Saturday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

डीजीपी ओपी सिंह ने 4 घंटे की जैश के आतंकियों से पूछताछ, कई चौंकाने वाले खुलासे

डीजीपी ओपी सिंह ने 4 घंटे की जैश के आतंकियों से पूछताछ, कई चौंकाने वाले खुलासे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के देवबंद से बीते शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए जैश के दो संदिग्ध आतंकियों से प्रदेश के डीजीपी ने अपने दफ्तर में चार घंटे तक पूछताछ की। पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह द्वारा पूछताछ के दौरान आतंकी शाहनवाज से कई खुलासे हुुए हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों आतंकियों से एटीएस भी लगातार पूछताछ कर रही है। इस दौरान कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। दावा किया जा रहा है कि इस पूछताछ के दौरान पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हमले के भी सुराग मिले हैं। फोन में ऐसे एप जो प्ले स्टोर में नहीं बताया जाता है कि गिरफ्तार हुए जैश के आतंकी शाहनवाज अहमद तेली और आकिब अहमद के मोबाइल फोन की एटीएस द्वारा जांच की गई है। इससे खुलासा हुआ है कि दोनों आतंकी वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल करते थे और इनके पास बीबीएम के फोन थे। जांच में यह भी सामने आया कि इनके मोबाइल में ऐसे ऐप डाउनलोड हैं जो प्ले स्टो...
मासूमों के अपहरण-हत्या के बाद चित्रकूट में बवाल-लाठीचार्ज, बजरंगदल नेता के भाई समेत 6 गिरफ्तार

मासूमों के अपहरण-हत्या के बाद चित्रकूट में बवाल-लाठीचार्ज, बजरंगदल नेता के भाई समेत 6 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः बीती 12 फरवरी को हुए दो सगे जुड़वा मासूम भाइयों के अपहरण की घटना के बाद आज जैसे ही लोगों को पता चला कि अपहरणकर्ताओं ने उनकी हत्या कर दी है। लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और बाजार बंद कराते हुए यहां-वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। हांलाकि हालात को भांपते हुए पुलिस अधिकारियों ने पहले ही रामघाट और जानकीकुंड के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया था। फिर भी पुलिस लोगों के गुस्से को नहीं रोक पाई। पुलिस अधिकारियों ने भीड़ को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन लोग कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। सोमवार को भी मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। स्थिति को भांपते हुए पहले से तैनात था फोर्स  भीड़ पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करती रही। बाद में जानकीकुंड अस्पताल के पास भी भीड़ जमा रही। लोगों ने गुस्से में पुलिस पर पथराव कर दिया। इस दौरान पुलिस ने हालात को काब...
घूस मांगने से तंग किसान ने अधिकारी की जीप से बांध दी अपनी भैंस..

घूस मांगने से तंग किसान ने अधिकारी की जीप से बांध दी अपनी भैंस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक अजीबो-गरीब मामला प्रकाश में आया है। दरअसल, खुद से घूस मांगे जाने से तंग आकर एक बेहद चौंकाने वाला कदम उठाया। इस किसान ने खड़कपुर के तहसीलदार की जीप से अपनी भैंस बांध दी। किसान लक्ष्मी यादव (50) का आरोप है कि मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के खड़गपुर के तहसीलदार सुनील वर्मा उससे जमीन की दाखिल-खारिज कराने के लिए 1 एक लाख रुपए घूस मांग रहे थे। उसके पास घूस देने के लिए पैसा नहीं था। इसलिए उसने अधिकारी की गाड़ी से भैंस बांध दी और कहा इसे ले जाओ। घटना के बाद प्रशासन में हलचल, जांच शुरू   उधर, किसान के इस कदम से आसपास के लोग भी स्तब्ध रह गए। इसके बाद मीडिया भी वहां पहुंच गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एसडीएम वंदना राजपूत ने कहा है कि उक्त किसान से कहा गया है कि औपचारिक रूप से अपनी शिकायत दर्ज कराएं। उधर, भैंस को तहसीलदार की गाड़ी से बांधने से ...
बांदा में अपह्रत बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम, बड़ी संख्या में गम बांटने पहुंचे लोग, कांग्रेसी भी शामिल

बांदा में अपह्रत बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम, बड़ी संख्या में गम बांटने पहुंचे लोग, कांग्रेसी भी शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः चित्रकूट (एमपी) में स्थित जानकीकुंड ट्रस्ट के स्कूल सद्गुरू पब्लिक हायर सेकेंड्री के कंपाउंड से स्कूल बस से अपह्रत बच्चों के शवों का आज रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान बच्चों के परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में अन्य लोग भी मौजूद रहे। कांग्रेस के विधायक चित्रकूट (मध्यप्रदेश) विधायक निलांशु चतुर्वेदी के साथ ही बांदा के कांग्रेसी नेता भी मौके पर पहुंचे। सभी की आंखें हुईं नम  दोनों बच्चों के शवों का मेडिकल कालेज स्थित शवगृह पर पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान बच्चों के पिता ब्रजेश रावत लगातार रोते-बिलखते रहे। उनके रिश्तेदार और परिचित उनको संभालने में लगे रहे। मीडिया से बातचीत में पीड़ित पिता ब्रजेश रावत ने कहा कि नरपिशाचों ने उनके दोनों बेटों को मार डाला। फिरौती की रकम लेने के बाद भी बच्चों की हत्या कर दी। ये भी पढ़ेंः  ...
बड़ी खबरः चित्रकूट (सतना) से अपह्रद दोनों सगे जुड़वा भाईयों की नृशंस हत्या, नदी से बरामद हुए दोनों के शव

बड़ी खबरः चित्रकूट (सतना) से अपह्रद दोनों सगे जुड़वा भाईयों की नृशंस हत्या, नदी से बरामद हुए दोनों के शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, चित्रकूट/बांदाः बुंदेलखंड से एक बहुत ही दुखी कर देने वाली खबर सामने आई है। बीती 12 फरवरी को चित्रकूट (एमपी) में स्कूल बस से अगवा दोनों सगे जुड़वा मासूम भाईयों की अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की रकम लेने के बावजूद हत्या कर दी। हत्या की वारदात को बड़ी ही बेरहमी से अंजाम दिया गया। दोनों बच्चों के शवों को हाथ बांधने के बाद शवों से पत्थर बांधकर उनको बांदा जिले में यमुना नदी में डाल दिया गया। पुलिस ने बीती देर रात उनके शवों को बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र से औगासी पुल के पास से यमुना नदी से बरामद कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने दोनों बच्चों की मौत की पुष्टि कर दी है। इस वारदात के 12 दिन बाद भी अपहरणकर्ताओं के बारे में कोई जानकारी करने में पुलिस पूरी तरह नाकाम रही है। इस वारदात से सतना पुलिस की बड़ी नाकामी सामने आई है। हिरासत में हैं कुछ संदिग्ध   बताया जा रहा है कि पुलिस ने अपहरण क...
बेंगलुरु में एयर-शो के दौरान हादसा, आग से 100 गाड़ियां जलकर राख

बेंगलुरु में एयर-शो के दौरान हादसा, आग से 100 गाड़ियां जलकर राख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः शनिवार को बेंगलुरु में एरो इंडिया-2019 के आयोजन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। आयोजन स्थल के पास आग लगने से वहां पार्किंग में खड़ीं करीब 100 गाड़ियां जलकर राख हो गईं। किसी तरह फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बताते हैं कि यह आग आयोजन स्थल के पास लगी। वहां पार्किंग में खड़ी गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। जलती हुई सिगरेट फेंकने से लगी आग  सूखी घास में आग लगने से आसमान में चारों ओर धुंए का गुबार फैल गया। धुंआ इतना ज्यादा था कि एरो इंडिया शो को फिलहाल स्थगित करना पड़ गया। अब आसमान के साफ होने के बाद शो शुरू हो सकेगा। बताते हैं कि आग में किसी व्यक्ति के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। ये भी पढ़ेंः बांदा में भीषण हादसा, कार सवार माता-पिता और जवान बेटे की मौके पर ही मौत, मृतकों में प्रधानाध्यापिका शामिल   गाड़ियों को पार्किंग से हटाकर आग को पूरी तरह से काबू...
तबादलों में भेदभाव को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक का पद से इस्तीफा, महकमे में मचा हड़कंप

तबादलों में भेदभाव को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक का पद से इस्तीफा, महकमे में मचा हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराजः बीते कई दिनों से यूपी में पुलिस अधिकारियों के तबादलों का क्रम जारी है। अधिकारियों को इधर-उधर किया जा रहा है। इसकी बड़ी वजह आने वाले लोकसभा चुनाव हैं। तबादलों की चुनावी रेल सरपट दौड़ चुकी है। अब इन तबादलों के साइड इफैक्ट भी सामने आ रहे हैं। यूपी के प्रयागराज से एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। वहां कुंभ में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक (अखाड़ा) आशुतोष मिश्रा ने तबादले-तैनाती में भेदभाव से नाराज होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एएसपी के इस्तीफे से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। मनाने की कोशिशें हुईं नाकाम  बताया जाता है कि उनको मनाने-समझाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने अपना निर्णय नहीं बदला है। एएसपी के इस कदम से अधिकारियों के भी होश उड़े हुए हैं। कहीं न कहीं महकमे के आला अधिकारियों को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। उधर, इस संबंध में डीआईजी कुंभ कवीं...
कानपुर की जयजीत कौर होरा ने पीसीएस में किया टाप, फतेहपुर के प्रखर भी सितारा बनकर चमके

कानपुर की जयजीत कौर होरा ने पीसीएस में किया टाप, फतेहपुर के प्रखर भी सितारा बनकर चमके

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा 2016 में  कानपुर की बेटी जयजीत कौर होरा ने टाप करते हुए शहर का मान ऊंचा किया है। होनहार जयजीत कानपुर के कौशलपुरी गुमटी नंबर-5 की रहने वाली हैं और खास बात यह है कि उनके पति आशुतोष मिश्र ने भी इस परीक्षा में सफलता हासिल की है। बच्चों की सफलता से परिवारों में खुशियां छाईं  उनको  असिस्टेंट कमिश्नर कोऑपरेटिव का पद मिला है। बताते चलें कि शहर के 20 से अधिक उम्मीदवारों ने यूपीपीसीएस-2016 में सफलता हांसिल की है। वहीं दूसरी ओर फतेहपुर के बिंदकी के रहने वाले प्रखर उत्तम को इस परीक्षा में चौथी रैंक मिली है। फतेहपुर के बिंदकी के रहने वाले प्रखर कानपुर में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। स्वाती गुप्ता, लवी मिश्रा, अंबुजा त्रिवेदी, अविनाश सिंह, अंकित, राधेश्याम गोंड, नम्रता सिंह सहित कई उम्मीदवारों सफल हुए हैं। प्रखर की मा...
बांदा की बेटी चारू बनीं डिप्टी एसपी, प्रदेशभर में किया जिले का नाम रोशन

बांदा की बेटी चारू बनीं डिप्टी एसपी, प्रदेशभर में किया जिले का नाम रोशन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की पीसीएस फाइनल की परीक्षा में बुंदेलखंड की बेटी ने भी खूब  नाम रोशन किया है। बुंदेलखंड की एक बेटी चारू द्विवेदी ने भी इस परीक्षा में सफलता हांसिल करते हुए 12वीं रैंक पाई है। पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता रमेशचंद्र द्विवेदी की बेटी डा. चारू द्विवेदी का डिप्टी एसपी पद पर चयन हुआ है। लोकसेवा आयोग में पाई 12वीं रैंक  चारू ने एमएससी में बायो टेक्नालॉजी के विषय के साथ नैनो टेक्नालॉजी से पीएचडी भी कर रखी है। उनको एमटेक में भी प्रथम श्रेणी मिली थी। होनहार छात्रा चारू माता-पिता की इकलौती बेटी हैं। चारू ने हाइस्कूल से लेकर बीएससी तक की पढ़ाई प्रयागराज में की है। उनका एक मात्र छोटा भाई है। उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। आसपास के लोग बधाई दे रहे हैं। ये भी पढ़ेंः बांदा की नैना और ऋषभ देशभर में सितारा बनकर चमके, दोनों मेधावियों ने IES में ...
सहारनपुर के देवबंद से ATS ने जैश के दो कश्मीरी आतंकवादियों को पकड़ा, हथियार व जिहादी आडियो-विडियो बरामद

सहारनपुर के देवबंद से ATS ने जैश के दो कश्मीरी आतंकवादियों को पकड़ा, हथियार व जिहादी आडियो-विडियो बरामद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी एटीएस ने आज देवबंद में छापा मारकर एक बड़ी कामयाबी हांसिल करते हुए जैश ए मोहम्मद के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से हथियार और आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। ये दोनों आतंकी कश्मीरी हैं। यूपी के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने बताया है कि एटीएस की टीम ने तड़के सहारनपुर के देवबंद में मोहल्ला खानकाह के निकट नाज मंजिल नाम के एक प्राइवेट हास्टल में छापेमारी कर दो कश्मीरी छात्रों को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि दोनों जैश के सक्रिय आतंकी हैं। कुछ और भी संदिग्ध छात्र एटीएस की हिरासत में है जिनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि अबतक कितने लोग इन दोनों आतंकियों के साथ जुड़ चुके हैं। तड़के सुबह यूपी एटीएस ने मारे छापे  गिरफ्तार हुए जैश के दो कश्मीरी आतंकियों में एक का नाम शाहनवाज अहमद तेली और दूसरे का आकिब अहमद ...