बांदा के IG के. सत्यानारायाण के हमीरपुर से लेकर जसपुरा तक ताबड़तोड़ निरीक्षण
समरनीति न्यूज, बांदा : जन्माष्टमी और 15 अगस्त के मद्देनजर पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायाणा ने आज बुधवार को ताबड़तोड़ निरीक्षण किए। इस दौरान जहां हमीरपुर जिले में राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कानून व्यवस्था और त्यौहारों को लेकर तैयारियों को परखा। वहीं हमीरपुर शहर कोतवाली, पुलिस आफिस, पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्थाएं देंखी। साथ ही त्यौहारों पर ज्यादा सतर्क रहने के निर्देश दिए।
अधीनस्थों से कहा, जनता में भरोसा जगाओ
साथ ही थानों पर जाकर थानेदारों के भी पेंच कसे। बांदा के जसपुरा थाने पर पुरुष सिपाही से लेकर महिला कांस्टेबल तक कितने सतर्क हैं और आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए कितने तैयार हैं, सभी कुछ परखा। हमीरपुर में सबसे पहले आईजी ने पुलिस लाइन में सलामी ली।
इसके बाद वहां का निरीक्षण किया। स्टोर रूम से लेकर शस्त्रागार, पुलिस कैंटीन, 112 कंट्रोल रूम में...









