Friday, August 7सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा में शिक्षकों का धरना, BSA को ज्ञापन

बांदा में शिक्षकों का धरना, BSA को ज्ञापन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर धरना दिया। फिर 18 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा। प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन बहाल करना, राज्य कर्मचारियों की भांति कैशलेश चिकित्सा, प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाध्यापक, राज्य कर्मचारियों की भांति द्वतीय शनिवार अवकाश व अध्ययन अवकाश तथा प्रतिकर अवकाश देय जैसी मांगों को रखा। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। शिक्षकों ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों पर आज धरना दिया गया है। ये भी पढ़ें : दिल्ली IIT  में बांदा के छात्र की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप..  https://samarneetinews.com/raksha-bandhan-sangh-workers-celebrated-the-festival-in-a-grand-manner/...
रक्षा बंधन : संघ कार्यकर्ताओं ने भव्य रूप में मनाया उत्सव

रक्षा बंधन : संघ कार्यकर्ताओं ने भव्य रूप में मनाया उत्सव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में संघ कार्यकर्ताओं और बीजेपी नेताओं ने आज भव्य रूप से एक स्थानीय मैरिज हाल में रक्षा बंधन उत्सव मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के अलावा शहर के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री रामाशीष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज और दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन की परंपरा मां लक्ष्मी द्वारा राजा बाली को राखी बांधे जाने के बाद से शुरू हुई। तभी से यह पर्व मनाया जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता परमेश्वरदास महराज महन्त कुरसेजा धाम ने की। इस मौके पर विभाग प्रचारक मनोज, जिला प्रचारक जगन्नाथ पाठक, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी तथा सुरेंद्र पाठक, रामनाथ श्रीवास्तव, राजकुमार शिवहरे,  समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : यूपी में 10 और IAS तबादले, 6 जिलों ...
रहस्य बनी मौत : महोबा के मनोज का था बांदा के करबई गांव के पास मिला शव

रहस्य बनी मौत : महोबा के मनोज का था बांदा के करबई गांव के पास मिला शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में देहात कोतवाली क्षेत्र के करबई गांव के पास खेत में मिले 40 वर्षीय अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मरने वाले की पहचान महोबा जिले के टिकरिया गांव के रहने वाले मनोज रैकवार के रूप में हुई है। मृतक के भाई हरी प्रसाद ने मृतक की पहचान खुद की है। उधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम तो करा लिया है, लेकिन घटना काफी रहस्यमय हो गई है। दरअसल, मृतक के भाई हरी प्रसाद का कहना है कि मनोज अपने भांजे दिनेश के साथ बांदा के निम्नीपार मुहल्ले में रहकर मजदूरी करते थे। उन्होंने बताया कि वह नशे के आदी थे। गांव जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वह करबई गांव कैसे पहुंचे, यह अपने आप में बड़ा सवाल है। कबरई गांव कैसे पहुंचा मनोज, सवाल का जबाव ढूंढ रही पुलिस भाई और बाकी रिश्तेदारों का कहना है कि उन लोगों को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। परिवार के लोगों का कह...
बांदा : IIT छात्र का शव हाॅस्टल में फांसी पर लटकता मिला, परिवार में कोहराम

बांदा : IIT छात्र का शव हाॅस्टल में फांसी पर लटकता मिला, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के रहने वाले आईआईटी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव दिल्ली में हाॅस्टल में लटकता मिला। बांदा में जंगल दफ्तर क्षेत्र में रहने वाला यह छात्र भारतीय प्रोद्योगिक संस्थान (आईआईटी) दिल्ली परिजनों को हत्या का संदेह, दिल्ली में पढ़ रहा था अनिल में पढ़ रहा था। वहीं एक हास्टल में रहता भी था। छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। दिल्ली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। ये भी पढ़ें : बांदा : दिल्ली के लिए निकला युवक, रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिला शव.. छात्र का बांदा मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उधर, परिवार के लोगों ने उसकी हत्या का संदेह जताया है। जानकारी के अनुसार शहर के जंगल दफ्तर मुहल्ले के रहने वाले अनिल पुत्र स्व. सुरेश कुमार, दिल्ली में आईआईटी की पढ़ाई कर रहे थे। यह उन...
बांदा : दिल्ली के लिए निकला युवक, रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिला शव..

बांदा : दिल्ली के लिए निकला युवक, रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिला शव..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। घर से दिल्ली जाने को निकले युवक का शव रेलवे पटरी पर पड़ा मिला। उसका शव दो हिस्सों में कटा था। कहा जा रहा है कि युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है। हालांकि, तरह-तरह की चर्चा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार बांदा जिले के कमासिन कस्बे के रहने वाले योगेंद्र पांडे का बेटा रोहित पांडे (27) शुक्रवार शाम दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसने रेलवे स्टेशन पर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का टिकट भी लिया था। ये भी पढ़ें : बांदा में वकीलों ने किया दंड पूजन, गाजियाबाद-हापुड़ की घटनाओं पर आक्रोश.. इसके बाद उसका शव कुछ घंटे बाद केन नदी के पास रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में कटा पाया गया। कहा जा रहा है कि युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी ...
बांदा मेडिकल कालेज में डाक्टरों-तीमारदारों में मारपीट, हमीरपुर की महिला की मौत के बाद हंगामा..

बांदा मेडिकल कालेज में डाक्टरों-तीमारदारों में मारपीट, हमीरपुर की महिला की मौत के बाद हंगामा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर पति के साथ बाइक से जाते समय घायल हुई महिला की इलाज के दौरान बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में मौत हो गई। मृतक महिला हमीरपुर जिले की रहने वाली थीं। महिला की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बताते हैं कि बात बढ़ गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने अन्य साथियों को फोन कर बुलाया और फिर उन लोगों को बुरी तरह से पीटा गया। तीमारदारों का कहना है कि उनके मोबाइल भी छीन लिए गए। हालांकि, मेडिकल कालेज प्राचार्या ने मारपीट की बात से इंकार किया है। हमीरपुर की महिला बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुई थीं घायल जानकारी के अनुसार हमीरपुर के इचौली के बाबूलाल अपनी पत्नी सपना (40) के साथ बाइक से शुक्रवार को ससुराल से लौट रहे थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में इचौली के पास महिला बाइक से उछलकर न...
बांदा में रुक नहीं रहीं आत्महत्याएं, 24 घंटों में महिला समेत 4 ने खत्म की जीवनलीला..

बांदा में रुक नहीं रहीं आत्महत्याएं, 24 घंटों में महिला समेत 4 ने खत्म की जीवनलीला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आत्महत्याओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह के चलते आए दिन सुसाइड के मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में एक युवती समेत चार लोगों ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला रात में बच्चों संग सोई, सुबह फांसी पर लटकती मिली समाप्त कर ली। परिवारों में कोहराम मचा है, तो पुलिस छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार बिसंडा क्षेत्र के पल्हरी गांव की कमला (30) पत्नी राजेंद्र अपने 3 बच्चों संग शहर के बिजलीखेड़ा में किराए पर रहती थीं। उनके पति पंजाब में रहकर काम करते हैं। कमला ने बीती रात फांसी लगाकर जान दे दी। बताते हैं कि घटना से पहले पति से उनकी फोन पर बात हुई थी। पुलिस ने चारों शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच मृतका के बेटे योगेंद्र ने बताया कि पिता करीब दो महीने से घर नहीं आए थे। दोनों में फोन पर ही बातचीत होती थी। रात में बच्च...
बांदा में वकीलों ने किया दंड पूजन, गाजियाबाद-हापुड़ की घटनाओं पर आक्रोश..

बांदा में वकीलों ने किया दंड पूजन, गाजियाबाद-हापुड़ की घटनाओं पर आक्रोश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज वकीलों ने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार दुबे और महासचिव ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में दंड पूजन   किया। पूजन कार्यक्रम में सभी वकील बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए। इसके बाद संघ परिसर में स्थित शिव मंदिर में सभी दंड को इकट्ठा कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। हापुड़-गाजियाबाद की घटनाओं को लेकर आक्रोश वकीलों का कहना है कि ऐसा करके उन्होंने अपनी एकता का प्रदर्शन किया है। अध्यक्ष श्री दुबे ने कहा कि जिला अधिवक्ता संघ के सभी सदस्य हापुड़ और गाजियाबाद में हुई घटनाओं को लेकर काफी आक्रोश में हैं। ये भी पढ़ें : Banda : आयुक्त ने महोखर गांव में दिखाई कूड़ा गाड़ियों को हरी झंडी..   उन्होंने कहा कि आज की दंड पूजा का कार्यक्रम कानून के दायरे में रहकर आत्मरक्षार्थ उद्देश्य से किया गया है। कहा कि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की 3 सित...
Breaking : बांदा के मवई में युवक ने फांसी लगाई, वजह यह..

Breaking : बांदा के मवई में युवक ने फांसी लगाई, वजह यह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के मवई बुजर्ग में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का नाम कल्लू (25) पुत्र रामपाल बताया जा रहा है। सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम का कहना है कि आत्महत्या का कारण पारिवारिक कारण हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : बांदा में पिता ने बेटी के सीने में चाकू मारा-दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस ने ऐसे बचाई जान, पढ़िए पूरी खबर..  ...
Banda : आयुक्त ने महोखर गांव में दिखाई कूड़ा गाड़ियों को हरी झंडी..

Banda : आयुक्त ने महोखर गांव में दिखाई कूड़ा गाड़ियों को हरी झंडी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल आरपी सिंह ने बड़ोखरखुर्द ब्लाक के महोखर गांव में पहुंचकर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र एवं बर्मी कम्पोस्ट यूनिट गांव की महिलाकाओं को बांटी बाल्टियां का फीता काटकर शुभारंभ किया। फिर ग्राम प्रधान धीरेंद्र प्रताप सिंह के साथ कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये भी पढ़ें : पिता ने बेटी के सीने में चाकू मारा-दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस ने ऐसे बचाई जान, पढ़िए पूरी खबर.. आयुक्त ने गांव की महिलाओं को कूड़ा कलेक्शन के लिए दो हरी और नीले रंग की प्लास्टिक की बाल्टियां भी दीं। ताकि गांव की महिलाएं घर के कूड़े को गाड़ियों में डाल सकें। आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता अभियान में जनसहयोग की बेहद जरूरत है। आयुक्त ने कहा कि बिना जनसहयोग के गांव के स्वच्छ नहीं रखा जा सकता है। ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्राम पंचायत के 130 प...