Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

मदरसे के मौलवी के घर पर बदमाशों का धावा, लाखों की लूटपाट के विरोध पर जमकर पीटा

लूटपाट के अगले दिन घर के बाहर बैठे पीड़ित परिजन।

समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के बिसवां थाना क्षेत्र में शहरी सरायं गांव में नकाबपोश बदमाशों ने बीती रात मदरसे के मौलवी के घर पर धावा बोलकर लाखों की लूटपाट की। लूट की इस वारदात को बदमाशों ने घर के सभी सदस्यों को बंधक बनाने के बाद अंजाम दिया। विरोध करने पर डकैतों ने गृह स्वामी सहित अन्य लोगों की जमकर पिटाई भी की। इसमें गृह स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गए। गृह स्वामी के मुताबिक डकैत 7 लाख  का सामान लूट ले गए हैं। इसमें 5 लाख के गहने 2 लाख नकदी व 5 मोबाइल फोन शामिल हैं। एक बदमाश घर में ही फंस गया। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस का कहना है की मुकदमा दर्जकर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

भागते समय घर में फंसे एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ा    

मौलवी मो. जमील।

कोतवाली इलाके से सटे शहरी सराय गांव निवासी मोहम्मद जमील मदरसे में मौलवी है। वह अपने परिवार के साथ घर में बीती रात सो रहे थे। घर के अन्य सदस्यों में उनके दो भाई मकान के ऊपरी हिस्से में परिवार के साथ रहते हैं। जमील के मुताबिक देर रात आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश डकैत उनके मकान के पास लगे पेड़ के सहारे घर में घुस आए।

ये भी पढ़ेंः देखें वीडियोः दिल्ली से अपहरण, सीतापुर में हत्या और फिर हत्यारे ने थाने पहुंच पुलिस के मुंह पोती कालिख!

परिवार के सभी सदस्यों को असल्हे की नोक पर बंधक बना लिया और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर एक डकैत ने उनके सर पर असलहे से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। डकैतों ने घर में रखें पांच लाख कीमत के जेवर दो लाख की नगदी के साथ मोबाइल फोन लूट लिए। मोहम्मद जमील के मुताबिक जब डकैत भाग रहे थे तभी उनके भाई राजू ने एक डकैत को पकड़ लिया।

ये भी पढ़ेंः जानिए ! आखिरकार क्यूं खास है एस-400 मिसाइल प्रणाली

डकैत के शोर मचाने पर बाकी बदमाश दोबारा घर में घुस आए। फायरिंग करते हुए अपने साथी को छुड़ा ले गए। फायरिंग की आवाज सुन गांव वाले इकट्ठा हो गए। खुद को फंसा हुआ देख बदमाश भाग निकले। इस दौरान एक बदमाश कमरे में ही रह गया। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए बदमाश के हवाले से कई ठोस जानकारियां मिली हैं। जल्द ही बाकी बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।