Saturday, May 9सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

मुजफ्फरपुर-देवरिया कांड के बाद जागी सरकार, 9000 संस्थानों का होगा ऑडिट

मुजफ्फरपुर-देवरिया कांड के बाद जागी सरकार, 9000 संस्थानों का होगा ऑडिट

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्‍यूज़, लखनऊः पिछले दिनों बिहार के मुजफ्फरपुर के एक शेल्टर होम से महिलाओं के साथ यौन शोषण की घटनाएं सामने आईं थीं। इस घटना से देश भर में अफरातफरी मच गई थी। इस मामले को कुछ ही दिन हुए थे कि उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में भी एक शेल्टर होम में महिलाओं के साथ यौन शोषण की घटना सामने आई थी। प्राप्‍त हुई है ऐसी जानकारी   लगातार कई जगहों पर हो रही ऐसी ही घटनाओं से सीख लेकर अब सरकार जाग चुकी है। केंद्र सरकार ने अब 9,000 संस्थानों के ऑडिट का आदेश दिया है, जिनमें अनाथ और घर से बेदखल कर दिए गए बच्चे रह रहे हैं। अगले दो महीने में ऑडिट रिपोर्ट पेश करनी है। महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) से बाल संरक्षण संस्थानों की सोशल ऑडिट करने के लिए कहा है। दिए गए ऐसे आदेश   इन सभी संस्थानों को अगले 60 दिनों के...
स्वतंत्रता दिवसः आरएसएस नेताओं पर आतंकी हमले का खतरा, अलर्ट जारी

स्वतंत्रता दिवसः आरएसएस नेताओं पर आतंकी हमले का खतरा, अलर्ट जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्‍यूज, लखनऊः स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के मौके पर भाजपा और आरएसएस नेताओं पर आतंकी हमले की आशंका जताते हुए गृहमंत्रालय ने अलर्ट जारी किया है। इससे जुड़ी खबरों पर गौर करें तो पता चला है कि 15 अगस्त पर आतंकी आरएसएस नेताओं पर हमले की साजिश कर रहे हैं। ऐसे में आतंकी हिन्दूवादी संगठनों पर हमला कर सकते हैं। केन्द्रीय गृहमंत्रालय ने पंजाब में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंजाब, हरियाणा सहित चंडीगढ़ प्रशासन को आतंकी हमले को लेकर सतर्क किया है। इसके साथ ही अन्य राज्यों को भी हमले के संबंध में इनपुट जारी करते हुए अलर्ट रहने को कहा है। भेजा गया गोपनीय पत्र  गृह मंत्रालय ने 7 अगस्त को सुरक्षा के मद्देनजर पंजाब सरकार को गोपनीय पत्र भेजा था। उस पत्र में ये लिखा गया था कि केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियों से जानकारी मिली है कि अंसार गश्त-उल-हिंद (एजीएच) नामक आतंकी संगठन 15 अगस्त के अव...
दलित संगठनों के भारत बंद को लेकर देशभर में सतर्कता, यूपी में भी अलर्ट

दलित संगठनों के भारत बंद को लेकर देशभर में सतर्कता, यूपी में भी अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः एससी/एसटी एक्ट के मामलों में आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी पर रोक को लेकर एक्ट में बदलाव की मांग को लेकर दलित संगठनों के भारत बंद आह्वान के बाद पूरे देश में सर्तकता बरती जा रही है। हांलाकि केंद्र सरकार द्वारा इस मामले में संसद के सत्र में एक्ट में बदलाव को लेकर लाए गए बिल के बाद यह मुद्दा खत्म हो चुका है लेकिन सोशल मीडिया पर चल रहे संदेशों को लेकर खुफिया एजेंसिया सतर्क हैं। आल इंडिया अंबेडकर महासभा के साथ ही कुछ अन्य दलों ने खुद को इस बंद से अलग कर लिया है। इसके बावजूद बंद के आह्वान से प्रभावित होने वाले संभावित इलाकों में सुरक्षाबल व पुलिस को तैनात किया गया है। बताते चलें कि इससे पहले 2 अप्रैल को दलित संगठनों के बंद के दौरान जमकर हिंसा हुई थी। इसलिए भारत बंद आह्वान को देखते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी है। प्रशासन की ओर से रेलवे, हवाई अड्डों, प्रम...
मेरे लिए पिता तुल्य थे करुणानीधि – सोनिया गांधी

मेरे लिए पिता तुल्य थे करुणानीधि – सोनिया गांधी

Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः सोनिया गांधी ने उनके पुत्र स्टालिन से कहा है कि करुणानिधि उनके पिता तुल्य थे। सोनिया ने कहा कि द्रमुक संरक्षक एम. करुणानिधि का जाना उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। दरअसल, सोनिया गांधी ने यह बातें करुणानिधि के बेटे और द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन को लिखे पत्र में कहीं हैं। ये भी पढ़ेंः गरजीं सोनिया, कहा कि कौन कहता है कि हमारे पास संख्या नहीं उन्होंने लिखा है कि ‘कलैनार’ विश्व की राजनीति और तमिलनाडु के साथ-साथ देश में जनसेवा के क्षेत्र में एक बेहद विशाल व्यक्तित्व थे। सोनिया ने यह बी लिखा है कि ‘‘कलैनार ने मेरे प्रति हमेशा दयालुता और समझ दिखाई जिसे मैं कभी नहीं भूल सकती। वह मेरे लिए पिता के समान थे।’’  कहा कि ‘‘हमें कलैनार की तरह का व्यक्ति दोबारा नहीं दिखाई देगा’’ कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि करूणानिधि प्रतिभाशाली साहित्यिक व्यक्तित्व थे जिन्होंने तमिलनाडु की ...
मेजर कौस्तुभ समेत चार जवानों को आज दी जाएगी अंतिम विदाई

मेजर कौस्तुभ समेत चार जवानों को आज दी जाएगी अंतिम विदाई

Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः जम्मूम-कश्मीर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश के दौरान आतंकियों से मंगलवार को हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना चारों जवानों को आज अंतिम विदाई दी जाएगी। इस मुठभेड़ में एक मेजर कौस्तुभ राणे समते चार जवान शहीद हुए थे जबकि दो आतंकी मारे गए थे। घुसपैठ की इस कोशिश को नाकाम कर दिया था। शहीद मेजर कौस्तुक राणे का पार्थिव शरीर आज मंबई लाया गया है। उनको यहां आज अंतिम विदाई दी जाएगी। गुरेज में शहीद तीनों जवानों का भी आज ही अंतिम संस्कार होगा। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया है कि बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर पर नियंत्रण रेखा की तरफ से आतंकवादियों ने बड़ी संख्या में घुसपैठ की कोशिश की थी। इस दौरान भारतीय सेना ने उनको चुनौती दी और मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। ये भी पढ़ेंः स्पाइक मिसाइल की खरीद पर फिर विचार करेगा भारत कालिया ने कहा, "इस अभिया...
ताजमहल समेत देश के 6 वर्ल्ड हेरिटेज स्मारकों का दीदार हुआ महंगा

ताजमहल समेत देश के 6 वर्ल्ड हेरिटेज स्मारकों का दीदार हुआ महंगा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः दुनिया के सात अजूबों में एक आगरा के ताजमहल का दीदार अब महंगा हो गया है। साथ ही देश के पांच अन्य वर्ल्ड हेरिटेज स्मारकों का दीदार भी आपकी जेब से पहले से ज्यादा खर्च कराएगा। बताते चलें कि 11 बी श्रेणी के स्मारकों में इंट्री फीस यानि प्रवेश टिकट महंगा हुआ है। वर्ल्ड हेरिटेज स्मारकों में भारतीयों के लिए प्रवेश टिकट 50 रुपए और विदेशी सैलानियों के लिए अब 600 रुपये का टिकट होगा। इसी तरह ताज में विदेशी सैलानी 500 रूपए देकर और भारतीय 10 रुपए का अलग से पथकर देंगे। ये भी पढ़ेंः वीर गाथाओं से बनी ऐतिहासिक धरोहर है कालिंजर का अपराजेय किला इसी तरह ताजमहल के अलावा आगरा किला और फतेहपुर सीकरी के अलावा दिल्ली में क़ुतुबमीनार, लालक़िला को देखने की फीस भी महंगी हुई है। भारतीयों के लिए अबतक 40 रूपए किराया था लेकिन अब 50 हो गया है। ताजमहल, आगरा किला सहित अन्य स्मारकों का बुधवार...
नहीं रहे तमिलनाडु के करुणानिधि, 94 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

नहीं रहे तमिलनाडु के करुणानिधि, 94 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति जनरल डेस्कः द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) प्रमुख और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि का मंगलवार शाम 6.10 बजे निधन हो गया। वह 94 साल के थे. पिछले 11 दिनों से वह कावेरी अस्पताल में भर्ती थे। वहीं मंगलवार शाम कावेरी अस्पताल की ओर से ये बयान जारी किया गया कि, ‘तमाम कोशिशों के बावजूद हम उन्हें बचा नहीं पाए। करुणानिधि ने शाम 6:10 बजे अंतिम सांस ली।‘ खबर मिलते ही लगने लगी थी भीड़ याद दिला दें कि इससे पहले मंगलवार को ही दोपहर को जारी किए गए एक मेडिकल बुलेटिन में उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा था कि, ‘करुणानिधि का स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा है।‘ अस्‍पताल की ओर से ऐसा बयान आने के बाद से अस्पताल के बाहर समर्थकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। उनके निधन की खबर सुनकर राज्य में तमिल सिनेमा से जुड़े सभी कार्यक्रम फिलहाल रद्द कर दिए गए हैं। इस समस्‍या से थे ग्र...
यूपी में भी मुजफ्फरपुरः रात को लग्जरी गाड़ियों से जातीं लड़कियां, सुबह रोते हुए लौटतीं वापस, पुलिस ने उठाया ऐसा कदम कि..

यूपी में भी मुजफ्फरपुरः रात को लग्जरी गाड़ियों से जातीं लड़कियां, सुबह रोते हुए लौटतीं वापस, पुलिस ने उठाया ऐसा कदम कि..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, देवरियाः बिहार के मुजफ्फरपुर जैसा एक बड़ा कांड यूपी के देवरिया जिले में उजागर हुआ है। जिले के पुलिस अधीक्षक ने माँ विन्ध्वासिनी बालिका गृह के काले कारनामो का खुलासा किया है। पुलिस ने छापा मारकर इस बालिका गृह से 24 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है जबकि लापता 15 बच्चों की तलाश की जा रही है। देवरिया पुलिस ने छापेमारी में किया बालिका गृह में कालेधंधे का खुलासा, 25 नाबालिग लड़कियों को कराया मुक्त  पुलिस ने इस पूरे बालगृह की संचालिका गिरजा त्रिपाठी व उसके पति और बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामला मानव तस्करी से जुड़ा है और लड़कीयों को लग्जरी वाहनों से शाम को बाहर भेजा जाता था और सुबह-सुबह लड़कियां रोते हुए वापस लौटकर आती थीं। अवैध रूप से संचालित माँ विन्ध्वासिनी बालिका एनजीओ की एक बार सीबीआई जाँच भी हो चुकी है। ये भी पढ़ेंः अमरिका में भारतीय ...
माता सविंदर हरदेव जी महाराज का देहांत, 7 अगस्त की रात तक अंतिम दर्शन

माता सविंदर हरदेव जी महाराज का देहांत, 7 अगस्त की रात तक अंतिम दर्शन

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः आज  5 अगस्त 2018, शाम लगभग 5:15 बजे पूज्य माता सविंदर हरदेव जी महाराज ने अपने इस नश्वर शरीर को त्याग कर अपनी दिव्य जीवन यात्रा को संपन्न किया। अंतिम दर्शनों के लिए साध संगत आज 5 अगस्त रात 9 बजे से ग्राउंड नंबर 8 में ही पहुँचे को कहा गया है। माता जी के अंतिम दर्शनो की व्यवस्था 7 अगस्त मंगलवार की रात तक रहेगी। इसके बाद  अंतिम यात्रा 8 अगस्त दिन बुधवार सुबह 9 बजे ग्राउंड नंबर-8 से शुरू होकर दोपहर 12 बजे निगम बोध घाट पर संपन्न होगी। वहीं प्रेरणा दिवस उसी दिन (8 अगस्त) बुधवार को ग्राउंड नंबर-2 में शाम 4 बजे से सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की हज़ूरी में संपन्न होगा। यह जानकारी सचिव संत निरंकारी मंडल ने दी।      ...
कांग्रेस का सरकार पर मीडिया प्रतिबंध का आरोप, प्रसारण मंत्री ने आरोप किए खारिज

कांग्रेस का सरकार पर मीडिया प्रतिबंध का आरोप, प्रसारण मंत्री ने आरोप किए खारिज

Breaking News, Feature, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः आज लोकसभा में कांग्रेस ने मोदी सरकार पर मीडिया की आवाज दबाने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला करने का बड़ा आरोप लगाया है। वहीं कांग्रेस के इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए केंद्र सरका के सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने इस आरोप को निराधार बताया। लोकसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक निजी समाचार चैनल से 3 वरिष्ठ पत्रकारों के कथित इस्तीफे का मुद्दा उठाया। खड़गे ने आरोप लगाया है कि मौजूदा केंद्र सरकार मीडिया की आवाज दबाने, उसे डराने और धमकाने का काम कर रही है। इस दौरान विपक्ष के कई सदस्य कांग्रेस नेता खड़गे का साथ देते नजर आए। ये भी पढ़ेः सोनिया-राहुल से मुलाकात के बाद ममता बोलीं, पीएम बनना नहीं बल्कि भाजपा को रोकना मकसद कांग्रेस नेता ने सदन में दावा किया कि मौजूदा सरकार में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बार-बार हमला हो रहा है। यह...