Saturday, August 22सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

Weather Update : बुंदेलखंड व पश्चिमी यूपी के इन जिलों में अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना

Weather Update : बुंदेलखंड व पश्चिमी यूपी के इन जिलों में अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, ललितपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में अगले कुछ घंटों में मौसम तेजी से करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान में कहा जा रहा है कि अगले कुछ घंटे में यानी दोपहर तक बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश होने की पूरी संभावना है। इन जिलों में पहले से बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं सर्दी बढ़ा रही हैं। ऐसे में बारिश होने से निश्चित तौर पर ठंड और बढ़ेगी। पश्चिम से लेकर उत्तर तक बादलों का जमावड़ा हालांकि, संभावना मध्यम बारिश की ही है। पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक बादलों का जमावड़ा लगा है। इन जिलों में ललितपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा, हापुड़ और बुलंदशहर के अलावा बिजनौर व संभल शामिल हैं। इस दौरान कुछ जिलों में हल्की बूंदाबादी भी हो सकती है। अगले 24 घंटे में कोहरा आ सकता है और मौसम भी तेजी से करवट ब...
DM साहब KFC में खो बैठे शादी से पहले सगाई की अंगूठी, ऐसे मिली वापस

DM साहब KFC में खो बैठे शादी से पहले सगाई की अंगूठी, ऐसे मिली वापस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : अगर किसी व्यक्ति से उसकी सगाई की अंगूठी खो जाए और वह भी शादी से पहले, तो भला उसपर क्या गुजरेगी। इसे आसानी से समझा जा सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ जिलाधिकारी राहुल कुमार के साथ। दरअसल, नए साल की शुरुआत में डीएम साहब ने अपनी सगाई की अंगूठी खो दी। इसके बाद उनका बेचैन होना लाजमी था। इधर-उधर काफी तलाश की, लेकिन अंगूठी का कुछ पता नहीं चला। हालांकि, गनीमत रही कि अंगूठी कुछ घंटे बाद मिल गई।  ट्वीट कर खुद शेयर की पूरी बात दरअसल, बिहार के पूर्णिया जिले के जिलाधिकारी राहुल कुमार की शादी होने वाली है और सगाई हो चुकी है। 2 जनवरी को डीएम साहब दिल्ली के कनाॅट प्लेस में स्थित केएफसी में खाना खाने पहुंचे थे। वहां से बाहर आने पर उनको एहसास हो गया कि उनकी अंगूठी कहीं खो गई है। पूरी रात बेचैनी से कटी। हालांकि, रविवार सुबह उनके लिए खुशखबरी लेकर आई। रविवार सुबह केएफसी की मैनेजर ने उनको खोई हु...
Update- Breaking News : UP के अमरोहा में कंटेनर पलटने से 6 लोगों की मौत, पशु भी दबे

Update- Breaking News : UP के अमरोहा में कंटेनर पलटने से 6 लोगों की मौत, पशु भी दबे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, अमरोहा : अमरोहा जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में कंटेनर पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं कुछ पशु भी कंटेनर के नीचे दब गए हैं। यह हादसा तेज रफ्तार कंटेनर का टायर फटने के कारण हुआ। घटनास्थल का नजारा काफी भयावह सा हो गया। टायर फटने से हुआ हादसा बताया जाता है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह करीब 9 बजे गजरौला में मोहम्मदाबाद की पुलिया के नजदीक एक तेज रफ्तार कंटेनर का टायर फट गया। अनियंत्रित होकर कंटेनर पलट गया। 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सबकुछ इतनी जल्दी हुआ कि लोगों को संभलने तक का समय नहीं मिल सका। आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को किसी तरह बाहर निकलवाया। सभी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ें : गाजियाबाद शमशान हादसा : ईओ-जेई और ठेकेदार समेत 4 पर FIR, 25 हुई मृतकों की संख्या...
Update- गाजियाबाद शमशान हादसा : ईओ-जेई और सुपरवाइजर गिरफ्तार, ठेकेदार फरार, 25 हुई मृतकों की संख्या

Update- गाजियाबाद शमशान हादसा : ईओ-जेई और सुपरवाइजर गिरफ्तार, ठेकेदार फरार, 25 हुई मृतकों की संख्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में शमशान की छत गिरने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या अब 25 हो गई है। उधर, घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राहत कार्य तेज करने के साथ उच्चाधिकारियों को मौके पर जाने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं इस मामले में मुरादनगर की नगर पालिका ईओ निहारिका सिंह, जूनियर इंजीनियर चंद्रपाल, सुपरवाइजर आशीष और ठेकेदार अजय त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अन्य दोषियों की तलाश में जुटी पुलिस मुरादनगर के एसपी ग्रामीण इरज राजा ने बताया है कि मामले में ईओ, जूनियर इंजीनयर और सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। ठेकेदार अबतक फरार है। हालांकि, बताते चलें कि मुरादनगर थाना क्षेत्र के उखलारसी गांव में एक बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के दौरान शमशाम की छत गिर गई थी। म...
UP : शमशान घाट की छत गिरने से 19 की मौत, CM योगी ने मांगी रिपोर्ट

UP : शमशान घाट की छत गिरने से 19 की मौत, CM योगी ने मांगी रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : रविवार को यूपी के गाजियाबाद के पास मुरादनग में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया। एक शमशाम घाट की छत गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दुख जताया है। साथ ही मामले में रिपोर्ट तलब की है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है। बताया जाता है कि गाजियाबाद के थाना मुरादनगर के उखलारसी गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। 20 से ज्यादा लोग हुए घायल परिवार के लोगों के साथ रिश्तेदार और परिचित शव को लेकर शमशाम घाट पहुंचे। बताते हैं कि अंतिम संस्कार चल ही रहा था कि तभी शमशान घाट की छत गिर पड़ी। मलबे के नीचे दर्जनों लोग दब गए। इनमें से 19 लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया। प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल राहत के निर्देश दिए। ...
CM योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर पलटवार, कहा-राम को काल्पनिक बताने वाले कह रहे राम सबके

CM योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर पलटवार, कहा-राम को काल्पनिक बताने वाले कह रहे राम सबके

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी कर्मभूमि गोरखपुर से पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार किया। उन्होंने कहा कि असर दिखाई देने लगा है, कभी भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताने वाले भी अब कह रहे हैं कि राम सबके हैं। सीएम योगी बोले कि कुछ ऐसे लोग भी हैं जो अपने फायदे के लिए भगवान राम तक को नहीं छोड़ते। बोले, प्रदेश में दिखाई दे रहा परिवर्तन यही लोग कभी भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताया करते थे। अब यही लोग कह रहे हैं कि भगवान श्रीराम तो सभी के हैं। सीएम ने कहा कि प्रदेश में यह बड़ा परिवर्तन दिखाई दे रहा है। बताते चलें कि सीएम योगी अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान गौरखपुर में मौजूद हैं। उन्होंने अपने दो दिन के प्रवास के दौरान रविवार को 500 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा लोगों को दिया। ये भी पढ़ें : अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा-नहीं लगवाऊंगा कोरोना वैक्सीन, BJP पर भर...
दिल्ली में बारिश, UP में अलर्ट, इन जिलों में और गिरेगा तापमान..

दिल्ली में बारिश, UP में अलर्ट, इन जिलों में और गिरेगा तापमान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : आज रविवार सुबह दिल्ली एनसीआर में कई जगहों पर जमकर बारिश हुई। गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने पश्चिमी यूपी में ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली के साथ ही यूपी, हरियाणा और राजस्थान में 3 जनवरी को भी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा यूपी के कुछ जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में नोएडा के साथ ही गाजियाबाद, बदायूं, मथुरा, अलीगढ़, मोदीनगर के साथ-साथ हाथरस शामिल हैं। इसी तरह यूपी के अमरोहा, खुर्जा, किशनगंज, मुरादाबाद के साथ-साथ चंदौसी, आगरा में हल्की बारिश हो सकती है। ये भी पढ़ें : UP Panchyat Chunaav-2021 : बोर्ड एग्जाम से पहले गांवों में बन जाएगी सरकार, पढ़िए खास खबर.....
UP Panchyat Chunaav-2021 : बोर्ड एग्जाम से पहले गांवों में बन जाएगी सरकार, पढ़िए खास खबर..

UP Panchyat Chunaav-2021 : बोर्ड एग्जाम से पहले गांवों में बन जाएगी सरकार, पढ़िए खास खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, डेस्क : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार यूपी में यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले गांवों की सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है। मतलब साफ है कि यूपी में पंचायत चुनाव 15 फरवरी से 15 मार्च के बीच संपन्न होने की पूरी संभावना है। अबतक जो बातें सामने आ रही हैं उनसे तो कम से कम यही लगता है कि सरकार पंचायत चुनाव संपन्न कराने के बाद मार्च अंतिम तक बोर्ड परीक्षाएं संपन्न कराएगी। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। वार्डों के परिसीमन का काम तेजी से चल रहा है। पंचायती राज मंत्री ने इसे लेकर काफी कुछ साफ कर दिया है।  एक साथ संपन्न होंगे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव  इसी क्रम में गौर करें तो 14 जनवरी को उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डा. दिनेश शर्मा की महत्वपूर्ण बैठक भी प्रस्तावित है। ऐसा माना जा रहा है कि इसी बैठक में बोर्ड एग्जाम की तारीख पर मुहर लग सकती है।  ये भी पढ़ें : भ...
अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा-नहीं लगवाऊंगा कोरोना वैक्सीन, BJP पर भरोसा नहीं

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा-नहीं लगवाऊंगा कोरोना वैक्सीन, BJP पर भरोसा नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में एक बड़ा बयान देकर खलबली मचा दी है। कहा है कि वह कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाएंगे, क्योंकि उनको भाजपा पर कतई भरोसा नहीं हैं। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि जो सरकार ताली और थाली बजवा रही थी अब वही सरकार वैक्सीनेशन पर जोर देते हुए इतनी बड़ी श्रंखला क्यों बनवा रही है। कहा कि ताली और थाली से ही कोरोना को भगा दें। सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए सपा मुखिया ने कहा कि उनको बीजेपी सरकार पर कतई भरोसा नहीं है। इसलिए उन्होंने फैसला किया है कि वह कोरोना वैक्सीन अभी नहीं लगवाएंगे। कहा, सरकार आने पर सभी को मुफ्त वैक्सीन पूर्व सीएम ने कहा कि "मैं अभी कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा।" इतना ही नहीं, कहा कि वह भाजपा की वैक्सीन पर भरोसा नहीं कर सकते हैं। जब उनकी सरकार आएगी तो सभी को मुफ्त में वैक्सीन लगवाई ...
कानपुर के बर्रा में सनसनी : लावारिश कार में मिला युवक का शव, गला घोंटकर हत्या का शक

कानपुर के बर्रा में सनसनी : लावारिश कार में मिला युवक का शव, गला घोंटकर हत्या का शक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के बर्रा इलाके में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक स्कूल के बाहर खड़ी लावारिस कार में एक युवक का शव पड़ा मिला। यह कार बीती 31 दिसंबर की रात से वहां खड़ी थी। आसपास के लोगों ने कार खड़ी देखी तो पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी ने कहा, खुलासे के लिए टीमें लगाईं बताते हैं मृतक रेल बाजार के खपरा मोहाल का रहने वाला है। उसका नाम आशू (30) है। मृतक के परिजनों का कहना है कि 31 दिसंबर की रात को करीब डेढ़ बजे वह घर से निकला था। इसके बाद जब नहीं लौटा तो उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। ये भी पढ़ें : राजधानी लखनऊ के होटल में लड़कियों से जबरन करा रहे थे गंदा काम, मैनेजर गिरफ्तार उधर, एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने बताया है कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। आसप...