Wednesday, October 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा में डिजायर कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

बांदा में डिजायर कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में शराब की अवैध रूप से बिक्री पर लगाम नहीं लग रही है। आज पुलिस और आबकारी टीम ने एक कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस और आबकारी की टीम ने यह कार्रवाई बबेरू कस्बे के मुख्य चौराहे पर की है। सीओ बबेरू राकेश कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी। सीओ का कहना है कि कार में 20 पेटी अवैध शराब रखी थी। सीओ ने यह भी बताया कि शराब को अवैध रूप से बबेरू-कमासिन क्षेत्र में बेचने की तैयारी थी। तभी बबेरू मुख्य चौराहे पर आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार ने चेकिंग के लिए गाड़ी रोकी। चेकिंग के दौरान कार में शराब मिली। कार और शराब को जब्त कर लिया गया है। https://samarneetinews.com/contract-worth-crores-stuck-in-banda-district-panchayat-rich-in-mineral-wealth-is-it-really-lack-of-contractors-or-scam/ ये भी पढ़ें : बांदा जिला पंचायत में अटका करोड़ों का ठेका, क्या बड़े ख...
बांदा जिला पंचायत में अटका करोड़ों का ठेका, क्या बड़े खेल की तैयारी !

बांदा जिला पंचायत में अटका करोड़ों का ठेका, क्या बड़े खेल की तैयारी !

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस पर काम कर रही है। सरकार की कई कार्रवाई नजीर बन चुकी हैं। इसी बीच खनिज संपदा से समृद्ध बुंदेलखंड के बांदा की जिला पंचायत में अटका करोड़ों का एक टेंडर काफी चर्चा में है। खनिज तहबाजारी के लिए होने वाला यह करोड़ों का ठेका 3-3 बार टेंडर होने के बावजूद उठ नहीं रहा। कोई ठेकेदार इसे लेने के लिए आगे नहीं आ रहा है। टेंडर बार-बार कैंसल हो रहा है। कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। जिम्मेदार लोग आनलाइन प्रक्रिया की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। सरकार को राजस्व का भारी नुकसान होने की आशंका है। सबकुछ एक बड़े खेल की ओर इशारा कर रहा है। चर्चा का विषय बना बार-बार कैंसल होते तहबाजारी टेंडर दरअसल, यह मामला कई तरह के सवाल उठा रहा है। बीते वर्ष भी यही हुआ था। जानकार बताते हैं कि बालू और गिट्टी जैसे खनिज संपदा से भरे-पूरे क्षेत्र...
बुजुर्ग ने ओवरब्रिज की रेलिंग से लगाई फांसी, घरेलू कलह वजह

बुजुर्ग ने ओवरब्रिज की रेलिंग से लगाई फांसी, घरेलू कलह वजह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक बुजुर्ग ने ओवरब्रिज की रेलिंग से साफी बांधकर फांसी लगा ली। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। राहगीरों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना शहर के पुराने ओवरब्रिज पर बजरंग कालेज के पास की है। मृतक की पहचान शहर के मोहल्ला शंकरनगर निवासी बुजुर्ग स्वामीदीन साहू (65) के रूप में हुई है। घटना को लेकर सीओ सिटी का कहना है कि घटना का कारण घरेलू कलह है। बुजुर्ग ने सुसाइड की है। घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ जुटी रही। https://samarneetinews.com/contract-worth-crores-stuck-in-banda-district-panchayat-rich-in-mineral-wealth-is-it-really-lack-of-contractors-or-scam/ ये भी पढ़ें : बांदा जिला पंचायत में अटका करोड़ों का ठेका, क्या बड़े खेल की तैय...
बांदा एनकाउंटर : व्यापारी से रंगदारी के बाद पुलिस रडार पर था माफिया अतीक का शूटर वहीद

बांदा एनकाउंटर : व्यापारी से रंगदारी के बाद पुलिस रडार पर था माफिया अतीक का शूटर वहीद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस ने जिस 50 हजार के ईनामी शूटर वहीद को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। वह शहर के एक व्यापारी से 1 लाख रंगदारी मांगने के बाद पुलिस की रडार पर आ गया था। वह माफिया अतीक अहमद के गैंग का काफी करीबी है। पुलिस का कहना है कि बीते दिनों प्रयागराज में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अरबाज खान का फूफा लगता था। वहीं उमेश पाल हत्याकांड में बम फेंकने वाला बमबाज गुड्डू मुस्लिम का काफी करीबी है। अरबाज का फूफा और गुड्डू मुस्लिम का खास पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि जिस समय गुड्डू मुस्लिम बांदा की जेल में बंद रहा था, तब वहीद जेल में उससे काफी मुलाकातें किया करता था। अब बांदा शहर के एक व्यापारी को रंगदारी के लिए धमकी देने के बाद से पुलिस के रडार पर था। इस एनकाउंटर से साबित हो गया है कि माफिया अतीक अहमद हो या मुख्तार अंसारी, दोनों के तार बा...
Breaking : बांदा में एनकाउंटर, माफिया डाॅन अतीक के ईनामी शूटर को लगी गोली, गिरफ्तार

Breaking : बांदा में एनकाउंटर, माफिया डाॅन अतीक के ईनामी शूटर को लगी गोली, गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के मास्टर माइंड माफिया डान अतीक अहमद के तार बांदा जिले से गहराई से जुड़े हैं। आज बांदा के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में चल रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान को बड़ी कामयाबी मिली। बांदा के मटौंध थाना पुलिस और एसओजी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अतीक अहमद गिरोह के ईनामी शूटर वहीद को एक मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। इस बदमाश ने पुलिस पर गोली चलाई, जवाबी गोलीबारी में घायल हो गया। अतीक गैंग का बेहद करीबी बताया जा रहा पकड़ा गया बदमाश वहीद पकड़े गए शूटर पर 50 हजार का ईनाम घोषित था। एसपी अभिनंदन ने बताया कि पुलिस ने मटौंध थाना क्षेत्र के जंगलों में मुठभेड़ के बाद इस बदमाश को गिरफ्तार किया है। एनकाउंटर में मारे जा चुके अरबाज का फूफा और गुड्डू मुस्लिम का खास पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि पकड़ा गया बदमाश वहीद हाल में...
साहसी युवती ने गुंडे से टक्कर लेकर बचाई इज्जत, खून से लतपत.

साहसी युवती ने गुंडे से टक्कर लेकर बचाई इज्जत, खून से लतपत.

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : घर में अकेली सो रही युवती से पड़ोस के एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के विरोध पर युवक ने उसके सिर पर डंडा दे मारा। युवती लहूलुहान हो गई। इसके बावजूद युवती ने हिम्मत नहीं हारी। उसने गुंडे से बराबर टक्कर ली। गुंडे का विरोध करते हुए शोर मचाया। युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। खुद को घिरता हुआ देख, आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घायल युवती अस्पताल में भर्ती जानकारी के अनुसार शहर के बाबा तालाब इलाके में रहने वाली एक 30 साल की युवती घर में अकेली थी। इसी बीच मौका पाकर पड़ोस में रहने वाला युवक छत के रास्ते उसके घर में घुस गया। फिर युवती से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती ने तगड़ा विरोध किया तो युवक ने उसके सिर पर डंडा दे मारा। चीख-पुकार पर आसपास के लोगों वहां पहुंचे तो आरोपी भा...
Banda : सिरफिरे ने खुद का गला रेता, बस इतनी सी थी बात

Banda : सिरफिरे ने खुद का गला रेता, बस इतनी सी थी बात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में एक युवक ने जरा सी बात पर अपना ही गला रेतकर जान दे दी। घटना शहर के कटरा कर्बला रोड की है। परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार शहर के कटरा कर्बला के रहने वाले हफीज का कहना है कि उनके बेटे शाहरुख (18) ने चाकू से अपना गला रेत लिया। पिता ने बताई घटना की यह वजह परिवार के लोगों की नजर पड़ी तो उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डाक्टरों का कहना है कि अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। ये भी पढ़ें : बांदा में विज्ञान प्रदर्शनी, इन छात्र-छात्राओं को मिले पुरस्कार.. सिरफिरे के पिता का कहना है कि बेटा गांजा पीने का आदी है। इसलिए उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। बीते दिनों उसका इलाज चला था। बीती रात फिर घर वालों से गांजा पीने के लिए मांगने लगा। मना करने पर खुद का गला रेत लिया। https://...
बांदा में ग्रेजुएशन की छात्रा ने जहर खाकर दी जान

बांदा में ग्रेजुएशन की छात्रा ने जहर खाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीए में पढ़ने वाली एक छात्रा ने सुसाइड कर ली। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। परिवार के लोगों का कहना है कि घटना का कारण अज्ञात है। जानकारी के अनुसार बबेरू कस्बे में रहने वाले सत्यनारायण की बेटी काजल (18) ने मंगलवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की वजह नहीं बता सके परिवार के लोग हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों को जानकारी हुई। घरवाले छात्रा को लेकर जिला अस्पताल आए। वहां से गंभीर हालत में मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। आज बुधवार को काजल की सांसें थम गईं। मृतका के मामा रविंद्र कुमार निवासी तिंदवारी का कहना है कि मृतका बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पिता की मिठाई की दुकान है। ये भी पढ़ें : बांदा में रेलवे यात्री से लूट, स्टेशन के पास लहूलुहान कर नगदी-कपड़े ले भागे ...
बड़ी खबर : बांदा में पलटी स्कूल वैन, 8 बच्चे घायल, दो जिला अस्पताल रेफर

बड़ी खबर : बांदा में पलटी स्कूल वैन, 8 बच्चे घायल, दो जिला अस्पताल रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बबेरू में एक स्कूल वैन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद पानी से भरे गहरे गढ्डे में जा घुसी। स्कूल वैन में 8 बच्चे सवार थे। आठों को चोटें आईं हैं। इनमें से चार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीण बबेरू के सनराइज पब्लिक स्कूल की थी बस जिन दो बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया है, उनके नाम अमित (13) पुत्र विनोद कुमार निवासी मर्का और इजान (10) पुत्र इरफान निवासी मर्का बताए जा रहे हैं। जिला अस्पताल के डाक्टर का कहना है कि बच्चों को चोटें हैं। हालांकि, खतरे जैसी कोई बात नहीं है। स्थिति सामान्य है। ये भी पढ़ें : DPS स्कूल की बस से स्मैक तस्करी, बाप-बेटे कर रहे थे बड़ा खेल, दोनों गिरफ्तार-लपेटे में और भी.. बाकी बच्चों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना की जा...
बांदा : अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज का होली मिलन, खूब उड़ा गुलाल

बांदा : अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज का होली मिलन, खूब उड़ा गुलाल

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : होली मिलन समारोह भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर में अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज छोटी बाजार की ओर से आयोजित किया गया। शाम करीब 4 बजे शुरू हुए कार्यक्रम का सिलसिला देर रात तक चला। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। नन्हे-मुन्नें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने किए सांस्कृति कार्यक्रम लोगों ने गुझिया आदि का भी आनंद लिया। अध्यक्ष हरिशंकर सर्राफ ने कहा कि होली आपसी द्वेष और अहंकार मिटाने वाला त्योहार है। यह प्रेम की जीत का पर्व है। सभी को आपसी गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे को गले लगाना चाहिए। ये भी पढ़ें : बांदा में माफिया मुख्तार का करीबी ठेकेदार रफीकुस्समद गिरफ्तार, यह है पूरा मामला..  कोषाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से आपस में प्रेम बांटने का आह्वान किया। कहा कि सभी को एक दूसरे के सुख-दुख में शामिल...