बांदा में 14 दिन में 2 खनिज अधिकारी निपटे, फिर भी अवैध खनन बेलगाम
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अवैध खनन का सिलसिला बरसात शुरू होने के बाद भी जारी है। लोगों की जान खतरे में है, लेकिन फिर भी बालू माफिया बाज नहीं आ रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि 14 दिन में अबतक दो खनिज अधिकारियों को दंडनात्मक तौर पर हटाया जा चुका है। कुछ दिन पहले खनिज अधिकारी सौरभ गुप्ता को हटाकर यहां दिनेश सिंह को तैनात किया गया था। अब उनको भी हटा दिया गया है। उनकी जगह अर्जुन कुमार को भेजा गया है।
पहले खनन अधिकारी निलंबित, दूसरे भी हटाए गए
बताते हैं कि खनिज अधिकारी अर्जुन कुमार आगरा से यहां नियुक्त किया गया है। मात्र 14 दिन में इस फेरबदल की वजह अवैध खनन पर रोक न लगना ही माना जा रहा है। प्रशासन को नरैनी, मानिकपुर, बबरेटा सहित जिले में कई जगहों पर खनन की शिकायतें मिल रही थीं।
ये भी पढ़ें : अपडेट : सीएम योगी के आदेश पर बांदा के खान अधिकारी सस्पेंड
सूत्र बताते हैं कि अवैध ख...









