Wednesday, February 4सही समय पर सच्ची खबर...

उरई

जालौन में डंपर की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत, बेटा बाल-बाल बचा

जालौन में डंपर की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत, बेटा बाल-बाल बचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, जालौनः बेटे के साथ बाइक से मायके से घर लौट रही महिला की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। वहीं बेटा घायल हो गया। हालांकि वह हादसे में बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं डंपर चालक मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि मृतका के घर पर आज भंडारे का कार्यक्रम था। बताया जाता है कि जिले के कुठौंध कस्बा की रहने वाले विद्याचरण की पत्नी जमुना देवी (45) अपने बेटे के साथ मायके से घर लौट रही थीं। गुरुवार सुबह हुआ हादसा  वह दो दिन पहले अपने मायके में भाई की बेटी की गोद भराई की रस्म में शामिल होने गई थीं। गुरुवार सुबह बेटे के साथ बाइक से उरई से लौटते वक्त रास्ते में सिरसाकलार गांव में डंपर ने उनको टक्कर मार दी। इससे बाइक पलट गई और महिला ट्रक के पहिये के नीचे आ गिरीं। ये भी पढ़ेंः जेल में तैयार हुई गैंगरेप की कहानी में 50 हजार के लिए नाबालिग बन बैठी 1 बच्चे की ...
जालौन में भीषण हादसा, दूल्हे और सगे भाई समेत चार की मौत, डंपर की टक्कर से वैन सवार 5 अन्य घायल

जालौन में भीषण हादसा, दूल्हे और सगे भाई समेत चार की मौत, डंपर की टक्कर से वैन सवार 5 अन्य घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, जालौनः शुक्रवार को जालौन में एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में वैन में सवार एक दूल्हे समेत चार लोगों की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब मारूति वैन में सवार दूल्हा-दूल्हन अन्य लोगों के साथ मंदिर पूजन को जा रहे थे। बताया जाता है कि जालौन के उरई में डकोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुहम्मदाबाद गांव के पास ओवरलोडेड डंपर ने एक मारुति वैन को सामने से टक्कर मार दी। शादी के बाद पहली बार मंदिर जा रहे थे दूल्हा-दुल्हन   इससे वैन में सवार दूल्हे व उसके सगे भाई समेत चार लोगों की मौत हो गई। इस दौरान पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कालपी के मोहल्ला तरीबुल्दा निवासी भगवान यादव के 24 वर्षीय बेटे दीपू की 17 मई को शादी हुई थी। शादी के बाद पत्नी दूसरी बार ससुराल आई थी। इसके बाद आज शुक्रवार सुबह मारुति वैन किराए पर करके दूल्हा-दूल्हन परिवार के साथ मंदिर दर्शन को जा रहे ...
बुंदेलखंड में बरसी आग, बांदा में पारा 49.5 के पार, 17 साल का टूटा रिकार्ड

बुंदेलखंड में बरसी आग, बांदा में पारा 49.5 के पार, 17 साल का टूटा रिकार्ड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में सूरज देवता जमकर आग बरसा रहे हैं। पूरा का पूरा बुंदेलखंड तपती गर्मी से बेहाल है लेकिन बीते 24 घंटे में गर्मी ने जो कहर बरपाया, असहनीय रहा। बुंदेलखंड के बांदा जिले में सोमवार को बीते 17 साल का रिकार्ड टूट गया। तापमान 49.5 डिग्री पर पहुंचा और इससे आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। इतना ही नहीं रात में भी पारा न्यूनतम 33 डिग्री पर रहा। बुंदेलखंड में बांदा के पड़ोसी जिले महोबा में पारा का सितम देखा गया। वहां तापमान 48 डिग्री तथा धर्मनगरी चित्रकूट में 46 डिग्री रहा। महोबा रहा दूसरा सबसे गरम शहर  वहीं हमीरपुर में भी 47 डिग्री तक पारा पहुंचा। इन जिलों में दिनभर आग बरसती रही। इसी तरह जालौन जिले में 47.4 डिग्री तापमान ने लोगों को हिलाकर रख दिया। बताया जा रहा है कि बांदा में तापमान ने बीते 17 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। ऐसे में कूलर, पंखे ...
बांदा में शादी का कार्ड बांटने जा रहे मामा-भांजे को बालू भरे ट्रक ने रौंदा, एक की मौत-दूसरा गंभीर

बांदा में शादी का कार्ड बांटने जा रहे मामा-भांजे को बालू भरे ट्रक ने रौंदा, एक की मौत-दूसरा गंभीर

Breaking News, उरई, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः हमीरपुर जिले के रहने वाले एक व्यक्ति की हादसे में मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि दोनों शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे और रिश्ते में मामा-भांजे थे। बाइक सवार मामा-भांजे को बालू भरे ट्रक ने रौंद दिया। बाइक चला रहे मामा की मौके पर मौत हो गई। भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। जालौन का रहने वाला था युवक   बताया जाता है कि हमीरपुर जिले के भैंसमरी गांव निवासी सुरेश (48) बुधवार रात अपने कोटरा (जालौन) निवासी भांजे रामप्रकाश (32) के साथ बाइक पर गिरवां के बहेरी गांव शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे। इसी दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र के खूंटी चैराहा के पास बालू लदे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और रौंदता हुआ निकल गया। कुछ देर बाद बाइक चला रहे मामा सुरेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि भांजे को जिला अस्पताल में ...
बांदा की युवती की दिल्ली जाते वक्त यूपी संपर्कक्रांति एक्स. में दम घुटने से मौत

बांदा की युवती की दिल्ली जाते वक्त यूपी संपर्कक्रांति एक्स. में दम घुटने से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, झांसीः बुंदेलखंड में एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आ रही है। बांदा से परिवार के साथ यूपी संपर्क क्रांति से दिल्ली जा रही एक 18 साल की युवती की भीड़ में दम घुटने से मौत हो गई। यह घटना बीती देर रात उस वक्त हुई जब ट्रेन बांदा से चलकर झांसी पहुंची। दरअसल, परिवार के साथ ट्रेन के जनरल डिब्बे में चढ़ी युवती को सांस लेने में भारी दिक्कत होने लगी। उसने पति से ट्रेन से उतरने को कहा, लेकिन चाहकर भी वे लोग नीचे नहीं उतर पाए, क्योंकि भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पैर रखने तक की जगह नहीं थी। ऐसे में युवती महोबा के बाद ट्रेन में बेहोश हो गई और झांसी पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। घटना से हड़कंप मच गया। बांदा के रामप्रकाश अहिरवार जा रहे थे परिवार संग दिल्ली   बताया जाता है कि यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में शुक्रवार रात बांदा के रामप्रकाश अहिरवार अपनी बेटी सीता (18) और परिवार...
बांदा के बदौसा से खैराडा तक धूल उड़ाती 110 की स्पीड से दौड़ी इलेक्ट्रिक ट्रेन..

बांदा के बदौसा से खैराडा तक धूल उड़ाती 110 की स्पीड से दौड़ी इलेक्ट्रिक ट्रेन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, ललितपुर, वीडियो, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः शुक्रवार दोपहर बांदा के बदौसा रेलवे स्टेशन से लेकर खैराडा स्टेशन के बीच इलेक्ट्रानिक ट्रेन ट्रायल लिया गया। इसके लिए दोपहर करीब 12 बजे के आसपास रेल संरक्षा आयुक्त एके राय तथा एडीआरएम भुवनेश सिंह तता वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अतुल यादव यहां पहुंचे। अधिकारियों ने डीजल इंजन की 6 डिब्बों वाली स्पेशल निरीक्षण यान ट्रेन से दौरा किया। दोपहर 2 बजे के बाद इलेक्ट्रिक पावर द्वारा बदौसा से खैराडा तक 110 की स्पीड से ट्रायल लिया। निरीक्षण के दौरान बांदा स्टेशन पर प्रबंधक बीपी वर्मा समेत टीआई कमलेश वर्मा, पीके सिंह, सगीर सिद्दीकी, आरपीएफ इंस्पेक्टर यूके कौशिक आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः कानपुर में बड़ा रेल हादसा टला, दिल्ली रेलवे रूट पर चटकी प्लेट वाली ट्रैक से गुजरीं ट्रेनें...
दोपहर 1 बजे तक बांदा में 44.30 प्रतिशत तथा फतेहपुर में 27.48 प्रतिशत मतदान

दोपहर 1 बजे तक बांदा में 44.30 प्रतिशत तथा फतेहपुर में 27.48 प्रतिशत मतदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में जारी लोकसभा-2019 के पांचवें चरण के दौरान मतदान जारी है। सुबह 6 बजे से ही लोगों का मतदान को लेकर उत्साह नजर आने लगा था। इस दौरान महिला वोटरों की संख्या अच्छी-खासी नजर आई। चित्रकूट में भी वोटिंग पूरे उत्साह से चली। चित्रकूट के भरतकूप क्षेत्र के खपटिहा गांव में मतदान के बहिष्कार की सूचना पर एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। बांदा में 11 प्रतिशत और बबेरू में 11.50 प्रतिशत तथा नरैनी में 11.20 प्रतिशत  दोपहर 1 बजे तक बांदा में 44.30 प्रतिशत मतदान हो चुका है और वहीं पड़ोसी जनपद फतेहपुर में 27.48 प्रतिशत मतदान हुआ। बताया जाता है कि बांदा के अतर्रा के बूटूबाई इंटर कॉलेज (ओरन रोड) पर मशीन खराब होने के कारण 10 मिनट की देरी से गेट खोला गया। चित्रकूट में सुबह 9 बजे तक 8.50 प्रतिशत मतदान हुआ। बांदा में 11 प्रतिशत और बबेरू में 11.50 प्रतिशत तथा नरैनी में 11.2...
महोबा ईवीएम गायब मामले में चौकीदार समेत 9 पुलिस व मतदान कर्मियों पर मुकदमा दर्ज

महोबा ईवीएम गायब मामले में चौकीदार समेत 9 पुलिस व मतदान कर्मियों पर मुकदमा दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः यूपी के बुंदेलखंड में महोबा जिले में चौथे चरण के चुनाव के दौरान गायब हुई ईवीएम के मामले में चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाया है। इस मामले में इलाके के चौकीदार समेत 9 पुलिस व मतदान कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह जानकारी जिले के अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने दी है। उन्होंने बताया है कि चरखारी क्षेत्र के एआरओ अरविंद कुमार की शिकायत पर महोबा सदर कोतवाली में फदना गांव के मतदान केंद्र संख्या-92 की बूथ संख्या 127 में ड्यूटी पर तैनात मतदान कर्मियों व सुरक्षाकर्मियों व चौकीदार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चौथे चरण के मतदान के बाद गायब हुआ था ईवीएम कंट्रोलर  बताया जाता है कि जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है उनमें मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी कमलेश कुमार, मतदान अधिकारी (प्रथम) शरद कुमार, रजिया बेगम, अमरेंद...
चौथे चरण का प्रचार थमा, यूपी की 13 सीटों समेत 9 राज्यों की 72 सीटों पर 29 को मतदान

चौथे चरण का प्रचार थमा, यूपी की 13 सीटों समेत 9 राज्यों की 72 सीटों पर 29 को मतदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, झाँसी, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः लोकसभा चुनाव-2019 के चौथे चरण के लिए प्रचार का शोर थम चुका है। यूपी और राजस्थान की 13-13 सीटों समेत 9 राज्यों की कुल 72 सीटों के लिए सोमवार को मतदान होगा। इस चरण में कई वीवीआईपी प्रत्याशी भी मैदान में हैं तो वहीं कई वीवीआईपी वोटर भी अपने मतदान का उपयोग करेंगे। चौथे चरण में यूपी और राजस्थान की 13-13 सीटों के अलावा महाराष्ट्र की 17, पश्चिम बंगाल की 8, बिहार की 5, मध्यप्रदेश की 6, और झारखंड की 3 और ओडिशा की 6 सीटों पर मतदान होना है। वहीं जम्मू कश्मीर की अनंतनाग सीट के लिए दूसरे चरण का मतदान होना है। 12,79,58,476 मतदाता डालेंगे वोट  बताते चलें कि चौथे चरण में कुल 12,79,58,476 मतदाता अपने मतदान का उपयोग करेंगे। इनमें 7,49,42,777 पुरुष मतदाता हैं जबकि 6,06,31,574 महिला मतदाता हैं। इतना ही नहीं इनमें 4,126 ट्रांसजेंडर मतदाता भी अपने मतों का उपयोग करेंगे। मतदान के...
जौलान के फर्जी IB अधिकारी ने कानपुर के 6 युवकों को लगाया 72 लाख का चूना, STF ने पकड़ा

जौलान के फर्जी IB अधिकारी ने कानपुर के 6 युवकों को लगाया 72 लाख का चूना, STF ने पकड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए एक नकली आईबी अधिकारी को पकड़ा है जिसने नौकरी दिलाने के नाम पर कानपुर के छह युवाओं को 72 लाख रुपए का चूना लगाया है। अब एसटीएफ ने उसको गिरफ्तार करते हुए पूरे रैकेट का भंडाफोड़ा किया है। इस रैकेट के एक सदस्य की मौत हो चुकी है। इस मामले में दूसरे आरोपी आकाश कुमार गुप्ता के खिलाफ कानपुर के जूही थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया जाता है कि लखनऊ एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह को सूचना मिली थी कि कानपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से फर्जी वसूली का रैकेट चल रहा है। मुंबई से जुड़े थे रैकेेट के तार, एक आरोपी की कुछ महीने पहले हो चुकी मौत  रैकेट में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। तब जानकारी हुई कि जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र एवं कस्बे के मकान नंबर-13, राजेंद्रनगर के रहने वाले आक...