बीजेपी नेता ने पुलिस ग्रुप में ही डाल दी आपत्तिजनक पोस्ट, फिर काम न आईं सिफारिशें, पहुंचे सीधे जेल
समरनीति न्यूज, कन्नौजः अयोध्या पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर इतनी एहतियात के बावजूद कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। आम लोगों को छोड़िए, खुद भाजपा नेता भी आपा खोते नजर आ रहे हैं। कन्नौज में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। वहां पुलिस के मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप में ही एक भाजपा नेता ने आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। हालांकि, इसकी कीमत नेता जी को तमाम सिफारिशों के बावजूद जेल जाकर ही चुकानी पड़ी। पुलिस ने ग्रुप से रिमूव करने के बाद नेता जी को शांतिभंग की आशंका में उनको गिरफ्तार कर लिया। उधर, एसडीएम ने जमानत न देकर नेता जी को जेल भेज दिया। इसी तरह जिले में ही गुरसहायगंज में भड़काऊ पोस्ट पर एआईएमआईएम के पदाधिकारी समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
सिफारिश को पहुंचे कई भाजपा नेता
बताया जाता है कि छिबरामऊ के भाजपा के पूर्व नगर मंत्री व वर्तमान नगर कार्यकारिण...









