Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : व्यापारियों ने शोकसभा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

In Banda Businessmen pay floral tributes at condolence meeting

समरनीति न्यूज, बांदा : देर शाम अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय तुलसी स्वरूप होटल में एक शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार राज ने अवगत कराया कि विगत दिनों अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर महामंत्री अमित गुप्ता मनीष के ताऊ केदारनाथ गुप्ता का निधन हो गया। इसी तरह अखिल भारतीय फोटोग्राफर फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष राजू त्रिपाठी राज के पिता नीलकंठ त्रिपाठी का भी देहांत हो गया। सभी व्यापारियों ने उनके चित्रों पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

मौन रहकर आत्मा की शांति को प्रार्थना की

व्यापारियों ने दो मिनट मौन रहकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार राज, जिलाध्यक्ष मनोज जैन, जिला महामंत्री अमित सेठ भोलू, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, नगर अध्यक्ष राकेश गुप्ता दद्दू, मंडल महामंत्री प्रदीप जड़िया, नगर महासचिव अमित गुप्ता मनीष, उपाध्यक्ष अजय समाजसेवी नईम नेता जी, नगर उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव, कमलेश चैरसिया, राधे गुप्ता एसीसी, राजेश निषाद, युवा जिला अध्यक्ष सुरेश कान्हा, मोतीलाल अग्रवाल सर्राफ, दौलत गुप्ता, मोतीलाल रिछारिया, प्रेम प्रकाश अवस्थी, शिवा सेन, बब्बू भाई, राजेश गुप्ता पीडी, रामजी गुप्ता नमक वाले आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : BIG News : अपडेट- बांदा में युवा व्यापारी को कोरोना, पूरा इलाका सील, 38 हुई संख्या

ये भी पढ़ें : हद हो गई : आपरेशन में युवक के पेट से निकला पेचकस, 5 इंच का सरिया, 30 कीलें और..