Sunday, March 22सही समय पर सच्ची खबर...

दुनिया

गणतंत्र दिवसः भारत ने हिमालयी दोस्त नेपाल को दीं 30 एंबुलेंस और 6 बसें और भी उपहार दिए..

गणतंत्र दिवसः भारत ने हिमालयी दोस्त नेपाल को दीं 30 एंबुलेंस और 6 बसें और भी उपहार दिए..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, काठमांडूः गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत ने नेपाल को उपहार स्वरूप 30 एंबुलेंस और 6 बसें दी हैं। 70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत ने अपने हिमालयी दोस्त नेपाल को यह उपहार देते हए सहयोग को और विस्तृत किया है। इस मौके पर शनिवार को काठमांडू में भारतीय दूतावास परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्व सैनिकों के परिजनों को सम्मान और स्कूलों को पुस्तकें दीं   इसमें नेपाल में भारत के राजदूत मंजीव सिंह पुरी ने बसों और एंबुलेंसों की चाबियां नेपाली संगठनों को सौंपी। बताते चलें कि भारत सरकार 1994 से नेपाल में स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा सेवाओं को बढ़ावा दे रही है। भारत सरकार नेपाली संगठनों को अबतक 722 एंबुलेंस और 142 बसें दे चुकी है। ये भी पढ़ेंः नेपाल के रास्ते भारत में घुसे 7 चीनी नागरिकों ने खींची सुरक्षा चौकियों की तस्वीरें, एसएसबी ने किया गिरफ्तार इतना ही नहीं...
देश ने मनाया 70वां गणतंत्र दिवस, दुनियाभर ने देखी भारत की सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत

देश ने मनाया 70वां गणतंत्र दिवस, दुनियाभर ने देखी भारत की सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश की राजधानी में 70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत की सैन्य ताकत के साथ ही समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी देशवासियों के साथ-साथ दुनिया ने देखा। हांलाकि इस वर्ष के गणतंत्र दिवस की थीम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित रही। इसकी वजह इसी वर्ष राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती का होना है। राज्यों ने महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े विषयों पर झांकी प्रदर्शित की। गणतंत्र दिवस की थीम रहे महात्मा गांधी  सेना ने दिखाई अपनी ताकत  राजपथ पर हुई आज की परेड में जहां भारतीय सेना ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही सेना में नारी शक्ति ने अपनी वीरता और साहस की झलक दिखाई। आज परेड की शुरुआत से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमर जवान ज्योति पहुंचे और वहां शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राजपथ पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ-साथ...
अब रायबरेली से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाने की उठी मांग, पहले बनारस और गोरखपुर से उठ चुकी आवाज

अब रायबरेली से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाने की उठी मांग, पहले बनारस और गोरखपुर से उठ चुकी आवाज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, रायबरेलीः लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में अधिकारिक इंट्री करने वाली प्रियंका गांधी को लेकर कांग्रेसियों का उत्साह सिर चढ़कर बोल रहा है। कई जगहों से उनको चुनाव लड़ाने की मांग उठ रही है। कुछ कांग्रेसी बनारस से प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ाने की मांग कर रहे हैं तो गोरखपुर से भी कांग्रेसियों द्वारा उनको चुनाव लड़ाने की मांग उठ चुकी है। अब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की कर्मभूमि रही रायबरेली जिले से भी उनको चुनाव लड़ाने की मांग उठी है। प्रियंका गांधी में इंदिरा का अक्स देख रहे लोग  दरअसल, रायबरेली में ऐसे बहुत से लोग हैं जो प्रियंका गांधी में प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी जैसा अक्स देखते रहे हैं। बताते चलें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी दौरे के बीच प्रियंका गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाने की खबर से देशभर के कांग्र...
पति ने कोर्ट में दी अर्जी, नहीं नहाती है मेरी पत्नी, प्लीज दिला दो मुझे तलाक

पति ने कोर्ट में दी अर्जी, नहीं नहाती है मेरी पत्नी, प्लीज दिला दो मुझे तलाक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज डेस्कः पति-पत्नी में तलाक को लेकर आपने, आपसी अनबन, सेक्स में अरुचि और रिश्तों में अविश्वास जैसी वजहें तो बहुत सुनीं होंगी। लेकिन अब एक ऐसा मामला सामने आया है जो अपने आप में बिल्कुल अलग है। दरअसल, बिहार के एक व्यक्ति ने कोर्ट में पत्नी से तलाक की अर्जी दी है जिसमें उसने कहा है कि उसकी पत्नी नहाती नहीं है और बाल भी नहीं धोती है। इस कारण उसके शरीर से बदबू आती है। कहने के बाद भी पत्नी की आदत में सुधार नहीं हो रहा है। इसलिए उसे तलाक दिला दिया जाए। बिहार की राजधानी पटना से जुड़ा मामला   अर्जी देने वाला युवक बिहार की राजधानी पटना के मसौढ़ी के डुमरा इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। हांलाकि बीते दिनों युवक ने अपनी पत्नी से मारपीट करके उसे घर से भगा दिया था। उसका कहना है कि पत्नी कई-कई दिनों तक नहाती नहीं थी। इसलिए उसे ऐसा करना पड़ा। ये भी पढ़ेंः मुरादाबाद में पति-पत्नि के ...
वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं,  बस एक मैसेज से चल जाएगा पता..

वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, बस एक मैसेज से चल जाएगा पता..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। चुनाव आयोग ने 2019 में मतदान बढ़ाने के लिए कमर कस ली है। इस बार चुनाव आयोग ने ऐसी तैयारी की है कि मतदाताओं को वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बल्कि सिर्फ एक मैसेज करके हर कोई यह पता सकता है कि उसका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं। 25 जनवरी को वोटर्स-डे पर जारी होगा टोल-फ्री नंबर  इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से एक टोल फ्री नंबर 1950 जारी किया जाने वाला है। इस नंबर पर बस एक SMS करके मैसेज करने वाले को यह जानकारी मिल जाएगी कि उसका नाम वोटरलिस्ट में नाम है भी या नहीं। जी हां, 25 जनवरी को नेशनल वोटर्स-डे के मौके पर टोल फ्री नंबर 1950 जारी किया जाएगा। ये भी पढ़ेंः ईवीएम पर सवालः अखिलेश यादव ने उठाई बैलेट पेपर से चुनाव की मांग इस पर EPIC नंबर डालने पर नाम और पते के ...
2019 के चुनावी महासमर से पहले कांग्रेस में प्रियंका गांधी की अधिकारिक इंट्री, विपक्षियों में मची हलचल

2019 के चुनावी महासमर से पहले कांग्रेस में प्रियंका गांधी की अधिकारिक इंट्री, विपक्षियों में मची हलचल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः चुनावी समर-2019 से ठीक पहले कांग्रेस ने बड़ा कार्ड चलते हुए प्रियंका गांधी की कांग्रेस में इंट्री कर दी है। पार्टी ने प्रियंका को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रियंका गांधी को महासचिव का पद सौंपा है। इतना ही नहीं प्रियंका को 2019 लोकसभा चुनाव के लिए पूर्वांचल का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी की महासचिव बनाई गईं  बताते चलें कि अबतक प्रियंका पार्टी की पारंपरिक रायबरेली-अमेठी सीट तक ही सीमित राजनीति से जुड़ी रहीं। अब चुनाव से ठीक पहले उनको बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर कांग्रेस ने बड़ा कार्ड चला है। विपक्षी भी इसे कांग्रेसियों की बड़ी रणनीति के तौर पर देख रहे हैं। ये भी पढ़ेंः बुलंद हौंसलों से दुनिया को झुकाने वाली आयरन लेडी इंदिरा गांधी का जन्मदिन मना रहा आज पूरा देश बताया जा रहा है कि प्रियंका अगले महीने फरवरी के पहले सप्ताह में पार्टी महासचिव का कार्यभार ग्रहण करें...
मिस्र बना फीमेल वियाग्रा को मंजूरी देने वाला पहला अरब देश, बढ़ते तलाक के ग्राफ के बीच सरकार ने लिया बड़ा फैसला

मिस्र बना फीमेल वियाग्रा को मंजूरी देने वाला पहला अरब देश, बढ़ते तलाक के ग्राफ के बीच सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
न्यूज, डेस्कः मिस्र में तलाक की दर बढ़ती जा रही है। इससे चिंतित वहां की सरकार ने फीमेल वियाग्रा यानि महिलाओं में कामोत्तेजना बढ़ाने वाली दवा के उत्पादन को मंजूरी दे दी है। साथ ही इसकी बिक्री को भी मंजूरी मिल गई है। इस दवा के उत्पादन और बिक्री को मंजूरी देने वाला मिस्र पहला अरब देश बन गया है। मिस्र में बढ़ रहा तलाक का ग्राफ   बताया  जाता है कि मिस्र के लोगों के बीच पारिवारिक रिश्ते लगातार टूट रहे हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार बढ़ते तलाक के मामलों की बड़ी वजह दंपतियों में यौन समस्याएं हैं। ऐसे में मिस्र सरकार ने यह फैसला लेते हुए फीमेल वियाग्रा को मंजूरी दी है। ये भी पढ़ेंः अक्षय का दमदार Stand – यौन शोषण के आरोपी साजिद खान की फिल्म रोकी फीमेल वियाग्रा कही जाने वाली इस दवा को केमिकल भाषा में फ्लिबानसेरिन कहते हैं। बताते हैं कि मिस्र में एक स्थानीय कंपनी इस दवाई का उत्पादन करने भी लगी ...
जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती ने की आतंकवादियों की वकालत, विवादित बयान में बताया धरतीपुत्र

जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती ने की आतंकवादियों की वकालत, विवादित बयान में बताया धरतीपुत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः जम्मू-कश्मीर में कुछ महीने पहले तक भाजपा के समर्थन से सरकार चलाने वाली पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का एक बेहद विवादास्पद ब्यान सामने आया है। महबूबा ने आतंकियों की वकालत करते हुए उनको धरतीपुत्र कह डाला है। पूर्व सीएम महबूबा ने कहा है कि उनकी (आतंकियों) जान बचाई जानी चाहिए। कहा है कि कश्मीर के लोगों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। कहा, अलगाववादियों और पाकिस्तान से बाद करे मोदी सरकार  कश्मीर में अपनी सरकार बनाने का सपना देखने वालीं महबूबा ने यहां तक कहा है कि मोदी सरकार को कश्मीर में शांति बहाल करने के लिए अलगाववादियों के साथ-साथ पाकिस्तान से भी बातचीत शुरू करनी चाहिए। ये भी पढ़ेंः सऊदी अरब में शेख से विवाद के बाद 3 भारतीय मुस्लिमों की हत्या, आजमगढ़ के रहने वाले थे तीनों डीपी अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती के इस बयान से राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। उनके इस बयान...
सऊदी अरब में शेख से विवाद के बाद 3 भारतीय मुस्लिमों की हत्या, आजमगढ़ के रहने वाले थे तीनों

सऊदी अरब में शेख से विवाद के बाद 3 भारतीय मुस्लिमों की हत्या, आजमगढ़ के रहने वाले थे तीनों

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, आजमगढ़ः जिले के रहने वाले और सऊदी अरब में काम करने वाले तीन युवकों की हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आ रहा है। इन तीन युवकों में दो रौनापार के रहने वाले थे जबकि एक युवक जीयनपुर का रहने वाले बताए जाते हैं। ये तीनों युवक सउदी अरब में टैक्सी चलाने का काम करते थे। भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद सक्रिय हुई पुलिस   बताया जा रहा है कि सऊदी पुलिस ने हत्या के सिलसिले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।बताया जाता है कि आजमगढ़ के रौनापार थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव का निवासी शफकत (37) अपने भाई के साथ सऊदी में रहता था। ये भी पढ़ेंः सनसनीः बांदा में जाने-माने युवा रेलवे ठेकेदार ने खुद को गोली से उड़ाया, पुलिस को मौके से मिला सुसाइड नोट.. उनके साथ जिले के ही जीयनपुर थानाक्षेत्र के बासुपार का रहने वाला फैयाज (40) भी काम करता था। तीनों लोग सऊदी में टैक्सी चलाने का काम कर रहे ...
संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे राहुल गांधी का जोरदार स्वागत, बड़ी संख्या में जुटे  फैन्स ने लीं सेल्फियां

संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे राहुल गांधी का जोरदार स्वागत, बड़ी संख्या में जुटे फैन्स ने लीं सेल्फियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी इस वक्त अपनी दो दिवसीय यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात यानि यूएई के दौरे पर हैं। बताते हैं कि इस दौरान उनका यूएई में जोरदार स्वागत हुआ है। वहीं उनके फैन्स भी उनको देखने के लिए बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अपने दुबई में राहुल वहां मौजूद प्रवासी भारतीयों से मुलाकात करेंगे।  साथ ही उनके दुबई स्टेडियम में एक जनसभा को भी संबोधित करने की बात कही जा रही है। दो दिन रहेंगे राहुल, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा  राहुल के दौरे के दौरान कांग्रेस ओवरसीज के चेयरमैन भी उनके साथ मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर दुबई क्रिकेट स्टेडियम में 11 जनवरी को होने वाले बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथित होंगे। ये भी पढ़ेंः अब ब्रिटेन से राहुल गांधी ने बोला मोदी सरक...