Monday, August 31सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

दरोगा की दबंगई, बोला- ‘सीओ को सर्विस रिवाल्वर से सीधे मारुंगा गोली’

दरोगा की दबंगई, बोला- ‘सीओ को सर्विस रिवाल्वर से सीधे मारुंगा गोली’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में एक दारोगा की दबंगई का बेहद चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में दारोगा सरेआम सीओ को सर्विस रिवाल्वर से गोली मारने की बात कह रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद सीओ की शिकायत पर आईजी रमित शर्मा ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच राजपत्रित अधिकारी को सौंप दी है। दरअसल, मामला दरोगा की कार और सीओ की बाइक की टक्कर से शुरू हुआ। मामले में वीडियो वायरल होने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। दरोगा को निलंबित किया जा चुका है। मामले की जांच एक राजपत्रित अधिकारी को सौंपी गई है। कार और बाइक की टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद दरअसल, पुलिस लाइन में तैनात दारोगा सचिन दयाल की कार और डा. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी के सीओ देवेंद्र कुमार सिंह की बाइक की टक्कर हो गई थी। इसके बाद दोनों में विवाद हुआ था। इस मामले में वायरल वीडियो में दरोगा सीओ को गोली मारने...
कानपुर में सुरक्षित नहीं बहू-बेटियां, ताबड़तोड़ 3 जगहों पर चेन लूट

कानपुर में सुरक्षित नहीं बहू-बेटियां, ताबड़तोड़ 3 जगहों पर चेन लूट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में बहू-बेटियां सड़कों पर चलती सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन चेन स्नैचिंग का शिकार हो रही हैं। आज बुधवार को कानपुर शहर में एक नहीं बल्कि तीन जगहों पर तीन महिलाएं लूट का शिकार हो गईं। यह तीनों घटनाएं ऐसी जगहों पर हुईं जो सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील कहे जाते हैं। एक घटना तो ऐसी जगह पर हुई जहां से कुछ दूरी पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। पहली घटना में गुमटी नंबर-5 निवासी प्लाई कारोबारी रितेश त्रिवेदी की पत्नी प्रिया त्रिवेदी आज सुबह लगभग 11 बजे स्कूटी से अपनी सास शशि को लेकर स्वरूप नगर में स्थित एक डाक्टर की क्लीनिक जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में वीवीआईपी क्षेत्र मोतीझील रोड पर पूर्व मेयर के आवास के पास बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी के सामने बाइक को अड़ाने की कोशिश की। बाइक पर था स्कूटी का नंबर इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, तभी बदमाश उनके गले में पड़ी चेन तोड़ ...
बांदा में अजीब चेहरे वाली बच्ची का जन्म, देखने को जुटी भीड़

बांदा में अजीब चेहरे वाली बच्ची का जन्म, देखने को जुटी भीड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के एक प्राइवेट चिकित्सालय में मंगलवार रात को एक महिला ने अद्भुत बच्ची को जन्म दिया। उसके माथे पर एक आंख और आंख के ऊपर सूंड सी थी, जिससे वह सांस ले रही थी। बच्ची को देखकर खुद चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी भी अचंभित रह गए। नवजात की मां तो अचेत थी, लेकिन साथ में रही महिलाओं ने जब बच्ची का अजीब सा चेहरा देखा तो अवाक रह गईं। चिकित्सकों का कहना है कि शुरू में बच्ची की सांसें चल रही थीं। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि बच्ची करीब 15 से 20 मिनट तक जीवित रही। दरअसल, शहर से 18 किलोमीटर दूर थाना देहात कोतवाली के सैमरा गांव के निवासी सुरेश की पत्नी सीमा को प्रसव पीड़ा होने पर शहर के महिला अस्पताल ले जाया गया। प्राइवेट नर्सिंग होम में जन्म वहां से उसे मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया, लेकिन परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां सीमा ने मंगलवार रात अजीब से चेहरे वाली बच...
बांदा में बुखार पीड़ित की मौत, डाक्टर बोले- डेंगू के संदिग्ध मरीज का इलाज जारी

बांदा में बुखार पीड़ित की मौत, डाक्टर बोले- डेंगू के संदिग्ध मरीज का इलाज जारी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिला अस्पताल में मंगलवार की देर रात को वायरल फीवर की चपेट में आने से उपचार के दौरान एक अधेड़ की मौत हो गई। वहीं अस्पताल में आधा दर्जन से ज्यादा वायरल से पीड़ित मरीज भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती एक मरीज में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं, जिसका इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि शहर का मढ़िया नाका मोहल्ला निवासी राजकुमार (50) को बीते कई दिनों से वायरल फीवर की चपेट में थे। बीते देर रात हुई मौत परिजनों ने उनका उपचार निजी अस्पताल में कराया, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान ही मंगलवार की देर रात अधेड़ की मौत हो गई। अधेड़ की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बताया जा रहा है कि वायरल फीवर की चपेट में आए विकास (27) पुत्र प्रह्लाद, रवि (20) पुत्र रामदेव निवासी शांति नगर, राजरानी (55) पत्नी...
बाराबंकी में हादसा, सीतापुर के मासूम नवजात समेत चार की मौत

बाराबंकी में हादसा, सीतापुर के मासूम नवजात समेत चार की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, बाराबंकीः बाराबंकी में बीती रात (मंगलवार) को हुए भीषण हादसे में एक प्राइवेट बस और बोलेरो की टक्कर हो गई। बोलेरो सवार नवजात शिशु समेत चार लोगों की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। बस में सवार लोगों को भी चोटें आईं। आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है। बीती देर रात हुआ हादसा बताया जाता है कि हादसा बडूडूपुर थाना क्षेत्र के बाबा कुटी के पास देर रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। सीतापुर के महमूदाबाद की ओर से सत्‍संग के लागों को महाराजगंज जिला ले जा रही बस की टक्‍कर लखनऊ से महमूदाबाद की ओर जा रही बोलेरो से हो गई। नवजात बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी लोगों को पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। वहां डाक्टरों ने चार और लोगों को मृत घोषित कर दिया। आठ लोगों को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सभी घायल और मरने वाले सीतापु...
लखनऊ-दिल्ली और एनसीआर में हल्का भूकंप, घरों से निकले लोग

लखनऊ-दिल्ली और एनसीआर में हल्का भूकंप, घरों से निकले लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज मंगलवार शाम को दिल्‍ली-एनसीआर समेत उत्‍तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। लखनऊ में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। कुछ जगहों पर लोग घरों से बाहर निकल आए। नेपाल को भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। हालांकि, अबतक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताते चलें कि इससे पहले सोमवार को गुजरात के कुछ जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। मंगलवार शाम महसूस हुए झटके भूकंप के झटकों के बाद से लोगों में डर सा फैल गया है। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई है। फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं है। यूपी के मुरादाबाद और लखनऊ में करीब 7 बजकर 1 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। इसके बाद लोग दफ्तर और घरों से बाहर निकलने लगे। हालांकि इस भूकंप की वजह से अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान होने की कोई खबर सामने ...
बांदा में कौमी एकता सप्ताहः DIG दीपक कुमार ने जवानों को दिलाई शपथ

बांदा में कौमी एकता सप्ताहः DIG दीपक कुमार ने जवानों को दिलाई शपथ

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कौमी एकता सप्ताह के तहत् राष्ट्रीय अखंडता दिवस के मौके पर डीआईजी दीपक कुमार ने अपने कैंप कार्यालय में पुलिस अधिकारियों व जवानों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। मंगलवार को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कौमी एकता के लिए कौमी एकता सप्ताह मनाए जाने के उपलक्ष्य में डीआईजी दीपक कुमार ने पुलिस जवानों को शपथ दिलाई। उनके द्वारा इस मौके पर पुलिस अफसरों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि सेवा व सहायता ही हम पुलिस कर्मियों का नैतिक धर्म है। हमें अपने ड्यूटी के दौरान हिंसा का सहारा नहीं लेना है। कौमी एकता सप्ताह का शुभारंभ साथ ही धर्म-भाषा और क्षेत्र से संबंधित झगड़ों व आर्थिक, राजनैतिक शिकायतों का निपटारा शांतिपूर्ण तथा संवैधानिक तरीके से करना है। डीआईजी ने कहा कि शपथ का उद्देश्य केवल शपथ लेना नहीं है बल्कि इन सभी बातों को अपने जीवन में उतारना है। कहा कि सभी ...
यूपी सरकार पराली पर सख्त, 178 किसानों पर FIR, 7 लेखपाल निलंबित

यूपी सरकार पराली पर सख्त, 178 किसानों पर FIR, 7 लेखपाल निलंबित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः वायु प्रदूषण पर रोक के लिए सरकार ने सख्त संदेश देने का काम किया है। पराली जलाने वालों को रोकने में लापरवाही बरतने वालों पर तगड़ी कार्रवाई की है। जहां एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं 7 लेखपालों को पराली जलाने पर रोक में नाकाम रहने पर निलंबित कर दिया गया है। वहीं कुल 178 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं प्रदेश में कुल 189 किसानों को नोटिस देकर कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा गया है। सरकार ने कार्रवाई के क्रम में मथुरा में दो, बुलंदशहर में एक और हरदोई में प्राविधिक सहायक समेत चार लेखपालों को निलंबित किया गया है। प्रदेशभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई वहीं पीलीभीत जिले में लापरवाही पर एक दारोगा को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही दर्जनों किसानों के साथ ही मकान-दुकान बनवाने वालों के साथ ही फैक्ट्री संचालकों पर भी कार्रवाई की जा रही है। गोरखपुर में...
हमीरपुर में इंस्पेक्टर-सब इंस्पेक्टर समेत बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों के तबादले

हमीरपुर में इंस्पेक्टर-सब इंस्पेक्टर समेत बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों के तबादले

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ने जिले के पांच इंस्पेक्टर और कई सब इंस्पेक्टर समेत बड़े पैमाने पर पुरुष व महिला सिपाहियों का तबादला किया है। इनमें कुछ को महत्वपूर्ण जगहों पर तैनाती दी गई है। वहीं कुछ को साइड लाइन भी किया गया है। इतने बड़े पैमाने पर हुए तबादलों से महकमे में खलबली सी मच गई है। इंस्पेक्टर-दरोगाओं के तबादलों की सूची बड़े पैमाने पर तबादलों से विभाग में हड़कंप बताया जा रहा है कि काम की परफारमेंस को देखते हुए तबादले किए गए हैं। हमीरपुर में बड़े पैमाने पर हुए पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण को लेकर महकमे में हड़कंप मच गया है। विभाग में पूरे दिन तबादलों को लेकर चर्चा होती रही। एक ही जमे थे लंबे समय से कुछ पुलिसकर्मी बताया जाता है कि पुलिस अधिकारियों ने साफ संकेत दे दिया है कि अगर काम ठीक नहीं होगा तो किसी को भ...
बांदा में हादसाः ट्रक-डंफर की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर

बांदा में हादसाः ट्रक-डंफर की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, Uncategorized, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में सोमवार सुबह हुए एक भीषण हादसे में एक ट्रक और डंफर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। इनमें एक ट्रक के खलासी की मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सड़क पर बालू के ओवरलोड खड़े ट्रक के कारण हुआ। दूसरे ट्रक में भी गिट्टी लदी हुई थीं। बताते चलें कि एसओ तिंदवारी आलोक सिंह का कहना है कि सोमवार देर रात रात तिंदवारी थाना क्षेत्र के गांव जौहरपुर के पास एक ढाबे के सामने सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से एक बालू का ओवरलोड बालू लदा ट्रक खड़ा था। खड़े ट्रक में न बैक लाइट, न कोई रेडियम देर रात कबरई से गिट्टी लेकर अमेठी जा रहे डंपर ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। खड़े ट्रक की न लाइट जल रही थी और न उसपर कोई रेडियम लगा था। इस कारण डंफर चालक ट्रक को देख नहीं सका। टक्कर से खलासी अजीम निवासी ...