Thursday, November 27सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

Banda News : पत्नी ने बिना सहमति कराया गर्भपात, पति ने लगा ली फांसी

Banda News : पत्नी ने बिना सहमति कराया गर्भपात, पति ने लगा ली फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर के कुशवाहा नगर के रहने वाले दंपति का आपसी विवाद में परिवार बर्बाद हो गया। महिला ने बिना पति की सहमति के गर्भपात करा लिया। नाराज होकर पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के मुखिया की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शहर के कुशवाहा नगर का मामला जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के कुशवाहानगर के रहने वाले उमेश (25) ने फांसी लगा ली। सुबह भाभी लक्ष्मी की नींद खुली तो देखा वह फंदे से लटक रहा है। शोर सुनकर पड़ोस के लोग भी वहां पहुंचे। परिजनों ने किसी तरह उसे नीचे उतारा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। ये भी पढ़ें : सच्ची सेवा : बांदा में अमित सेठ और जेपी गुप्ता ने पेश की मानवता की मिसाल, पढ़िए पूरी खबर..  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के चाचा रामभवन का कहना है कि उमेश ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-प...
सच्ची सेवा : बांदा में अमित सेठ और जेपी गुप्ता ने पेश की मानवता की मिसाल, पढ़िए पूरी खबर..

सच्ची सेवा : बांदा में अमित सेठ और जेपी गुप्ता ने पेश की मानवता की मिसाल, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर के डिग्गी चौराहे पर सुबह से एक अधेड़ व्यक्ति लगभग अचेतावस्था में पड़ा रहा। वहां से सैकड़ों लोग गुजर गए, लेकिन किसी की संवेदनाएं नहीं जागी। लोग अनदेखा करके निकलते रहे। 'समरनीति न्यूज' में खबर पढ़कर लिया संज्ञान आखिरकार समाजसेवी एवं व्यवसाई जेपी गुप्ता ने जब अज्ञात व्यक्ति को ऐसे चौराहे पर पड़ा देखा तो लोगों के साथ इसकी जानकारी आसपास साझा की। खबर मिलने पर 'समरनीति न्यूज' ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया। ताकि उक्त व्यक्ति के परिवार के लोग भी जान सकें। उसे सहायता मिले और उसके बारे में कुछ पता चल सके। समाजसेवी अमित सेठ भोलू ने जब इस खबर को पढ़ा तो संज्ञान लिया। ये भी पढ़ें : बांदा पुलिस लाइन में बैरक गिरने से सिपाही की मौत, कानपुर देहात में था घर  उन्होंने मौके पर पहुंचकर कंप्यूटर व्यवसाई श्री गुप्ता के सहयोग से एंबुलेंस बुलाकर लगभग अचेत ...
बांदा के डिग्गी चौराहे पर सुबह से पड़ा लावारिश अधेड़ व्यक्ति..

बांदा के डिग्गी चौराहे पर सुबह से पड़ा लावारिश अधेड़ व्यक्ति..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के डिग्गी चौराहे पर सुबह से एक अधेड़ व्यक्ति लगभग अचेतावस्था में पड़ा है। चौंकाने वाली बात यह है कि अबतक किसी व्यक्ति ने इसकी खबर नहीं ली है। इलाके एक व्यक्ति ने जानकारी देते हुए फोटो 'समरनीति न्यूज' के साथ शेयर की है। ताकि अधिकारियों तक बात पहुंचे और गरीब बेसहारा को अस्पताल पहुंचाया जा सके। उधर, जब इसकी जानकारी शहर के समाजसेवी अमित सेठ भोलू और कंप्यूटर व्यवसाई जेपी गुप्ता को हुई तो उन्होंने कहा कि वह जल्द ही उसे अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे हैं। ये भी पढ़ें : 16 को बांदा आ रहे अखिलेश यादव ! सपाई तैयारियों में जुटे  ...
16 को बांदा आ रहे अखिलेश यादव ! सपाई तैयारियों में जुटे

16 को बांदा आ रहे अखिलेश यादव ! सपाई तैयारियों में जुटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की 16 अगस्त को बांदा आने की पूरी संभावना है। इसे लेकर अंदरुनी तौर पर कार्यक्रम बन चुका है। सपाई इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। भीतरखाने तैयारियों में जुटे हैं। जानकारी मिल रही है कि आने वाली 16 अगस्त को अखिलेश यादव बांदा आ सकते हैं। फिर 16 को रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 17 अगस्त को वापसी करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाह का कहना है कि अभी कोई लिखित कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन पार्टी तैयारियां कर रही है। स्थानीय स्तर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया जाएगा। ये भी पढ़ें : मेरठ में अखिलेश यादव, बोले- गठबंधन से घबराई भाजपा को 2024 में भेजेंगे वापस  ...
बांदा पुलिस लाइन में बैरक गिरने से सिपाही की मौत, कानपुर देहात में था घर

बांदा पुलिस लाइन में बैरक गिरने से सिपाही की मौत, कानपुर देहात में था घर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस लाइन में देर रात करीब 1 बजे सिपाहियों की बैरक का एक हिस्सा ढह गया। इससे वहां सो रहा एक सिपाही मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से हड़कंप मच गया। सिपाही को किसी तरह मलबे से बाहर निकाला गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक समेत अधिकारियों ने किया निरीक्षण जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल भी अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जवान के परिजनों को सूचना दी जा चुकी है। जरूरी कार्यवाही की जा रही है। ये भी पढ़ें : Banda : सर ! पति भेज रहा अश्लील मैसेज, छेड़छाड़ कर देता है धमकियां, पत्नी के पति पर गंभीर आरोप, FIR..  जानकारी के अनुसार बीती रात पुलिस के बैरक का एक हिस्सा ढह गया। बैरक के बरामदे में सो रहे सिपाही सोनेलाल यादव ग...
Banda : बेटे से कहासुनी के बाद पिता ने लगाई फांसी, परिवार में कोहराम

Banda : बेटे से कहासुनी के बाद पिता ने लगाई फांसी, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक ह्रदयविदारक घटना हो गई। बेटे के साथ हुई कहासुनी से आहत होकर पिता ने फांसी लगा ली। परिवार के लोगों को तब जानकारी हुई जब काफी समय तक वह बाहर नहीं निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार जसपुरा थाना क्षेत्र के भाथा गांव के चुन्नू पाठक (40) ने घर में फांसी लगा ली। परिवार के लोगों ने बताई यह वजह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिवार के लोगों ने जाकर देखा। अंदर के हालात देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। किसी तरह उनको नीचे उतारा गया। रात में पिता शराब पीकर हंगामा कर रहा था। उसने मना किया। इसी बात पर कहासुनी हो गई। उसने शांत करने के लिए कमरे में लिटा दिया। इसके बाद पिता का शव सुबह फांसी पर लटकता मिला। ये भी पढ़ें : BandaNews : ‘मेरी नहीं होगी तो तेजाब डाल दूंगा..,’ महिला को धमकी देकर दुष्कर्...
सर ! पति भेज रहा अश्लील मैसेज, छेड़छाड़ कर देता है धमकियां, पत्नी के पति पर गंभीर आरोप, FIR..

सर ! पति भेज रहा अश्लील मैसेज, छेड़छाड़ कर देता है धमकियां, पत्नी के पति पर गंभीर आरोप, FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ व्हाट्सअप पर अश्लील और गंदे मैसेज भेजने तथा छेड़छाड़ करने समेत गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। महिला ने लगाए गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार, अतर्रा की रहने वाली एक महिला ने पुलिस से शिकायत की है। महिला का कहना है कि उसकी शादी 2020 में हुई थी। पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद उसे ससुराल से निकाल दिया। अब मामला कोर्ट में चल रहा है। ये भी पढ़ें : ‘मेरी नहीं होगी तो तेजाब डाल दूंगा..,’ महिला को धमकी देकर दुष्कर्म का प्रयास, FIR..  महिला के रोप हैं कि उसका पति अब उसे व्हाट्सअप पर अश्लील और गंदे-गंदे मैसेज भेजता है। साथ ही मिलन...
बांदा डीएम ने इंद्रधनुष-5 के तहत टीकाकरण सप्ताह का किया शुभारंभ, इनको होगा फायदा..

बांदा डीएम ने इंद्रधनुष-5 के तहत टीकाकरण सप्ताह का किया शुभारंभ, इनको होगा फायदा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने आज मंडलीय चिकित्सालय में सघन मिशन इंद्रधनुष-5 टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 7 से 12 अगस्त तक चलेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन इन्द्रधनुष के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन की डोज दी जाएगी। तीन चरणों में चलेगा टीकाकरण बताया कि प्रथम चरण में 7 से 12 अगस्त और दूसरे चरण में 11 से 16 सितंबर तथा तीसरे चरण में 9 से 14 अक्टूबर तक अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण से वंछित बच्चे और माताएं टीकाकरण करा लें। ये भी पढ़ें : Banda : ‘मेरी नहीं होगी तो तेजाब डाल दूंगा..,’ महिला को धमकी देकर दुष्कर्म का प्रयास, FIR.. बताते चलें कि इस योजना के तहत बड़ी संख्या में बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण का लाभ मिलेगा। स्वास्थ विभाग ने इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां...
‘मेरी नहीं होगी तो तेजाब डाल दूंगा..,’ महिला को धमकी देकर दुष्कर्म का प्रयास, FIR..

‘मेरी नहीं होगी तो तेजाब डाल दूंगा..,’ महिला को धमकी देकर दुष्कर्म का प्रयास, FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक विधवा महिला से पड़ोसी युवक द्वारा अश्लील हरकतें करने और विरोध पर तेजाब डालने की धमकी का मामला सामने आया है। महिला के पति की 5 साल पहले मौत हो चुकी है। पड़ोसी युवक महिला से अश्लील हरकतें करता है। उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के साथ साथ रहने को कहता है। घर में खींचकर किया दुष्कर्म का प्रयास शहर के मर्दननाका मोहल्ले की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि बीते दिवस वह घर के बाहर बैठी थीं। तभी उक्त पड़ोसी युवक अचानक वहां पहुंचा और खींचकर घर के भीतर ले जाने लगा। महिला का कहना है कि आरोपी युवक उससे बोला, कि आज रात तुम मेरा साथ ही गुजारोगी। इसके बाद आरोपी ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। ये भी पढ़ें : हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन गिरफ्तार, कई माॅडल रेस्क्यू महिला ने कहा कि उसके शोर ...
Banda : सांप ने पांच को काटा, महिला की मौत-चार का चल रहा इलाज

Banda : सांप ने पांच को काटा, महिला की मौत-चार का चल रहा इलाज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : घर के भीतर से सामान निकाल रही एक महिला को सांप ने काट लिया। परिवार के लोगों ने डाक्टर के पास ले जाने में देरी कर दी। बताते हैं कि डाक्टर के पास ले जाने से पहले परिवार के लोग झाड़फूंक कराने लगे। जबतक बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, चार लोगों की सांप के काटने से हालत बिगड़ गई। घटनाएं अलग-अलग जगहों पर हुई हैं। चार लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज जानकारी के अनुसार बिसंडा के कैरी उसरा पुरवा के गया प्रसाद की पत्नी मुन्नी (58) अलमारी से सामान निकाल रही थीं। तभी उन्हें सांप ने काट लिया। तभी सांप ने उसकी ऊंगली में काट लिया। वह चिल्लाते हुए कमरे से बाहर भागीं। परिवार के लोग ओझा के पास ले गए। घरेलू उपचार करने लगे। हालत नहीं सुधरी तो अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां महिला ने दम तो़ड़ दिया। मृतका अपने पीछे एक बेटी और दो बेटे छोड़...