Monday, November 9सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

सीएम योगी ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, बोले..

सीएम योगी ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, बोले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : नेता जी सुभाष चंद्र बोस की आज जयंती है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में परिवर्तन चौक पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कहा कि आजादी के आंदोलन में ऐसे कई मौके आए, जिनके माध्यम से नेता जी चाहते तो राजनीति में स्थापित हो जाते। लेकिन नेता जी ने इससे अलग हमेशा क्रांति का रास्ता ही चुना। देशभर में मनाई गई नेता की जयंती सीएम योगी ने कहा कि नेता हमेशा से इस बात के पक्षधर रहे कि देश के हर नागरिक के मन में देशभक्ति का भाव हो। हम सभी अपनी राष्ट्रीयता के मार्ग का अनुसरण करें। राष्ट्र प्रथम के भाव को सदैव निखारें। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। इसके साथ ही पूरे देश में आज नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। सभी ने उनको याद किया। अपने-अपने तरीके से उनको याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर च...
UP : ब्लैकमेलिंग कर चलती कार में गैंगरेप-रुपए वसूली, साहसी पीड़िता ने कराई FIR..

UP : ब्लैकमेलिंग कर चलती कार में गैंगरेप-रुपए वसूली, साहसी पीड़िता ने कराई FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : फेसबुक (Facebook) के जरिए एक महिला से युवक ने दोस्ती की। फिर दोस्तों के साथ कार में घुमाने के बहाने उससे चलती गाड़ी में गैंगरेप किया गया। नशीला पदार्थ खिलाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया। फिर ब्लैकमेल करके शारीरिक संबंध बनाते रहे। रुपए भी वसूलते रहे हैं। अब मांग बढ़ती जा रही है। वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। लगातार ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने आखिरकार हिम्मत से काम लिया। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। facebook से हुई थी महिला से दोस्ती यह पूरा मामला कानपुर के किदवईनगर थाना क्षेत्र का है। थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताते हैं कि मूलरूप से कानपुर देहात क्षेत्र की रहने वाली महिला वर्तमान में काकादेव क्षेत्र में रहती हैं। फरवरी 2021 में फेसबुक से उसकी दोस्ती बिधनू...
UP Weather : इन जिलों में येलो अलर्ट, 4 दिन बारिश के बीच ऐसा ही रहेगा मौसम

UP Weather : इन जिलों में येलो अलर्ट, 4 दिन बारिश के बीच ऐसा ही रहेगा मौसम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : ठंड से थोड़ी सी राहत मिलते ही अब उत्तर प्रदेश में बरसात का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कई हिस्सों में बरसात की संभावना जताई गई है। प्रदेश के कुछ इलाकों को 4 दिन के लिए येलो अलर्ट किया गया है। सोमवार को पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। मंगलवार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग का यह अनुमान विभाग की माने तो आने वाली 28 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा। 25 को पश्चिमी यूपी में ओलावृष्टि के भी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। बीते 24 घंटों में कानपुर में सर्वाधिक 8 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई। सुल्तानपुर में 3.6 मिमी और काशी में .2 मिमी बारिश हुई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बारिश हो रही है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट मौसम विभाग की ओर से कानपुर, बिजनौर, अमरोहा, मेरठ सहारनपुर, मुजफ्फ...
Lucknow : सीएम Yogi बोले-‘मोदी है तो मुमकिन है बन गया है वैश्विक मंत्र’, BJP कार्यसमिति की बैठक..

Lucknow : सीएम Yogi बोले-‘मोदी है तो मुमकिन है बन गया है वैश्विक मंत्र’, BJP कार्यसमिति की बैठक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज रविवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक राजधानी लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुरू हुई। इसके उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'मोदी है तो मुमकिन है बन गया है वैश्विक मंत्र', बन गया है। कहा कि विजेता के रूप में कार्य कैसा हो, यह बीजेपी अच्छी तरह से जानती है। मुख्यमंत्री ने रामपुर-आजमगढ़ उप चुनावों का दिया उदाहरण सीएम योगी ने रामपुर और आजमगढ़ में लोकसभा उपचुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि इन चुनावों ने राजनीतिक विश्लेषकों के पूर्वानुमानों को दूर कर दिया। सीएम योगी ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का भी खूब जिक्र किया।  कहा कि हर घर तिरंगा अभियान से पहली बार देशवासियों ने आजादी के उत्सव भरपूर ढंग से मनाया। बैठक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। आज की बैठक में संगठन महामंत्री धर्मप...
ढाई साल की बेटी 20 लीटर के डिब्बे में डूबी, हाथ में रह गई दूध की बोतल

ढाई साल की बेटी 20 लीटर के डिब्बे में डूबी, हाथ में रह गई दूध की बोतल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : बच्चों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। जरा सी लापरवाही जानलेवा हो जाती है। कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक हृदय विदारक घटना हो गई। एक ढाई साल की बच्ची की 20 लीटर के पानी भरे डिब्बे में डूबकर मौत हो गई। जबतक परिवार के लोगों की नजर उसपर पड़ी, बच्ची की सांसें थम चुकी थीं। बताया जाता है कि काकादेव पी ब्लॉक के रहने वाले जितेंद्र जायसवाल गुजरात के बडोदरा में किसी कंपनी में काम करते हैं। खेलते-खेलते हुए हादसे ने सभी को रुलाया उनकी पत्नी ज्योति अपनी ढाई साल की बच्ची लक्ष्मी के साथ परिवार संग रहती हैं। बच्ची हाथ में दूध की बोतल लेकर घर में खेल रही थी। बताते हैं कि इसी दौरान वहां रखे पानी से भरे 20 लीटर के डिब्बे में बच्ची सिर के बल गिर पड़ी। ये भी पढ़ें : Banda : ड्राइवर ने रास्ते में महिला सवारी से किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस  काफी देर त...
Lucknow : सीएम योगी बोले- निकाय चुनाव अप्रैल-मई में कराएंगे, विधायक-सांसद करें तैयारी

Lucknow : सीएम योगी बोले- निकाय चुनाव अप्रैल-मई में कराएंगे, विधायक-सांसद करें तैयारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : नगर निकाय चुनाव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ ने बड़ी बात कही है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि प्रदेश सरकार आगामी अप्रैल-मई तक हर हाल में निकाय चुनाव कराने जा रही है। इन चुनावों को लेकर विधायक और सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में तैयारी में जुट जाएं। दरअसल, मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित मेरठ, वाराणसी और प्रयागराज मंडल के भाजपा सांसदों और विधायकों से मुख्यमंत्री ने संवाद किया। विधायक-सांसदों से तैयारियों को कहा मुख्यमंत्री योगी ने जनप्रतिनिधियों को आपसी सहयोग, समन्वय और संपर्क से चुनाव जीतने का मंत्री भी दिया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर गठित ओबीसी आयोग की रिपोर्ट समय पर आएगी। इसके बाद अप्रैल-मई में सरकार चुनाव करा लेगी। मुख्यमंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सांसदों और विधायकों से उनके क्षेत्र में जरूरी विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव भी मांगे हैं। ...
UP : 3 IAS अफसरों के तबादले, इस जिले के डीएम बदले..

UP : 3 IAS अफसरों के तबादले, इस जिले के डीएम बदले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें मुजफ्फरनगर में डीएम को हटा दिया गया है। अब नए डीएम के रूप में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ के प्रबंध निदेशक अरविंद मलप्पा बंगारी को मुजफ्फरनगर को भेजा गया है। अपर आयुक्त मेरठ मंडल व अपर आयुक्त उद्योग मेरठ मंडल चैत्रा वी. को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम का प्रबंध निदेशक बना दिया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही कुछ और आईएएस अधिकारियों के भी दबादले होंगे। मुजफ्फरनगर को नए डीएम इसके साथ मुजफ्फरनगर के डीएम रहे चंद्रभूषण सिंह को हटाकर अपर आयुक्त परिवहन के पद पर नियुक्त किया गया है। चर्चा है कि उप चुनाव में खतौली सीट हारने के कारण डीएम का तबादला हुआ है। हालांकि, देखना यह भी है कि चंद्रभूषण सिंह को डीएम पद से हटाकर अपर आयुक्त परिवहन के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खास बात यह है...
UP : घर लौटी पत्नी तो कंकाल बन चुका था पति, आपसी झगड़े में दिल दहला देने वाला खुलासा

UP : घर लौटी पत्नी तो कंकाल बन चुका था पति, आपसी झगड़े में दिल दहला देने वाला खुलासा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के बिल्हौर में पति से विवाद के बाद एक विवाहित अपनी ननद के घर चली गईं। गुरुवारको जब वापस लौटीं तो पति कंकाल बन चुका था। पति का शव घर के कमरे में फांसी पर कंकाल के रूप में लटक रहा था। माना जा रहा है कि पत्नी के जाने के बाद लगभग 29 दिन पहले ही पति ने फांसी लगा ली थी। बाहर के घर में ताला डाल लिया। इस वजह से किसी को पता नहीं चला और शव वहीं सड़कर कंकाल बन गया। घर में बाहर से लगा था ताला, कंकाल बन चुका था पति दरअसल, पूरा मामला अरौल थाना क्षेत्र के गिलवट अमीनाबाद गांव से जुड़ा है। वहां रहने वाले सुदामा शर्मा (30) अपनी पत्नी कीर्ति शर्मा और दो बच्चों के साथ रहते थे। पत्नी कीर्ति का कहना है कि 18 दिसंबर को पति से विवाद हो गया था। इसके बाद वह बच्चों को लेकर ननद के घर उत्तरीपुरा चली गई थीं। ये भी पढ़ें : अंधी मोहब्बत- BJP नेता को सपा नेता की बेटी से प्यार, दोनों...
स्कूटी पर रोमांस : लड़की बोली- इंस्टाग्राम रील के लिए बनाया था वीडियो

स्कूटी पर रोमांस : लड़की बोली- इंस्टाग्राम रील के लिए बनाया था वीडियो

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ के हजरतगंज में स्कूटी पर लड़के की गोद में बैठकर लड़की के चलती स्कूटी पर उसे किस करने का मामला फिर चर्चा में है। पुलिस जांच में पता चला है कि किस करने वाली लड़की ने यह काम इंस्टाग्राम के लिए रील बनाकर सस्ती लोकप्रियता के लिए किया था। हालांकि, यह कोई नई बात नहीं है। इंस्टाग्राम पर जरा से लाइक और कमेंट्स की चाह में युवा ऐसे वीडियो और फोटोज डालते रहते हैं। हालांकि, लखनऊ के इस कपल को स्कूटी पर रोमांस का शौक भारी पड़ गया। स्कूटी चलाने वाला पहुंच चुका है जेल स्कूटी चलाने वाला लड़का विक्की शर्मा हवालात पहुंच चुका है। लड़की से पुलिस ने पूछताछ की। वह नाबालिग है। उसने पुलिस को बताया कि उसने एक फिल्म में ऐसा सीन देखा था। इससे प्रेरित होकर इंस्टाग्राम के लिए रील बनाने के लिए ऐसा किया था। कहा कि इस पूरे मामले में उसी की गलती है। ये भी पढ़ें : OMG : नंबर प्लेट पर ‘ठाकु...
CTET Exam : सर्वर खराब-परीक्षाएं निरस्त-हाइवे जाम

CTET Exam : सर्वर खराब-परीक्षाएं निरस्त-हाइवे जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ :  CTET Exam आगरा में सीटेट परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को खाली हाथ लौटना पड़ा। सर्वर खराब होने के कारण हंगामा शुरू हो गया और सभी परीक्षार्थी हाइवे पर आ गए। कई किलोमीटर लंबा जाम लगने से पुलिस को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। परीक्षा समन्वयक ने बताया कि इस सेंटर की दोनों पालियों की परीक्षा रद्द की गई हैं। पंजीकृत अभ्यर्थियों की परीक्षा अब बाद में कराई जाएगी। दरअसल, बुधवार को आगरा में सीटेट की परीक्षा होनी थी। संस्था ने आगरा में वनस्थली विद्यालय को किराए लेकर सेंटर बनाया। सर्वर खराबी से बिगड़ा खेल रीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक परीक्षा थी। 200 परीक्षार्थी तय समय पर परीक्षा देने पहुंचे। जब इंट्री का समय आया तो सर्वर खराबी के कारण एक्सवर्ट ठीक करने में जुटे। समय ज्यादा निकलता देख परीक्षार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। फिर एनएच-2 पर पहुंच गए। लंबा जाम ल...