Sunday, August 23सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंडः एक और मौत की वजह बनी एंबुलेंस 108 की देरी, इंतजार करते-करते युवती ने तोड़ा दम

बुंदेलखंडः एक और मौत की वजह बनी एंबुलेंस 108 की देरी, इंतजार करते-करते युवती ने तोड़ा दम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी एंबुलेंस सेवा 108 की लापरवाही ने एक और युवती की जान ले ली। गिरवां थाना क्षेत्र के एक सुदूर गांव में एंबुलेंस बार-बार फोन करने के बावजूद नहीं पहुंची। परिवार के लोग युवती को इलाज को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस का इंतजार ही करते रह गए। फोन पर बार-बार यही बताया जाता रहा कि बस एंबुलेंस आ रही है लेकिन पहुंची नहीं। ये भी पढ़ेंः पोस्टमार्टम रिपोर्टः स्वभाविक मौत नहीं, बल्कि हत्या है सभापति रमेश यादव के बेटे अभिजीत की मौत बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के बनसखा गांव की रहने वाली विवाहिता मिथलेश देवी (35) पत्नी शिवकुमार ने घरेलू कलह के चलते जहर खा लिया। उनके पति कर्नाटक में रहकर मजदूरी करते हैं जबकि परिवार में केवल एक छह साल का बेटा है। बुंदेलखंड में ध्वस्त हो चुकी है एंबुलेंस सेवा 108  पास में रहने वाले जेठ राजकुम...
पोस्टमार्टम रिपोर्टः स्वभाविक मौत नहीं, बल्कि हत्या है सभापति रमेश यादव के बेटे अभिजीत की मौत

पोस्टमार्टम रिपोर्टः स्वभाविक मौत नहीं, बल्कि हत्या है सभापति रमेश यादव के बेटे अभिजीत की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के बेटे की संदिग्ध मौत स्वभाविक नहीं थी बल्कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस रहस्य से पर्दा उठाया है। पीएम रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि अभिजीत की हत्या की गई है। रिपोर्ट में उसके सिर पर चोट का निशान भी मिला है। ऐसे में पुलिस का शक सही साबित हुआ है। स्वभाविक मौत बता परिवार वाले करने जा रहे थे अंतिम संस्कार  बताते चलें कि रविवार को बीएसई के छात्र अभिजीत यादव की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। अब पुलिस वारदात के खुलासे के लिए अभिजीत की मां मीरा यादव से पूछताछ में जुटी है। बताते चलें कि अभिजीत की मां मीरा मामले को स्वभाविक बता रही थीं। उनका कहना था कि अभिजीत के सीने में दर्द उठा और उसने दम तोड़ दिया। इसलिए पुलिस उनके सच जानना चाहती है। ये भी पढ़ेंः सभापति रमेश यादव के बेटे की संदिग्ध मौत, आनन-फानन में...
जाणता राजा महानाट्य – अत्याधुनिक भव्य मंच पर 275 कलाकारों के जानदार अभिनय की दिलों पर दस्तक

जाणता राजा महानाट्य – अत्याधुनिक भव्य मंच पर 275 कलाकारों के जानदार अभिनय की दिलों पर दस्तक

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में चल रहे जाणता राजा महानाट्य के दूसरे दिन भी दर्शक बड़ी संख्या में अभिनय कला से मंत्रमुग्ध होते नजर आए। इस दौरान पुणे और कानपुर के करीब 275 कलाकारों ने अपने जानदार सशक्त अभिनय से सैकड़ों दर्शकों के दिलों पर दस्तक दी। नाटक के दूसरे दिन मां तुलजा भवानी की आरती से हुई शुरूआत  सैकड़ों दर्शक दिल थामकर शुरू से लेकर अंत तक नाटक देखते रहे। दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ मां तुलजा भवानी की आरती से शाम लगभग सवा 6 बजे हुआ। महानाट्य के मंचन के दौरान आज जीजाबाई दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहीं। ये भी पढ़ेंः  बांदा में शिक्षक बना राक्षस- पीट-पीटकर कक्षा-3 के बच्चे की पसलियां और पैर तोड़ा, मौत वहीं शिवाजी, अफजल खान और औरंगजेब के संवादों पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। खासकर शिवाजी के छत्रपति बनने पर हुई आतिशबाजी दर्शकों को पूरी तरह से रोमांचित कर गई।  ...
बुंदेलखंडः एक गांव ऐसा भी जहां सोते बच्चों को उठा ले जाते हैं बंदर

बुंदेलखंडः एक गांव ऐसा भी जहां सोते बच्चों को उठा ले जाते हैं बंदर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के बांदा जिले का एक गांव आजकल बंदरों के आतंक की वजह से चर्चा में है। गांव के लोग बंदरों के आतंक से बुरी तरह से डरे और समहे से हैं। डरे होने की वजह भी मुनासिफ है। बंदरों कब सोते हुए बच्चे को उठा ले जाएं। कब स्कूल जाते बच्चों को खदेड़ते हुए काट खाएं। इसका कोई भरोसा नहीं है। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि वनविभाग को सूचना देकर जल्द बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा। बंदरों के खौफ से स्कूल नही जाते बच्चे   सादी मदनपुर गांव और चिल्ला कस्बे के ज्यादातर बच्चों ने कटखने बंदरों के खौफ से स्कूल जाना और घरों से निकलना बंद कर दिया है। गांव और कस्बे के लोगों के मुताबिक पिछले तीन महीने के दौरान करीब 150 बच्चों को बंदर काटकर लहूलुहान कर चुके हैं। कई बच्चे ऐसे भी हैं जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। ये भी पढ़ेंः कानपुरः जन्म के बाद ठीक से आखं भी ना खोल ...
.. तो क्या गुनाह था इस बेटी का, ठीक से आंख भी न खोल सकी और पिता ने ले डाली जान

.. तो क्या गुनाह था इस बेटी का, ठीक से आंख भी न खोल सकी और पिता ने ले डाली जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के गोविंद नगर से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर मिल रही है। एक बेरहम शक्की युवक ने अपनी कुछ घंटे की नवजात बच्ची को जिंदा नगर में फेंक दिया। दुख की बात यह है कि जन्म के बाद ठीक से बच्ची अपनी आंखें भी नहीं खोल पाई थी। मामले में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नवजात का शव बरामद करके उसो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बच्ची की जन्म शनिवार रात को हुआ था। पत्नी पर करता था शक, बेटी के जन्म को लेकर था नाखुश  बताया जाता है कि गोविंद नगर के संजय नगर में रहने वाला संदीप मूल रूप से पटना (बिहार) के मीठावी क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी शादी नेहा नाम की युवती से हुई थी जो बिहार की ही रहने वाली है। बताते हैं कि संदीप अपनी पत्नी व ससुर रामदुलार के साथ संजयनगर स्थित देशराज यादव के मकान पर किराय पर रहता है। ये भी पढ़ेंः हत्या-आत्महत्या...
सभापति रमेश यादव के बेटे की संदिग्ध मौत, आनन-फानन में अंतिम संस्कार करने जा रहे परिजनों को पुलिस ने रोका

सभापति रमेश यादव के बेटे की संदिग्ध मौत, आनन-फानन में अंतिम संस्कार करने जा रहे परिजनों को पुलिस ने रोका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीत न्यूज, लखनऊः राजधानी में विधानपरिषद के सभापति रमेश यादव के छोटे बेटे अभिजीत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोगों का कहना है कि सीने में दर्द उठने के बाद उसकी मौत ही है। परिवार के लोग किसी पर कोई शक जाहिर नहीं कर रहे हैं लेकिन घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मां ने कहा अचानक सीने में दर्द के बाद हुई मौत  बताया जाता है कि हजरतगंज थाना क्षेत्र के डी-ब्लाक में 28 नंबर कमरे में रहने वाले विधानपरिषद के सभापति रमेश यादव के छोटे बेटे अभिजीत की अचानक मौत हो गई। बताया जाता है कि कमरे में अभिजीत की मां और भाई मौजूद थे। ये भी पढ़ेंः भाजपा के गुंडे सभासद ने दरोगा को थप्पड़ों से बुरी तरह गिराकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई परिवार के लोगों द्वारा आनन-फानन में उसके शव को गोमतीनगर रोड स्थित भैंसाकुंड ले जाया गया। लेकिन इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची प...
सहानरनपुर में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, बाप-बेटे समेत तीन लोगों की मौत

सहानरनपुर में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, बाप-बेटे समेत तीन लोगों की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, सहारनपुरः जिले में हुए एक हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हुआ। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि जिले के बेहट थाना क्षेत्र के पांसर गांव के रहने वाले किसान कमलदीप अपने बेटे और एक अन्य व्यक्ति के साथ खेत पर गए थे। खेत से काम करके लौट रहे थे पिता-पुत्र व एक अन्य  वहां से काम करके तीनों लौटकर घर आ रहे थे। इसी दौरान गांव के पास बने राजवाहे की पटरी पर ट्रैक्टर मोड़ते समय पलट गया। ट्रैक्टर सीधे राजवाहे में जाकर पलटा खा गया। उसके नीचे दबने से कमलदीप समेत तीनों की मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे। ये भी पढ़ेंः भाजपा के गुंडे सभासद ने दरोगा को थप्पड़ों से बुरी तरह गिराकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई  ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। सूचना पाक...
आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया

आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश के इतिहास में आज से एक नई गौरांवित करने वाली परंपरा की शुरूआत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किला पर आजादी के योद्धा सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ पर लाल किले पर तिरंगा फहराया। ऐसा करके उनको सम्मान दिया गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित भी किया। पीएम ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस के नाम से पुरस्कार की भी घोषणा की    पीएम मोदी ने कहा कि लाल किला पर ध्वजारोहण उनके लिए सौभाग्य की बात है। कहा कि कभी ना अस्त होने वाली सत्ता के खिलाफ नेता जी सुभाष चंद्र बोस लड़ते रहे। आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ पर यह विशेष आयोजन हो रहा है। प्रधानमंत्री ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस के नाम से एक पुरस्कार की भी घोषणा की। ये भी पढ़ेंः अब चीन में मस्जिदों पर लगेगा राष्ट्रीय ध्वज, मौलवी पढ़ाएंगे कम्युनिष्ट सिद्धांत ...
बांदा में शिक्षक बना राक्षस- पीट-पीटकर कक्षा-3 के बच्चे की पसलियां और पैर तोड़ा, मौत

बांदा में शिक्षक बना राक्षस- पीट-पीटकर कक्षा-3 के बच्चे की पसलियां और पैर तोड़ा, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कभी भगवान से बड़ा दर्जा रखने वाले शिक्षक अपने गिरते अमर्यादित आचरण के चलते जमकर कोसे जा रहे हैं। बांदा में एक शिक्षक ने एक बच्चे को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि टीचर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बांदा के चिल्ला के शादी मदनपुर गांव की घटना   बताया जाता है कि जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र के शादी मदनपुर गांव में रहवासी बशीम अहमद का बेटा अरबाज गांव के ही एक निजी स्कूल सहयोग आश्रम में पढ़ता है। वह कक्षा 3 का छात्र था। परिजनों का कहना है कि 16 अक्टूबर को जब अरबाज स्कूल पहुंचा। ये भी पढ़ेंः सभापति रमेश यादव के बेटे की संदिग्ध मौत, आनन-फानन में अंतिम संस्कार करने जा रहे परिजनों को पुलिस ने रोका वहां किसी बात को लेकर उसका एक साथी बच्चे से मामूली झगड़ा हो गया। इसकी जानकारी ...
शिक्षामित्र ने लगाई फांसी, एक अधिकारी व साथी शिक्षक पर प्रताड़ना का आरोप वाला सुसाइड नोट छोड़ा

शिक्षामित्र ने लगाई फांसी, एक अधिकारी व साथी शिक्षक पर प्रताड़ना का आरोप वाला सुसाइड नोट छोड़ा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कन्नौजः जिले के छिबरामऊ में अपने महकमे की प्रताड़ना से तंग आकर एक शिक्षामित्र ने आत्महत्या कर ली। फांसी लगाकर जान देने वाले इस शिक्षामित्र ने सुसाइड नोट में अपनी समस्याओं का जिक्र करते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर तंग करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से शिक्षामित्र के घर में कोहराम मचा है। ये भी पढ़ेंः चलती ट्रेन से गिरा अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला, रेलवे पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल  मामला छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के नगला कसथाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि  नौलि निवासी पवन कुमार शिक्षामित्र थे और पोस्टिंग को लेकर उनका कुछ विवाद अपने ही साथी अध्यापकों से चल रहा था। मृतक ने सुसाइड नोट में अपने एक साथी अध्यापक समेत दो लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट की जांच में जुटी पुलिस   चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक पवन ने कुछ दिन पहले आरो...