट्रक टकरा गए। इससे ट्रक वहीं पलटा खा गया। जबकि दूसरे ट्रक का चालक किसी तरह अपने वाहन को संभालते हुए वहां से भाग निकलने में कामयाब रहा। रात का समय होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई। वहीं पलटा खाए ट्रक के बारे में लोगों ने पास में पड़...
बांदा में विवाहिता की सोते समय कूलर का करंट लगने से मौत

बांदा में विवाहिता की सोते समय कूलर का करंट लगने से मौत

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी पच्चू कुशवाहा की पत्नी रानी (20) बीती रात घर में सो रही थी। बताते हैं कि इसी दौरान उसका हाथ पास रखे कूलर से छू गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे एक 3 वर्षीय पुत्र छोड़ गई है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण को भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।      ...
बांदा में दो की फांसी पर लटकी मिली लाश, तीसरी ने आग लगाकर की मरने की कोशिश

बांदा में दो की फांसी पर लटकी मिली लाश, तीसरी ने आग लगाकर की मरने की कोशिश

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नवविवाहिता समेत दो लोगों के शव फांसी पर लटके मिले हैं। बताया जा रहा है कि एक शव एक नवविवाहिता का है जबकि दूसरा एक युवक का है। जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के गांव कैरी में संदिग्ध परिस्थितयों में नवविवाहिता का शव ससुराल के घर में फंदे पर लटकता मिला। बिसंडा में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, बबेरू में किशोर फांसी पर लटा मिला बताते हैं कि बांदा के तिन्दवारी थाना क्षेत्र के गांव छापर निवासी श्रीराम वर्मा की पुत्री संतोष कुमारी (35) पत्नी राम बाबू की शादी बिसंडा के खैरी गांव में हुई थी। मंगलवार को को उसका शव फांसी पर लटका मिला। मृतका के पिता श्रीराम वर्मा ने बताया है उनकी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना की रिपोर्ट लिखाएंगे। गांव के लोगों का कहना है कि सूचना के बाद भी करीब ढाई से तीन...
पहले सोते पति की प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या, फिर घर में ही दफना दी लाश..

पहले सोते पति की प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या, फिर घर में ही दफना दी लाश..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अवैध संबंधों से पनपे कथित प्रेम में इंसान किस हद तक गिरता चला जाता है इसका एहसास तक उसे नहीं होता है। मानवीय संवेदनाओं को हिला देने वाला एक ऐसा ही मामला चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहां एक महिला ने कथित रूप से प्यार में पागल होकर पहले प्रेमी संग मिलकर पति को सोते समय बेरहमी से मार डाला। फिर घर के उसी कमरे में गड्ढा खोदकर लाश दफन कर दी। लगभग एक महीने तक उसी घर में रहती रही। प्रेमी से मिलती भी रही। रिश्तों के कत्ल की रोंगटे खड़े करने वाली वारदात ने सभी को झंकझोरा  बाद में योजनाबद्ध तरीके से पहले प्रेमी को मुंबई भेजा और फिर खुद भी पहले मायके और फिर वहां से प्रेमी के पास जा पहुंची। लेकिन एक सुराग ने दोनों की सारी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अब दोनों जेल की हवा खाएंगे। बताते चलें कि थाना पहाड़ी क्षे...
बांदा में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की यात्रा, भक्तों ने लगाए जयकारे

बांदा में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की यात्रा, भक्तों ने लगाए जयकारे

Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः हर साल की तरह इस बार भी बांदा में शनिवार को ओमर-वैश्य समाज की ओर से भगवान जगन्नाथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा हुई। भक्तों ने भगवान के जयकारे लगाए और लोगों को प्रसाद बांटा। शाम लगभग 5 बजे छोटी बाजार स्थित भगवान बांबेश्वर पर्वत से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा बलखंडीनाका चौकी चौराहा पहुंची। वहां से पदमाकर चौराहा होते हुए यात्रा भगवान के जयकारों के बीच छावनी चौराहा पहुंची। भक्तों ने भगवान के दर्शन किए और भजन भी गाए। इसके बाद यात्रा ने बाजार का भ्रमण किया। वहां भी भक्तों ने भगवान के दर्शन किए। बाद में माहेश्वरी देवी मंदिर के सामने होते हुए यात्रा वापस बांबेश्वर भगवान के मंदिर पहुंची। वहां यात्रा का समापन हो गया। भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर विजय ओमर, संजय गुप्ता, राजेश ओमर, लोकेश, भुवनेंद...
बांदा में करंट लगने से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बांदा में करंट लगने से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकला में नया डेरा के किसान रामकुमार निषाद (50) की करंट लगने से मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। बताते हैं कि रामकुमार निजी नलकूप के पास बने खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा था। इस दौरान अचानक खंभे में कंरट आ गया। करंट लगने से किसान खंभे से दूर जा गिरा। आसपास के लोगों ने उसे उठाकर परिजनों के साथ जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। वहां से उसे गंभीर हालत में कानपुर रिफर कर दिया गया। उसकी मौत हो गई। मामले में एसडीएम सुरेंद्र यादव ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद नियमानुसार पीड़ित की मदद की जाएगी।...