Friday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

डांसर सपना चौधरी के खिलाफ मुकदमा, भाभी को क्रेटा कार के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

डांसर सपना चौधरी के खिलाफ मुकदमा, भाभी को क्रेटा कार के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
मनोरंजन डेस्क : हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी के चाहने वालों के लिए यह खबर चौंकाने वाली है। सपना के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि सपना चौधरी अपनी भाभी को दहेज में क्रेटा कार लाने के लिए प्रताड़ित कर रही थीं। भाभी से मारपीट भी कर रही थीं। हरियाणा के फरीदाबाद के पलवल महिला थाने में यह मुकदमा हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताते हैं कि सपना चौधरी के साथ-साथ उनके भाई कर्ण और मां के खिलाफ दहेज उत्पीड़ना का केस दर्ज हुआ है। यह केस सपना की भाभी ने कराया है। भाभी का आरोप है कि सपना, उनके भाई और मां नीलम तीनों दहेज में क्रेटा कार मांग रहे थे। न देने पर तीनों ने उत्पीड़न करते हुए पीटना शुरू किया। सपना के भाई पर उनकी भाभी ने अप्राकृतिक यौन शोषण जैसे आरोप भी लगाए हैं। सपना की भाभी का आरोप है कि उनके परिवार ने 42 तोले सोने और दहेज के बाकी...
बांदा में छात्रा ने खुद को गोली से उड़ाया, कानपुर ले जाते समय तोड़ा दम

बांदा में छात्रा ने खुद को गोली से उड़ाया, कानपुर ले जाते समय तोड़ा दम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज शनिवार शाम शहर के बलखंडीनाका मोहल्ले में एक 11वीं की छात्रा ने खुद को गोली से उड़ा लिया। बताते हैं कि छात्रा ने तमंचा कनपटी पर लगाकर खुद को गोली मारी। गोली की आवाज पर घर के लोग भागकर वहां पहुंचे। खून से लतपत छात्रा को उठाकर जिला अस्पताल ले गए। वहां से उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय छात्रा ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। बलखंडीनाका मोहल्ले में हुई घटना जानकारी के अनुसार बलखंडीनाका मुहल्ले के रहने वाले कौशल किशोर उर्फ कुक्कू माली की बेटी श्रुति (16) कक्षा 11 में पढ़ती थी। वह आज शाम घर में मौजूद थी। इसी दौरान उसने दाहिनी कनपटी से तमंचा सटाकर खुद को गोली से उड़ा लिया। ये भी पढ़ें : बांदा में शादीशुदा दो सगी बहनों को लेकर युवक फरार, पति ने लिखाई FIR.. शहर कोतवाल श्यामबाबू शुक्ला का कहना है कि ...
Lucknow : स्वामी प्रसाद मौर्य के ट्वीट से फिर बढ़ी ‘शूद्र’ पर सियासी हलचल, लिखा- डॉ अंबेडकर ने कहा था..

Lucknow : स्वामी प्रसाद मौर्य के ट्वीट से फिर बढ़ी ‘शूद्र’ पर सियासी हलचल, लिखा- डॉ अंबेडकर ने कहा था..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
ब्यूरो, लखनऊ (समरनीतिन्यूज) : समाजवादी पार्टी के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने शनिवार को एक ट्विट कर फिर शूद्र को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक घमासान तेज कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि कदम-कदम पर जातीय अपमान की पीड़ा से व्यथित होकर ही डॉ. भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि 'मैं हिंदू धर्म में पैदा हुआ यह मेरे बस में नहीं था, लेकिन मैं हिंदू होकर नहीं मरूंगा, ये मेरे बस में है।' एक के बाद एक किए दो ट्वीट स्वामी प्रसाद ने आगे लिखा है कि इसी के फलस्वरूप सन् 1956 में नागपुर दीक्षाभूमि पर 10 लाख लोगों के साथ डा. अंबेडकर ने बौद्ध धर्म स्वीकार कर लिया था। स्वामी प्रसाद ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि तत्कालीन उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम द्वारा उद्घाटित संपूर्णानंद मूर्ति को गंगा जल से धोना, तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव के छोड़ने के बाद मुख्यमंत्री आवास को गोमूत्र से धोना और राष्ट्रपति कोविंद जी को...
Breaking : बांदा में हादसा, एक दोस्त की मौत, दूसरा..

Breaking : बांदा में हादसा, एक दोस्त की मौत, दूसरा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सड़क हादसे ने दो दोस्तों में एक की जान ले ली। दूसरा दोस्त घायल हो गया। ट्रक चालक वाहन लेकर भागने में ।कामयाब रहा। हादसे के समय दोनों दोस्त हेलमेट नहीं लगाए थे। जानकारी के अनुसार चित्रकूट के शोभा सिंह का पुरवा के रहने वाले गोविंद प्रसाद का बेटा अंकित (29) अपने दोस्त के बाइक से जा रहा था। ट्रक की टक्कर से हुआ हादसा उसके साथ बांदा के बिसंडा के ग्राम कोर्रा भी था। रात में दोनों लौट रहे थे। सुनील बाइक चला रहा था। कोर्रा गांव में कर्वी की ओर से आ रहे ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। एंबुलेंस से अंकित को अस्पताल लाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में इकलौता और अविवाहित था। बिसंडा थाना प्रभारी आनंद कुमार का कहना है कि हादसे की जानकारी मिली है। घटना करने वाले ट्रक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। https://samarneetinews.com/sens...
सनसनीखेज : बांदा में महिला की हत्या कर अधजला शव फेंका

सनसनीखेज : बांदा में महिला की हत्या कर अधजला शव फेंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आज शनिवार को केन नदी के किनारे एक महिला का अधजला शव मिला है। महिला कौन है, कहां की रहने वाली है, इसका अभी पता नहीं चला है। आसपास के लोग शव की शिनाख्त नहीं कर सके हैं। महिला के साथ दरिंदगी से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है। हालांकि, जांच के बाद ही इसकी पुष्टि होगी कि उसकी मौत किन हालातों में हुई है। एएसपी और सीओ मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा और सीओ अबुंजा त्रिवेदी ने पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास से सबूत जुटाने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास इलाके से लापता महिलाओं के परिजनों को बुलाकर पहचान कराने का प्रयास किया जाएगा। एएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। http...
UP : शादीशुदा दो सगी बहनों को लेकर युवक फरार, पति ने लिखाई FIR..

UP : शादीशुदा दो सगी बहनों को लेकर युवक फरार, पति ने लिखाई FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। आगरा से पत्नी और शादीशुदा साली को परीक्षा दिलाने आए व्यक्ति ने कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई है। उस व्यक्ति का कहना है कि एक युवक उसकी पत्नी और साली को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। दोनों को वह परीक्षा दिलाने के लिए आगरा से आया था। बांदा में उसकी ससुराल है। रिश्तेदारी भी है। हालांकि, घटना काफी चौंकाने वाली है। दो शादीशुदा महिलाओं को कोई कैसे बहला-फुसलाकर ले जा सकता है। यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है। आगरा से पत्नी-साली को एग्जाम दिलाने आया था पति जानकारी के अनुसार आगरा के विसरना थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति का कहना है कि उसकी ससुराल बांदा के जसपुरा क्षेत्र में है। उसकी मौसी शहर के पास एक गांव में रहती हैं। उसने बताया कि 30 जनवरी को वह अपनी पत्नी और विवाहित साली को एग्जाम दिलाने आया था। ये भी पढ़ें :...
UP में 12 PPS पुलिस अधिकारियों के तबादले 

UP में 12 PPS पुलिस अधिकारियों के तबादले 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार आईपीएस अधिकारियों के बाद पीपीएस पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। यूपी में 12 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शुक्रवार को 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के बाद 12 PPS भी इधर से उधर किए गए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक एन रविंदर ने सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए हैं। यह है तबादला सूची ये भी पढ़ें : यूपी में 11 IPS के तबादले, SP और DIG भी बदले   ये भी पढ़ें : दुस्साहस : बहनों के साथ जा रही युवती के अपहरण का प्रयास, विरोध पर तमंचे की बट मारी, बोलेरो पलटी..  ये भी पढ़ें : Chitrakoot : लग्जरी जिंदगी की चाह ने 6 छात्रों को बनाया चोर, मैनेजर के घर से उड़ाए लाखों ये भी पढ़ें : सिर्फ पिता-शिक्षक ही ऐसे, जो बच्चे को खुद से आगे देखना चाहते-उमा शंकर   ...
UP : एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में 5 की मौत, CM Yogi ने दुख जताया

UP : एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में 5 की मौत, CM Yogi ने दुख जताया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उन्नाव में दो कारों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इससे 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में हुआ। बताते हैं कि आगरा से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़ती हुई दूसरी लेन में जा घुसी। वहां मथुरा जा रही कार को टक्कर मार दी। डिवाइडर तोड़ने वाली कार में पांच लोग सवार थे। पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। बाराबंकी का था परिवार बताते हैं कि मरने वालों में बाराबंकी जिले के चित्रगुप्त नगर निवासी दिनेश राजपूत (39) उनकी पत्नी अनीता सिंह (34), बेटी गौरी उर्फ संस्कृति (9), बेटों में आर्यन ( 16) व लक्ष्यवीर (13) और उनकी सास कांती देवी (52), साली प्रीती (15) और प्र...
Banda : स्कूल में शिक्षक की हालत बिगड़ी, कुछ देर बाद मौत

Banda : स्कूल में शिक्षक की हालत बिगड़ी, कुछ देर बाद मौत

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा :बांदा के एक स्कूल में कार्यरत शिक्षक की आज ड्यूटी के दौरान अचानक तबियत बिगड़ गई। उनको आनन-फानन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्होंने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पूछताछ भी की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।   चिल्ला के दोहतरा गांव का मामला जानकारी के अनुसार चिल्ला थाना क्षेत्र के दोहतरा गांव के रहने वाले चंद्रभान गुप्ता (27) गांव के ही एक इंटर कालेज में अध्यापक है। वह दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। बताते हैं कि दोपहर में पढ़ाते समय उनकी तबियत खराब हो गई। साथी शिक्षक उनको अस्पताल लेकर पहुंचे। बताते हैं कि वहां इलाज से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई अरविंद गुप्ता ने जानकारी दी। मृतक तीन भाइयों में छोटे थे।  https://samarneetinews.com/11-ips-transferred-in-up-sp-of-many...
UP : अखिलेश यादव के काफिले के साथ हादसा, छह गाड़ियां टकराई-चार लोग घायल

UP : अखिलेश यादव के काफिले के साथ हादसा, छह गाड़ियां टकराई-चार लोग घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले के साथ आज हादसा हो गया। उनके काफिले में चल रहीं छह गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय सपा मुखिया अखिलेश यादव की फ्लीट की गाड़ियां आगे निकल चुकी थीं। यह हादसा हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र में हुआ। हरदोई के मल्लावा क्षेत्र की घटना जानकारी के अनुसार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कस्बे के सपा कार्यालय से हरिपालपुर के लिए निकले थे। शुक्रवार दोपहर कटरा बिल्हौर हाइवे पर फरहतनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास यह हादसा हुआ। बताते हैं कि ब्रेकर के पास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के फ्लीट की गाड़ियां आगे निकल चुकी थीं। इसी दौरान पीछे काफिले में चल रहीं कार्यकर्ताओं की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। ये भी पढ़ें : दुस्साहस : बहनों के साथ जा र...