Saturday, August 22सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

UP : महिला कांस्टेबल का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला, 112 पीआरवी में थीं तैनात

UP : महिला कांस्टेबल का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला, 112 पीआरवी में थीं तैनात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में एक महिला पुलिस कांस्टेबल का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। 24 साल की यह महिला कांस्टेबल उर्मिला वर्मा थीं जो कि मूल रूप से अयोध्या की रहने वाली थीं। पुलिस का कहना है कि वह मऊ इलाके में स्थित एक हास्टल में रह रही थीं। उसी हास्टल के कमरे में पंखे से दुपट्टा बांधकर रविवार रात उन्होंने फांसी लगा ली। खास बात यह है कि महिला सिपाही का मोबाइल फोन गायब है, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। 112 पीआरवी में थी तैनाती महिला कांस्टेबल लखनऊ में मोहनलालगंज कोतवाली की पीआरवी यानी पुलिस रिपोर्टिंग व्हीकल पर तैनात थीं। मामले को लेकर मोहनलालगंज कोतवाली प्रभारी का कहना है कि महिला सिपाही की रात 10 बजे से ड्यूटी भी थी, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचीं। इसी बीच उनका कोई परिचित हास्टल पहुंचा तो कमरा भीतर से बंद था। खटखटाने पर नहीं खुला तो परिचित ने पास में रहने ...
UP में बर्ड फ्लू की दस्तक : कानपुर चिड़ियाघर के 1 किमी दायरे में मारे जाएंगे पक्षी, 10 किमी तक मांस बिक्री बंद

UP में बर्ड फ्लू की दस्तक : कानपुर चिड़ियाघर के 1 किमी दायरे में मारे जाएंगे पक्षी, 10 किमी तक मांस बिक्री बंद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : स्थानीय चिड़ियाघर में दो मुर्गों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। चिड़ियाघर यानी जू के 1 किमी के इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। अब इस दायरे में आने वाले मुर्गे-मुर्गियों व पक्षियों को मारने के आदेश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि आदेश के बाद रविवार शाम साढ़े 7 बजे तक चिड़ियाघर और कंटेनमेंट जोन में मिलने वाले पक्षियों व मुर्गा-मुर्मियों को मार दिया जाएगा। मारने के बाद उनको जलाया भी जाएगा। ताकि बर्ड फ्लू को फैलने से रोका जा सके। कानपुर जू में 2 मुर्गों में हुई बर्ड फ्लू की पुष्टि इतना ही नहीं जू के आसपास 10 किमी के दायरे में मांस बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए धारा 144 लागू कर दी है। अगर कोई मुर्गी-मुर्गा बेचते या रखते मिला तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें ...
UP : शराब के शौकीन घर में रख सकेंगे और ज्यादा दारू, सरकार देगी लाइसेंस

UP : शराब के शौकीन घर में रख सकेंगे और ज्यादा दारू, सरकार देगी लाइसेंस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : शराब के शौकीन लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब पहले से ज्यादा शराब घर में लाकर रख सकेंगे। इसकी लिमिट कहीं ज्यादा होगी। हालांकि, इसके लिए शराब के शौकीनों को सरकार से लाइसेंस लेना होगा। इसके लिए यूपी की योगी आदित्यानाथ सरकार प्रदेश की आबकारी नीति में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने इस नई व्यवस्था पर मुहर लगा दी है। हालांकि, यह व्यवस्था आने वाले वर्ष 2021-22 के लिए होगी। इसके तहत आबकारी विभाग से ऐसे लोगों को अनुमति लेनी होगी, जो घर में ज्यादा शराब रखना चाहते हैं। 15 फरवरी से मिलेगी इसकी अनुमति दरअसल, यूपी सरकार ने आबकारी विभाग से आने वाले वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए 34,500 करोड़ रुपए की राजस्व वसूली का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य अबतक 6000 हजार करोड़ था। माना जा रहा है कि सरकार ने शराब उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया है। इसी के तहत् वर्ष 2021-22 वित्तीय वर्ष में...
बांदा में यूपी सरकार पर अखिलेश यादव का हमला, कहा झूठ बोलकर बरगला रहे

बांदा में यूपी सरकार पर अखिलेश यादव का हमला, कहा झूठ बोलकर बरगला रहे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : अपने दो दिन के चित्रकूट दौरे के बाद लौटे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शुक्रवार रात बांदा में गुजारी। कृषि विश्वविद्यालय के पास सर्किट हाउस में रुके पूर्व मुख्यमंत्री आज शनिवार सुबह कार्यकर्ताओं से मिलते वक्त मीडिया कर्मियों से भी रूबरू हुए। साथ ही सरकार पर भी बरसे। कहा कि बुंदेलखंड में किसान मर रहे हैं और भाजपा सरकार सिर्फ झूठ बोलकर बरगला रही है। कहा कि बुंदेलखंड में रोजगार नहीं है। डिफेंस कॉरीडोर कहां और कब बन रहा है, कब काम शुरू होगा, कहां जमीनें ली जाएंगी। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने सरकार को किसानों और युवाओं को रोजगार के मुद्दे पर भी घेरा। युवाओं और किसानों की बात उठाई इन सभी बातों का जवाब सरकार को देना चाहिए। साथ ही किसानों की समस्याएं भी उठाईं। कहा कि किसान परेशान है। सर्दी में किसान मर रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की, कि 2022 में सपा सरकार बनाएं। दरअसल, पूर्व...
UP : महिला थानेदार के खिलाफ लकड़ी चोरी की FIR, सस्पेंड

UP : महिला थानेदार के खिलाफ लकड़ी चोरी की FIR, सस्पेंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी में एक थाने की महिला थानेदार के खिलाफ लकड़ी चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने महिला एसएचओ को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। घटना से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। यह पूरा मामला यूपी के कुशीनगर जिले के हनुमानगंज थाने से जुड़ा है। बताया जाता है कि हनुमानगंज की महिला थानाध्यक्ष विभा पांडेय पर फर्नीचर की दुकान चलाने वाले कारोबारी चंदन शर्मा ने आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने जांच कराई।  जांच के बाद SP ने कार्रवाई की  जांच में भी महिला थानाध्यक्ष की भूमिका संदिग्ध मिलने के बाद कार्रवाई की गई है। उनका आरोप है कि धरनीपट्टी में उसकी फर्नीचर की दुकान है। हाल ही में उसकी दुकान से 12 बोटा शीशम के गायब हो गए हैं जिसमें महिला थानाध्यक्ष की भूमिका संदिग्ध है। इतना ही नहीं ये 12 बोटे एक दूसरी आरा मशीन पर रखे हुए मिले।  नए एसएचओ बने ज्ञान...
UP : देर रात 6 IPS समेत, 37 पुलिस अफसरों के तबादले, चित्रकूट-ललितपुर में भी..

UP : देर रात 6 IPS समेत, 37 पुलिस अफसरों के तबादले, चित्रकूट-ललितपुर में भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बुंदेलखंड, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के पुलिस महकमे में अफसरों के तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बीती गुरुवार देर रात 6 आईपीएस अधिकारियों समेत कुल 37 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। देर रात जारी इस तबादला सूची में 6 आईपीएस के अलावा कुल 31 पीपीएस अफसर भी शामिल हैं। तबादले की सूची में जिन छह आईपीएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनमें बृजेश कुमार सिंह, संजय कुमार-2, कमलेश कुमार दीक्षित, उदय शंकर सिंह, प्रकाश स्वरूप पांडेय, के अलावा सुरेंद्र बहादुर के नाम हैं। इन PPS के हैं तबादला सूची में नाम इस क्रम में ललितपुर के एसपी/एएसपी बृजेश कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर के पद पर नियुक्त कर दिया गया है। इसी तरह संतकबीरनगर जिले के एसपी/एएसपी संजय कुमार-2 क्षेत्रीय अभिसूचना के एसपी के पद पर वाराणसी में नियुक्ति दी गई है। वहीं औरैया के एसपी/एएसपी को...
UP: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी राजधानी, पूर्व ब्लाक प्रमुख की हत्या, दो और घायल

UP: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी राजधानी, पूर्व ब्लाक प्रमुख की हत्या, दो और घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ बुधवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। बदमाशों ने विभूतिखंड में कठौता पुलिस चौकी के पास कठौता चौराहे पर गोलियों से भूनकर विधायक हत्याकांड के गवाह अजीत सिंह की हत्या कर दी। इस दौरान उसका साथी घायल हो गया है। मृतक अजीत मऊ जिले के गोहना मोहम्दाबाद ब्लाक प्रमुख का प्रतिनिधि भी बताया जा रहा है। वह इस वक्त गोमती नगर विस्तार के राप्टी अपार्टमेंट में रह रहा था। इस वारदात में गोली लगने से मृतक का साथी मोहर सिंह और राहगीर ग्वारी गांव के रहने वाले प्रकाश को भी गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बोली, मृतक पर 18 मुकदमें, 5 हत्या के बताया जा रहा है कि विधायक हत्याकांड में मृतक की चार दिन बाद गवाही होनी थी। उधर, पुलिस मामले में बदमाशों की तलाश में जुट गई है। बताते हैं कि इलाके में लगे सीसीटीवी में आए फुटैज में तीन बदमाश हत्य...
UP ATS की जबरदस्त कार्रवाई, रोहिंग्या मुसलमानों की तलाश में कई जिलों में छापे

UP ATS की जबरदस्त कार्रवाई, रोहिंग्या मुसलमानों की तलाश में कई जिलों में छापे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज बुधवार को उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता यानी यूपी एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहिंग्या मुसलमानों की तलाश में छापेमारी की। यह छापेमारी संत कबीरनगर, बस्ती और अलीगढ़ समेत कई जिलों में एक साथ की गई। बताते हैं कि इस दौरान करीब आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को पकड़ा भी गया है। उनके पूछताछ की जी रही है। एटीसी की यह कार्रवाई सुबह से ही जारी है। संतकबीरनगर, अलीगढ़ और बस्ती समेत कई जिलों में रेड दरअसल, इस कार्रवाई में एटीएस उत्तर प्रदेश में फैले टेरर फंडिंग के नेटवर्क को भी पकड़ने की कोशिश में है। संभव है कि शाम तक एटीएस द्वारा मामले में कुछ खुलासा किया जाए। बताया जा रहा है कि एटीएस ने संतकबीर नगर जिले के खलीलाबाद ब्लाक में कार्रवाई करते हुए वहां तैनात जूनियर इंजीनियर को पकड़ा है। बाकि जिन लोगों के पकड़ने जाने की जानकारी मिल रही है, उनके पास फर्जी दस्तावेजों की बात कही ...
UP : तीन जिलों के SP समेत 4 IPS अफसरों के तबादले

UP : तीन जिलों के SP समेत 4 IPS अफसरों के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी पुलिस में तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सोमवार को शासन ने यूपी में तीन जिलों के पुलिस कप्तानों को बदलते हुए कुल चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही कई अन्य पुलिस अधीक्षकों के भी तबादले की सूची जारी हो सकती है। इनके हुए हैं तबादले अधिकारी का नाम - वर्तमान में तैनाती : नवीन तैनाती स्थल डा. अरविंद चतुर्वेदी - पुलिस अधीक्षक बाराबंकी - पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर। यमुना प्रसाद - एसपी, पीएसी मुख्यालय (लखनऊ) : पुलिस अधीक्षक बाराबंकी। शिवहरि मीना - पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर - पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़। अनुराग आर्य - पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ - पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली। ये भी पढ़ें : Update- Banda Breaking : बांदा में टाॅप टेन अपराधी के हाथों पिटी पुलिस-गाड़ी भी तुड़वाई, 8 पर मुकदमा   ...
UP : दामाद ने बेटी को मारा थप्पड़, सास ने कर दी हत्या

UP : दामाद ने बेटी को मारा थप्पड़, सास ने कर दी हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : रायबरेली जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक मां के सामने उसके दामाद ने बेटी को थप्पड़ मार दिया। इस बात से आगबबूला हुई सास ने दामाद की हत्या कर दी। हालांकि, सास ने दामाद को घटना के दौरान शर्ट का कालर पकड़कर जोर से पीछे को धक्का दिया था जिसके बाद वह दीवार से टकराया और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। आज मंगलवार को उसका शव बिस्तर पर पड़ा मिला। रायबरेली के बछरांवा क्षेत्र की घटना बताया जाता है कि रायबरेली जिले के बछरांवा थाना क्षेत्र के पासी टूसी गांव की रहने वाली धन्नो अपनी बेटी सरिता और दामाद अजय के साथ रहती हैं। आसपास के लोगों ने बताया है कि बेटी-दामाद में अक्सर विवाद होता रहता था। ये भी पढ़ें : लखीमपुर : सेक्स रैकेट में पकड़ी गई लड़की निकली कोरोना पाॅजिटिव, पुलिस टीम में भी हड़कंप बीती रात भी दोनों में झगड़ा हुआ। गुस्साए दामाद अजय ने पत्नी को...