Monday, November 9सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

यूपी सहकारिता : लखनऊ-बांदा-बिजनौर-मेरठ और आगरा समेत 39 जिलों में भाजपा के निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष

यूपी सहकारिता : लखनऊ-बांदा-बिजनौर-मेरठ और आगरा समेत 39 जिलों में भाजपा के निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सहकारिता चुनाव में आज भारतीय जनता पार्टी ने 39 जिलों में बड़ी जीत दर्ज कराई है। इसके साथ ही भाजपा ने सहकारिता में सपा के दबदबे को तोड़ दिया है। लखनऊ समेत यूपी के 39 जिलों में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। भाजपाइयों में इस जीत को लेकर जश्न का माहौल है। अयोध्या से धर्मेंद्र सिंह, सुल्तानपुर से योगेंद्र सिंह यूपी में 39 जिला सहकारी बैंकों में चुनाव संपन्न हुआ है। इनमें रायबरेली से विवेक सिंह, फिरोजाबाद से अतुल प्रताप सिंह, शाहजहांपुर से डीपीएस राठौर, सुल्तानपुर में योगेंद्र सिंह, सिद्धार्थनगर में कुंवर विक्रम सिंह निर्वाचित हुए हैं। बिजनौर से दिनेश, महोबा-हमीरपुर से चक्रपाणि त्रिपाठी अयोध्या-अंबेडकरनगर से धर्मेंद्र सिंह, मेरठ से विमल शर्मा, मिर्जापुर से जगदीश सिंह पटेल, एटा से प्रतेंद्रपाल सिंह, बांदा में प...
यूपी के 39 जिला सहकारी बैंकों में चुनाव जारी

यूपी के 39 जिला सहकारी बैंकों में चुनाव जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आज 39 जिलों में सहकारी बैंकों में चुनाव जारी हैं। बीजेपी ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए अधिकांश जिलों में अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। बताते चलें कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव निदेशक मंडल के सदस्य कर रहे हैं। आज जिन जिलों में चुनाव है उनमें बांदा, महोबा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, आगरा, मैनपुरी में आज चुनाव है। इन जिलों में चल रहे चुनाव इसी तरह मथुरा, बदायूं, बरेली, पीलीभीत में चुनाव, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, हमीरपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, कानपुर नगर, इलाहाबाद, कौशांबी, सुल्तानपुर, अमेठी, मिर्जापुर, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, कुशीनगर में भी आज चुनाव हैं। बताते चलें कि लखनऊ से बीजेपी ने लखनऊ से वीरेंद्र प्रताप सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। ये भ...
सावरकर को पढ़ेंगे यूपी बोर्ड के विद्यार्थी, साथ में इन महापुरुषों की जीवनगाथाएं भी..

सावरकर को पढ़ेंगे यूपी बोर्ड के विद्यार्थी, साथ में इन महापुरुषों की जीवनगाथाएं भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी बोर्ड के विद्यार्थी अब विनायक दामोदर सावरकर की जीवन गाथा को भी पढ़ेंगे। दरअसल, बोर्ड ने पाठ्यक्रम में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। करीब 50 महारुषों की जीवन कथा को बोर्ड के पाठ्यक्रम में जोड़ा गया है। इन जीवन गाथाओं को 9वीं से 12वीं तक के नैतिक शिक्षा विषय में जोड़ा गया है। पाठ्यक्रम में शामिल हुईं 50 महापुरुष की जीवन कथाएं सावरकर के अलावा महावीर जैन, पं. दीन दयाल उपाध्याय, भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय, राजा राम मोहन राय, सरोजनी नायडू, अरविंद घोष और नाना साहब की जीवन कथा भी बोर्ड पाठ्यक्रम का हिस्सा होंगी। नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा विषय में शामिल इन महापुरुषों की जीवन कथाएं जुलाई में स्कूलों के खुलने पर पढ़ाई जाएंगी। बोर्ड ने 9वीं से 12वीं तक नैतिक शिक्षा विषय में जोड़ा दरअसल, बोर्ड की वेबसाइट पर इन पाठ्यक्रमों में महापुरुषों के नाम शामिल कर जारी कर द...
खास खबर : यूपी में लागू हुई LADCS प्रणाली, ऐसे लोगों को मिलेगी कानूनी मदद..

खास खबर : यूपी में लागू हुई LADCS प्रणाली, ऐसे लोगों को मिलेगी कानूनी मदद..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जनता को फ्री कानूनी सहायता के लिए एलएडीसीएस व्यवस्था लागू की है। यह व्यवस्था राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत दो वर्ष के लिए लागू की गई है। कानूनी सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली (एलएडीसीएस) के तहत आम लोग फ्री कानूनी सहायता ले सकेंगे। जनता से ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील योगी सरकार ने प्रदेश की जनता से इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की है। बताते हैं कि एलएडीसीएस प्रणाली में चीफ, डिप्टी एवं असिस्टेंट काउंसिल होंगे। ये भी पढ़ें : UP : पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकराई, होमगार्ड की मौत-सिपाही समेत दो घायल इनके द्वारा आम जन को कानूनी सहायता दी जाएगी। दरअसल, योगी सरकार का एलएडीसीएस लागू करने का उद्देश्य समाज के कमजोर और निर्बल वर्गों को प्रभावी कानूनी मदद देना है। ऐसे लोग उठा सकेंगे LADCS का लाभ प्रदेश की पी...
कानपुर में आयकर छापे, ज्वेलर्स और एमराल्ड के प्रमोटर के ठिकानों पर कार्रवाई

कानपुर में आयकर छापे, ज्वेलर्स और एमराल्ड के प्रमोटर के ठिकानों पर कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : गुरुवार सुबह बिरहाना रोड पर स्थित राधा मोहन पुरुषोत्तम दास ज्वेलर्स और एमराल्ड के प्रमोटर राकेश झुनझुनवाला के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। इस छापे को देशभर में चल रही आईटी की छापेमारी का ही हिस्सा माना जा रहा है। बताते हैं कि कानपुर के अलावा दिल्ली-एनसीआर, लखनऊ, कोलकाता के ठिकानों पर छापे पड़े हैं। राधामोहन पुरुषोत्तम दास ज्वेलर्स और एमराल्ड प्रमोटर संजीव झुनझुलवाला के ठिकानों पर रेड जानकारी के अनुसार आज सुबह आयकर विभाग ने राधामोहन पुरुषोत्तम दास ज्वेलर्स के चार प्रतिष्ठानों और एमराल्ड के प्रमोटर संजीव झुनझुनवाला के ठिकानों पर रेड मारी है। इसके साथ ही बांग्ला भवन पर भी छापेमारी की कार्रवाई हुई है। सुबह 5 बजे हुई इस छापेमारी से खलबली मच गई है। ये भी पढ़ें : बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले-हम राष्ट्र के लिए लड़ रहे, वो कुर्सी के लिए आयकर ट...
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : राज्यपाल, सीएम योगी, डिप्टी सीएम और मंत्रियों ने भी किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : राज्यपाल, सीएम योगी, डिप्टी सीएम और मंत्रियों ने भी किया योग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे उत्तर प्रदेश में योग की धूम रही। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ सभी मंत्रियों ने भी योग किया। इस मौके पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री के साथ सांसद रवि किशन ने भी योग किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आरोग्यता प्रदान करने में योग की बड़ी भूमिका है। राजभवन में राज्यपाल की मौजूदगी में डिप्टी सीएम ने योग किया इसी तरह लखनऊ राजभवन में महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की उपस्थिति योग कार्यक्रम हुआ। राज्यपाल की उपस्थिति में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने योग किया। जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कैबिनेट मंत्री ने योग प्रेमियों के साथ योग किया। उ...
Weather Alert : बुंदेलखंड के कुछ जिलों में आज-कल भारी बारिश और पूरब में लू का अलर्ट

Weather Alert : बुंदेलखंड के कुछ जिलों में आज-कल भारी बारिश और पूरब में लू का अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : गुजरात के चक्रवाती तूफान बिपरजाय के कमजोर पड़ने के साथ ही आज और कल बुंदेलखंड में इसका प्रभाव दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। बुंदेलखंड के कुछ जिलों में जहां बारिश की संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग तपिश, लू का सामना करेंगे। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार तक यही स्थिति रहेगी। आरेंज अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है। लखनऊ-कानपुर-उरई में रिकार्ड बारिश, पारा लुढ़का आंचलिक मौसम विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी यूपी में बिपरजॉय के साइड इफेक्ट से हुई बारिश ने तापमान गिरा दिया है। ये भी पढ़ें : आदिपुरुष फिल्म पर नेपाल में रोक, भारत में बवाल आगरा में अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज हुआ है। वहां 11 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इसी तरह कानपुर, लखनऊ, उरई, मेरठ, आगरा, फुरस...
अयोध्या के संतो की अपील, ‘आदिपुरुष’ फिल्म देखकर पाप के भागीदार न बनें..

अयोध्या के संतो की अपील, ‘आदिपुरुष’ फिल्म देखकर पाप के भागीदार न बनें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, अयोध्या : श्रीरामकथा पर आधारित प्रभास व कृति सेनन अभिनीत एक बेहूदा किस्म से चित्रित फिल्म आदिपुरुष के विवादित संवादों को लेकर सभी आहत है। मनोज मुंतशिर शुक्ला द्वारा लिखित फिल्म आदिपुरुष को लेकर अयोध्या के साधु-संतों में भी खासी नाराजगी है। संतों ने इस फिल्म पर तत्काल रोक लगाने की मांग उठाई है। फिल्म पर रोक लगाने की उठाई मांग मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का कहना है कि यदि हिंदू देवी-देवताओं का अपमान होता रहा तो मजबूर होकर हम सड़कों पर उतरेंगे। संतों ने कहा कि फिल्म देखकर खून खौलने लगता है। महंत कमलनयन ने दर्शकों से अपील की है कि इस फिल्म को देखर पाप के भागीदार न बनें। ये भी पढ़ें : UP : बीजेपी सांसद बृजभूषण बोले, मैंने मुसलमानों का इतिहास खोजा, बवाल-पथराव https://samarneetinews.com/adipurush-film-banned-in-nepal-ruckus-in-india/...
आदिपुरुष फिल्म पर नेपाल में रोक, भारत में बवाल

आदिपुरुष फिल्म पर नेपाल में रोक, भारत में बवाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : विवादित हुई फिल्म 'आदिपुरुष' में 'आपत्तिजनक' शब्दों और सीता के चित्रण को लेकर नेपाल में रोक लगा दी गई है। इतना ही नहीं नेपाल की राजधानी काठमांडू में सभी हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन को रोक दिया गया है। काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह ने कहा है कि काठमांडू महानगरीय क्षेत्र (केएमसी) में सभी हिंदी फिल्मों पर प्रतिबंध लगाए जाने संबंधी फैसले का बचाव किया। करणी सेना ने कहा कलाकारों को मारेंगे चांटा उन्होंने मीडिया से कहा कि आदिपुरुष' फिल्म से एक संवाद को हटाए बिना इसका प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। शाह ने फेसबुक पोस्ट में कहा है कि सोमवार 19 जून से काठमांडू महानगरीय क्षेत्र में सभी हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक लगाई जा रही है। इसकी वजह फिल्म आदिपुरुष के संवाद में आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल है। भारत में भी इस फिल्म को लेकर जमकर बवाल चल रहा है। फिल्म की जमकर आलोचना हो...
UP : 8 IPS अधिकारियों के तबादले, पढ़िए पूरी लिस्ट..

UP : 8 IPS अधिकारियों के तबादले, पढ़िए पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सरकार ने 8 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं। तबादला सूची स्थानांतरित हुए अधिकारियों में आईपीएस नीलाब्जा चौधरी, आईपीएस आकाश कुलहरि, आईपीएस रवि शंकर छवि, आईपीएस अमित वर्मा, आईपीएस बबलू कुमार, आईपीएस पवन कुमार, आईपीएस सुनीति और आईपीएस श्रद्घा नरेंद्र पांडेय के नाम शामिल हैं। ये भी पढ़ें : Kanpur : सहेली ने कराई मुलाकात-हिंदू बताकर दोस्ती, फिर ब्लेकमेलिंग-धर्मपरिवर्तन का दबाव, FIR.. ये भी पढ़ें : सनसनी : कानपुर में लाल इमली के पीछे 3 बोरों में मिला शव, पढ़िये पूरी खबर.....