Monday, September 7सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

UP : पूर्व MLC डॉ. यज्ञदत्त शर्मा का निधन, 4 बार रहे एमएलसी

UP : पूर्व MLC डॉ. यज्ञदत्त शर्मा का निधन, 4 बार रहे एमएलसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में जीत की गारंटी वाले नेता माने जाने वाले पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) डॉ. यज्ञदत्त शर्मा का गुरुवार को निधन हो गया। 82 साल की उम्र में आज दोपहर उन्होंने लखनऊ के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। बताते हैं कि वह लंबे समय से बीमार थे। डॉ. शर्मा भाजपा के टिकट पर लगातार 4 बार इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक एमएलसी निर्वाचित हुए थे। 5वीं बार वह सपा के डॉ. मान सिंह यादव से हार गए थे। प्रयागराज के मीरापुर इलाके के रहने वाले श्री शर्मा स्नातक चुनाव में राजनैतिक सफर शुरू किया था। उनके निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक जताया है। वहीं उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : यूपी में स्कूली बच्चों के स्कूटी-बाइक चलाने पर रोक, पकड़ने पर 25 हजार जुर्माना-3 साल की सजा  ...
Lucknow : यूपी में उप चुनाव 29 जनवरी को, अधिसूचना जारी

Lucknow : यूपी में उप चुनाव 29 जनवरी को, अधिसूचना जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की खाली सीट पर उप चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी की है। इस रिक्ट सीट पर आने वाली 29 जनवरी को उप चुनाव होगा। यह सीट भाजपा नेता डॉ. दिनेश शर्मा के राज्यसभा सदस्य चुन लिए जाने के बाद खाली हुई थी। अब इस सीट पर उप चुनाव होना है। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : यूपी में स्कूली बच्चों के स्कूटी-बाइक चलाने पर रोक, पकड़ने पर 25 हजार जुर्माना-3 साल की सजा ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड लोकसभा-2024 : न जान-न पहचान, होर्डिंग्स के भरोसे चुनावी घमासान !...
UP : अलीगढ़-झांसी-बांदा और हमीरपुर के तस्करों से 3 करोड़ का गांजा बरामद, पुलिस को बड़ी सफलता..

UP : अलीगढ़-झांसी-बांदा और हमीरपुर के तस्करों से 3 करोड़ का गांजा बरामद, पुलिस को बड़ी सफलता..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी की बांदा पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में एसओजी और गिरवां पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने लगभग 3 करोड़ के सूखे गांजे के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी एसपी ने आज एक प्रेसवार्ता में दी। उड़ीसा से बांदा व आसपास जिलों में सप्लाई को लाया गया था गांजा यह गांजा उड़ीसा से बिहार और मध्य प्रदेश के रास्ते बांदा और आसपास के जिलों में खपत के लिए लाया गया था। पुलिस और एसओजी की टीम ने इस गांजे को सप्लाई करते समय 5 तस्करों को गिरफ्तार कर बरामद किया है। ये तस्कर गिरवां थाना क्षेत्र के पतौरा मोड़ से पकड़े गए हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक बोलेरो गाड़ी और एक डीसीएम गाड़ी भी बरामद की है। यह कार्रवाई https://samarneetinews.com/in-up-school-children-banned-from-ri...
बड़ी खबर : यूपी में स्कूली बच्चों के स्कूटी-बाइक चलाने पर रोक, पकड़ने पर 25 हजार जुर्माना-3 साल की सजा

बड़ी खबर : यूपी में स्कूली बच्चों के स्कूटी-बाइक चलाने पर रोक, पकड़ने पर 25 हजार जुर्माना-3 साल की सजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बड़ा फैसला किया है। सरकारी व निजी स्कूलों में 18 साल से उम्र के छात्र-छात्राओं के स्कूटी-बाइक या कार चलाने पर सख्ती से रोक लगा दी है। शासन ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। अब कोई स्कूली छात्र या छात्रा बाइक-स्कूटी और चार पहिया वाहन चलाते पकड़े गए तो वाहन स्वामी को दंडित किया जाएगा। उसपर 25 हजार रुपए का जुर्माना और 3 साल तक की सजा दी जाएगी। बच्चों को करेंगे यातायात नियमों के प्रति जागरूक बच्चों के खिलाफ स्कूलों में रोड सेफ्टी क्लब बनेंगे। हर कक्षा में एक विद्यार्थी को रोड सेफ्टी कैप्टन बनाया जाएगा। हर सप्ताह में स्कूल में कम से कम एक पीरियड ऐसा होगा, जिसमें विद्यार्थियों को सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। शासन ने निर्देश दिए हैं कि हर स्कूल में नोडल शिक्षक भी ...
बांदा में कटरा चौराहे पर हादसा, एंबुलेंस चालक की मौत-ट्रक ने किसान को कुचला

बांदा में कटरा चौराहे पर हादसा, एंबुलेंस चालक की मौत-ट्रक ने किसान को कुचला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अलग-अलग हादसों में एंबुलेंस चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक हादसा शहर के कटरा चौराहे के पास हुआ। वहां स्कूटी सवार को चार पहिया वाहन चालक ने टक्कर मार दी। वहीं दूसरा हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार शहर के नोनिया मोहाल कटरा के रहने वाले शंकर रैकवार (34) एंबुलेंस चालक थे। मंगलवार रात को वह स्कूटी से अस्पताल से अपने घर वापस लौट रहे थे। अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत इसी दौरान कटरा चौराहे के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी सकूटी में टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने देखते ही https://samarneetinews.com/lok-sabha-2024-no-identity-no-identity-election-field-only-with-help-of-hoardings/ मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई...
दिल्ली में बांदा DM दुर्गा शक्ति नागपाल पुस्कृत, शजर पत्थर को राष्ट्रीय पहचान

दिल्ली में बांदा DM दुर्गा शक्ति नागपाल पुस्कृत, शजर पत्थर को राष्ट्रीय पहचान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : भारत सरकार की ओर से आत्मनिर्भर भारत उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इसमें एक जिला एक उत्पाद के तहत राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिए गए। इस अवसर पर बांदा जिले को शजर पत्थर उत्पाद के रूप में राष्ट्रीय पहचान मिली। वहीं शजर उत्पाद को प्रोत्साहन देने के लिए बांदा की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को पुस्कृत किया गया है। दिल्ली में विदेश मंत्री ने किया सम्मानित यह पुस्कार  दिल्ली में विदेश मंत्री द्वारा दिया गया। जानकारी के अनुसार विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बांदा डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को पुरस्कृत किया है। बांदा के लोगों के साथ-साथ यहां के शजर https://samarneetinews.com/lok-sabha-2024-no-identity-no-identity-election-field-only-with-help-of-hoardings/ कारीगरों के लिए यह अपने आप में बड़ी बात है। जिले की पहचान अब शजर के रूप में भी ह...
लोकसभा-2024 : न जान-न पहचान, होर्डिंग्स के भरोसे चुनावी घमासान !

लोकसभा-2024 : न जान-न पहचान, होर्डिंग्स के भरोसे चुनावी घमासान !

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : लोकसभा 2024 का बिगुल फुंक चुका है। सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में हैं। नेताओं ने भी टिकट के लिए हाथ-पैर मारने शुरू कर दिए हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सबसे आगे भाजपा है तो स्वाभाविकतौर पर इसी पार्टी से टिकट मांगने वाले भी आगे हैं। टिकट के लिए कुछ नेता लखनऊ और दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं तो कुछ होर्डिंग लगवाकर माहौल बना रहे हैं। हैरान जनता-जनार्दन चुप रहकर होर्डिंग्स निहार रही है। इसकी वजह है कि कुछ ऐसे नेताओं के भी होर्डिंग्स लगे हैं जिन्हें लोग पहचानते भी नहीं हैं। जनता ही नहीं पार्टी कार्यकर्ता भी ठीक से नहीं पहचानते दरअसल, चुनावी मेंढकों की तरह टिकट मांगने वालों की संख्या ज्यादा है। यही वजह है कि कई नए, अंजाने से चेहरे होर्डिंग्स पर नजर आ रहे हैं। कई ऐसे नेताओं की फोटो होर्डिंग्स पर हैं जिन्हें आम लोग तो दूर, खुद पार्टी कार्यकर्ता तक ठीक नहीं पहच...
UP Weather : लखनऊ-प्रयागराज और वाराणसी में बरसात, मौसम विभाग का इन जिलों के लिए अलर्ट..

UP Weather : लखनऊ-प्रयागराज और वाराणसी में बरसात, मौसम विभाग का इन जिलों के लिए अलर्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रयागराज और वाराणसी में ठंड के बीच बारिश हो रही है। पहले से ठंडी हवा-कोहरे के बीच गलन से कांपते लोग सर्दी का और सितम सह रहे हैं। उधर, मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि बुंदेलखंड व विंध्य क्षेत्र में बरसात के आसार थे, लेकिन अचानक मौसम में बदला से लखनऊ समेत आसपास बारिश हो गई है। कई जिलों में बारिश-घने कोहरे का अलर्ट मौसम विभाग ने यूपी के कई इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी करते हुए बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग की माने तो आने वाली 7 जनवरी तक कहीं-कहीं बूंदाबांदी और हल्की बारिश के आसार हैं। इन जिलों में कोहरे का आरेंज अलर्ट मौसम विभाग की माने तो यूपी के बिजनौर, बरेली, शाहजहांपुर, मुजफ्परनगर, साहरनपुर, पीलीभीत, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, शामली, रामपुर जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। प्रदेश क...
बड़ी खबर : ट्रक चालकों की हड़ताल खत्म, सरकार और ट्रांसपोर्टरों में बनी यह बात..

बड़ी खबर : ट्रक चालकों की हड़ताल खत्म, सरकार और ट्रांसपोर्टरों में बनी यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : हिट एंड रन कानून के खिलाफ ट्रक चालकों की हड़ताल खत्म हो गई है। मोटर व्हीकल एक्ट (Motor Vehicles Act) के तहत हिट-एंड-रन मामले में नए कानून के विरोध में वाहन चालकों की हड़ताल खत्म हो गई है। दरअसल, इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के बीच समझौता हो गया है। इसके बाद यूनियन ने चालकों से हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने की अपील की है। इसके साथ ही ट्रक चालकों की हड़ताल खत्म हो गई है। माना जा रहा है कि बुधवार को जनजीवन सामान्य हो जाएगा। सरकार-AIMTC के बीच मीटिंग के बाद फैसला बताते चलें कि नए कानून के विरोध में देशभर में चालकों ने हड़ताल करते हुए चक्का जाम कर दिया था। आज मंगलवार शाम इसे लेकर ट्रांसपोर्टर और केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के बीच एक बैठक हुई। इसमें दोनों के बीच बात बन गई। ये भी पढ़ें : UP News : उपद्रव में बदल रहा ट्रक चालकों का प...
UP : अश्लील वीडियो वायरल होने पर युवती ने लगाई फांसी, कथित प्रेमी के खिलाफ जांच शुरू..

UP : अश्लील वीडियो वायरल होने पर युवती ने लगाई फांसी, कथित प्रेमी के खिलाफ जांच शुरू..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती ने अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। दरअसल, वीडियो वायरल होने के बाद युवती की शादी टूट गई। परिजनों का कहना है कि इससे आहत होकर उसने जानलेवा कदम उठाया। वहीं परिजनों ने कथित प्रेमी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। झांसे में लेकर युवक ने बनाया अश्लील वीडियो, फिर वायरल वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 24 साल की युवती का उसके करीबी रिश्तेदार https://samarneetinews.com/banda-allegations-of-assault-and-robbery-between-two-parties-in-exhibition/ युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों का मिलना-जुलना भी था। लड़...