Wednesday, November 26सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

UP : माफिया मुख्तार अंसारी ICU में भर्ती, जेल में देर रात बिगड़ी तबियत

UP : माफिया मुख्तार अंसारी ICU में भर्ती, जेल में देर रात बिगड़ी तबियत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को देर रात तबियत बिगड़ने के बाद मेडिकल कालेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत काफी गंभीर है। कुछ दिन पहले मुख्तार अंसारी ने खुद को स्लो प्वाइजन देने का आरोप लगाते हुए हत्या होने का अंदेशा जताया था। दो दिन पहले मुख्तार अंसारी की सुरक्षा में लापरवाही को लेकर एक जेलर और दो डिप्टी जेलर को सस्पेंड किया जा चुका है। 3 दिन पहले लगाया था धीमा जहर देने का आरोप सूत्रों के अनुसार मुख्तार को 3 तीन से मुख्तार की तबियत खराब चल रही थी। मुख्तार को रात करीब 1 बजे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद आईसीयू में भर्ती कर दिया गया था। ये भी पढ़ें : बांदा के जेलर-दो डिप्टी जेलर सस्पेंड, जेल अधीक्षक पर भी लटकी कार्रवाई की तलवार..  फिर मेडिकल कालेज शिफ्ट कर दिया गया। बताते चलें कि इससे पहले 21 मार्च को मुख्तार ने वकील के जर...
UP : चंद घंटों में पुलिस ने ढूंढा महिला जज का बैग और फोन, पढ़िए पूरी खबर..

UP : चंद घंटों में पुलिस ने ढूंढा महिला जज का बैग और फोन, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक पुरानी बात है कि पुलिस चाहे तो क्या न कर दे। बड़े से बड़ी चोरी का चंद मिनटों में खुलासा कर दे। इस बात बांदा पुलिस ने सच कर दिखाया। महाराष्ट्र की सिविल जज के महंगे फोन और बैग को पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढ निकाला। बताते हैं कि महिला जज का बैग आज शाम उनकी कार से चोरी हो गया था। फिर चंद घंटों में पुलिस ने ढूंढ निकाला। यह है पूरा मामला बांदा की देहात कोतवाली क्षेत्र में कुसरेजाधाम पुलिस चौकी के पास महाराष्ट्र की सिविल जज स्नेहा देशपांडे की कार से उनका बैग चोरी हो गया था। बैग में उनका एप्पल फोन, ज्वैलरी और नगदी भी थी। ये भी पढ़ें : UP : मुस्लिम महिलाओं पर जबरन रंग डालने वाले 5 गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल यह घटना उस समय हुई जब वह अपने पति और ससुर आदि परिजनों के साथ गुगरही के बड़े देव बाबा के मंदिर दर्शन को गई थीं। सूचना मिलते ही पुलिस ने एक्शन लिया। अपर पु...
UP : होली के रंग में रंगे मंत्री रामकेश निषाद, समर्थकों के बीच खूब उड़ा गुलाल

UP : होली के रंग में रंगे मंत्री रामकेश निषाद, समर्थकों के बीच खूब उड़ा गुलाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज देशभर में होली का पावन त्यौहार पूरी धूमधाम से मनाया गया। यूपी के बांदा जिले में भी लोगों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ होली खेली। जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने अपने परिवार और समर्थकों के साथ होली खेलते हुए सभी को बधाई दी। मंत्री रामकेश पूरी तरह होली के रंग में नजर आए। क्षेत्र की जनता से मिले, तिलक कर दी बधाई वह पैलानी स्थित आवास पर पहले जनता से मिले। सबका टीका लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। फिर क्षेत्र की जनता ने भी उन्हें जमकर गुलाल लगाया। मुंह मीठा कराने का दौर चलता रहा। उधर, पूरे जिले में होली का त्यौहार पूरी धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों में रंग और गुलाल से एक दूसरे को सराबोर करने की होड़ लगी रही। होली के गीतों के साथ लोगों ने खूब मस्ती की। बच्चों ने पूरी तरह से होली के रंग में डूबे नजर आए। लोगों ने पारंपरिक तरीके से होली का आनंद...
UP : महिला सिविल जज की कार से मोबाइल चोरी, तलाश में जुटी पुलिस

UP : महिला सिविल जज की कार से मोबाइल चोरी, तलाश में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज देर शाम महिला सिविल जज की कार से उनका एप्पल कंपनी का मोबाइल चोरी हो गया। यह घटना देहात कोतवाली क्षेत्र में कुसरेजाधाम पुलिस चौकी के पास हुई। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मोबाइल फोन की तलाश में जुट गई है। बताते हैं कि मोबाइल की लोकेशन चोरी होने वाली जगह के आसपास की दिखा रहा है। पुलिस मोबाइल तलाशने में जुटी मोबाइल में घंटी भी बज रही है। जानकारी के अनुसार स्नेहा देशपांडे सिविल जज हैं जो कि इस समय महाराष्ट्र के नेफार्ड में कार्यरत हैं। बताते हैं कि आज वह अपने पति और ससुर आदि परिजनों के साथ गुगरही के बड़े देव बाबा के मंदिर में दर्शन करने गईं थीं। ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव : BJP की 5वीं सूची जारी, मेरठ से अरुण गोविल-मंडी से कंगना रनौत वहां कार से उतरकर परिवार मंदिर दर्शन करके लौटा तो कार में रखा उनका एप्पल फोन गायब था। इसके बा...
बांदा के जेलर-दो डिप्टी जेलर सस्पेंड, जेल अधीक्षक पर भी लटकी कार्रवाई की तलवार..

बांदा के जेलर-दो डिप्टी जेलर सस्पेंड, जेल अधीक्षक पर भी लटकी कार्रवाई की तलवार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : माफिया मुख्तार अंसारी वाली बांदा जेल के जेलर और दो डिप्टी जेलर को शासन ने सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड हुए अधिकारियों में जेलर योगेश कुमार, डिप्टी जेलर राजेश कुमार और अरविंद कुमार शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। बताते हैं कि मुख्तार अंसारी की सुरक्षा सुनिश्चित करने में लापरवाही पर यह कार्रवाई हुई है। माफिया मुख्तार ने खाने में जहर देने का लगाया था आरोप उधर, जेल से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बांदा के जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा पर भी कार्रवाई हो सकती है। उनपर कार्रवाई की तलवार लटकी है। बताते चलें कि दो दिन पहले ही कोर्ट में पेशी के दौरान माफिया मुख्तार अंसारी ने खुद को जेल में जहर देने की आशंका जताई थी। ये भी पढ़ें : UP : केन पुल से गिरे 12वीं के छात्र की मौत, दोस्त खींच रहा था फोटो तभी पैर फिसला बताते हैं कि एम्बुलेंस केस...
बांदा में तालाब में डूबा युवक, नहाते समय हुई घटना-पुलिस ने निकाला शव

बांदा में तालाब में डूबा युवक, नहाते समय हुई घटना-पुलिस ने निकाला शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र में पचनेही गांव में एक युवक तालाब में डूब गया। यह घटना उस समय हुई युवक तालाब में नहा रहा था। युवक का शव 24 घंटे बाद शुक्रवार को मिला। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बांदा के पचनेही गांव से जुड़ा मामला जानकारी के अनुसार बदौसा थाना क्षेत्र के नादनमऊ गांव के बिंदा (36) परिवार के सदस्यों और गांव के तकरीबन 20 लोगों के साथ पचनेही गांव में खेतों की फसल कटाई करने आए थे। बताते हैं कि गुरुवार को पचनेही गांव के जंगल में स्थित तालाब में नहाने गए थे। ये भी पढ़ें : बांदा में ‘बबली हत्याकांड’ का खुलासा, कमिशन के खेल में चार दोस्त बने हत्यारे नहाते समय वह तालाब में डूब गए। परिजनों और गांव के लोगों ने काफी तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में पुलिस ने रेस्क्यू कराया। गोताख...
Breaking : बांदा में सड़क हादसा, बाइक सवार मामा की मौत-भांजा घायल

Breaking : बांदा में सड़क हादसा, बाइक सवार मामा की मौत-भांजा घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में हुए आज एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं उसका भांजा घायल हो गया। मृतक युवक अपनी बहन की ससुराल से लौट रहा था। बताते हैं कि इसी दौरान रास्ते में ट्रक ने टक्कर मार दी। उनका बांदा जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अतर्रा थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव के नीलेश (28) अपने भांजे पवन (27) निवासी कल्याणपुर (फतेहपुर) के साथ बाइक से बहन की ससुराल बिसंडा गए थे। बाइक में ट्रक ने मारी पीछे से टक्कर वहां दोनों एक छठी कार्यक्रम में शामिल हुए। रात में मामा-भांजे बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में अमवा गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मामा-भांजे घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने नीलेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके भांजे का इलाज चल रहा है। उनके च...
UP : केन पुल से गिरे 12वीं के छात्र की मौत, दोस्त खींच रहा था फोटो तभी पैर फिसला

UP : केन पुल से गिरे 12वीं के छात्र की मौत, दोस्त खींच रहा था फोटो तभी पैर फिसला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एग्जाम खत्म होने के बाद दोस्त के साथ केन नदी पुल पर घूमने आए छात्र की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। छात्र अपने दोस्त से फोटो खिंचवा रहा था। इसके लिए पुल से निकली पानी की पाइप लाइन पर खड़ा हो गया। इसी दौरान अचानक उसके पैर फिसल गया और वह नदी में पत्थरों पर जा गिरा। इससे छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घूमने के लिए केन नदी पुल पहुंचे थे छात्र जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के अमेढ़ी गांव के रहने वाले लखन सिंह का बेटा अभिनय (18) आश्रम पद्धति विद्यालय बबेरू में इंटर का छात्र था। परीक्षाओं में स्कूल का सेंटर नवोदय विद्यालय दुरेड़ी गया था। ये भी पढ़ें : बांदा में दरोगा बनकर अभय ने डिप्टी SP दादा की विरासत को बढ़ाया आगे पेपर खत्म होने के बाद अभिनय अपने साथी संदीप के साथ घूमने के लिए आटो करके बांदा के लिए आए थे। यहां दोनों ने केन नदी पुल पर आटो छोड़ दिय...
UP : दरोगा बनकर अभय ने डिप्टी SP दादा की विरासत को बढ़ाया आगे

UP : दरोगा बनकर अभय ने डिप्टी SP दादा की विरासत को बढ़ाया आगे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के एक बेटे ने अपने दादा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए जिले का नाम रोशन किया है। पूरे परिवार में जश्न का माहौल है। वहीं जो लोग सुन रहे हैं,वही प्रशंसा कर रहे हैं। दरअसल, शहर के सर्वोदयनगर में स्थित शिव गढ़ी में रहने वाले अभय सिंह का चयन यूपी पुलिस में उप निरीक्षक पद पर हुआ था। पुलिस में डिप्टी SP थे दादा स्व. लाल सिंह परिहार अब ट्रेनिंग के बाद उनका पहला पोस्टिंग वाराणसी हो गया है। अभय सिंह के पिता बांदा के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र सिंह परिहार हैं। मां श्रीमति साधना सिंह गृहणी हैं।  वहीं उनके दादा स्वर्गीय लाल सिंह परिहार पुलिस उपाधीक्षक थे। ऐसे में परिवार में पोते ने दादा की विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया है। https://samarneetinews.com/womensday-this-aparajita-of-banda-handles-heritage-verywell/ परिजन खुद को काफी गौरांवित महसूस कर रहे हैं। वहीं अ...
दिल्ली से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

दिल्ली से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अंबेडकर नगर एक्सप्रेस ट्रेन से वापस लौट रहे युवक की अचानक नीचे गिरने से मौत हो गई। सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कराई। फिर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव के प्रेमप्रकाश (29) दिल्ली में रहकर काम करते थे। दिल्ली से घर लौट रहा था युवक मंगलवार को वह अंबेडकर नगर एक्सप्रेस ट्रेन से आ रहे थे। तभी खुरहंड और गड़रा नाले के बीच ट्रेन से नीचे गिर गए। सुबह लोगों ने शव देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। परिजनों का कहना है कि https://samarneetinews.com/badaun-what-can-we-call-this-cruelty-after-coming-home-sajid-javed-first-asked-for-help-and-then-slit-throats-of-the-innocent-brothers/ वह दिल्ली में काम करते थे। दिन महीने बाद वापस घर लौ...