Tuesday, May 14सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : दहेज के लिए 22 साल की बहू को जला डाला, मुकदमा होते ही फरार

Banda : 22-year-old daughter-in-law burnt for dowry, escaped as soon as trial
पीड़िता।

समरनीति न्यूज, बांदा : दहेज के दानव लाख कानूनी सख्ती के बावजूद सुधरने को तैयार नहीं हैं। जिले में ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जिसमें ससुरालियों ने अपनी 20 साल की बहू को दहेज न मिलने के कारण जला डाला। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि, अच्छी बात यह है कि बहू बाल-बाल बच गई। विवाहित को अब इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पीड़िता का पैर आग से झुलसा

बताया जाता है कि ग्राम खमरखा के रहने वाले पवन यादव की शादी चित्रकूट जिले के शिवरामपुर थाना क्षेत्र के भरथौल गांव की रहने वाली कविता यादव के साथ हुई थी। कविता के पिता राजा भैया ने अपनी क्षमता अनुसार दान-दहेज दिया था। बताते हैं कि कि इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग इससे संतुष्ट नहीं थे।

ये भी पढ़ें : UP : दो नाबालिग समेत 3 की करंट से मौत, एक गंभीर 

कहा जा रहा है कि विवाहिता को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पीड़िता का आरोप है कि रविवार को उनके ससुर फूलचंद यादव, सास कुंता देवी और जेठ दिनेश आदि ने उनकी साड़ी में आग लगा दी। इससे उनका पैर बुरी तरह से झुलस गया। हालांकि, उनके चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने उनको बचा लिया। आग को बुझा दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें : बांदा : ‘समरनीति न्यूज’ की खबर का असर – माॅल संचालक की दादागिरी ध्वस्त, प्रशासन ने ढहाया अतिक्रमण