Wednesday, April 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

कानपुर में अभी-अभी स्वरूप नगर थाने के पास धू-धूकर जली हांडा सिटी कार, सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान

कानपुर में अभी-अभी स्वरूप नगर थाने के पास धू-धूकर जली हांडा सिटी कार, सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के स्वरूपनगर इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के स्वरूप नगर इलाके में थाने के पास एक हांडासिटी कार धू-धूकर जल उठी। यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2ः30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। वहां से गुजर रही काले रंग की हांडासिटी कार अचानक धू-धूकर जलने लगी। बताया जाता है कि यह कार लोहिया कॉर्प लिमिटेड, चौबेपुर की बताई जा रही है। इस कार को चालक राकेश कुमार चला रहा था। देर तक नहीं पहुंची दमकल की गाड़ियां  बताते हैं कि कार में आग लगने की जानकारी भी चालक को राहगीरों ने दी। इसके बाद ही वह कार से कूदकर बाहर भागा। वरना उसे पता भी नहीं था कि कार में आग लगी है। कार पर सवार लोगों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। हांलाकि आग किन कारणों से लगी इसका पता नहीं चला है। मौके पर कार की लपटे उठ रही हैं। वहीं सूचना के बाद देर तक फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची है। घटना स्वरूपन...
कानपुर में पानी की लूट की अजीबो-गरीब वारदात ने उड़ाए पुलिस के होश, महिला दुकानदार का पानी कैन लूट ले गए बाइक सवार..

कानपुर में पानी की लूट की अजीबो-गरीब वारदात ने उड़ाए पुलिस के होश, महिला दुकानदार का पानी कैन लूट ले गए बाइक सवार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में लूट की एक अजीबो-गरीब घटना ने आम लोगों के साथ-साथ पुलिस को भी हिलाकर रख दिया है। यह लूट जेबर-रुपयों की नहीं, बल्कि पानी की हुई है। जी हां, सुनने में भले ही यह बात अटपटी सी लगे, लेकिन है सौ फीसद सच। कानपुर पुलिस के सामने पानी की लूट का एक मामला आया है। पूरा घटनाक्रम कमला टावर के चटाई मोहाल का है। वहां पूनम तिवारी की जन्मपत्री की दुकान है। दुकान के बाहर रखा पानी कैन उठा ले गए बाइक सवार युवक  बताते हैं कि कि गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे के आसपास पूनम अपनी दुकान पर ही थीं और उन्होंने एक 20 लीटर पानी की केन अपनी दुकान के बाहरी हिस्से में टेबुल पर रख रखी थी। तभी दो बाइक सवार युवक वहां पहुंचे और उनमें से एक ने नीचे उतरकर पानी की कैन उठा ली। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता, दोनों युवक पानी की कैन लेकर बाइक से भाग निकले। महिला दुकानदार ने थाने में दी तहरीर, जांच म...
मुख्यमंत्री के सख्त आदेश, हरहाल में अधिकारी 9 बजे पहुंचें दफ्तर

मुख्यमंत्री के सख्त आदेश, हरहाल में अधिकारी 9 बजे पहुंचें दफ्तर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः जनता की समस्याओं के निस्तार को लेकर गंभीर प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ ने फिर कहा है कि सभी विभागों के अधिकारी हर हाल में 9 बजे तक दफ्तर जरूर पहुंच जाएं। साथ ही चेतावनी दी है कि ऐसा न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम योगी ने ऐसा निर्देश देते हुए कहा है इसका तत्काल प्रभाव से पालन किया जाए, वरना सख्त कार्रवाई के लिए अधिकारी तैयार रहें। आला अधिकारियों पर भी सख्ती   कहा कि समय पर दफ्तर न पहुंचने वाले अधिकारियों को वेतन भी काटा जा सकता है। सीएम के इन निर्देशों की जानकारी सीएम के दफ्तर अधिकृत ट्विटर एकाउंट से जारी की गई है। बताते चलें कि इससे पहले मुख्यमंत्री श्री योगी दागी अधिकारियों और कर्मचारियों की छंटनी का पहले ही आदेश दे चुके हैं। जनता की ओर से अक्सर शिकायतें मिलती हैं कि अधिकारी अपने दफ्तरों में नहीं मिलते हैं। ऐसे में आम जनता क...
कानपुर में पूर्व ब्लाक प्रमुख पर गोलियां चलाने वाला शार्पशूटर पुलिस की गोली से गिरा, दूसरा हिस्ट्रीशीटर फरार

कानपुर में पूर्व ब्लाक प्रमुख पर गोलियां चलाने वाला शार्पशूटर पुलिस की गोली से गिरा, दूसरा हिस्ट्रीशीटर फरार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः गुरुवार को कानपुर पुलिस और हिस्ट्रीशीटर शार्प शूटरों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की गोली लगते ही शार्पशूटर हिस्ट्रीशीटर नीचे गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। वहीं दूसरा कन्नौज का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। बताते हैं कि गोली लगने से घायल हिस्ट्रीशीटर डी-117 गैंग का शार्पशूटर है और इसी शार्पशूटर ने जेल में बंद अपने आका के कहने पर बिल्हौर ट्रैक्टर एजेंसी के बाहर पूर्व ब्लाक प्रमुख पर गोलियां चलाईं थीं जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे। तीन दिन पहले बिल्हौर में किया था गोलीकांड   बताया जाता है कि कानपुर में मकनपुर पुल के पास पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बिल्हौर थाना क्षेत्र के अशफाक उल्लानगर के रहने वाले ताजबाबू के पैर में गोली लगी और बाद में वह पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए। इस द...
52वें दीक्षांत समारोह में पहली बार 200 से अधिक छात्रों को पीएचडी की उपाधि, 1626 को मिलेगी डिग्री..

52वें दीक्षांत समारोह में पहली बार 200 से अधिक छात्रों को पीएचडी की उपाधि, 1626 को मिलेगी डिग्री..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आईआईटी के 52वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों जोरशोर से चल रही हैं। इस दौरान पहली बार 200 से अधिक छात्रों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी। खास बात यह है कि इनमें 51 छात्राएं भी शामिल हैं और शायद यह पहला मौका है जब इतनी ज्याजा संख्या में छात्राओं ने पीएचडी की है। यह समारोह 28 जून को होने वाला है। मुख्य अतिथि होंगे बीवीआर मोहन रेड्डी   इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी (आईआईटी) के निदेशक प्रो अभय करंदीकर ने जानकारी देते हुए बताया है कि आईआईटी के इस दीक्षांत समारोह में 1626 छात्रों को डिग्री प्रदान की जानी है जबकि 601 छात्रों को पीजी की डिग्री प्रदान की जाएगी। डा टेसी थॉमस सुधा मूर्ति तथा पुलेला गोपीचंद को मानद उपाधि देकर सम्मानित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह में प्रेजिडेंट गोल्ड मैडल सोमेश्वर जैन और डायरेक्टर गोल्ड मैडल सुनील कुमार जैन तथा अनंत नारायण वत्स को दिया जा...
कानपुर में रिटायर्ड दरोगा के खिलाफ एंटी करप्शन ने दर्ज कराया भ्रष्टाचार का मुकदमा

कानपुर में रिटायर्ड दरोगा के खिलाफ एंटी करप्शन ने दर्ज कराया भ्रष्टाचार का मुकदमा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के काकादेव थाने में एक रिटायर्ड दरोगा के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कराया है। यह मुकदमा पुरानी शिकायत की जांच के बाद दर्ज हुआ है। जांच में एंटी करप्शन टीम को सेवानिवृत दरोगा की संपत्ति 35.86 लाख रुपए अधिक मिली है। बताते हैं कि शासन के आदेश पर दर्ज हुई इस रिपोर्ट के बाद दरोगा की गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती है। बताया जाता है कि काकादेव थाना क्षेत्र के विजयनगर के रहने वाले बलवीर सिंह चंदेल वर्ष यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे और 2011 में सेवानिवृत्त हो गए थे। 11 साल से चल रही थी जांच, अब हुआ मुकदमा   2008 में वह कानपुर में एसआईएस के प्रभारी भी रहे। बताते हैं कि इसी दौरान कल्याणपुर के रहने वाले आरएस कनौजिया ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत शासन से की। इसके बाद एंटी करेप्शन विभाग ने शिकायत की जांच शुरू की थी। आज काकादेव थाने ...
कानपुर देहात में पकड़ा गया फर्जी IPS अफसर, खुद को बताता था एनआईए अधिकारी

कानपुर देहात में पकड़ा गया फर्जी IPS अफसर, खुद को बताता था एनआईए अधिकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर देहातः आत्मविश्वास सिर्फ अच्छा काम करने वालों में ही नहीं होता, बल्कि कई बार धोखाधड़ी करने वालों में भी गजब का आत्मविश्वास देखने को मिलता है। यह बात अलग है कि ऐसे लोग अपने आत्मविश्वास का गलत उपयोग करते हैं। कानपुर देहात में ऐसा ही एक नकली आईपीएस अधिकारी पुलिस के हत्थे चढ़ा है जो पिछले लगभग छह महीने से इलाके में खुद को एसपी बताकर आम लोगों के साथ-साथ खुद पुलिस को भी लोहे के चने चबवा रहा था। शक होने पर पुलिस ने पूछताछ की, तब हुआ खुलासा  खास बात यह है कि यह नकली आईपीएस खुद को कानपुर में तैनात एनआईए यानि नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी का अधिकारी बताता था। ऐसे में आज पुलिस ने शक होने के बाद उससे पूछताछ की। उसके पास से मिला पहचान पत्र भी नकली निकला। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद नकली आईपीएस की पहचान कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र के प्रशांत ...
उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के बेटे समेत दो की बरेली में सड़क हादसे में मौत

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के बेटे समेत दो की बरेली में सड़क हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः बरेली में बीती रात करीब 3 बजे हुए एक सड़क हादसे में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय के बेटे अंकुर पांडेय की मौत हो गई। कार और ट्रक की टक्कर से हुए हादसे में मंत्री के बेटे के दोस्त की भी मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक अभी कोमा में है। यह हादसा बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र में रात करीब 3 बजे हुआ। उधर, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस हादसे पर दुख जताया है। साथ ही शिक्षा मंत्री पांडे के बेटे के निधन पर शोक जताया है। गोरखपुर शादी समारोह में जाते वक्त हुआ हादसा   बताया जाता है कि मंगलवार रात उत्तराखंड के शिक्षा व खेल मंत्री अरविंद पांडे का बेटा अंकुर पांडे (27) अपने दोस्तों के साथ गोरखपुर में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में हिस्सा लेने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में दि...
कानपुर में महिला सिपाही के साथ पति ने जबरन बनाए अप्राकृतिक संबंध, हैवानियत की हदें पार

कानपुर में महिला सिपाही के साथ पति ने जबरन बनाए अप्राकृतिक संबंध, हैवानियत की हदें पार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में एक महिला सिपाही के साथ उसके पति ने न सिर्फ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए, बल्कि फिर हैवानियत की सारी हदें पार दीं। खास बात यह है कि महिला सिपाही कानपुर के एक थाने में तैनात हैं और उसका हैवान बना पति शिक्षक है। पीड़ित महिला सिपाही ने अगले दिन ड्यूटी पर आकर पति की हैवानियत और सास-ससुर की प्रताड़ना की सारी बातें उच्चाधिकारियों और साथियों को बताईं। पुलिस ने पीड़ित महिला सिपाही की शिकायत पर आरोपी पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने व प्रताड़ना तथा सास-ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। कानपुर शहर के ही एक थाने में तैनात है महिला सिपाही    बताया जाता है कि सिविल लाइन में किराए के मकान में रहने वाली महिला सिपाही कानपुर के एक थाने में तैनात है। उसकी शादी बीते वर्ष 18 जून को प्रयागराज जिले के बसहा बड़ोखर कोरांव के रहने वाले राकेश सिंह नाम के व...
प्रधान सास से विवाद के बाद कुएं में मासूम संग कूदी बहू की मौत, मौत से जूझ रहा मासूम

प्रधान सास से विवाद के बाद कुएं में मासूम संग कूदी बहू की मौत, मौत से जूझ रहा मासूम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः सास-बहू के बीच घरेलू झगड़े ने एक हंसता परिवार बर्बाद कर दिया। बहू और ग्राम प्रधान सास के बीच झगड़ा होने के बाद रात में बहू ने परेशान होकर पड़ोसी के घर के बाहर बने कुएं में अपने 5 साल के मासूम बेटे के साथ छलांग लगा दी। लोगों को उस वक्त जानकारी हुई जब बच्चे के रोने की आवाज कुएं से आई। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद महिला और बच्चे को कुएं से बाहर निकाला। अस्पताल ले जाते वक्त महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बच्चा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बच्चे के कुएं से रोने की आवाज आने पर चला पता   बताया जाता है कि जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के भौराजपुर गांव निवासी कुलदीप दिवाकर की मां विज्मा देवी मौजूदा समय में गांव की प्रधान है। बहू और सास में आपसी अनबन रहती है। विवाद इस हद तक था कि ब...