Sunday, July 26सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

Update : बांदा : कृषि राज्य मंत्री ने किया समूह की दीदीयों को गाड़ियों का वितरण

Update : बांदा : कृषि राज्य मंत्री ने किया समूह की दीदीयों को गाड़ियों का वितरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के अंतर्गत आज बुधवार को समूह की दीदियों को गाड़ियों का वितरण किया गया। यह वितरण एक कार्यक्रम के दौरान यूपी के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री लाखन सिंह राजपूत द्वारा किया गया। इस दौरान सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद व जिले के आला अधिकारियों के साथ मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने कहा है कि सरकार का यह प्रयास महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है।  राज्यमंत्री ने फीता काटकर किया उद्घाटन  इस दौरान राज्य मंत्री ने जहां फीता काटते हुए कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वहीं समूह की दो दीदीयों को एक मैजिक गाड़ी और एक बोलोरो गाड़ी की चाभियां भेंट की गईं। राज्य मंत्री ने कहा कि शास...
बांदा से बड़ी खबर : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के गड्ढे में डूबकर दो बच्चों की मौत

बांदा से बड़ी खबर : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के गड्ढे में डूबकर दो बच्चों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूबकर दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे वहां खेल रहे थे। बारिश के चलते गड्ढे में पानी भरा हुआ था। इसी बीच परिजनों के साथ वहां पहुंचे गोताखोरों ने दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकाला। पुलिस और आसपास के लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना से परिवार के साथ पूरा गांव गमगीन है। खेलते समय बच्चे गड्ढे में गिरे बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के पवई गांव निवासी शिवम उर्फ छोटू (10) पुत्र प्रमोद विश्वकर्मा अपने साथी शिवम सिंह (10) पुत्र श्याम सिंह चैहान के साथ मंगलवार को सिद्ध बाबा देवस्थान स्थित तालाब में नहाने गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब के पास ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लिए उठाई गई मिट्टी से गड्ढे हो गए हैं। एक गड्ढे में बारिश का पानी भी ...
Update : पार्ट-2, बांदा- सरकारी सड़क पर माॅल संचालक का कब्जा, किसके संरक्षण में यह ‘दादागिरी’

Update : पार्ट-2, बांदा- सरकारी सड़क पर माॅल संचालक का कब्जा, किसके संरक्षण में यह ‘दादागिरी’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : 'समरथ को नहीं दोष गुसाईं..। बांदा शहर में रामचरित मानस की यह पंक्तियां हूबहू सटीक बैठ रही हैं। ये बात और है कि इसका आध्यमाकि अर्थ अलग है, लेकिन फिलहाल तो कथित मतलब ही साफ-साफ स्थापित हो रहा है यानि जो समर्थ है उसके सभी दोष माफ हैं। जनमानस ने सराहा, कहा-फुटपाथ से कब्जा हटे  दरअसल, 'समरनीति न्यूज' ने शनिवार को शहर के चिल्ला रोड पर स्थित सिद्दीकी कांप्लेक्स में चल रहे माॅल, माॅय बाजार के सड़क पर कब्जे की खबर को प्रकाशित किया था। इसे लोगों ने काफी सराहा। दरअसल, आम लोगों का कहना था कि फुटपाथों पर कब्जा रहेगा तो पैदल लोग कहां से निकलेंगे। बात भी सही है, लेकिन प्रशासन या पुलिस की ओर से इस कब्जे को हटाने की दिशा में अबतक कोई कदम नहीं उठाया गया है। फुटपाथ पर सड़क तक जनरेटर-झंडे और गेट भी सजा दरअसल, बांदा शहर में चिल्ला यानि कानपुर तक जाने वाली सड़क पर इंदिरानगर में सड़क के ...
बांदा : क्षत्रिय खंगार समाज के कार्यक्रम में सदर विधायक मुख्य अतिथि बने

बांदा : क्षत्रिय खंगार समाज के कार्यक्रम में सदर विधायक मुख्य अतिथि बने

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जनसुनवाई के बांदा खुरहंड गांव में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही बांदा में आयोजित क्षत्रिय खंगार समाज के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। वहां क्षत्रिय खंगार समाज के संरक्षक उदय सिंह पिंडारी सहित प्रदेश के तमाम जिलों से आए पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उसके बाद भारतीय जनता पार्टी, नगर दक्षिणी के मंडल व सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक में प्रतिभाग किया। ये भी पढ़ें : लखनऊ : योगी सरकार को धमकी देने वाला माफिया मुख्तार अंसारी का गुर्गा गिरफ्तार, पूछताछ जारी...
बांदा में जिला क्रिकेट संघ ने मुकाबले की रणनीति बनाई

बांदा में जिला क्रिकेट संघ ने मुकाबले की रणनीति बनाई

Breaking News, खेलकूद, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिला क्रिकेट संघ (बांदा) की माह सितंबर की बैठक जिला सचिव वासिफ जमा खान के आवास पर हुई। अध्यक्षता डीसीए के अध्यक्ष विनोद यादव ने की। संचालन बीपीएल आयोजन सचिव महेश साहिल ने की। बैठक में एजेंडे में निर्धारित बिंदुओं पर चर्चा की गई। तय किया गया कि प्रत्येक माह क्रमशः प्रत्येक सदस्य के यहां बैठक होगी। डीसीए में अंडर 14-16-19 के खिलाड़ियों का नामांकन होगा। नामांकन फीस भी निर्धारित की गई है। तैयारियों को लेकर चर्चा भी की तीनों वर्ग के खिलाड़ियों से मिलकर 8 टीमें तैयार की जाएंगीं। प्रत्येक टीम में एक बालिका खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेगी। इसका चयन लॉटरी सिस्टम से होगा। अंपायर और कामेंटेटर और स्कोरर्स को 1200 रुपए प्रति मैच फीस दी जाएगी। डीसीए द्वारा आयोजित प्रतियोगिता प्रीमियर लीग के सहयोगियों के सम्मान में एक समारोह और डिनर का आयोजन होगा।इस मौके पर विनय श्रीवास्तव, चंद्रमौ...
बांदा कृषि विभाग में भ्रष्टाचार, रिश्वत लेते अधिकारी-बाबू का वीडियो वायरल, सस्पैंड

बांदा कृषि विभाग में भ्रष्टाचार, रिश्वत लेते अधिकारी-बाबू का वीडियो वायरल, सस्पैंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के कृषि विभाग में फैले भ्रष्टाचार से हर कोई वाकिफ है। एक बार फिर इसका खुलासा हुआ है। इस बार जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय में 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते एक वीडियो वायरल हुआ है। मामले में संयुक्त कृषि निदेशक ने उप जिला कृषि अधिकारी नाथूराम वर्मा और कनिष्ठ लिपिक कुलवंत सिंह के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। मामले की जांच उप कृषि निदेशक को दी गई है। दोनों ही आरोपियों को अब उप निदेशक कृषि रक्षा इकाई कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। हालांकि, यह पहला मामला नहीं है जब कृषि विभाग के लोगों को भ्रष्टाचार के आरोप लगे हों। जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार वर्मा ने इसकी जानकारी दी। पहले भी लगते रहे हैं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप बताया जाता है कि कृषि विभाग में तैनात प्राविधिक सहायक व उप जिला कृषि अधिकारी नाथूराम वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार के पहले भी गंभीर आरोप लगते रहे हैं।...
बांदा में मोहब्बत दीवानी : प्रेमिका के घर पहुंचे प्रधान जी, आपत्तिजनक हाल में पकड़े जाने छत कूदकर भागे

बांदा में मोहब्बत दीवानी : प्रेमिका के घर पहुंचे प्रधान जी, आपत्तिजनक हाल में पकड़े जाने छत कूदकर भागे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कहते हैं प्यार दिवाना होता है। इंसान अपनी हदें भूल जाता है। कुछ ऐसा ही बांदा के एक गांव के प्रधान जी के साथ हो गया। मामले में बांदा जिले में एक आशिक मिजाज प्रधान जी को बुरा वक्त देखना पड़ गया। दरअसल, अपनी प्रेमिका के घर में उसके साथ प्रधान जी बेहद आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिए गए। जमकर पिटाई हुई, किसी तरह बची जान सूत्रों का कहना है कि फिर जूते चले-लातें चलीं और घूंसे मार-मारकर प्रधान की हालत खराब कर दी गई। किसी तरह प्रेमिका के परिवार वालों के चंगुल से छूटे प्रधान भागते हुए प्रेमिका के घर की छत पर चढ़ गए। वहां से बिना जान की परवाह किए नीचे छलांग लगाकर नौ दो ग्यारह हो गए। सूत्र बताते हैं कि तब प्रधान जी की जान बच सकी। अब मामले में पुलिस कर रही है जांच उधर, प्रेमिका ने परिवार के कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि एनसीआर दर्ज क...
बांदा : बेटे से झगड़े के बाद ट्रेन के आगे जा कूदा बूढ़ा बाप, चीथड़े उड़े

बांदा : बेटे से झगड़े के बाद ट्रेन के आगे जा कूदा बूढ़ा बाप, चीथड़े उड़े

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बेटे से कहासुनी से बांदा में एक पिता इतना आहत हो गया कि उसने ट्रेन के आगे जाकर छलांग लगा दी। ट्रेन से कटकर उसके शव को चीथड़े उड़ गए। आसपास के लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। बाद में रने वाले की पहचान हो सकी। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया बेटे से विवाद के बाद आत्महत्या की बात सामने आ रही है। लोगों ने शव देख पुलिस को दी सूचना बताया जाता है कि कांशीराम कालोनी हरदौली निवासी हरिशंकर गुप्ता (70) पुत्र देवीदीन गुप्ता ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। खबर पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिवार के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। ये भी पढ़ें : बांदा में ट्रेन से उतरा एक यात्री, एक्शन में जीआरपी  आत्महत्या का कारण पूछने पर थाना प्रभारी मटौंध रविंद्र तिवारी ने बताया कि...
बुंदेलखंड : कलयुगी बाप ने पत्नी से झगड़कर दो बेटों को गला दबाकर मार डाला

बुंदेलखंड : कलयुगी बाप ने पत्नी से झगड़कर दो बेटों को गला दबाकर मार डाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबा : यूपी के बुंदेलखंड के महोबा जिले में एक विभत्स घटनाक्रम सामने आया है। एक कलयुगी शराबी बाप ने अपनी पत्नी से झगड़े के बाद दो मासूम बेटों की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। महोबा के महोबकंठ थाना क्षेत्र में घटना बताया जाता है कि महोबा के महोबकंठ थाना क्षेत्र के गांव परापातर में रहने वाला हरनारायण का पत्नी रीना से विवाद हो गया। घरेलू कलह में बात इतनी बढ़ गई कि उसने अपने 7 साल के बेटे आशीष और 4 साल के बेटे आर्यन को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिसको भी घटना के बारे में पता चला, वह चौंक गया। ये भी पढ़ें : युवती का अश्लील वीडियो बनाकर शारीरिक संबंध का दवाब, पुलिस करेगी ...
Update : बांदा में सड़क पर माॅल संचालक का अवैध कब्जा, अफसरों के तेवर ढीले

Update : बांदा में सड़क पर माॅल संचालक का अवैध कब्जा, अफसरों के तेवर ढीले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में चल रहे माॅल को लेकर हालात बेहद खराब हैं। एक भी माॅल ऐसा नहीं है जिसके भवन में पार्किंग हो या फिर सुरक्षा के पूरे उपकरण और उपाए हों। महानगरों की तर्ज पर माल के नाम पर दुकानों को सजाकर बैठे इनके संचालकों की खुलेआम दबंगई देखी जा रही है। सड़क के फुटफाट पर दो-दो जनरेटर, गेट भी बना डाला वहीं अवैध अतिक्रमण और अवैध निर्माण को लेकर तेजी दिखाने वाले बीडीए यानि बांदा विकास प्राधिकरण के भी अब तेवर ढीले पड़ गए हैं। वरना माॅल की बिल्डिंग में अगर पार्किंग नहीं तो निर्माण कैसे हो गया। बहरहाल, विभागों की करनी किसी से छिपी नहीं है। हम यहां बात करेंगे जिलाधिकारी आवास से चंद कदमों की दूरी पर चिल्ला रोड पर खुले एक बाजार की। इस बाजार का नाम मोए बाजार है। इसके संचालकों की दादागिरी बीच सड़क पर देखी जा सकती है। बाजार के होर्डिंग और गेट बनाकर सड़क के फुटपाथ पर अतिक्रमण कर लिया गय...