Monday, August 17सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

कानपुर देहात में कालेज के बुजुर्ग चपरासी की नृशंस हत्या से सनसनी

कानपुर देहात में कालेज के बुजुर्ग चपरासी की नृशंस हत्या से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर देहातः जिले में एक कालेज के चतुर्थ श्रेणी के बुजुर्ग कर्मचारी की धारदार हथियारों से नृशंस हत्या कर दी गई। शुक्रवार को मृतक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि हत्या की यह वारदात कहिंजरी पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई है। बताया जाता है कि कहिंजरी के आरबीएस इंटर कॉलेज में गुरुवार देर रात चतुर्थ श्रेणी कर्मी भौथरी, कपराहट निवासी 59 वर्षीय रामपाल यादव की कालेज परिसर में ही हत्या कर दी गई। वह कालेज में ही रुकते थे। उनके शरीर पर कई जगहों पर धारदार हथियार से चोटों के निशान मिले हैं। सुबह चाय देने गए लड़के ने देखा शव चाय देने गए एक बालक ने शव को पड़ा देखा तो चीखता हुआ वापस दुकान पर लौटा। उसने सभी को घटना की जानकारी दी। इसके ब...
बांदा में पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुश्वाह के रिश्तेदार से डेढ़ करोड़ फिरौती की मांग, परिवार खत्म करने की धमकी

बांदा में पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुश्वाह के रिश्तेदार से डेढ़ करोड़ फिरौती की मांग, परिवार खत्म करने की धमकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य से उसकी जान के बदले डेढ़ करोड़ रुपए फिरौती मांगी गई है। धमकी देने वाले ने मोबाइल फोन से फिरौती मांगते हुए अल्टीमेटम दिया है। साथ ही फिरौती न देने पर परिवार सहित जान से मार देने की धमकी भी दी है। घटना के बाद पूर्व जिपं सदस्य का परिवार दहशत में है। वहीं पुलिस ने पीडित की तहरीर पर अतर्रा थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारों का कहना है कि लक्ष्मी प्रसाद कुशवाह पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह के रिश्तेदार हैं। इसलिए बुंदेलखंड के राजनीतिक गलियारे में इस घटना से खलबली सी मच गई है। अतर्रा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू बताया जाता है कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहे लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा उर्फ नन्ना बांदा में जिला पंचायत सदस्य रहे हैं। उनको पिछले दिनों एक मोबाइल नंबर से फोन आया। फ...
कानपुर के स्टेटस क्लब-ट्रीट रेस्त्रां पर ताबड़तोड़ छापे, करोड़ों की टैक्स चोरी, 52 लाख से ज्यादा जमा

कानपुर के स्टेटस क्लब-ट्रीट रेस्त्रां पर ताबड़तोड़ छापे, करोड़ों की टैक्स चोरी, 52 लाख से ज्यादा जमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में आज स्टेट जीएसटी की टीम ने छापेमारी की बड़ी कार्रवाई की। एक बड़े प्रतिष्ठान के छह ठिकानों पर छापा मारते हुए करोड़ों की टैक्स चोरी पकड़ी। साथ ही 52 लाख से ज्यादा टैक्स भी जमा कराया गया। यह छापेमारी गुरुवार दोपहर बाद सभी चार जगहों पर एक साथ की गई। जीएसटी टीम के अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान अभिलेखों और कई पैन ड्राइव को जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। छापेमारी की यह कार्रवाई स्टेटस क्लब-ट्रीट रेस्त्रां पर नवीन मार्केट, मॅाल रोड और कैंट इलाके में एक साथ की गई। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही व्यापार जगत में हड़कंप मच गया। नवीन मार्केट, कैंट और मॅाल रोड पर छापेमारी बताया जाता है कि स्टेट जीएसटी टीम ने ज्वाइंट कमिश्नर सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में जीएसटी टीम ने नवीन मार्केट स्थित स्टेटस क्लब-ट्रीट रेस्त्रां में छापेमारी की। श्री सिंह ने बताया कि छापेमारी सभी...
बदसलूकी पर नपे अमेठी के डीएम प्रशांत शर्मा, अब अरुण कुमार नए जिलाधिकारी

बदसलूकी पर नपे अमेठी के डीएम प्रशांत शर्मा, अब अरुण कुमार नए जिलाधिकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः अमेठी में युवक की हत्या के बाद मृतक के बड़े भाई एवं पीसीएस अधिकारी से वार्ता के दौरान आपा खो देने वाले जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा को हटा दिया गया है। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी शर्मा को हटाने की कार्रवाई करते हुए उनको प्रतिक्षा सूची में डाल दिया है। बताते हैं कि डीएम के इस बर्ताव से खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी काफी नाराज हैं। 13 जुलाई को ही अमेठी डीएम का पद संभालने वाले डीएम शर्मा द्वारा मृतक के भाई से हुए इस तरह के बर्ताव को लेकर केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी ने भी ट्वीट किया था। प्रियंका और स्मृति ने भी किया था ट्वीट सांसद स्मृति ने डीएम को जनता से अच्छा व्यवहार करने और संवेदनशील बनने की सलाह दी थी। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीटर कर, सवालिया लहजे में कहा था कि यह कैसा व्यवहार है डीएम साहब। इसके बाद इ...
हाइवे पर विधायक पुत्र की कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, कानपुर रेफर

हाइवे पर विधायक पुत्र की कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः फतेहपुर-कानपुर हाइवे पर मलवां थाना क्षेत्र में कोराई मोड़ के पास विधायक पुत्र की कार की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस दौरान कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि जखनी गांव का सब्जी विक्रेता जयकुमार (35) सब्जी लेकर बाइक से मलवा गांव जा रहा था। घायल जिला अस्पताल से कानपुर रेफर   रास्ते में हाइवे पर कोराई मोड के पास कार और बाइक की टक्कर हो गई। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार भी सड़क किनारे जाकर रुक गई। बताते हैं कि कार में मिर्जापुर विधायक रत्नाकर मिश्र के पुत्र चित्रसेन मिश्रा बैठे थे। कार उनका चालक विश्वेश्वर तिवारी चला रहा था जिसे पुलिस ने कार समेत हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने घायल क...
इटावा में युवक की हत्या कर शव लटकाया, आक्रोशित भीड़ का पथराव-जाम

इटावा में युवक की हत्या कर शव लटकाया, आक्रोशित भीड़ का पथराव-जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, इटावाः जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक की हत्या करके शव को लटकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुस्साई भीड़ ने जाम लगाते हुए पथराव भी किया है। बताया जाता है कि लुधियात मुहाल निवासी मनोज राजपूत( 25) की हत्या के बाद जकर हंगामा हुआ। बताते हैं कि मनोज नामक युवक की हत्या करके उसके शव को फांसी पर लटका दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने इस काम में इतनी तेजी दिखाई कि परिजनों का गुस्सा भड़क गया। शव को जल्दबाजी में हटाने पर भड़की भीड़ मौके पर परिजनों और अन्य लोगों की भीड़़ आक्रोशित हो गई। भीड़ ने पुलिस पार्टी पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में दरोगा ओमप्रकाश सहित 2 महिला सिपाहियों को चोटें आईं। लोगों का गुस्सा यहीं पर नहीं थमा और थोड़ी देर में आगरा-कानपुर नेशनल हाइवे पर पहुंचकर जाम लगा दिया। कवरेज क...
कानपुर में बीच सड़क पर बिखरीं हजारों मछलियां, बटोरने के चक्कर में सबकुछ भूल गए लोग

कानपुर में बीच सड़क पर बिखरीं हजारों मछलियां, बटोरने के चक्कर में सबकुछ भूल गए लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के अर्मापुर थाना क्षेत्र में गन फैक्ट्री रोड पर आज मंगलवार को अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला। दरअसल, मछलियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। फिर क्या था, जिसे देखो अपना काम छोड़कर मछलियां बटोरने में लग गया। जहां मछलियां बिन पानी छटपटा रही थीं। वहीं दूसरी ओर वहां से गुजर रहे लोग मछलियां बटोरने में लग गए। बीच सड़क फैले ट्रक से गिरे पानी में हजारों मछलियां तड़प रही थीं। दफ्तर तक जाना भूल गए मौके से गुजर रहे राहगीर अपने दफ्तर जाना भूल गए, बल्कि जमीन पर पड़ीं मछलियां पकड़ने लगे। इस दौरान जिसको जितना मौका लगा, उतनी मछलियां उठाकर ले गए। मछलियां पकड़ने के चक्कर में लोग इस कदर आपा खो बैठे कि वहां भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई। आम जनता के साथ-साथ पुलिस भी मौका नहीं चूकी। कुछ पुलिस कर्मी भी मछलियां बटोरते हुए नजर आए। कुछ लोग हंगामा भी करने लगे। इसके बाद वहा...
यूपी में 11 CMO और 16 CMS समेत 27 चिकित्साधिकारियों के तबादले

यूपी में 11 CMO और 16 CMS समेत 27 चिकित्साधिकारियों के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः सरकार ने प्रदेशभर में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए बड़े पैमाने पर मुख्य चिकित्साधिकारियों (CMO) और मुख्य चिकित्साधिक्षकों (CMS) के तबादले किए हैं। बताते हैं कि लंबे इतंजार के बाद हुए इन तबादलों से स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया है। बताते चलें कि तबादला सत्र के दौरान 29 जून को तबादला आदेश जारी होने के बाद संचारी रोग अभियान व अन्य कारणों से तबादलों पर रोक लगा दी गई थी। ये हैं स्थानातंरित सीएमओ ये हैं स्थानांतरित सीएमएस तबादलों के क्रम में 11 सीएमओ और 16 सीएमएस सहित कुल 27 चिकित्सा अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। बताते हैं कि लखनऊ, कानपुर और झांसी, देवरिया, गोरखपुर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में परिवर्तन किया गया है। बताते चलें कि हाल ही में सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। इनमें आठ जिलों के पुल...
छात्रों ने क्लास में पढ़ा रहीं महिला शिक्षिका को पीटा, CCTV में कैद

छात्रों ने क्लास में पढ़ा रहीं महिला शिक्षिका को पीटा, CCTV में कैद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, रायबरेलीः जिले में स्थित गांधी सेवा निकेतन छात्रों क्लास में पढ़ा रही शिक्षिका की पिटाई कर दी। शिक्षिका किसी तरह खुद को बचाकर क्लास से बाहर निकलीं। इस दौरान एक छात्र ने उनको कुर्सी दे मारी। शिक्षिका का आरोप है कि संस्था के प्रबंधक ने साजिशन उनपर छात्रों से यह हमला कराया है। वहीं बच्चों के बयान दर्ज किए गए हैं। छात्रों का कहना है कि शिक्षिका उनको खेलने और पढ़ने से टोकती हैं, साथ ही अनाथ कहकर बुलाती हैं। इसलिए उन्होंने पिटाई की। बताते हैं कि जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने मामले की जांच करने के बाद बयान दर्ज किए हैं। बताया जाता है कि सोमवार सुबह बाल कल्याण अधिकारी ममता दुबे क्लास में बच्चों को पढ़ा रही थीं। इसी दौरान अचानक छात्र भड़क गए और उनके साथ हाथापाई करना शुरू कर दिया। एक छात्र ने शिक्षिका को कुर्सी दे मारी। अधिकारी बोले, जांच के बाद होगी कार्रवाई जानकारी पर संस्था के प्रब...
उन्नाव में HP गैस प्लांट के बाहर खड़े ट्रक में आग लगी, 1 की मौत, 2 गंभीर

उन्नाव में HP गैस प्लांट के बाहर खड़े ट्रक में आग लगी, 1 की मौत, 2 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/उन्नावः आज मंगलवार सुबह उन्नाव में दही चौकी में एचपी गैस प्लांट के बाहर बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के बाहर खड़े ट्रक में आग लग गई। इसमें तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए। एक की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताते चलें कि अभी पिछले महीने ही इस प्लांट के कैप्सूल में भीषण आग लगी थी। दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र के HP गैस प्लांट के बाहर सुबह सिलिंडर री-फिलिंग कराने आए ट्रक के केबिन में आग लग गई। ट्रक सवार जबतक कुछ समझ पाते आग तेजी से फैल गई। तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल भिजवाया। वहां एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी है। बताते हैं कि मंगलवार सुबह दही चौकी एचपी गैस प्लांट के बाहर गैस सिलेंडर लदे खड़े ट्रक के केबिन में चालक आदि पांच लोग छोटे सिलें...