Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

यूपी में 46 हजार लोगों ने आवास लौटाए- प्रधानमंत्री मोदी

यूपी में 46 हजार लोगों ने आवास लौटाए- प्रधानमंत्री मोदी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत, स्मार्ट सिटी और प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी वर्षगांठ पर राजधानी लखनऊ में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम मोदी ने देश के विकास में जनता के योगदान का जिक्र किया। कहा कि लोग समृद्ध हो रहे हैं और सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाएं वापस लौटा रहे हैं। कहा कि यूपी में 46 हजार लोगों ने सरकार द्वारा मिले प्रधानमंत्री आवास वापस कर दिए। कहा कि  रेलवे यात्रा की सब्सिडी 40 लाख से अधिक लोगों ने छोड़ दी। पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा "जाके पैर न फटी बेवाई, ता का ताने पीर पराई।" प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे यूपी की जनता ने सांसद बनाया है। मुझ पर आरोप है कि चौकीदार नहीं, भागीदार हूं। मोदी ने राहुल गांधी पर अप्रत्यक्ष निशाना साधा। कहा कि 'जाके पैर न फटी बेवाई, वो का जाने पीर पराई'। साथ ही कहा कि इस इल्जाम को इनाम मानता हूं। क्योंकि ...
कानपुर सेंट्रल पर क्राइम ब्रांच ने दबोचे, दिल्ली में डाका डालकर भागे 3 बांग्लादेशी बदमाश

कानपुर सेंट्रल पर क्राइम ब्रांच ने दबोचे, दिल्ली में डाका डालकर भागे 3 बांग्लादेशी बदमाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः स्वतंत्रता दिवस के पहले सेंट्रल स्टेशन से तीन संदिग्ध युवकों को उठाए जाने से हड़कंप मच गया। दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम ने लोकल पुलिस की मदद से तीनों को पकड़ा है लेकिन उनके तीन साथी पुलिस को गच्चा देकर भाग गए। बताया जा रहा है कि पकड़े गए तीनों संदिग्ध ने दिल्ली में कारोबारी के घर डकैती डालने के बाद भागने के दौरान एक दरोगा को गोली मार दी थी। तीनों ने पूछताछ में बताया कि वे बांग्लादेशी है और वे वारदात के बाद वापस भाग जाते है। इसलिए आ रहे थे कानपुर   दिल्ली के प्रीति विहार निवासी पुष्कर जैन कारोबारी है। बीते गुरुवार को उनके घर पर सात बदमाशों ने डाका डाला था। बदमाश वारदात को अंजाम दे रहे थे कि इसी बीच पीआरवी पुलिस के साथ दरोगा लोकेश कुमार फोर्स के साथ वहां पहुंच गए। यह देख बदमाश भागे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन लोगों ने गोलियां चलाना शुरू कर दिया। इसमें दर...
IMA की स्ट्राइक का असर : कहीं चलती रही ओपीडी तो कई बंद, विरोध होगा और तेज

IMA की स्ट्राइक का असर : कहीं चलती रही ओपीडी तो कई बंद, विरोध होगा और तेज

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः केंद्र सरकार के नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के विरोध में कानपुर में प्राइवेट डॉक्टर्स और नर्सिंग होम में काम ठप रहा। इमरजेंसी सर्विसेस को छोड़ ओपीडी व अन्य सेवाओं को रोकने के आईएमए के आह्वान का सिटी में मिला जुला असर दिखा। हालांकि कई प्राइवेट अस्पतालों में दिन की ओपीडी चली, लेकिन ज्यादातर में प्राइवेट प्रैक्टिशनर्स ने बिल के विरोध में काम नहीं किया। हालांकि शनिवार होने की वजह से मरीजों का लोड सरकारी अस्पतालों में भी आम दिनों की अपेक्षा कम नजर आया। वहीं शाम को आईएमए कानपुर की जनरल बॉडी मीटिंग हुई। बैठक के दौरान बिल के विरोध पर आगे की कार्रवाई पर चर्चा हुई। जारी रहेगा विरोध  आईएमए कानपुर के प्रेसीडेंट डॉ. प्रवीन कटियार ने बताया कि शहर में हड़ताल सफल रही। डॉक्टर्स ने बिल के विरोध में इमरजेंसी सेवाओं को छोड़ ज्यादातर सेवाएं बंद रहीं। आईएमए भवन में जनरल बॉडी मीट...
चंद्रग्रहण के बाद आयोध्या में सरयू स्नान को उमड़ी श्रद्धालुओं की भी़ड़

चंद्रग्रहण के बाद आयोध्या में सरयू स्नान को उमड़ी श्रद्धालुओं की भी़ड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, आयोध्याः सदी के सबसे बड़े चंद्र ग्रहण के बाद अयोध्या में सरयू स्नान करने और मंदिरों में भगवान के दर्शन-पूजन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू सलिला में डुबकी लगाई। साथ ही अपने-अपने आराध्य के दर्शन भी किए बताते चलें कि शुक्रवार दोपहर 2:57 बजे से चंद्रग्रहण के सूतक नछत्र लगने की वजह से रामलला समेत सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए थे। ये भी पढ़ेंः सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण आज, बंद हो जाएंगे कई मंदिरों के कपाट इसके बाद अयोध्या में दर्शन-पूजन का अनवरत चलने वाला क्रम बंद हो गया था। गुरु पूर्णिमा होने के नाते अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शुक्रवार को यहां पहुंचे थे।  इसीलिए चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद सुबह से ही दर्शनार्थी सरयू तट पहुंच गए। सरयू पर स्नान के बाद घाटों पर पूजन-अर्चन किया। इसके बाद नागेश्वरनाथ ह...
उन्नाव में हत्या कर फेंके गए शव के मिलने से हड़कंप, छानबीन में जुटी पुलिस

उन्नाव में हत्या कर फेंके गए शव के मिलने से हड़कंप, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नाव : जिले में शहर से सटे इलाके में एक युवक का शव मिला है। हालात बता रहे हैं कि युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को मौके पर लाकर फेंक दिया गया है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मरने वाले को पहचानने का काफी प्रयास किया। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के आदर्शनगर इलाके का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। लोगों का अनुमान है कि मरने वाला युवक कहीं बाहर का रहने वाला है और उसकी हत्या करने के बाद हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए शव को लाकर डाल दिया है। ...
हैवान शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ ट्यूशन पढ़ाते वक्त कर दी घिनौनी हरकत..

हैवान शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ ट्यूशन पढ़ाते वक्त कर दी घिनौनी हरकत..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, फर्रुखाबादः शिक्षकों के अमर्यादित मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब एक घिनौना मामला फर्रुखाबाद में सामने आया है। वहां एक छात्रा को कोचिंग चलाकर ट्यूशन पढ़ाने वाले प्राइवेट शिक्षक ने ऐसी हरकत कर दी, कि इंसानियत भी शर्मशार हो गई। फर्रुखाबाद की कोतवाली मोहम्मदाबाद के एक इलाके में एक नाबालिग छात्रा कोचिंग में पढ़ती थी। कोचिंग पढ़ने के दौरान की दरिंदगी, छुट्टी में दूसरा सब्जेक्ट पढ़ाने के नाम पर रोका था छात्रा को  गत दिवस छात्रा को शिक्षक ने यह कहते हुए कोचिंग की छुट्टी के बाद रोक लिया कि उसको दूसरे सब्जेक्ट पढ़ाएगा। इसके बाद कोचिंग में पढ़ने वाले बाकी छात्र और छात्राएं वहां से चले गए। हैवान बने शिक्षक ने नाबालिक को रोककर उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। इतना ही नहीं छात्रा के प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ की। इससे उसकी तबियत बिगड़ गई। ये भी पढ़ेंः उन्नाव में छेड़छाड़...
बरेलीः युवक का पेर कटा और मदद की बजाय वीडियो बनाती रही तमाशबीन भीड़

बरेलीः युवक का पेर कटा और मदद की बजाय वीडियो बनाती रही तमाशबीन भीड़

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, डेस्कः बरेली में हुई एक सड़क दुर्घटना में घायल युवक का पैर कट गया है। बताते हैं कि करीब एक घंटे तक युवक मौके पर ही पड़ा इलाज के लिए तड़फता रहा। लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। बल्कि मौके पर खड़ी भीड़ वीडियो बनाती रही। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया। मामला बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के भूरेखा गोटिया गांव का है। घायल युवक अभी बात करने की स्थिति में नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।...
सीएसजेएमयू : बीबीए के छात्रों में मारपीट, कैफेटेरिया में चले जमकर लात-घूंसे

सीएसजेएमयू : बीबीए के छात्रों में मारपीट, कैफेटेरिया में चले जमकर लात-घूंसे

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः सीएसजेएमयू में आज का दिन कुछ ज्‍यादा ही भारी रहा। दरअसल यहां बीबीए के छात्रों के बीच जमकर वर्चस्व की जंग हुई। इसको लेकर छात्रों में जमकर मारपीट भी हुई। इस मारपीट में एक छात्र को गंभीर चोटें भी आईं। ऐसी मिली है जानकारी   छत्रपति साहू जी महाराज विश्‍वविद्यालय का कैम्‍पस शुक्रवार को जंग का मैदान बना हुआ था। यहां बीबीए के छात्रों ने एकदूसरे के साथ मारपीट करने की ठान रखी थी। पहले छात्रों में जुबानी जंग शुरू हुई और देखते ही देखते फिर छात्र आपस में भिड़ गए। ये मारपीट कैफेटेरिया में चल रही थी। छात्र को आई गंभीर चोटें   इस मारपीट में एक छात्र तन्‍मय को गंभीर चोटें आ गईं। फिलहाल घायल छात्र ने छात्र पुनीत व उसके साथियों के खिलाफ प्रॉक्टर को अप्लीकेशन दे दी है। प्रॉक्टर ने आरोपी छात्र को तलब करने के साथ साथ उसके अभिभावक को भी शनिवार क...
कानपुर में बिना शटडाउन काम करने पर करंट से लाइनमैन की मौत

कानपुर में बिना शटडाउन काम करने पर करंट से लाइनमैन की मौत

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुर। नजीराबाद में लाइन सही करने के लिए खंभे पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से गुस्साए लाइनमैन के परिजनों ने सर्वोदय नगर सबस्टेशन के जेई पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम हाउस में उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझा कर मामला शांत कराया। ऐसे हुआ हादसा केसा कालोनी निवासी नानबाबू वर्मा (56) सर्वोदय नगर सबस्टेशन में बतौर लाइनमैन तैनात थे। शुक्रवार सुबह वह गैंग के कर्मचारियों के साथ पांडुनगर के पास जेके मंदिर के सामने, पालीवाल भवन के निकट लगे ट्रांसफार्मर के खंभे पर लाइन जोडऩे गए थे। साथियों ने बताया कि जेके मंदिर की तरफ लाइन जोडऩे के लिए नानबाबू जैसे ही सीढ़ी पर चढ़े उन्हें तेज करंट लगा, जिससे झुलस कर वह नीचे गिर पड़े। ले गए प्राइवेट अस्‍पताल मौके पर मौजूद साथी उसे लेकर पहले करीब के प्राइवेट अस्पताल ...
शनिवार को सुबह 6 से शाम 6 तक हड़ताल पर रहेंगे प्राइवेट डाक्टर व नर्सिंग होम

शनिवार को सुबह 6 से शाम 6 तक हड़ताल पर रहेंगे प्राइवेट डाक्टर व नर्सिंग होम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः केंद्र सरकार के नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के विरोध में शनिवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक प्राइवेट क्लीनिकों व नर्सिंग होम में हड़ताल रहेगी। इस दौरान ओपीडी सेवाओं से लेकर अस्पताल की जनरल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। आईएमए हेड क्वार्टर्स की तरफ से हड़ताल की घोषणा के बाद आईएमए कानपुर चैप्टर ने हड़ताल को सफल बनाने के लिए कमर कस ली है। हालांकि इस हड़ताल से इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित नहीं होगी. सरकारी अस्पतालों में भी हड़ताल का कोई असर नहीं होगा। प्राइवेट सेवाएं होंगी बाधित   आईएमए कानपुर के प्रेसीडेंट डॉ. प्रवीन कटियार ने बताया कि केंद्र सरकार के एनएमसी बिल की विसंगतियों के विरोध में आईएमए हेड क्वार्टर्स की ओर से शनिवार को हड़ताल की कॉल हुई है। इस बाबत कानपुर में आईएमए के सभी मेंबर्स कार्य बहिष्कार करेंगे। प्राइवेट क्लीनिकों व नर्सिंग होम में ओपीडी सेवाएं शाम 6 बजे त...