Friday, July 24सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा की बड़ी खबरः हार्पर क्लब पर पुलिस का छापा, जुआरियों की थी सूचना

बांदा की बड़ी खबरः हार्पर क्लब पर पुलिस का छापा, जुआरियों की थी सूचना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के प्रतिष्ठित कहे जाने वाले हार्पर क्लब पर मंगलवार को पुलिस ने जुआ होने की सूचना पर छापा मारा। बताते हैं कि पुलिस को कई बार इसकी सूचना मिली थी। आज पुलिस अधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने सख्त एक्शन लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर कई जुआरी क्लब की दीवार कूदकर पीछे से भाग निकले। सूत्र तो यहां तक बता रहे हैं कि दीवार कूदकर भागते समय इनमें से एक की टांग भी टूट गई है। वहीं अन्य भागने वालों में भी शहर के कुछ कथित प्रतिष्ठित लोग शामिल थे। इस पूरी घटना ने लोगों को शर्मसार कर दिया है। घटनाक्रम शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। गेट पर था ताला, दीवार कूदकर घुसी पुलिस बताते चलें कि पप्लू खेले जाने को लेकर बदनाम हो रहे हार्पर क्लब को लेकर पुलिस को पहले भी शिकायतें मिलती रही हैं। आज एक अधिवक्ता द्वारा पुलिस उच्चाधिकारी से शिकायत की गई। इसके बाद पुलिस अधिकारी के सख्त रवैय...
बड़ी खबरः बांदा में 3 और कोरोना संदिग्ध मिले, रैपिड टेस्ट के बाद मेडिकल कालेज शिफ्ट

बड़ी खबरः बांदा में 3 और कोरोना संदिग्ध मिले, रैपिड टेस्ट के बाद मेडिकल कालेज शिफ्ट

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में प्राइमरी स्क्रिनिंग में तीन और कोरोना संदिग्ध मामले सामने आए हैं। बताते हैं कि ये तीनों बीते दिनों बिसंडा के शिव गांव में मिले एक 55 साल के कोरोना पाॅजिटिव व्यक्ति के संपर्क में रहे थे। उक्त पाॅजिटिव व्यक्ति के संपर्क में रहने पर कुल 28 लोगों को नरैनी स्वास्थ्य केंद्र में बने क्वारंनटाइन सेंटर में रखा गया था। आज इन 28 लोगों का एंटी बाडी रैपिड टेस्क किया गया। इनमें से तीन में कोरोना के संदिग्ध लक्षण पाए गए। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह एंटी बाडी टेस्ट यानी रैपिड टेस्ट है। इस टेस्ट में तीनों में कोरोना के लक्षणों की आशंका आई है। कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि सैंपुल जांच आ जाने के बाद ही होगी। कुछ ऐसा बोले, मुख्य चिकित्साधिकारी सीएमओ डा संतोष कुमार ने बताया है कि यह तीनों की प्राइमरी स्क्रिनिंग है। रैपिड टेस्ट में संदिग्ध लक्षण पाए जाने पर बांदा रा...
Banda Big News: बांदा में एक नया कोरोना संक्रमित मिला, दूसरे की 5वीं रिपोर्ट पाॅजिटिव

Banda Big News: बांदा में एक नया कोरोना संक्रमित मिला, दूसरे की 5वीं रिपोर्ट पाॅजिटिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से सोमवार को एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कोरोना वायरस का एक नया पाॅजिटिव मामला सामने आया है। नया पाॅजिटिव केस बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के माचा गांव का युवक है जो हाल ही में मुंबई से लौटा है। उसकी रिपोर्ट सोमवार को पाॅजिटिव आई है। वहीं दूसरी ओर बांदा के बिसंडा के शिव के रहने वाले जिले के दूसरे कोरोना  पाॅजिटिव की 5वीं रिपोर्ट फिर पाॅजिटिव आ गई है। ऐसे में इस वक्त बांदा में कोरोना वायरस से संक्रमित दो पाॅजिटिव मामले हो गए हैं। इसकी पुष्टि मेडिकल कालेज के प्राचार्या डा. मुकेश यादव द्वारा की गई है। कहा गया कि संक्रमित व्यक्ति का इलाज शुरू कर दिया गया है। बताते चलें कि इससे एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति पूरी तरह ठीक होकर लौट चुका है। दूसरे पाॅजिटिव की 5वीं रिपोर्ट फिर पाॅजिटिव बताया जाता है कि तिंदवारी के माचा गांव का रहने वाला युवक बीती 17 अप्रैल को मु...
बांदा के व्यापारी ने 41 हजार बिस्किट पैकेट प्रशासन को सौंपे

बांदा के व्यापारी ने 41 हजार बिस्किट पैकेट प्रशासन को सौंपे

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः कोरोना संकट से निपटने के लिए यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार बड़े प्रयास कर रही है। वहीं अन्य वर्ग के लोग भी लाॅकडाउन में किसी न किसी तरह जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। शहर के व्यापारी विवेक अग्रवाल ने 41 हजार बिस्किट के पैकेट आज जिला प्रशासन को सौंपे हैं। उन्होंने कहा कि ये पैकेट गरीबों के बीच बांटने के लिए सौंपं गए हैं। प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे। एडीएम ने इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसे पूरा कराया जाएगा। बांदा में गरीबों को बांटे जाएंगे ये बिस्कुट यह भी कहा कि ये पैकेट पार्ले कंपनी की ओर से वितरण के लिए भेजे गए हैं। व्यापारी अग्रवाल ने अपर जिलाधिकारी को इस संबंध में बिस्किट पैकेट के साथ लिखित पत्र भी सौंपा। उन्होंने बताया कि ये बिस्कुट गरीब और जरूरतमंदों के बीच वितरण के लिए हैं, ताकि गरीब बच्चों में किसी तरह से कुपोषण क...
बांदाः चंद पलों का अद्भुत प्रेम, राष्ट्र पक्षी की मृत्यु पर भावुक लोग, माहौल शोकाकुल

बांदाः चंद पलों का अद्भुत प्रेम, राष्ट्र पक्षी की मृत्यु पर भावुक लोग, माहौल शोकाकुल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः लोग कहते हैं कि दुनिया अच्छी नहीं है। हो सकता है, सब अच्छे न हों। लेकिन आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जो छोटी-छोटी बातों से इंसानियत का बड़ा उदाहरण पेश कर जाते हैं। बांदा के बिजलीखेड़ा मोहल्ले में भी कुछ ऐसा ही हुआ। राष्ट्रपक्षी मोर की मृत्यु पर ये लोग भावुक हो गए और माहौल इतना शोकाकुल कि जैसे इनके बीच का कोई व्यक्ति दुनिया छोड़ गया हो। चौंकाने वाली बात यह है कि मरने वाला राष्ट्रपक्षी न तो इनका पालतू था और न ही इससे पहले इन लोगों ने कभी उसे देखा था। बस चंद पलों का एक रिश्ता था जो मोर के अचानक गिरकर तड़पने से इंसानी मन में पनप गया था।    महिला ने कपड़ा ओढ़ाकर की देखभाल सबकुछ आकस्मिक था। राष्ट्रपक्षी वहां आकर हाइटेंशन विद्युत लाइन के तार पर बैठा और करंट लगने पर नीचे आ गिरा। लोगों ने देखा तो भागकर वहां पहुंचे। करंट से तड़फते राष्ट्रपक्षी ने लोगों के मन को इतना द्रवित कर दिया ...
लाॅकडाउनः बांदा में छात्राओं ने पाॅकेटमनी से शुरू किया नेक काम

लाॅकडाउनः बांदा में छात्राओं ने पाॅकेटमनी से शुरू किया नेक काम

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः लाॅकडाउन के बीच बांदा के राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राएं एक ऐसा नेक काम कर रही हैं जिसने इनको दूसरों के लिए भी  प्रेरणाश्रोत बना दिया है। जी हां, इन छात्राओं द्वारा अपनी पाॅकेटमनी से गरीब-जरुरतमंदों को घर रहते हुए जरूरत का सामान बांटा जा रहा है। स्नातक की ये छात्राएं अपने छोटे-छोटे प्रयासों से बड़ी मिसाल कायम कर रही हैं। छात्राओं का कहना है कि उनको इस काम के लिए अपने कालेज से भी उत्साहवर्धन मिला है। महिला कालेज की छात्राओं ने शुरू की नई पहल दरअसल, राजकीय महिला कालेज के समाजशास्त्र के विभाध्यक्ष द्वारा संचालित कक्षाओं में छात्राओं को ऐसा काम करने के लिए प्रोत्साहित किया गया था। इसके बाद छात्राओं ने अपने-अपने स्तर से इस दिशा में पहल की। देखते ही देखते इसकी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पहले भी छात्राएं लोगों को कर चुकी हैं जागरुक इससे पहले ये छात्राएं कोरोना वाय...
बांदा में विधायक ने बांटा राशन, जरुरतमंदों को लंच पैकेट भी

बांदा में विधायक ने बांटा राशन, जरुरतमंदों को लंच पैकेट भी

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कोरोना महामारी से बचाव के लिए लागू हुए लाॅकडाउन में शनिवार को भी भाजपा नेतृत्व व सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के सहयोग से विधायक कार्यालय प्रभारी ने हजारों लंच पैकेट बांटने का दावा किया। इसके साथ ही अलीगंज सामुदायिक रसोई से प्रतिदिन दो हजार लंच पैकेट तथा खिन्नीनाका सामुदायिक रसोई से 3 हजार लंच पैकेट का वितरण नगर के सभी वार्डो एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में करने की भी बात कही। लंच पैकेट का भी हो रहा वितरण लाॅकडाउन लागू होने के बाद से शहर में वितरित किए जा रहे लंच पैकेट और राशन को लेकर सदर विधायक के कार्यालय अधीक्षक अनिरुद्ध त्रिपाठी ने बताया है कि भाजपा के पदाधिकारियों एवं सहयोगीजनों के माध्यम से लगातार जरुरतमंदों के घर-घर हजारों लंच पैकेट बांटे। शनिवार को नगर के किलेदार का पुरवा में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए 120 परिवारों को मोदी राशन सामाग्री किट का वितरण सदर विध...
बांदाः लाॅकडाउन तोड़ने पर 6 पर मुकदमा, दो गिरफ्तार

बांदाः लाॅकडाउन तोड़ने पर 6 पर मुकदमा, दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा शहर में लाॅकडाउन तोड़ने के मामले में आज पहला मुकदमा दर्ज हो गया है। 'समरनीति न्यूज', (Samarneetinews.com) ने इस घटनाक्रम को सबसे पहले प्रमुखता से प्रकाशित किया था। शाम तक कोतवाली पुलिस ने मामले में काफी संयम और समझदारी से काम लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। साथ ही चार अन्य के खिलाफ भी मुकदमा लिखा गया है। उनकी तलाश की जा रही है। मामले में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। ये है पूरा मामला शनिवार सुबह लगभग 10 बजे कालवनगंज चौकी से कांस्टेबल महेंद्र व गजेंद्र क्षेत्र में लाॅकडाउन के के तहत गश्त करते हुए क्षेत्र का जायजा ले रहे थे। खुटला चौराहे पर खड़े दो युवकों को बेवजह खड़े देखा तो टोकते हुए घर जाने को कहा। बताते हैं इन लोगों ने घर जाने की बजाए सिपाहियों से बहस करते हुए अभद्रता शुरू कर दी। ये भी पढ़ेंः बा...
बांदाः पहले तोड़ा लॉकडाउन, फिर दिखाई आंखें, पहुंच गए कोतवाली

बांदाः पहले तोड़ा लॉकडाउन, फिर दिखाई आंखें, पहुंच गए कोतवाली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार पूरा जोर लगा रही हैं लेकिन कुछ लोग सरकारों के इन प्रयासों को जैसे अंगूठा दिखाने पर तुले हैं। आज शनिवार सुबह बांदा शहर कोतवाली पुलिस ने खुटला मोहल्ले में लाॅकडाउन में गश्त के दौरान दो लोगों को घर के बाहर खड़े होकर पंचायत करने पर टोका। गश्त कर रहे पीआरबी जवानों ने दोनों से घर जाकर बैठने को कहा, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस उनको पकड़कर कोतवाली ले गई। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई को लेकर अभी संशय की स्थिति है। पुलिस दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी या समझाकर छोड़ देगी। समझाने पर पुलिस से बहस बताया जाता है कि दोनों युवक पुलिसकर्मियों से बहस करने पर आमादा हो गए। काफी समझाने के बाद भी जब दोनों समुदाय विशेष के लोग घर के अंदर नहीं गए तो मामला बिगड़ता दिखा। पुलिस कर्मियों ने शहर कोतवाली प्रभारी को सूचना दी। ...
बांदा की बड़ी खबरः कोरोना पाॅजिटिव अनवर की चौथी रिपोर्ट समेत 32 और निगेटिव

बांदा की बड़ी खबरः कोरोना पाॅजिटिव अनवर की चौथी रिपोर्ट समेत 32 और निगेटिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से एक बड़ी राहत वाली खबर सामने आ रही है। जिले के दूसरे कोरोना पाॅजिटिव केस और तीसरी रिपोर्ट में भी पाजिटिव आए अनवर अली की चौथी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस रिपोर्ट के बाद कहा जा सकता है कि फिलहाल बांदा में कोई पाॅजिटिव केस नहीं है। बताते चलें कि अनवर अली की तीसरी पहली रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद दूसरी निगेटिव आई थी। इसके बाद माना जा रहा था कि अब चिंता की कोई बात नहीं है। तीसरी रिपोर्ट पाजिटिव आने से मचा था हड़कंप वहीं तीसरी फिर पाॅजिटिव आने से हड़कंप मच गया था। बताते हैं कि लगभग तीन दिन पहले गए सैंपुल की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को आई। इसके बाद चौथी रिपोर्ट निगेटिव आने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। इस बात की जानकारी मंडलायुक्त गौरव दयाल ने दी। बताया कि पिछले 3 दिन पहले भेजे गए 36 नमूनों की भी आज शुक्रवार को रिपोर्ट आ गई है। बाकी 36 लोगों की रिपोर्ट्स भी आईं निगेट...