Monday, November 9सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

एक ही पेड़ से लटकता मिला शादीशुदा प्रेमी जोड़ा, छानबीन में जुटी पुलिस

एक ही पेड़ से लटकता मिला शादीशुदा प्रेमी जोड़ा, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र में एक गांव के बाहर युवक-युवती के शव एक ही पेड़ से लटकते मिले हैं। घटना से शहर में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की माने तो दोनों शादीशुदा थे। दोनवों के बीच प्रेमसंबंध चल रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक के दो बच्चे, महिला के एक बेटी जानकारी के अनुसार हरदासपुर की रहने वाली अनीता (35) और विनोद (38) का शव गांव के बाहर बनी कर्बला के किनारे एक ही पेड़ से लटते मिले। गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि दोनों शादीशुदा हैं। विनोद के दो बच्चे हैं। वहीं अनीता की एक बेटी है। गांव के लोगों का कहना है कि दोनों के बीच प्रेमप्रसंग चल रहा था। ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड 2023 : BJP के पूर्व विधायक ने पास की 12वीं की परीक्षा ये भी पढ़ें : बांदा में हाथ पर नंबर लिख ट्रेन के आ...
यूपी बोर्ड 2023 : BJP के पूर्व विधायक ने पास की 12वीं की परीक्षा

यूपी बोर्ड 2023 : BJP के पूर्व विधायक ने पास की 12वीं की परीक्षा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी बोर्ड 2023 का 12वीं का रिजल्ट आ चुका है। बीजेपी के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने 12वीं की परीक्षा पास की है। हालांकि, नंबर कम आने से वह थोड़ा सा निराश हैं। इसके लिए दोबारा रिचेकिंग का आवेदन करेंगे। दरअसल, राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल बरेली के बिथरी चैनपुर से विधायक रहे हैं। बरेली बिथरी से विधायक रहे हैं पप्पू भरतौल उन्होंने 2 साल पहले हाई स्कूल की परीक्षा पास की थी। उनका कहना है कि पास होने से वह खुस हैं, लेकिन अभी 3 विषयों में उनके नंबर कम हैं। इसके लिए रिचेकिंग का आवेदन करेंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि अब उनका सपना एलएलबी करने का है। वकील बनकर क्षेत्र के लोगों की मदद करेंगे। बताया जाता है कि 55 साल के भाजपा नेता राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल 2017 में विधायक चुने गए थे। ये भी पढ़ें : UP Board Result : 10वीं में सीतापुर की प्रियांशी और 12व...
UP Board Result : 10वीं में सीतापुर की प्रियांशी और 12वीं में महोबा के शुभ बने टाॅपर

UP Board Result : 10वीं में सीतापुर की प्रियांशी और 12वीं में महोबा के शुभ बने टाॅपर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी बोर्ड यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 10वीं में सीतापुर जिले की प्रियांशी सोनी ने टाॅप किया है। प्रियांशी को 600 में 590 नंबर मिले हैं। 98.33 यूपी बोर्ड के निदेशक डा. महेंद्र देव ने रिजल्ट घोषित करते हुए यह जानकारी दी है। इंटरमीडिए में 75.52% प्रतिशत और हाईस्कूल में 89.78% रिजल्ट बताया कि इंटरमीडिएट में महोबा जिले के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के चरखारी के छात्र शुभ छापरा ने 97.80% प्रतिशत अंक पाकर टाॅप किया है। जानकारी के अनुसार इंटरमीडिए में 75.52% प्रतिशत और हाईस्कूल में 89.78% रिजल्ट आया है। 12वीं के टाॅपर्स में शुभ छापरा, सौरभ गंगवार, अनामिका, प्रियांशु, खुशी और सुप्रिया के नाम शामिल हैं। इंटरमीडिएट के टाॅप-10 की सूची में अंबेडकर नगर के 3 छात्रों ने जगह बनाई है। ये भी पढ़ें : UPPSC 2022 : बा...
यूपी बोर्ड रिजल्ट : बस कुछ घंटों बांद इन वेबसाइट्स पर ऐसे करें चेक..

यूपी बोर्ड रिजल्ट : बस कुछ घंटों बांद इन वेबसाइट्स पर ऐसे करें चेक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : UP Board Result 2023 यूपी बोर्ड हाईस्कलू और इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज 25 अप्रैल दोपहर 1.30 बजे आ रहा है। UPMSP UP Board Result 2023 रिजल्ट को देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर भी जा सकते हैं। वहां परीक्षार्थी अपना रोल नंबर और स्कूल कोड डालकर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। यूपी बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in व upresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पत्र जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है। बोर्ड सचिव दिव्यकान्त शुक्ला का कहना है कि बोर्ड का परिणाम 25 अप्रैल को दोपहर 1.30 बजे प्रयागराज स्थित मुख्यालय पर जारी होगा। अबकी बार बोर्ड परीक्षा में लगभग 58 लाख विद्यार्थीओं द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया था। जानकारी के अनुसार बोर्ड के छात्र रिजल्ट upresults.nic.in पर देख सकते हैं। ये भी पढ़ें : कानपुर-बुंदेलखंड का मौसम...
कानपुर-बुंदेलखंड का मौसम बदला, दिन में रात और धूल भरी आंधी के बाद बारिश

कानपुर-बुंदेलखंड का मौसम बदला, दिन में रात और धूल भरी आंधी के बाद बारिश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर : UP Weather Update कानपुर में आज सोमवार को मौसम ने ऐसी करवट बदली कि अचानक दिन में रात हो गई। धूल भरी तेज आंधी चली और उसके बाद तेज बारिश होने लगी। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली। अभी एक-दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम मौसम विभाग की माने तो राजस्थान-मध्य प्रदेश की ओर से चली चक्रवाती हवाओं से मौसम दो दिन से बदला है। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने कहा है कि इस तरह का बदलाव अभी एक-दो दिनों तक रहेगा। खासकर कानपुर महानगर, कानपुर देहात, उन्नाव और बुंदेलखंड के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने के अलावा गरज जैसी घटनाएं होंगी। ये भी पढ़ें : हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन गिरफ्तार, कई माॅडल रेस्क्यू ये भी पढ़ें : BJP : अर्चना को 4 घंटे बाद ही मेयर का टि...
BJP : अर्चना को 4 घंटे बाद ही मेयर का टिकट, कानपुर से प्रमिला समेत 7 और प्रत्याशी घोषित

BJP : अर्चना को 4 घंटे बाद ही मेयर का टिकट, कानपुर से प्रमिला समेत 7 और प्रत्याशी घोषित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : शाहजहांपुर से समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी घोषित अर्चना वर्मा ने भाजपा ज्वाइन कर राजनीतिक गलियारें में खलबली मचा दी थी। हालांकि, अर्चना ने यह दांव बड़ी सोच-समझकर चला। क्योंकि भाजपा ज्वाइन करने के चंद घंटे बाद ही उनको बीजेपी ने भी मेयर प्रत्याशी घोषित कर दिया। बीजेपी ने अर्चना समेत 7 महापौर प्रत्याशियों की सूची जारी की है। रविवार रात जारी इस सूची में कानपुर से प्रमिता पांडे को प्रत्याशी बनाया गया है। अयोध्या से गिरिशपति त्रिपाठी को टिकट वहीं समाजवादी पार्टी को इससे बड़ा झटका लगा है। शाहजहांपुर नगर निगम में हो रहे मेयर चुनाव में सरकार के कई मंत्रियों की साख दांव पर है। अयोध्या के निवर्तमान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय का टिकट कट गया है। अयोध्या में तिवारी मंदिर के महंत गिरिशपति त्रिपाठी को महापौर का टिकट मिला है। भाजपा ने निकाय चुनाव के दूसरे चरण में अयोध्या, ...
यूपी निकाय चुनाव : सपा महापौर प्रत्याशी भाजपा में शामिल, डिप्टी सीएम ने..

यूपी निकाय चुनाव : सपा महापौर प्रत्याशी भाजपा में शामिल, डिप्टी सीएम ने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : शाहजहांपुर में यूपी निकाय चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) को तगड़ा झटका लगा है। सपा की मेयर पद की प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने चुनाव से ठीक पहले भाजपा का दामन थाम लिया है। सपा ने अर्चना को महापौर प्रत्याशी बनाया था। अर्चना को आज लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। चुनाव से ठीक पहले दल बदला इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी वहां मौजूद रहे। 2005 में जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं अर्चना 4 बार की विधायक और सपा सरकार में मंत्री रहे राममूर्ति वर्मा की बहू हैं। समाजवादी पार्टी ने 12 अप्रैल को महापौर प्रत्याशी के लिए अर्चना के नाम का ऐलान किया था। कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुटे थे। इसी दौरान अर्चना ने पाला बदल लिया। ये भी पढ़ें : हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन गिरफ्तार, कई माॅडल रेस्क्यू  ...
बीजेपी ने बांदा से मालती बासू और अतर्रा से संगीता को बनाया प्रत्याशी

बीजेपी ने बांदा से मालती बासू और अतर्रा से संगीता को बनाया प्रत्याशी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : UP Nikay Chunav 2023 भारतीय जनता पार्टी की दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी हो गई है। बुंदेलखंड के बांदा की सबसे चर्चित सीट बनी बांदा नगर पालिका के लिए बीजेपी ने मालती गुप्ता बासू को अपना प्रत्याशी घोषित है। वहीं अतर्रा से संगीता निराला को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही महोबा, इटावा और कानपुर समेत दूसरे चरण के सभी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। बताते चलें कि बांदा सीट को लेकर काफी चर्चाएं थीं। कई दावेदारों के बीच पेंच उलझा हुआ था। यह है पूरी लिस्ट ये भी पढ़ें : बांदा निकाय चुनाव : सपा प्रत्याशी रुचि त्रिपाठी ने कराया नामांकन    ये भी पढ़ें : UP : महिला संग सिपाही का अश्लील वीडियो वायरल, फेसबुक-इंस्टाग्राम से हटवाने में जुटी पुलिस, FIR..   ...
हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन गिरफ्तार, कई माॅडल रेस्क्यू

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन गिरफ्तार, कई माॅडल रेस्क्यू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ, डेस्क : मुंबई पुलिस ने एक भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन कुमारी को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पकड़ा है। 24 साल की एक्ट्रेस सुमन कुमारी नाम की यह भोजपुरी एक्ट्रेस लड़कियों को मॉडल्स बनाने के नाम उनको देह व्यापार के धंधे में धकेल देती थी। पुलिस ने इस एक्ट्रेस को गिरफ्तार करते हुए कई माडल्स को रेस्क्यू भी किया है। साथ ही एक बड़े हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फर्जी ग्राहक भेजकर पुलिस ने पकड़ा बताते हैं कि पुलिस को सेक्स रैकेट की गोपनीय सूचना मिली। इसके बाद मुंबई पुलिस की सोशल क्राइम ब्रांच ने खुलासे की पूरी योजना बनाई। आरे कॉलोनी इलाके में रॉयल पाम होटल में चल रहे इस सेक्स रैकेट के खुलासे के लिए पुलिस ने पूरा प्लान तैयार किया। ये भी पढ़ें : मुंबईः 5 स्टार होटल में सेक्स रैकेट चलातीं बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॅाडल अरेस्ट   ...
EID2023 : नजर आया चांद, आज मनाई जा रही देशभर में ईद

EID2023 : नजर आया चांद, आज मनाई जा रही देशभर में ईद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ समेत कई शहरों में ईद का चांद नजर आ गया है। लखनऊ में सदर काजी-ए-शहर मौलाना खालिद रशीद फरंगी ने ऐलान किया है कि शुक्रवार को चांद नजर आ गया है। ईद-उल-फितर 22 अप्रैल यानी कल शनिवार को मनाई जाएगी। लोगों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई देना शुरू कर दिया है। देशभर में आज शनिवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने अपनी और मरकजी चांद कमेटी की ओर से ईद की मुबारकबाद दी है। ईदगाह लखनऊ में ईद उल फितर की नमाज शनिवार सुबह 10 बजे से होगी। उधर, ईद के मौके पर बाजारों में रौनक छा गई है। लोग बाजार में खरीददारी के लिए उमड़ रहे हैं। ये भी पढ़ें : Lucknow : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त एक्शन, बदायूं में डाक्टर सस्पेंड, यह वजह.. ये भी पढ़ें : Twitter : ट्विटर ने ब्लू टिक ह...