Monday, August 17सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

घोसी : सपा ने भाजपा को किया चारों खाने चित्त, 40 हजार से ज्यादा वोटों से पटका, अखिलेश बोले-जीता एक, पर हारे कई भावी मंत्री

घोसी : सपा ने भाजपा को किया चारों खाने चित्त, 40 हजार से ज्यादा वोटों से पटका, अखिलेश बोले-जीता एक, पर हारे कई भावी मंत्री

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव के घमासान में सपा ने भाजपा को 40 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया। सपा के सुधाकर सिंह ने बीजेपी के दारा सिंह चौहान को 42672 वोटों से हराया। इसी सीट पर 2022 में सपा से चुनाव लड़े दारा सिंह चौहान ने 22000 वोटों से जीत दर्ज कराई थी। यह सीट उनके इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के कारण खाली हुई थी। इस सीट पर चुनाव जीतने के लिए बीजेपी और सपा दोनों ही पार्टियों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था। यूपी के कई मंत्री और डिप्टी सीएम प्रचार को पहुंचे थे। सपा के भी बड़े नेताओं ने सभा की थी। जीत से गदगद अखिलेश बोले, यह दलबदल की सियासत करने वालों की हार वहीं घोसी में सपा की जीत से गदगद अखिलेश यादव ने कहा है कि यह जीत, झूठे प्रचार और जुमला जीवियों की पराजय है। साथ ही यह दलबदल-घरबदल की सियासत करने वालों की बड़ी हार भी है। ये भी पढ़ें : C...
घोसी उपचुनाव : सपा करीब 25 हजार वोटों से आगे, शिवपाल यादव का ट्वीट..

घोसी उपचुनाव : सपा करीब 25 हजार वोटों से आगे, शिवपाल यादव का ट्वीट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Ghosi By Poll Result 2023 घोसी उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरू से ही समाजवादी पार्टी की लगातार इस चुनाव में भाजपे से बढ़त बनाए हुए हैं। 17वें राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान से 22 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बना ली है। भाजपा प्रत्याशी लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। राउंड दर राउंड पिछड़ रहे भाजपा प्रत्याशी https://twitter.com/shivpalsinghyad/status/1700080946496893199 उधर, सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने घोसी में लगातार बढ़त पर ट्वीट किया है। शिवपाल यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद। सपा खेमे में घोसी रिजल्ट को लेकर काफी उत्साह है। सोशल मीडिया पर भी से बधाई का दौर चलने लगा है। दरअसल, घोषी उप चुनाव को एनडीए और इंडिया गठबंधनों के बीच शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। ...
CM Yogi का बड़ा बयान, बोले-सनातन धर्म को जिसने चुनौती दी वो मिट गया..

CM Yogi का बड़ा बयान, बोले-सनातन धर्म को जिसने चुनौती दी वो मिट गया..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सनातन धर्म को लेकर विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया। इस मामले में पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी प्रतिक्रिया दी। सीएम योगी ने कहा कि जिसने सनातन धर्म को चुनौती दी, वह मिट गया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि आज का समय जब पूरा देश सकारात्मक दिशा में बढ़ रहा है, तब कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आ रहा। सीएम योगी बोले, जब बाबर-औरंगजेब न मिटा सके तो ये क्या.. कहा कि ऐसे लोग भारत, भारतीयता और यहां की सनातन परंपरा पर उंगली उठाने का काम कर रहे हैं। ये लोग भूल गए कि जो सनातन नहीं मिटा था रावण के अहंकार से, जो सनातन नहीं डिगा था कंस की हुंकार से, जो सनातन नहीं मिटा था बाबर और औरंगजेब के अत्याचार से, वह सनातन इन तुच्छ सत्ता परजीवी जीवों से क्या मिट पाएगा? सीएम ने कहा कि इनको स्वयं अपने कृत्यों पर शार्मिंदा होना चाहिए। ये भी पढ़ें : मायावती ने...
Lucknow : मंत्री के बेटे का शस्त्र लाइसेंस निलंबित, विनय श्रीवास्तव हत्याकांड में एक्शन

Lucknow : मंत्री के बेटे का शस्त्र लाइसेंस निलंबित, विनय श्रीवास्तव हत्याकांड में एक्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ प्रशासन ने मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर का शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर गया है। पुलिस की रिपोर्ट पर लखनऊ डीएम ने यह कार्रवाई की है। दरअसल, लखनऊ के दुबग्गा में मंत्री के घर में भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की हत्या के मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। हत्या की यह घटना मंत्री के बेटे के लाइसेंसी पिस्टल से हुई थी। अब शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की होगी कार्रवाई अब कोर्ट में कानूनी प्रक्रिया के तहत नोटिस देकर लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि बेगरिया में केंद्रीय राज्यमंत्री के घर में 1 सितंबर की सुबह भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ये भी पढ़ें : लखनऊ पुलिस खुलासा : मंत्री के घर में भाजपा कार्यकर्ता का कत्ल, दो ने पकड़े हाथ-तीसरे ने मारी गोली.. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके ...
मायावती ने इंडिया नाम बदलने का किया विरोध, बोलीं- सुप्रीम कोर्ट लगाए रोक..

मायावती ने इंडिया नाम बदलने का किया विरोध, बोलीं- सुप्रीम कोर्ट लगाए रोक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने इंडिया नाम बदले जाने का विरोध किया। बसपा सुप्रीमो ने कहा है कि सत्ता पक्ष व विपक्ष दोनों राजनीति कर रहे हैं। सरकार को चाहिए था कि इंडिया नाम रखे जाने के विरोध में सुप्रीम कोर्ट जाए। या कानून लाकर इसपर रोक लगाए। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि देश का नाम बदलना ठीक नहीं है। कहा, देश के संविधान से छेड़छाड़ की कोशिश उन्होंने कहा कि देश के नाम पर इस तरह की राजनीति ठीक नहीं है। मायावती ने कहा कि देश का नाम बदलना सही नहीं है। ऐसा करके संविधान से छेड़छाड़ होगी और आने वाले समय में संविधान में बदलाव को बढ़ावा मिलेगा। ये भी पढ़ें : Kanpur : युवती से बोला दरोगा, पति घर न हो तब फोन करना, मैं बस इस चीज का भूखा.. सस्पेंड मायावती ने कहा कि सरकार और विपक्ष की अंदरूनी मिलीभगत से ऐसा हो रहा है। मायावती ने कहाकि उनको पूरी उम्मीद है कि मामले में सुप्रीम कोर्ट ...
कानपुर में CBI छापा, छावनी परिषद कार्यालय में कर्मचारियों से पूछताछ..

कानपुर में CBI छापा, छावनी परिषद कार्यालय में कर्मचारियों से पूछताछ..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में बुधवार को सीबीआई ने छापा मारा। छावनी इलाके में अवैध मोबाइल टावर लगाने के मामले में पहले से ही सीबीआई एक्टिव है। अब बुधवार को सीबीआई की टीम छावनी परिषद कार्यालय पहुंची और एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वहां कर्मचारियों से पूछताछ की। इस दौरान बाकी लोगों को कार्यालय में जाने से रोक दिया गया। शिकायत पर हुई कार्रवाई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सीबीआई टीम के सदस्य सुबह लगभग 11:00 बजे छावनी परिषद कार्यालय पहुंचे। वहां एक लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार 30 जून को छावनी परिषद की सफाई कर्मचारी रामवती सेवानिवृत हुई थीं। ये भी पढ़ें : Rain Alert : कानपुर-बांदा-बुंदेलखंड में आज से भारी बारिश का अलर्ट सेवानिवृत होने के बाद प्रोवाइड फंड और ग्रेविटी के भुगतान के अलावा पेंशन निर्धारण की प्रक्रिया को ज...
Rain Alert : कानपुर-बांदा-बुंदेलखंड में आज से भारी बारिश का अलर्ट

Rain Alert : कानपुर-बांदा-बुंदेलखंड में आज से भारी बारिश का अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, मुरादाबाद, लखनऊ, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP weather Rain Forecast उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग की ओर से इस संबंध में अलर्ट जारी किया गया है। कई जगह तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने और भारी बारिश की आशंका है। हालांकि, तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिलेगी। इन तारीखों में तेज बारिश के आसार 5 सितंबर को यूपी के कानपुर, कानपुर देहात, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, रायबरेली, मेरठ, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी में तेज बारिश की संभावना है। 6 सितंबर को बांदा, चित्रकूट, कानपुर नगर, कानपुर देहात, लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, हमीरपुर, महोबा और झांसी व आसपास भारी बारिश की संभावना है। 7 सितंबर को प्रयागराज, बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, कानपुर, उन्नाव और अयोध्या में बारिश की संभावना है। ये भी पढ़ें : अमृत 2.0 योजना : बांदा को ...
घोसी उपचुनाव में 51% मतदान, अब 8 को जीत-हार का फैसला..

घोसी उपचुनाव में 51% मतदान, अब 8 को जीत-हार का फैसला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : घोसी विधानसभा उप चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। मतदान में एनडीए बनाम इंडिया के बीच कांटे की टक्कर नजर आई। आज कुल मतदान 51% दर्ज किया गया है। वोटरों का जोश भी सुबह से ही देखने को मिलता रहा। बताया जा रहा है कि घोसी विधानसभा उपचुनाव में अबकी बार भी मतदाताओं का रूझान पुराने जैसा है। बताया जा रहा है कि 2019 में घोसी में 51.93% वोटिंग हुई थी। वहीं 2017 में 58.89% और 2022 में 58.59% मतदान हुआ था। ये भी पढ़ें : Kanpur : युवती से बोला दरोगा, पति घर न हो तब फोन करना, मैं बस इस चीज का भूखा.. सस्पेंड  ...
UP : घोसी उप चुनाव में 1 बजे तक 33.52% मतदान, जमकर हो रही वोटिंग

UP : घोसी उप चुनाव में 1 बजे तक 33.52% मतदान, जमकर हो रही वोटिंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। लोग बढ़-चढ़कर वोटिंग कर रहे हैं। सुबह 11 बजे तक 21.5% वोटिंग हो चुकी है। वहीं एक बजे तक 33.52% मतदान हुआ। सुबह 9 बजे तक 9% मतदान वहीं मतदान के बीच भाजपा प्रत्याशियों के बयान भी सामने आए हैं। भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने कहा है कि घोसी में शांति के साथ मतदान चल रहा है। उन्होंने कहा है कि लोगों का रूझान भाजपा की ओर है। यह भी कहा है कि भारी मतों से भाजपा चुनाव जीत रही है। ये भी पढ़ें : Kanpur : युवती से बोला दरोगा, पति घर न हो तब फोन करना, मैं बस इस चीज का भूखा.. सस्पेंड वहीं, सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने भी मतदान के बीच बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि लोगों को मतदान में दिक्कत हो रही है। साथ ही बेटे पर मुकदमा दर्ज होने की बात पर भी उन्होंने बयान दिया है। इससे पहले दो घंट...
Kanpur : युवती से बोला दरोगा, पति घर न हो तब फोन करना, मैं बस इस चीज का भूखा.. सस्पेंड

Kanpur : युवती से बोला दरोगा, पति घर न हो तब फोन करना, मैं बस इस चीज का भूखा.. सस्पेंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कुछ पुलिस कर्मी विभाग की साख पर जमकर बट्टा लगा रहे हैं। कानपुर में एक दरोगा का पीड़ित महिला से आपत्तिजनक बातचीत का आडियो वायरल हुआ है। दरोगा महिला से कह रहा है कि जब तुम्हारे पति घर पर न हों, फोन करना। एक बार बाबू को लेकर मिलने आ जाओ, फिर तुम्हारी तन, मन और धन से मदद करुंगा। मैं बस सम्मान का भूखा हूं और कुछ नहीं है। मामले में आरोपी दरोगा निलंबित, जांच शुरू वहीं युवती दरोगा से अंकल कहकर बात कर है, कह रही है कि अंकल मुझे सिर्फ मदद चाहिए और कुछ नहीं। हालांकि, 'समरनीति न्यूज' इस आडियो की पुष्टि नहीं करता है। ये भी पढ़ें : सीओ को भारी पड़ी महिला सिपाही संग होटल में रंगरलियां, डिमोशन होकर फिर बने इंस्पेक्टर  दरअसल, साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की नवविवाहिता ने साढ़ थाने में पति के खिलाफ बीते दिनों शिकायत दर्ज कराई थी। उसका कहना था कि पति आए दिन मारपीट करता है।...