Sunday, August 16सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

हैवान टीचर : कानपुर में होमवर्क न करने पर कक्षा-5 के छात्र को बेरहमी से पीटा, FIR..

हैवान टीचर : कानपुर में होमवर्क न करने पर कक्षा-5 के छात्र को बेरहमी से पीटा, FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : निजी स्कूलों में बच्चों की पिटाई के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कानपुर में कैंट स्थित एक प्राइवेट स्कूल में 5वीं के छात्र के होम वर्क न करने पर कंप्यूटर टीचर ने उसे बेरहमी से पीटा। छात्र के कान से खून निकलने लगा, उसकी तबियत बिगड़ गई। छात्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उधर, प्रबंधन ने अपना पल्ला झाड़ते हुए टीचर को स्कूल से निकाल दिया। आरोपी टीचर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कैंट इलाके में स्थित स्कूल में घटना जानकारी के अनुसरा बेकनगंज के दादा मियां के रहने वाले मो. फैसल अकील का बेटा अब्दुल्ला फैसल (11) कैंट इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा 5 का छात्र है। बताते हैं कि कंप्यूटर शिक्षक विक्रांत थॉमस ने शुक्रवार को होम वर्क पूरा न करने पर बच्चे को बुरी तरह से पीटा। ये भी पढ़ें : MuzaffarNagar- शिक्षिका की क्रूरता : पहाड़ा न सुनाने पर यूकेजी छ...
UP : यूपी ATS के ASP राहलु श्रीवास्तव सस्पेंड, रेप का लगा है आरोप

UP : यूपी ATS के ASP राहलु श्रीवास्तव सस्पेंड, रेप का लगा है आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी एटीएस के एएसपी राहुल श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया गया है। उनपर दुष्कर्म का आरोप है। एडिशनल एसपी के खिलाफ लगे आरोपों के बाद विभागीय जांच के भी आदेश हुए हैं। बताते चलें कि गोमतीनगर थाने में 5 जनवरी की रात यूपी पुलिस के सोशल मीडिया प्रभारी एएसपी राहुल श्रीवास्तव के खिलाफ एक छात्रा ने दुष्कर्म और गर्भपात कराने की धाराओं में मुकदमा लिखाया था। छात्रा ने लगाए हैं ये आरोप छात्रा का आरोप था कि सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी करवाने के नाम पर एएसपी ने उसे होटल में बुलाया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील फोटो क्लिक करते हुए ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। यह भी आरोप है कि अप्रैल 2023 में जब वह गर्भवती हुई तो जबरन गर्भपात करवा दिया। शासन ने इसका संज्ञान लेते हुए एएसपी को निलंबित कर दिया है। हालांकि, जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। संबंधित मुख्य खबर भ...
Ayodhya : प्रभु राम के दर्शन को सीएम योगी मंत्री-विधायकों संग पहुंचे अयोध्या

Ayodhya : प्रभु राम के दर्शन को सीएम योगी मंत्री-विधायकों संग पहुंचे अयोध्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, अयोध्या : यूपी की पूरी सरकार आज प्रभु श्री राम के दर्शन को अयोध्या पहुंची। रामलला के दर्शनों के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी सरकार के मंत्रियों और विधायकों के साथ अयोध्या पहुंचे। आज रविवार को सीएम योगी और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के आग्रह पर सपा को छोड़ लगभग बाकी सभी राजनीतिक दलों के विधायक और सरकार के मंत्री-विधायक रामलला के दरबार पहुंचकर दर्शन किए। सभी भक्तिभाव में डूबे नजर आए। चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था रामलला के दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर में सीएम योगी, विधानसभा अध्यक्ष महाना, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आदि ने भगवान राम का गुणगान किया। इस दौरान अयोध्या की पूरी चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही। सुरक्षा व्यवस्था खुद डीजीपी प्रशांत कुमार ने संभाली। गृह सचिव संजय प्रसाद भी मौजूद रहे।...
अमरोहा : सराफ बाप-बेटी हत्या कांड का खुलासा, इकलौता बेटा ही कातिल, यह वजह..

अमरोहा : सराफ बाप-बेटी हत्या कांड का खुलासा, इकलौता बेटा ही कातिल, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अमरोहा में सराफ योगेश चंद अग्रवाल और उनकी बेटी सृष्टि की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। 24 घंटे के भीतर पुलिस ने खुलासा करते हुए सराफ के इकलौते बेटे इशांक गिरफ्तार कर लिया है। इशांक ने ही अपने पिता और बहन की हत्या अपने दिल्ली में रहने वाले नौकर की मदद से किया था। डबल मर्डर की यह वारदात जितना लोगों को हिला गई थी, आज उसके खुलासे ने भी सभी को चौंका दिया। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने वारदात का खुलासा किया है। पिता की संपत्ति के लिए हैवान बना बेटा आरोपी इशांक अग्रवाल का कहना है कि वह अपना मकान बेचना चाहता था, लेकिन पिता इसके खिलाफ थे। वह अपनी पूरी संपत्ति अपनी इकलौती बेटी सृष्टि के नाम करना चाहते थे। इसी बात को लेकर बेटा अपने बाप की जान का दुश्मन बन बैठा। ये भी पढ़ें : यूपी में MP के बालू ट्रकों की अवैध एंट्री जारी, ADG की सख्ती, इंस्पेक्टर पर FIR भी बेकार...
यूपी के स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 9 बजे खुलेंगे

यूपी के स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 9 बजे खुलेंगे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के परिषदीय विद्यालयों का समय सोमवार से बदल जाएगा। अब सोमवार 12 फरवरी से स्कूल सुबह 9 बजे से खुलेंगे। शासन ने मौसम ठीक होने के बाद यह फैसला लिया है। बताते चलें कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए 23 जनवरी से परिषदीय विद्यालयों का समय बदलकर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे हो गया था। मौसम विभाग ने 12 से जताई है बारिश की संभावना अब मौसम खुलने के साथ समय फिर बदला गया है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल का कहना है कि 12 फरवरी से परिषदीय व मान्यता प्राप्त विद्यालय पूर्व में तय समय यानी सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने 12 फरवरी के प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। ये भी पढ़ें : UPNews : ई-रिक्शा चालक ने बुजुर्ग सवारी पर हमला कर जान ली, 19 को बेटे की शादी..  ...
बरेली में बवाल, मौलाना तौकीर का भड़काऊ बयान…और भीड़ ने की अराजकता, तोड़फोड़

बरेली में बवाल, मौलाना तौकीर का भड़काऊ बयान…और भीड़ ने की अराजकता, तोड़फोड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मौलाना तौकीर रजा खां के भड़काऊ बयान से आज बरेली में बवाल हो गया। दरअसल, बरेली में आईएमसी (इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल) प्रमुख मौलाना तौकीर के आह्वान पर आज युवाओं की भीड़ गिरफ्तारी देने पहुंची। सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच भीड़ कुछ न कर सकी तो लौटते समय अराजकता पर उतर गई। हल्द्वानी कांड का गुस्सा बरेली में फोड़ा। माहौल में मौलाना तौकीर के भड़काऊ बयान ने आग में घी का काम किया। श्यामनगर में कई दुकानों पर पथराव भीड़ ने पुराने शहर श्यामनगर में कई दुकानों पर पथराव करते हुए तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं दूसरे समुदाय के लोगों की पिटाई भी की। चार लोगों को चोटे आने की खबर है। पुलिस की तैयारियां पहुंच काम नहीं आईं। बताते चलें कि आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने शुक्रवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान से पैदल मार्च कर कलक्ट्रेट पहुंच गिरफ्तारी का आह्वान किया था। मौलाना तौकीर ने ...
Breaking : कानपुर में ट्रक ने स्कूली वैन में मारी टक्कर, एक बच्चे की मौत-8 घायल

Breaking : कानपुर में ट्रक ने स्कूली वैन में मारी टक्कर, एक बच्चे की मौत-8 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, बांदा : कानपुर में आज एक दर्दनाक भीषण हादसा हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी। टक्कर से वैन के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन में सवार एक स्कूली बच्चे की मौत हो गई। वहीं 8 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कानपुर में अरौल थाना क्षेत्र में घटना यह हादसा अरौल थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के अनुसार अरौल क्षेत्र के सरैया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक स्कूली वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं 8 गंभीर रूप से घायल हो गए। वैन में कुल 9 बच्चे सवार थे। घायलों में चार को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं 4 बच्चे बिल्हौर सीएचसी में भर्ती हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। ये भी पढ़ें : UP : इंस्पे...
‘कृष्ण ने 5 गांव मांगे, हमने सिर्फ 3..’ सीएम योगी ने अयोध्या-मथुरा और काशी पर कह डाली यह बड़ी बात..

‘कृष्ण ने 5 गांव मांगे, हमने सिर्फ 3..’ सीएम योगी ने अयोध्या-मथुरा और काशी पर कह डाली यह बड़ी बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बुधवार को विधानसभा में इशारों-इशारों में बहुत कुछ कह दिया। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का जिक्र करते हुए मथुरा और काशी पर बड़ी बातें कहीं। अयोध्याधाम में प्रभु राम की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के 1 महीने के भीतर ही सीएम योगी ने काशी और मथुरा को लेकर स्पष्ट संदेश भी दे दिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने महाभारत और महाकवि रामधारी सिंह दिनकर की रश्मिरथी का उदाहरण देते हुए विपक्ष को भी आड़े हाथ लिया। रामधारी सिंह दिनकर की रश्मिरथी का जिक्र और महाभारत से विपक्ष पर निशाना मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जब वह अन्याय के बारे में बोलते हैं तो उन्हें पांच हजार साल पुरानी वो बात याद आती है जब पांडवों के साथ भी अन्याय हुआ था। अयोध्या, काशी और मथुरा के साथ भी ऐसा ही हुआ। सीएम योगी ने रामधारी सिंह दिनकर की रश्मिरथी का जिक्र करते हुए कहा कि महाभारत में भगव...
UPBudget2024 : यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट, बिंदुवार पढ़ें-क्या मिला..

UPBudget2024 : यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट, बिंदुवार पढ़ें-क्या मिला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : UP Budget 2024 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने आज सोमवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया है। विधानसभा में पेश हुआ बजट यूपी के इतिहास का अबतक का सबसे बड़ा बजट है। यह बजट कुल 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपए का है। बताते चलें कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले का यह बजट काफी खास माना जा रहा है। इस बजट में धार्मिक पर्यटन, कृषि विकास और इंफ्रास्ट्रकचर पर ज्यादा फोकस किया गया है। साथ ही प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या के विकास का खास ध्यान रखा गया है। इसके अलावा विकास योजनाओं को खास प्राथमिकता दी गई है। बुंदेलखंड के लिए भी बजट में कई योजनाएं प्रस्तावित हैं। बजट पर राजनीतिक दलों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। बजट 2024 को बिंदुवार इस तरह से समझें 24,863.57 करोड़ की नई विकास योजनाएं शामिल होंगी। 2600 करोड़ महाकुंभ ...
Puppy को फेंकने वाले बच्चे पर FIR, नोएडा की है घटना

Puppy को फेंकने वाले बच्चे पर FIR, नोएडा की है घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बीते दिनों ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में पपी को गोद में उठाकर पार्किंग बेसमेंट में फेंकने का वीडियो सामने आया था। पपी को बेसमेंट में फेंकने वाला एक बच्चा था। बाद में पपी की मौत हो गई थी। अब पुलिस ने एक एनजीओ की शिकायत पर बच्चे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की है। यह है पूरी घटना जानकारी के अनुसार गौर सिटी 14th एवेन्यू में एक लगभग 10 साल के बच्चे ने पपी को गोद में उठाकर पार्किंग बेसमेंट में फेंक दिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। ऐसा करते हुए बच्चे का वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि, कोई यह नहीं बता पा रहा था कि बच्चा कौन है। अब एनजीओ पीपुल्स फार एनिमल्स की सुरभि रावत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। https://samarneetinews.com/leopard-found-dead-on-train-roof-in-maharashtra-fear-of-death-from-high-tension-wire/ उन्होंने शिकायत में कहा है कि हाईरा...