Monday, February 9सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

कानपुर में प्रेमिका ने युवक को बुलाया घर, पति और भाई ने हत्याकर घर में दफना दी लाश

कानपुर में प्रेमिका ने युवक को बुलाया घर, पति और भाई ने हत्याकर घर में दफना दी लाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः अवैध संबंधों को लेकर एक युवक की बेरहमी से हत्या के बाद उसके शव को घर के सीवर टैंक में दफना दिया गया। हत्यारों में महिला का पति और साला शामिल है जो युवक के महिला के संबंधों को लेकर युवक से रंजिश मानते थे। दोनों ने महिला की मदद से युवक को साजिश करते हुए घर बुलाया और इसके बाद उसका कत्ल कर दिया। खुलासे के बाद पुलिस ने शव को किसी तरह बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि पुलिस ने एक हत्याभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे की तलाश की जा रही है। महिला के भाई की गिरफ्तारी से खुला राज, पति की तलाश में पुलिस  बताते हैं कि घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने साले के साथ मिलकर पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी। वारदात थाना क्षेत्र के बारासिरोही चमरौधा बस्ती की बताई जा रही है। बताते हैं कि बारासिरोही निवासी गुलशन उर्फ बड़के (22) पे...
..जब खतरनाक कोबरा से खेलीं प्रियंका गांधी, तो सपेरे भी रह गए अवाक और हुआ कुछ ऐसा..

..जब खतरनाक कोबरा से खेलीं प्रियंका गांधी, तो सपेरे भी रह गए अवाक और हुआ कुछ ऐसा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, वीडियो, सीतापुर
समरनीति न्यूज, रायबरेलीः अपने दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचीं प्रियंका गांधी ने क्षेत्र का दौरा किया। अपनी मां एवं कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के क्षेत्र में पार्टी के प्रचार को पहुंची प्रियंका गांधी का यहां लोगों के साहसी अवतार देखा। इस दौरान प्रियंका सपेरों की बस्ती में गईं और वहां उनकी समस्याएं सुनीं। सबसे खास बात इस दौरान यह रही कि प्रियंका ने कई सांपों को अपने हाथों से उठाया और उनके साथ खेलती देखी गईं। यह वाक्या रायबरेली के राही ब्लाक के हंसा का पुरवा गांव का है। प्रियंका की निडरता देख सपेरे भी स्तब्ध वहां जिस तरह से प्रियंका गांधी ने सांपों को हाथ में उठा-उठाकर देखा, उससे खुद गांव के लोगों के साथ ही सपेरे भी स्तब्ध दिखाई दिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्सर लोग सांप का नाम सुनते डर से जाते हैं और उनके चेहरे में कहीं न कहीं डर के भाव उभरने लगते हैं लेकिन प्रियंका के चेहरे में डर का नामों-...
उन्नाव में पटरी से उतरी रेलगाड़ी, अधिकारी मौके पर..

उन्नाव में पटरी से उतरी रेलगाड़ी, अधिकारी मौके पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले में आज सुबह एक मालगाड़ी का कोच पटरी से उतर गया। इसके बाद डीरेल होने की सूचना से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के जवान और अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस कारण रेलवे यातायात पर कुछ समय के लिए असर पड़ा। यह घटना उन्नाव के मगरवारा रेलवे स्टेशन के पास हुई। समाचार लिखे जाने तक रेलवे अधिकारी पटरी से उतरे कोच को हटाकर यातायात चालू करने में लगे हैं। ये भी पढ़ेंः फतेहपुर में बड़ा ट्रेन हादसा टला, कुरस्तीकला रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की कपलिंग टूटी...
कानपुर के पॅाश इलाके में फ्लैट में घुसकर महिला का कत्ल, कोचिंग संचालक पति की भी मौत

कानपुर के पॅाश इलाके में फ्लैट में घुसकर महिला का कत्ल, कोचिंग संचालक पति की भी मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के कल्याणपुर इलाके से एक दिल-दहला देने वाली वारदात सामने आई है। वहां एक अपार्टमेंट में महिला कोचिंग संचालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला की हत्या सिर पर वजनदार कुकर मारकर की गई है। यह वारदात केशवपुरम के नागेश्वर अपार्टमेंट में हुई। वहीं महिला का का पति बिल्हौर में कार में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस डॅाग स्क्वायड और फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। वारदात की सूचना पुलिस को मृतक महिला के देवर द्वारा फोन पर दी गई। बिल्हौर के पास कार में अचेत मिला पति, हैलट में मौत  फिलहाल मामला पत्नी की हत्या के बाद पति द्वारा सुसाइड करने का मालूम पड़ रहा है। हांलाकि अभी पुलिस खुलकर नहीं बता रही है लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि पति ने ही पहले पत्नी का कत्ल किया है और बा...
शाम 6 बजे तक यूपी की 13 सीटों पर 57.58 प्रतिशत हुआ मतदान

शाम 6 बजे तक यूपी की 13 सीटों पर 57.58 प्रतिशत हुआ मतदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में यूपी में 13 सीटों पर शाम छह बजे तक 57.58 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान सबसे ज्यादा मतदान 63 प्रतिशत झांसी और 63 प्रतिशत ही लखीमपुर खीरी में हुआ। सबसे ज्यादा झांसी और लखीमपुर खीरी में हुआ मतदान  इसी तरह हमीरपुर में 60.91 प्रतिशत तथा जालौन में 56.58 प्रतिशत, शाहजहांपुर में 50.87 प्रतिशत, हरदोई में 57.49 प्रतिशत, मिश्रिख में 56.20 प्रतिशत तथा उन्नाव में 59.33 प्रतिशत हुआ। वहीं फर्रुखाबाद में 59.37 प्रतिशत, इटावा में 56.46 प्रतिशत तथा कन्नौज में 59.48 के साथ ही कानपुर में 51.09 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं अकबरपुर में 55.80 प्रतिशत मतदान हुआ। ये भी पढ़ेंः यूपी की 13 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 43.91 फीसद मतदान, बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण है यह चरण...
UP में 13 सीटों पर चौथे चरण का मतदान जारी, वोटरों में जोश तो EVM में खराबी की खबरें..

UP में 13 सीटों पर चौथे चरण का मतदान जारी, वोटरों में जोश तो EVM में खराबी की खबरें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्क, लखनऊः लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में आज सोमवार को उत्तर प्रदेश की सभी 13 सीटों पर मतदान जारी है। इस चौथे चरण में आज कानपुर, अकबरपुर, हमीरपुर, जालौन (अनुसूचित जाति), झांसी व शाहजहांपुर (अनुसूचित जाति) के साथ ही खीरी, मिश्रिख (अनुसूचित जाति), उन्नाव, हरदोई (अनुसूचित जाति), फर्रुखाबाद, इटावा (अनुसूचित जाति), कन्नौज, संसदीय क्षेत्रों में चुनाव होगा। यह मदतान आज सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। बताते चलें कि चौथे चरण में 2.41 करोड़ मतदाता हैं जो 152 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। कन्नौज, खीरी, कानपुर, उन्नाव समेत कई जगहों से ईवीएम खराबी की सूचना खबर आ रही है कि कानपुर, उन्नाव और हरदोई समेत मिश्रित, खीरी के कई बूथों पर ईवीएम खराबी की सूचनाएं आ रही हैं। कन्नौज में कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब होने की वजह से मतदान रुका है। जानकारी मिल र...
अमेठी से चुनाव लड़ रहीं स्मृति ईरानी का आरोप, राहुल गांधी ने हड़प ली किसानों की जमीन

अमेठी से चुनाव लड़ रहीं स्मृति ईरानी का आरोप, राहुल गांधी ने हड़प ली किसानों की जमीन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः अमेठी से भाजपा उम्मीदवार के रूप में राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया है कि अमेठी जिस मेगा फूड पार्क की बात राहुल कर रहे हैं, उसे गैस देने से मनमोहन सिंह लिखित रूप से मना कर दिया था। कहा कि उस पत्र को बहुत पहले ही हमने देश के सामने रख दिया था। दरअसल, स्मृति ईरानी ने यह बात राहुल गांधी के उस बयान के पलटवार में कही है जिसमें राहुल ने कहा था कि नरेंद्र मोदी सरकार ने अमेठी से मेगा फूड पार्क परियोजना छीनी है। स्मृति ने मेगा फूड परियोजना को लेकर राहुल पर किया पलटवार  अब स्मृति ने कहा कि इसके लिये केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ही इसके लिए दोषी है। स्मृति ने कहा कि राहुल झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। बताते चलें कि राहुल गांधी ने कई बार मोदी सरकार पर मेगा फूड परियोजना को छीनने का आरोप लगाया है। ये भी पढ़ेंः लोकसभा अमेठीः पार...
चौथे चरण का प्रचार थमा, यूपी की 13 सीटों समेत 9 राज्यों की 72 सीटों पर 29 को मतदान

चौथे चरण का प्रचार थमा, यूपी की 13 सीटों समेत 9 राज्यों की 72 सीटों पर 29 को मतदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, झाँसी, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः लोकसभा चुनाव-2019 के चौथे चरण के लिए प्रचार का शोर थम चुका है। यूपी और राजस्थान की 13-13 सीटों समेत 9 राज्यों की कुल 72 सीटों के लिए सोमवार को मतदान होगा। इस चरण में कई वीवीआईपी प्रत्याशी भी मैदान में हैं तो वहीं कई वीवीआईपी वोटर भी अपने मतदान का उपयोग करेंगे। चौथे चरण में यूपी और राजस्थान की 13-13 सीटों के अलावा महाराष्ट्र की 17, पश्चिम बंगाल की 8, बिहार की 5, मध्यप्रदेश की 6, और झारखंड की 3 और ओडिशा की 6 सीटों पर मतदान होना है। वहीं जम्मू कश्मीर की अनंतनाग सीट के लिए दूसरे चरण का मतदान होना है। 12,79,58,476 मतदाता डालेंगे वोट  बताते चलें कि चौथे चरण में कुल 12,79,58,476 मतदाता अपने मतदान का उपयोग करेंगे। इनमें 7,49,42,777 पुरुष मतदाता हैं जबकि 6,06,31,574 महिला मतदाता हैं। इतना ही नहीं इनमें 4,126 ट्रांसजेंडर मतदाता भी अपने मतों का उपयोग करेंगे। मतदान के...
यूपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं के टॅापर गौतम और तनु के अपने-अपने सपने..

यूपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं के टॅापर गौतम और तनु के अपने-अपने सपने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॅापर बागपत की तनु तोमर डाक्टर बनना चाहती हैं। तनु ने अपना लक्ष्य एमबीबीएस को बनाया है। उनकी मेहनत इसी दिशा में चल रही है। उनका कहना है कि डाक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं। तनु के पिता चौधरी हरेंद्र सिंह एक किसान हैं जो कि बागपत के पुट्टी गांव में खेती करते हैं। बताया जाता है कि तनु तोमर ने 10वीं की पढ़ाई सीबीएसई बोर्ड से पास करने के बाद श्रीराम कॉलेज, बड़ौत में 11वीं और 12वीं की परीक्षा पास की थी। शुरू से ही पढ़ाई के लिए गंभीर रही है तनु   परिवार वालों का कहना है कि तनु शुरू से ही अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रही है। 12वीं की परीक्षा में तनु को बायोलॉजी में सबसे ज्यादा अंक मिले थे। तनु का कहना है कि मेहनत और लगन से सबकुछ कहा जा सकता है। तनु की इस सफलता को लेकर उसके परिवार व रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। ये ...
बाबा रामदेव ने साध्वी प्रज्ञा को बताया राष्ट्रवादी, कहा- जेल में प्रताड़ना से हुआ कैंसर

बाबा रामदेव ने साध्वी प्रज्ञा को बताया राष्ट्रवादी, कहा- जेल में प्रताड़ना से हुआ कैंसर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः अब तक चुनावों से दूरी बनाने वाले बाबा रामदेव अब सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने एक राजनीतिक कार्यक्रम में जहां पीएम मोदी की जमकर तारीफ की तो वहीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का समर्थन भी किया। बाबा रामदेव ने मालेगांव बम ब्लास्ट की आरोपी व भोपाल लोकसभा सीट की उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर का समर्थन करते हुए कहा कि वह एक राष्ट्रवादी महिला हैं। इतना ही नहीं रामदेव ने प्रज्ञा के कैंसर की वजह भी बताई। 2014 के बाद वह पहली बार पटना साहिब लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के नामांकन में पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने साध्वी प्रज्ञा के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की खूब तारीफ की। इससे पहले बाबा रामदेव ने पीएम मोदी की तारीफ 2014 में की थी। कैंसर होने की बताई वजह भी  प्रज्ञा ठाकुर का समर्थन करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर को सिर्फ शक के आधार पर 9 साल तक जेल...