Wednesday, May 15सही समय पर सच्ची खबर...

सुनील अरोड़ा बने देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त, कार्यभार ग्रहण किया

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा।

समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: रविवार को देश के 23वें चुनाव आयुक्त के रूप में सुनील अरोड़ा ने कार्यभार ग्रहण किया। श्री अरोड़ा ने ओपी रावत का स्थान लिया। बताते चलें कि पूर्व चुनाव आयुक्त का कार्यकाल 1 दिसंबर को समाप्त हो गया था। इसके बाद नए चुनाव आयुक्त के रूप में श्री अरोड़ा ने आज कार्यभार ग्रहण किया।

1980 बैच के राजस्थान कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं अरोड़ा 

श्री अरोड़ा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1980 बैच के राजस्थान कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और विधि मंत्रालय उनकी नियुक्ति पर पहले ही अधिसूचना जारी कर चुका था और उनकी नियुक्ति 31 अगस्त, 2017 को हो चुकी थी।

ये भी पढ़ेंः लोकसभा-2019 में सौ प्रतिशत मतदान केंद्रों पर होगा VVPAT का इस्तेमाल

बताया जाता है कि अरोड़ा 1999-2002 के दौरान नागरिक विमानन मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर काम कर चुके हैं। इतना ही नहीं 5 साल तक इंडियन एयरलाइंस के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक भी रहे हैं।