Friday, August 21सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

UP : महिला कांस्टेबल को गोली मारकर कांस्टेबल ने खुद को भी उड़ाया, प्रेमप्रसंग की चर्चा

UP : महिला कांस्टेबल को गोली मारकर कांस्टेबल ने खुद को भी उड़ाया, प्रेमप्रसंग की चर्चा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : पश्चिमी यूपी के अमरोहा जिले में रविवार देर रात बड़ी वारदात ने पूरे खाकी महकमे को हिलाकर रख दिया। 112 में तैनात महिला सिपाही की उसके परिचित सिपाही ने गोली मार दी। इसके बाद खुद के भी सीने में गोली मार ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत में दोनों को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान महिला सिपाही ने दम तोड़ दिया। वहीं आरोपी सिपाही की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला प्रेमप्रसंग का बताया जा रहा है। आईजी रमित शर्मा भी मुरादाबाद में भर्ती पुलिस कर्मियों को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। उधर, पुलिस अधीक्षक सुनीति ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी। कमरे पर पहुंचकर दिया वारदात को अंजाम बताया जाता है कि अमरोहा जिले के सैदनगली थाने की पीआरवी टीम में हरियाणा के कैथल के रहने वाले सिपाही मनोज कुमार तैनात है। उसका मुजफ्फरनगर के...
UP : फिल्म शूटिंग पर पथराव, घायल Actress मणि की CM Yogi से यह अपील..

UP : फिल्म शूटिंग पर पथराव, घायल Actress मणि की CM Yogi से यह अपील..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : यूपी के जौनपुर जिले में भोजपुरी फिल्म 'मेरा भारत महान' की शूटिंग चल रही है। शनिवार को फिल्म की शूटिंग के दौरान अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने से फिल्म की एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका इलाज हुआ। बीते 7 दिन से चल रही है भोजपुरी फिल्म की शूटिंग बताते चलें कि जौनपुर के मुख्य चंक्शन भंडारी रेलवे स्टेशन के पास करीब एक हफ्ते से फिल्म शूटिंग हो रही है। यह एक भोजपुरी फिल्म है। शूटिंग देखने के लिए इलाके के सैंकड़ों लोग इक्ट्ठा होते हैं। फिल्म एक्ट्रेस मणि ने मीडिया को बताया कि भीड़ से किसी ने पत्थर फेंके। एक पत्थर एक्ट्रेस के सिर में लगा। इसके चलते वहां अफरा-तफरी मच गई। शूटिंग को बीच में रोकना पड़ा। घटना से दुखी एक्ट्रेस मणि ने कहा कि दर्शक भगवान के समाज होते हैं, वह उनके लिए ही काम कर र...
पुलिस का पंचायत चुनाव एक्शन, डा. कफील खान समेत 81 की हिस्ट्रीशीट खोली

पुलिस का पंचायत चुनाव एक्शन, डा. कफील खान समेत 81 की हिस्ट्रीशीट खोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, गोरखपुर : पुलिस ने पंचायत चुनाव से पहले एक्शन शुरू कर दिया है। पुलिस ने डा. कफील समेत 81 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की है। भड़काऊ भाषण देने के आरोप में 8 महीने मथुरा की जेल में रह चुके डा. कफील फिर सुर्खियों में हैं। गोरखपुर की राजघाट थाना पुलिस ने पंचायत चुनाव से पहले 81 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। इनमें डा. कफील भी शामिल हैं। बताते चलें कि पंचायत चुनाव से पहले पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। 70 नए बदमाशों पर गैंगस्टर बताया जाता है कि इनमें से 70 नए बदमाशों को चिह्नित करके गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई है। इसी क्रम में पुलिस ने मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन कांड के आरोपी रहे डा. कफील के खिलाफ भी हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की है। उधर, मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने जानकारी दी, कि पंचायत चुनाव से पहले पुलि...
लखनऊ : 8वीं पास का कारनामा, पोर्न साइटों पर हजारों लड़कियों की फोटो की अपलोड, वसूलता था मोटी रकम 

लखनऊ : 8वीं पास का कारनामा, पोर्न साइटों पर हजारों लड़कियों की फोटो की अपलोड, वसूलता था मोटी रकम 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया है जिसने करीब 10 हजार लड़कियों की फोटो को अश्लील साइटों पर अपलोड कर डाला। चौंकाने वाली बात यह है कि यह अपराधी बस आठवीं पास है और उसे इंटरनेट की काफी जानकारी है। उसने सबकुछ यूट्यूब से ही सीखा। अब लखनऊ के पीजीआई थाना पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में इस अपराधी के खुलासे से पुलिस भी हैरान है। ऐसे बनाता था लड़कियों और महिलाओं को शिकार पुलिस ने बताया कि आरोपी आठवीं फेल है, फिर भी काफी शातिर साइबर अपराधी बन गया है। वह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पहले लड़कियों और महिलाओं से दोस्ती करता था। फिर उनकी आईडी हैक कर लिया करता था। दोस्ती करके उनकी प्राइवेट फोटो चैटिंग से निकालकर उसे नेकेड फोटो के साथ भी एडिट करके लगा देता था। ये भी पढ़ें : शातिर इंजीनियर का गं...
बड़ी खबर : नसीमुद्दीन सिद्दीकी और राजभर को मिली जमानत, जेल से छूटेंगे

बड़ी खबर : नसीमुद्दीन सिद्दीकी और राजभर को मिली जमानत, जेल से छूटेंगे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह के परिवार की महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में आरोपी पूर्व बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी और रामअचल राजभर को आज कोर्ट से जमानत मिल गई है। आज बुधवार को लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोनों को 20 हजार के मुचलके पर जमानत दी। इससे पहले अदालत ने दोनों को भगोड़ा घोषित करते हुए इनकी संपत्ति की कुर्की के आदेश दिए थे। इसके बाद दोनों नेताओं ने अदालत में आत्मसमर्पण किया था। साथ ही जमानत के लिए अर्जी भी दी थी। 19 जनवरी को हाजिर हुए थे दोनों नेता बताते चलें कि भाजपा नेता के परिवार की महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी के मामले में 22 जुलाई 2017 को राजधानी के हजरतगंज थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में 3 और आरोपी हैं। संबंधित खबर पढ़ें : UP Police Big Action : आबकारी इंस्पेक्टर व दो सिपाही गिरफ्तार, तस्कर से बड़ी डील का आरोप बताते चल...
कानपुर में गंगा पुल के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो साथी घायल

कानपुर में गंगा पुल के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो साथी घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के जाजमऊ पुरानी चुंगी के पास शहर के गंगा पुल पर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक युवक की मौत हो गई। दो युवक घायल हो गए हैं। हादसा मंगलवार की देर हुआ। बताया जाता है कि शीतला बाजार के रहने वाले युवक मोहम्मद जुबेर (25) मोबाइल दुकान करते थे। उनके परिवार में पत्नी रुबीना व 2 बच्चे हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जनाजे से लौट रहे थे तीनों परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम को वह अपने साथी नसीरुद्दीन (45) और राजू (30) के साथ एक जनाजे में गए थे। वहीं से लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते हैं कि कार चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लि...
Republic Day-2021 : लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल आनंदीबेन ने फहराया तिरंगा

Republic Day-2021 : लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल आनंदीबेन ने फहराया तिरंगा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज देश में 72वां गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने तिरंगा फहराया। पहले सीएम योगी ने अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया। उधर, मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधानभवन प्रांगण में ध्वजारोहण करते हुए परेड की सलामी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी और उनके मंत्रीगण के कई मंत्रीगण भी मौजूद रहे। हेलिकाप्टर से की गई पुष्पवर्षा गणतंत्र दिवस के मौके पर विधानसभा को शानदार ढंग से सजाया-संवारा गया। इतना ही नहीं हेलिकाप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई। कार्यक्रम को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। दरअसल, आज 26 जनवरी की भीड़ को देखते हुए विधानसभा मार्ग को बंद कर दिया गया था। यातायात को दूसरे रास्ते से निकालने की व्यस्था की गई थी। इस दौरान परेड में सेना, अर्द्धसैनिक बल, पीएसी, पुलिस औ...
UP Big News : हाइवे पर ट्रक से टकराई एंबुलेंस, 5 की मौत

UP Big News : हाइवे पर ट्रक से टकराई एंबुलेंस, 5 की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी के भदोही जिले से एक दर्दनाक हादसे बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलवार सुबह कोहरे के कारण एक तेज रफ्तार एंबुलेंस हाईवे पर खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तड़के सुबह यह हादसा कारपेट नगरी भरोदी की गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र में वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग पर हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया। कोहरा और चालक को झपकी, बनी वजह बताया जाता है कि गोपीगंज के अमवा माधोपुर के पास घने कोहरे के कारण एंबुलेंस चालक खड़े ट्रक को समय रहते देख नहीं पाया। तेज रफ्तार में एंबुलेंस ट्रक से जा टकराई। हादसे में दो चालकों समेत उसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई है। ये भी पढ़ें : सेक्स रैकेट में शामिल हरियाणवी डांसर मिली आपत्तिजनक हाल में, कई गिरफ्तार बताते हैं कि एंबुलेंस आसनसोल के पश्चिम बंगाल से एक शव लेकर चित्तौड़गढ राजस्थान के लिए जा रही थी। हाद...
कानपुर : पुलिस ने होटल से 10 Lovers पकड़े, मैनेजर गिरफ्तार

कानपुर : पुलिस ने होटल से 10 Lovers पकड़े, मैनेजर गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज सोमवार दोपहर शहर के कोपरगंज में स्थित होटल पर कलक्टरगंज पुलिस ने छापा मारा। वहां अलग-अलग बिना आईडी के कमरा लेकर 10 प्रेमी जोड़े रुके हुए थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने यह कार्रवाई कंट्रोम रूम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की। सूचना पर पुलिस होटल पहुंची। वहां ठहरे लोगों की जानकारी के लिए रजिस्टरों को खंगाला। कोपरगंज में होटल पर पड़ा छापा कलक्टरगंज थाना प्रभारी राजेश पाठक ने जानकारी दी है कि सोमवार दोपहर कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि कोपरगंज में एक होटल में अवैध रूप से प्रेमी जोड़े ज्यादा पैसा देकर रुके हुए हैं। ये भी पढ़ें : UP STF का खुलासा : पुरुष डाक्टर की साजिश, महिला डाक्टर का हनीट्रैप, सकुशल बचा अपह्रत मेडिकल छात्र  इसके बाद...
लखनऊ के गोमतीनगर में विवाद में ठेकेदार ने MBA छात्र को गोली मारी

लखनऊ के गोमतीनगर में विवाद में ठेकेदार ने MBA छात्र को गोली मारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में रविवार देर रात गोमतीनगर इलाके में एक एमबीए के छात्र को गोली मार दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिशें दी जा रही हैं। बताते हैं कि आरोपी एक ठेकेदार है। बताया जाता है कि गोमतीनगर में स्थित जयपुरिया कालेज के सामने यह घटना हुई। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस का कहना है कि एमबीए छात्र अंकुर तिवारी परिवार के साथ शहर के विनीतखंड में रहता है। वह मूलरूप से आजमगढ़ के महाराजगंज के रहने वाले हैं। इस बीच अंकुर के पूर्व परिचित धनंजय नाम के युवक से उनकी बातचीत होने लगी। ये भी पढ़ें : लुटेरी दुल्हन : होने वाले दूल्हे को शोना-बाबू और पुच्चू बनाया, फिर लाखों की शापिंग कर रफूचक्कर.. बताते हैं कि दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद धनंज्य ने अंकुर को गोली मार दी। गोली अंकुर की कमर में लगी। सूत्र बताते हैं कि गोली मा...