Tuesday, March 31सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

लोकसभा चुनाव में मुलायम-अखिलेश की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सुप्रीमकोर्ट ने सीबीआई से मांगी रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव में मुलायम-अखिलेश की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सुप्रीमकोर्ट ने सीबीआई से मांगी रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, लखनऊः सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की सुप्रीम कोर्ट के नोटिस से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ने इनके खिलाफ सीबीआई जांच की प्रगति की मांग पर सीबीआई को नोटिस जारी कर इसकी जांच रिपोर्ट मांगी है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस दीपक गुप्ता की बेंच ने राजनीतिक कार्यकर्ता विश्वनाथ चतुर्वेदी की नई याचिका पर आज सुनवाई की। सीबीआई से की निर्देश की मांग  उन्होंने सीबीआई को यह निर्देश देने की मांग की है कि वह या तो सुप्रीम कोर्ट या फिर एक मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष आय से अधिक संपत्ति मामले की रिपोर्ट पेश करे। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने कहा कि 2007 में सीबीआई ने स्टेटस रिपोर्ट में कहा था कि पहली नजर में केस बनता है इसलिए नियमित केस दर्ज कर जांच होनी चाहिए। अब कोर्ट इस मामले में ...
कानपुर में हाइवे पुल से नीचे आकर गिरा स्कूटी सवार युवक, मौके पर ही तोड़ दिया दम

कानपुर में हाइवे पुल से नीचे आकर गिरा स्कूटी सवार युवक, मौके पर ही तोड़ दिया दम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में हाइवे पुल से एक स्कूटी सवार युवक अनियंत्रित होकर नीचे आ गिरा। इससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। नीचे गिरते ही युवक बुरी तरह से घायल हो गया। उसके सिर और चेहरे से काफी खून बहने लगा। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सोमवार को दोपहर के वक्त हादसा  बताया जा रहा है कि युवक की कुछ देर बाद मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है। लोगों का कहना है कि हो सकता है कि युवक को किसी वाहन ने टक्कर मारी हो और वह नीचे आ गिरा हो। हांलाकि अभी सही जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। वहीं उसके पास से मिले कागजों के आधार पर उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। ये भी पढ़ेंः कानपुर में चटकी रेल पटरी से गुजरीं शताब्दी-राजधानी, की-मैन की सतर्कता से टला हादसा...
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का सोनिया गांधी-सपना पर घटिया बयान, महबूबा बोलीं-दुस्साहस शीर्ष मंजूरी से, चारों ओर हो रही आलोचना

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का सोनिया गांधी-सपना पर घटिया बयान, महबूबा बोलीं-दुस्साहस शीर्ष मंजूरी से, चारों ओर हो रही आलोचना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः अपने विवादित और बेहद नीचे स्तर के बयानों के लिए पहचान रखने वाले यूपी के बलिया के बैरिया भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बोल बोले हैं। इस बार उन्होंने भाजपा के बेटी पढ़ाओं-बेटी बचाओं जैसे नारों को मुंह चिढ़ाते हुए सोनिया गांधी और सपना चौधरी के बारे में अपमानजनक बातें कहीं हैं। विधायक के इस बयान से जहां विपक्ष को भाजपा पर हमले का मौका मिल गया है वहीं दूसरी ओर खुद सपना चौधरी ने भी विधायक पर पलटवार किया है। सपना के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा के वक्त का मामला  दरअसल, यह बयान उस वक्त का है जब सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा थी। हांलाकि बाद में सपना ने खुद ही इन खबरों का खंडन कर दिया था। अक्सर विवादित और गैरमर्यादित बयान देने वाले यूपी के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और मशहूर डांसर सपना चौधरी पर अर्मा...
सनसनीः यूपी में दिनदहाड़े बसपा नेता की गोलियों से भूनकर हत्या, एक के बाद एक 6 गोलियां मारी

सनसनीः यूपी में दिनदहाड़े बसपा नेता की गोलियों से भूनकर हत्या, एक के बाद एक 6 गोलियां मारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, गाजियाबादः जिले में हुई एक दुस्साहसिक वारदात में बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर एक बसपा नेता की हत्या कर दी। हत्यारों ने एक के बाद एक 6 गोलियां बसपा नेता के सीने में मारी। बसपा नेता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देकर हत्यारे हवा में असलहे लहराते हुए वहां से फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बार्डर थाना पुलिस ने इधर-उधर काफी हाथ-पैर मारे लेकिन हत्यारों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की जानकारी होने पर बसपा के कई नेता मौके पर पहुंचे। मार्निंग वाक के वक्त घेरकर हत्या की  बताया जाता है कि दिल्ली-यूपी बॉर्डर थाना क्षेत्र की उत्तरांचल विहार कॉलोनी में आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे बहुजन समाज पार्टी के नेता शब्बर जैदी (55) घर से मार्निंग वाक के लिए निकले थे। वह...
..तो क्या झूठ बोल रही हैं सपना चौधरी? शामिल होने से इंकार पर कांग्रेस का भी पलटवार

..तो क्या झूठ बोल रही हैं सपना चौधरी? शामिल होने से इंकार पर कांग्रेस का भी पलटवार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः  सपना चौधरी के कांग्रेस ज्वाइन करने की खबरें जितनी तेजी से चलीं उतनी ही तेजी से सपना ने प्रेसकांफ्रेंस बुलाकर इससे इंकार कर दिया। सपना ने कहा है कि उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन नहीं की है और न ही भविष्य में उनके द्वारा कांग्रेस ज्वाइन करने की कोई योजना है। सपना ने कहा है कि अगर वह ऐसा करेंगी तो खुद इसकी जानकारी देंगी। इसके साथ ही सपना एक बार फिर विवादों सेे घिर गई हैं। हांलाकि यह कोई पहला मौका नहीं है जब सपना चौधरी विवादों में हों। कुल मिलाकर सपना की राजनीतिक पारी शुरू होने से पहले ही अविश्वास और विवादों में खो गई। प्रेसवार्ता कर सपना ने किया खबरों का खंडन    आज मीडिया से  बात करते हुए सपना चौधरी ने कहा है कि उनको जो फोटो सोशल मीडिया पर चल रहीं हैं, वह पुरानी हैं। हांलाकि बीते 2-3 दिन में प्रियंका गांधी से मुलाकात की बात से उन्होंने इंकार नहीं किया। सवाल यह उठता है कि क...
जाटलैंड में गठबंधन की नैय्या पर सवार जयंत और कमिश्नर सत्यपाल में कांटे की टक्कर, कांग्रेस भी फुल तैयार

जाटलैंड में गठबंधन की नैय्या पर सवार जयंत और कमिश्नर सत्यपाल में कांटे की टक्कर, कांग्रेस भी फुल तैयार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
प्रीति सिंह, पॉलीटिकल डेस्कः राष्ट्रीय लोक दल की नई पीढ़ी जयंत चौधरी इस बार बागपत से चुनावी मैदान में हैं। पिछली बार मोदी लहर के चलते सत्यपाल सिंह ने उनके पिता अजित सिंह को यहां पर पटखनी दी थी, लेकिन कैराना में जिस फॉर्मूले ने काम किया, उसके बाद रालोद के हौसले बुलंद हैं। जयंत चौधरी, सपा-बसपा-रालोद के संयुक्त उम्मीदवार हैं। फिलहाल बीजेपी प्रत्याशी सत्यपाल सिंह के लिए इस बार की जंग आसान नहीं होने वाली है। मुंबई पुलिस कमिश्नर रहे सत्यपाल सिंह ने पहली बार 2014 में चुनाव लड़ा और पहली ही बार में दो लाख वोटों से जीतकर लोकसभा पहुंचे। 2014 में तीसरे नंबर पर थे अजीत सिंह   दिलचस्प बात ये है कि 2014 में इस सीट से लडऩे वाले अजित सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे, लेकिन इस बार मामला सपा-बसपा-रालोद गठबंधन का है। आंकड़ों की बाजीगरी में जाएं और 2014 के सपा, बसपा और रालोद के वोटों को मिला दिया जाए तो वो भाजपा...
मनसे की चेतावनी, महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होने देंगे फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’

मनसे की चेतावनी, महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होने देंगे फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म को लेकर जहां एक सोशल मीडिया पर मजाक बन रहा है वहीं इसको लेकर विवाद भी शुरू हो गए हैं। मुंबई में राजठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने इसका खुलकर विरोध शुरू कर दिया है। पार्टी की महासचिव शालिनी ठाकरे ने चेतावनी दे डाली है कि पीएम मोदी के जीवन पर बनी फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ को मनसे महाराष्ट्र के सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने देगी। मजाक और विवादों से घिरी मोदी पर बनी फिल्म    दरअसल, मनसे ने आरोप लगाया है कि यह फिल्म आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए रिलीज की जा रही है। बता दें कि अभिनेता विवेक ओबेरॉय की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को 5 अप्रैल को देश में रिलीज किया जा रहा है। विवेक ओबराय के अलावा इस फिल्म में मनोज जोशी, जरीना वहाब, बोमन ईरानी और प्रशांत नारायणन ने भी भूमिकाएं निभाई हैं। ये भी पढ़ेंः कांग्रेस बोली...
प्राइवेट हास्पिटल में महिला मरीज से दरिंदगी, इंजेक्शन लगाकर गैंगरेप, दो हिरासत में और..

प्राइवेट हास्पिटल में महिला मरीज से दरिंदगी, इंजेक्शन लगाकर गैंगरेप, दो हिरासत में और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मेरठः शहर से एक बेहद घिनौनी और शर्मनाक वारदात सामने आई है। अस्पताल में भर्ती महिला मरीज को इंजेक्शन देकर अस्पताल के ही तीन कर्मचारियों ने उसके साथ गैंगरेप कर डाला। सामूहिक दुष्कर्म की इस वारदात का खुलासा रविवार सुबह उस वक्त हुआ जब पीड़िता ने अपनी आपबीती पुलिस को बताई। पीड़िता ने अस्पताल के ही कर्मचारियों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले की जानकाकरी होते ही पुलिस ने तेजी दिखाई। पुलिस में काम करने वाले दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछतांछ शुरू कर दी है जबकि तीसरे की तलाश जारी है। इलाज के लिए भर्ती थी अस्पताल में पीड़िता बताया जाता है कि मेडिकल थाना क्षेत्र में आने वाले एक निजी अस्पताल में महिला मरीज काफी दिनों से इलाज करा रही थी। पीड़ित महिला का आरोप है कि अस्पताल के 3 कर्मचारियों ने शनिवार रात उसे नशीला इंजेक्शन देकर उसे नशे में कर दिया। इसके बाद तीनों ने उसके स...
कांग्रेस ने दिग्विजय समेत इन 4 दिग्गज पूर्व सीएम को उतारा मैदान में…

कांग्रेस ने दिग्विजय समेत इन 4 दिग्गज पूर्व सीएम को उतारा मैदान में…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पालिटिकल डेस्कः कांग्रेस ने शनिवार देर रात को अपनी 8वीं सूची जारी करते हुए 38 उम्मीदवारों पर पत्ते खोल दिए। इस सूची में कांग्रेस ने चार पूर्व मख्यमंत्रियों एवं दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारा है। ये चार मुख्यमंत्री हैं दिग्विजय सिंह, अशोक चौहान, एम. वीरप्पा मोइली और हरीश रावत। सूची से साफ हो गया है कि दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ेंगे। एक और दिग्गज कांग्रेसी नेता मीनाक्षी नटराजन को मंदसौर से चुनाव लड़ाया जा रहा है। गुलबर्गा से लड़ेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे  वहीं अशोक चौहान को नांदेड़ और राशिद अल्वी को अमरोहा से टिकट दिया गया है। सबसे ज्यादा चर्चा मथुरा सीट को लेकर है। कांग्रेस ने मथुरा से महेश पाठक को उम्मीदवार बनाया है जबकि इससे पहले मथुरा से सपना चौधरी के चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। कांग्रेस की इस सूची में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्...
चाचा का भतीजे पर चुनावी हमला, पूछा- करोड़ों में टिकट बेच रही सपा, कहां गए समाजवादी सिद्धांत..?

चाचा का भतीजे पर चुनावी हमला, पूछा- करोड़ों में टिकट बेच रही सपा, कहां गए समाजवादी सिद्धांत..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्कः लोकसभा चुनावी सरगर्मी के बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के संरक्षक शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने सपा पर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवाद को दरकिनार कर लोकसभा चुनाव में दस से 25 करोड़ रुपया लेकर समाजवादी पार्टी में टिकट बेचा गया है। शिवपाल सिंह यादव ने लखनऊ में कहा कि समाजवादी पार्टी अपने सिद्धांत को भूल चुकी है। सपा में अब समाजवाद के सिद्धांत को बेचा जा रहा है। भतीजे पर हमलावर चाचा    बाहर से आए नेताओं से दस, 15, 20 व 25 करोड़ रुपया देकर लोकसभा का टिकट दिया जा रहा है। समाजवाद की राह पर चलने वाला पार्टी का कार्यकर्ता कैसे इतनी बड़ी धनराशि पर टिकट प्राप्त करेगा। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा से तो उन लोगों को टिकट दिया जा रहा है जो कि समाजवादी के बारे में कुछ भी जानते तक नहीं। शिवपाल इतने पर भी नहीं रूके। आगे ...