Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

प्रधानमंत्री मोदी को संयुक्त राष्ट्र का सबसे बड़ा पर्यावरण सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल फोटो)

समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों को सुयंक्त राष्ट्र ने पर्यावरण क्षेत्र का सबसे बड़ा पर्यावरण सम्मान दिया है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने दोनों नेताओं को ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ नाम के अवॉर्ड से सम्मानित किया है।

संयुक्त राष्ट्र ने पीएम मोदी और फ्रेंच राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों को संयुक्त रूप से दिया सम्मान 

यह अवार्ड पीएम मोदी को 2022 तक भारत को एकल इस्तेमाल वाले प्लास्टिक से मुक्त कराने के संकल्प को लेकर दिया गया है। उनके अलावा पांच अन्य व्यक्तियों और संगठनों को भी इस सम्मान से सम्मानित किया गया है।

ये भी पढ़ेंः  शादी के बंधन में बंधेंगे बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और पी.कश्यप 

फ्रेंच राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों और मोदी को संयुक्त रूप से इस सम्मान के लिए चुना गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्र मोदी को इस सम्मान के लिए बधाई दी है।