बांदा में बुधवार को सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की दर्दनाक ढंग से मौत, पति-पत्नी भी गंभीर घायल
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा में जिले हुए दो अलग-अलग हादसों में बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। जबकि एक अन्य हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ही मामलों में पुलिस कार्रवाई कर रही है। बताया जाता है कि चिल्ला थाना क्षेत्र के गांव पदारथपुर निवासी उपेंद्र कुमार (26) पुत्र गौरे लाल द्विवेदी किराने की दुकान करता है। वह किसी काम से बुधवार सुबह करीब 9 बजे को बाइक से बांदा आ रहा था।
चिल्ला रोड पर पपरेंदा के पास सुबह हुआ हादसा
इसी दौरान गांव में मजदूरी करने वाले बांदा शहर का हरदौली मुक्तिधाम क्योटरा निवासी राजकुमार (35) भी उसकी बाइक पर बांदा जाने के लिए बैठ लिया। दोनों शाम करीब 6 बजे बांदा के लिए चले। इसी दौरान रास्ते में पपरेंदा के पास डंपर ने उनको तेज टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों को संभलने क...









