Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

सीतापुर

लखनऊ में प्रियंका गांधी ने 3 दिन में इतने घंटे की सिर्फ कार्यकर्ताओं से बात, फीडबैक लेकर दिल्ली रवाना  

लखनऊ में प्रियंका गांधी ने 3 दिन में इतने घंटे की सिर्फ कार्यकर्ताओं से बात, फीडबैक लेकर दिल्ली रवाना  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः बीते 3 दिनों से लखनऊ में रुकीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार सुबह दिल्ली रवाना हो गईं। इस दौरान शुक्रवार को भी वह सुबह 5 बजे तक कार्यकर्ताओं से मिलकर उनके बातचीत करती रहीं। अपने काम को लेकर प्रियंका की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते 3 दिन में उन्होंने 45 घंटे कार्यकर्ताओं से बातचीत में गुजारे। 12 को पहुची प्रियंका जयपुर से लखनऊ बताते हैं कि यहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली रवाना होने से पहले प्रदेश के नेताओं को कार्यकर्ताओं के मन की बातें लगातार सुनने की सलाह दी। कहा कि अपनी बातें सुने जाने पर कार्यकर्ता ज्यादा गंभीरता से काम करते हैं। ये भी पढ़ेंःसोशलमीडिया की दुनिया में प्रियंका गांधी की इंट्री, @priyankagandhi के नाम से बनाया अकाउंट बताते चलें कि प्रियंका 12 फरवरी को जयपुर से लखनऊ पहुंची थीं और इसके बाद से लगातार यही...
प्रदेश में 11 IPS अधिकारियों के तबादले-लखनऊ, मेरठ और गाजियाबाद समेत कई जगह बदलाव

प्रदेश में 11 IPS अधिकारियों के तबादले-लखनऊ, मेरठ और गाजियाबाद समेत कई जगह बदलाव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः शासन ने पुलिस विभाग में भारी फेरबदल करते हुए  प्रदेश में 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें लखनऊ, मथुरा, मेरठ और गाजियाबाद समेत कई बड़े शहरों में बदलाव हुआ है। बताया जा रहा है कि अभी और कुछ अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं। इन  IPS अधिकारियों के हुए हैं तबादले  अमित कुमार एसपी टीजी लखनऊ बनाए गए प्रमोद कुमार एसपी पूर्वी आगरा बनाए गए सुकीर्ति माधव एसपी उत्तरी लखनऊ बनी अपर्णा गुप्ता एसपी क्राईम मथुरा बनाई गई अविनाश पांडेय एसपी ग्रामीण मेरठ बने नीरज जादौन एसपी ग्रामीण गाजियाबाद रवि कुमार एसपी पश्चिम आगरा बनाए गए अभिषेक एसपी सिटी अलीगढ बनाए गए सतपाल एसपी सिटी मुजफ्फरनगर बनाए गए अशोक मीणा एएसपी पीएचक्यू बनाए गए अनूप सिंह एएसपी साइबर क्राईम लखनऊ बने     ये भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट ने अनिल अंबानी से जुड़...
हादसे में घायल सीतापुर के जिला जज की दिल्ली के मेदांता अस्पताल में मौत

हादसे में घायल सीतापुर के जिला जज की दिल्ली के मेदांता अस्पताल में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः दो दिन पहले प्रयागराज में हुए हादसे में घायल सीतापुर के जिला जज गौरी शंकर गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में दम तोड़ दिया। यह हादसा रविवार को जिला जज के प्रयागराज जाते समय हुआ था। उनकी कार रोडवेज बस से टकरा गई थी। हादसा इतना भीषण था कि चालक निजामुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई थी। उनके गनर की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी।  जिला जज को एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया था। बीते रविवार को हादसे में हुए थे घायल   वहां मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की सूचना मिलते ही न्यायिक अफसरों समेत अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। बताते चलें कि जिला जज गौरी शंकर गुप्ता बीते रविवार सुबह एक शादी समारोह में हिस्सा लेने प्रयागराज जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही रोडवेज बस से उनकी कार की तेज टक्...
प्रयागराज में सीतापुर के जिला जज की कार की बस से टक्कर, जिला जज और गनर गंभीर, चालक की मौत

प्रयागराज में सीतापुर के जिला जज की कार की बस से टक्कर, जिला जज और गनर गंभीर, चालक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, प्रयागराजः रविवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में सीतापुर के जिला जज की कार बस से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चला रहे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जिला जज और उनके गनर की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा प्रयागराज-लखनऊ हाइवे पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के पास हुआ। प्रयागराज-लखनऊ हाइवे पर हादसा   बताया जाता है कि प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर सीतापुर के जिलाजज की कार राजधानी की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में टिकरी गांव में सामने से आ रही बस से उनकी कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार चला रहे उनके चालक सीतापुर निवासी निजामु की मौके पर ही मौत हो गई। ये भी पढ़ेंः भारत रत्न के लिए नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका से ज्यादा उपयुक्त थे शिव कुमार स्वामी–कांग्रेस वहीं जिजा जज गौरीशंकर गुप्ता (56) पुत्र निवासी गुलिशता कॉलोनी, लखनऊ तथा उनका गनर ग...
सीतापुर में कार-बाइक की टक्कर में तीन की मौत, पति-पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल

सीतापुर में कार-बाइक की टक्कर में तीन की मौत, पति-पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले में हुए एक भीषण हादसे में कार और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पति-पत्नि और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा जिले के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में हुआ। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। शादी में जा रहा था कार सवार परिवार   बताया जाता है कि सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में उमरसा गांव के पास की है। शनिवार शाम ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश करने के दौरान कार और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार जस्करन (50) और विकास (23) की मौके पर ही मौत हो गई। ये भी पढ़ेंः पति ने कोर्ट में दी अर्जी, नहीं नहाती है मेरी पत्नी, प्लीज दिला दो मुझे तलाक जबकि कार में बैठे नितेश (12) ने गंभीर हालत में अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताते हैं कि स्विफ्ट कार में सवार प...
सीतापुर में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी

सीतापुर में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
प्रतिकात्मक फोटो। समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले में आज एक बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध  हालात में रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। इससे इलाके मेंसनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है। मरने वाले महिला की पहचान न होने से लोगों का अलग-अलग सोचना है। कुछ लोग इसे हत्या की वारदात बता रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि हादसे के चलते उसकी मौत हुई होगी।  पुलिस को अंदेशा ट्रेन से गिरी होगी महिला  थाना क्षेत्र के नादन गांव के समीप निकली लाइन के किनारे शनिवार सुबह एक लगभग 60 साल की महिला का शव ग्रामीणों ने गांव के बाहर रेलवे लाइन पर पड़ा देखा। पूर्व ग्राम प्रधान सन्तराम ने थाने पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र के लोगों को बुला कर बुजुर्ग महिला के शव की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।  ये भी ...
सीतापुर में 3 बीघा जमीन के लालच में दरिंदा बन बैठा पति, पत्नी की नृशंस हत्या करके भागा

सीतापुर में 3 बीघा जमीन के लालच में दरिंदा बन बैठा पति, पत्नी की नृशंस हत्या करके भागा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जमीन और दौलत के लालच में इंसान किस हद तक गिर जाता है, इसका एक जीता-जागता उदाहरण सीतापुर जिले के पिसांवा थाना क्षेत्र में देखने को मिला। जहां एक शराबी किस्म के व्यक्ति ने नशे में धुत्त होकर पत्नी की नृशंस हत्या कर दी और फरार हो गया। बताया जाता है कि पिसावां के पकरिया गांव के रहने वाले बाबा मैठू की बेटी सोमवती (35) की शादी लगभग 15 साल पहले हरदोई के लोनार क्षेत्र के मुजाद गांव के राम निवास से हुई थी। नशेबाजी में बेच चुका था अपनी जमीन  मैठू बाबाके कोई औलाद न होने की वजह से उन्होंने अपनी 12 बीघा जमीन में से 6 बीघा में 3-3 बीघा अपने दामाद और बेटी के नाम कर दी। इसके बाद से दामाद पत्नी के साथ 15 साल से ससुराल में ही रहने लगा। बताते हैं कि अपने हिस्से की 3 बीघा जमीन रामनिवास दारूबाजी में बेच दी। उसका पैसा भी खर्च कर दिया। अब पत्नी के हिस्से वाली 3 बीघा जमीन को लेकर आए ...
सीतापुर में तैनात मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के स्टैनो की मथुरा में बेरहमी से हत्या

सीतापुर में तैनात मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के स्टैनो की मथुरा में बेरहमी से हत्या

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, मथुरा:  सीतापुर जिले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय में स्टेनो के पद पर तैनात महेश चौधरी की गुरुवार को बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात उनके गृह जनपद मथुरा में हुई। बताया जा रहा है कि वहां जमीनी विवाद के चलते उसके पड़ोसियों ने उसे बेहद निर्मम तरीके से पीट-पीटकर मार डाला। हैवानियत की हद तक पहुंचे  हत्यारों ने उसका गुप्तांग काट डाला। इतना ही नहीं हाथों के नाखून भी उखाड़ डाले। जमीनी विवाद बना हत्या का कारण  मृतक के परिजनों की ओर से पुलिस ने कुल 17 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हत्या में पड़ोसी खिल्लन और 16 अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। हांलाकि पुलिस अबतक किसी आरोपो की गिरफ्तार नहीं कर पाई है। ये भी पढ़ेंः दशहरा पर्व के दौरान पंजाब के अमृसर में बड़ा रेल हादसा, 50 लोगों की मौत  नौहझील थाना क्षेत्र के चांदपुर खुर्द गांव के रहने वाल...
सुरीली आवाज की बदौलत सफलता की बुलंदियों पर सीतापुर की आयुषी

सुरीली आवाज की बदौलत सफलता की बुलंदियों पर सीतापुर की आयुषी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, लखनऊ, वीडियो, समरनीति स्पेशल, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान भरती है। मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है। जी हां, कहावत सच कर दिखाई है सीतापुर की 21 साल की आयुषी ने। जिन्होंने अपनी छोटे भाई के सपने को साकार करने के लिए दिन-रात एक करके खुद को सफलता की उस बुलंदी पर पहुंचा दिया। जहां, पहुंचने में लोगों की आधी जिंदगी गुजर जाती है। गायिकी के क्षेत्र में अपने हुनर से लाखों दिलों पर राज कर रहीं       उत्तर प्रदेश के सीतापुर में मात्र 21 साल की युवती आयुषी पांडे बेहद कम वक्त में आज सफलता की बुलंदियां छू रहीं हैं। अपने परिवार ही नहीं बल्कि सीतापुर का नाम भी पूरे देश में रोशन कर रही हैं। वे अपनी सुरीली आवाज के दम पर आज लाखों दिलों पर राज कर रही हैं। आयुषी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई सरस्वती विद्या मंदिर, सीतापुर से की। इसके बाद बीएससी की पढ़ाई के लिए लखीमपुर खीरी में...
मदरसे के मौलवी के घर पर बदमाशों का धावा, लाखों की लूटपाट के विरोध पर जमकर पीटा

मदरसे के मौलवी के घर पर बदमाशों का धावा, लाखों की लूटपाट के विरोध पर जमकर पीटा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के बिसवां थाना क्षेत्र में शहरी सरायं गांव में नकाबपोश बदमाशों ने बीती रात मदरसे के मौलवी के घर पर धावा बोलकर लाखों की लूटपाट की। लूट की इस वारदात को बदमाशों ने घर के सभी सदस्यों को बंधक बनाने के बाद अंजाम दिया। विरोध करने पर डकैतों ने गृह स्वामी सहित अन्य लोगों की जमकर पिटाई भी की। इसमें गृह स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गए। गृह स्वामी के मुताबिक डकैत 7 लाख  का सामान लूट ले गए हैं। इसमें 5 लाख के गहने 2 लाख नकदी व 5 मोबाइल फोन शामिल हैं। एक बदमाश घर में ही फंस गया। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस का कहना है की मुकदमा दर्जकर बदमाशों की तलाश की जा रही है। भागते समय घर में फंसे एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ा     कोतवाली इलाके से सटे शहरी सराय गांव निवासी मोहम्मद जमील मदरसे में मौलवी है। वह अपने परिवार के साथ घर में बीती रात सो रहे थे। घर के अन्य...