Saturday, March 7सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बांदा में बिसरा जांच से हुआ हत्या का खुलासा, कोटेदार समेत 3 गिरफ्तार

बांदा में बिसरा जांच से हुआ हत्या का खुलासा, कोटेदार समेत 3 गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः नौ महीने पुराने मामले में पुलिस ने बिसरा जांच की रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मुकदमा किया है। आरोपियों को गिरफ्तार करके उनको जेल भेजा जा रहा है। आरोपियों में एक कोटेदार भी है जो हत्या के मामले में मुख्य सूत्रधार बताया जा रहा है। हत्या का यह मामला बांदा के तिंदवारी जिले का है। तिंदवारी के परसौड़ा गांव में 9 माह पहले शराब में जहर देकर कर दी थी हत्या  बताते हैं कि लगभग नौ माह पहले परसौड़ा गांव में गंगा सागर की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई थी। मृतक के भाई ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया था। उसका आरोप था कि गांव के कोटेदार काशी प्रसाद ने गांव के ही गुमान और शिवकुमार के साथ मिलकर शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसकी हत्या कर दी है। उस समय मृतक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था। कोटेदार घटतौली की शिकायत के चलते मृतक से मानने लगा था...
बांदा में छत से गिरकर बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत 

बांदा में छत से गिरकर बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत 

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसौड़ा में एक बुजुर्ग महिला बदमिया (80) की छत से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बुजुर्ग महिला घर की छत पर सो रही थीं और रात में किसी समय अचानक गिर पड़ीं। छत से गिरने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल हालत में परिवार के लोग उनको उठाकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके परिवार में चार बेटे बताए जा रहे हैं।...
बांदा में लापरवाही पर कार्रवाई के लपेटे में 18 सचिव और 10 ग्राम पंचायत अधिकारी 

बांदा में लापरवाही पर कार्रवाई के लपेटे में 18 सचिव और 10 ग्राम पंचायत अधिकारी 

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के बांदा में सरकारी कामकाज में लापरवाही मिलने पर 18 सचिवों व 10 ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ सख्त कदम उठाया गया है। शौचालय बनवाने और हैंडपंप के रिबोर जैसे कई प्राथमिकता वाले कार्यों में लापरवाही बरतने के साथ ही प्रिया साफ्ट पर वर्ष 2017-18 में शत प्रतिशत इंट्री न करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि इन सभी पंचायत कर्मियों ने प्राइमरी व अपर प्राइमरी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में चाइल्ड फ्रैंडली शौचालयों व बेबी फ्रैंडली शौचालयों के कार्य में भी घोर लापरवाही की है जिसके बाद 18 ग्राम पंचायत अधिकारियों/सहायक विकास अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई की संस्तुति संग जांच अधिकारी भी नियुक्त, 15 दिन में दाखिल होंगे आरोपपत्र  मामले की जांच को एक अधिकारी भी नियुक्त किया गया है जो 15 दिन से भीतर आरोप पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया...
रूपये कार्ड से केसीसी का पैसा भी निकाल सकेंगे किसान

रूपये कार्ड से केसीसी का पैसा भी निकाल सकेंगे किसान

बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः  जिले के इचौली गांव में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के अधिकारियों ने ग्राम नायकपुरवा में केसीसी, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान रूपये कार्ड के नवीनीकरण का कैंप आयोजित किया। इसमें बड़ी संख्या में किसानों ने कैंप में पहुंचकर लाभ उठाया। शाखा प्रबंधक रमेश चंद्र ने किसानों को जानकारी देते हुए कहा कि किसान केसीसी का पैसा रूपये कार्ड से किसी भी एटीएम से निकाल सकते हैं। इस मौके पर फील्ड आफिसर जिंद्र सैनी, सहायक प्रबंधक अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।...
चित्रकूट में आंधी से जनजीवन प्रभावित, बच्ची पर टीन गिरने से घायल 

चित्रकूट में आंधी से जनजीवन प्रभावित, बच्ची पर टीन गिरने से घायल 

Breaking News, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूटः धर्मनगरी चित्रकूट में बुधवार शाम आई आंधी से जनजीवन प्रभावित हुआ। साथ ही एक टीन गिरने से एक बच्ची घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताते हैं आंधी के कर्वी-मानिकपुर मार्ग पर लगभग डेढ़ दर्जन पेड़ भी टूटकर गिर गए। इस दौरान मानिकपुर के ग्राम एचवारा गांव में आंधी से छप्पर की टीन उड़कर गांव के संजय उपाध्याय की बेटी रोशनी (9) के उपर गिर पड़ी। इससे वह घायल हो गई। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को सतना रिफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत गंभीर लेकिन खतरे से बाहर बताई जा रही है। दूसरी ओर मलिन टंकी के सज्जन कुमार के घर का छप्पर गिरने से परिवार के लोग बाल-बाल बच गए।...
बांदा में पानी की समस्या, खाली घड़े लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं

बांदा में पानी की समस्या, खाली घड़े लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में जलसंकट की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। लोगों को पानी नहीं मिल रहा है जिन इलाकों में पानी मिल भी रहा है वहां बेहद गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। जलनिगम और जलसंस्थान के अधिकारी समस्या के प्रति उदासीनता बरत रहे हैं। यही वजह है कि जनता आय दिनों प्रदर्शन कर रही है। नोनिया मोहल्ला के लोगों ने जलनिगम के दफ्तर में किया प्रदर्शन  बुधवार को शहर के नोनिया मोहल्ला के वार्ड नंबर-12 की महिलाएं और पुरुष खाली घड़े लेकर नगर निगम के दफ्तर पहुंचे। वहां इन सभी ने नगर निगम के अधिकारियों को नींद से जगाने के लिए नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याएं उठाईं। महिलाओं का कहना था कि खाली घड़े लेकर वे सभी जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों को लापरवाही से बाज आने की चेतावनी देना चाहते हैं। कि कई बार लिखित रूप से भी शिकायत करने के बावजूद विभाग के अधिकारी समस्याओं के निस्तारण ...
बांदा कृषि विश्वविद्यालय में 14 जून को आएंगे कृषि मंत्री शाही

बांदा कृषि विश्वविद्यालय में 14 जून को आएंगे कृषि मंत्री शाही

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही 14 जून गुरूवार को बांदा आ रहे हैं। वे यहां कृषि विश्विद्यालय में आकर तीन प्रमुख प्रतिष्ठानों/भवनों का उद्घाटन करेंगे। इन भवनों में विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित छात्रावास, मौसम वेधशाला तथा बीज विधायन संयंत्र शामिल हैं। इस दौरान पौधरोपण का भी कार्यक्रम होगा। साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में संचालित तीनों महाविद्यालयों का अवलोकन भी करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। कृषि विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. बीके गुप्ता ने यह जानकारी दी। श्री गुप्ता ने बताया है कि कृषि मंत्री के साथ कृषि राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद उद्यन महाविद्यालय में ही एक प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे।        ...
दस्यु ददुआ के भाई बालकुमार व बेटे वीर सिंह समेत 3 के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा 

दस्यु ददुआ के भाई बालकुमार व बेटे वीर सिंह समेत 3 के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, इलाहाबादः दस्यु सरगना ददुआ के भाई पूर्व सांसद बाल कुमार निवासी सिविल लाइन्स, रायबरेली व बेटे पूर्व विधायक वीर सिंह निवासी सिविल लाइन्स, रायबरेली समेत तीन लोगों के खिलाफ इलाहाबाद जिले के उरांव थाना में धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज हुआ है। 2011 में लिए थे 35 लाख रूपए, वापस मांगने पर देने लगे उसे जान से मारने की धमकी  यह मुकदमा इलाहाबाद जिले के उतरांव थाने में एक संस्था के चैयरमेन प्रमोद कुमार पटेल ने दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि पूर्व सांसद बाल कुमार ने अपने भतीजे और दस्यु के पुत्र वीर सिंह व भतिजे राम सिंह के साथ मिलकर उससे अलग-अलग किस्तों में 35 लाख रूपए लिए। जब उसने वापस मांगे तो धमकी देना शुरू कर दिया है। पीड़ित का कहना है कि उसने यह रकम इन लोगों को वर्ष 2011 में देना शुरू किया था। इसके बाद ये लोग अलग-अलग ढंग से रूपया लेते गए। इलाहाबाद की एक संस्था के अध्यक्...
कानपुर यूनिवर्सिटी छात्र-छात्राओं के समर्थन में उतरी सपा, कुलपति को ज्ञापन

कानपुर यूनिवर्सिटी छात्र-छात्राओं के समर्थन में उतरी सपा, कुलपति को ज्ञापन

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुरः एक दिन पहले कानपुर यूनिवर्सिटी गेट पर फेल हुए छात्र-छात्राओं के समर्थन में सपा उतर आई है। सपा नेताओं ने धरने के दौरान छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इस मामले में कुलपति को ज्ञापन सौंपा है। सपाइयों ने मांग की है कि सभी फेल हुए छात्र-छात्राओं की कापियों का पुनर्मूल्यांकन कराया जाए। साथ ही यह आरोपी भी लगाया कि छात्र-छात्राओं को जानबूझकर फेल किया गया है ताकि पुनर्मूल्यांकन के नाम पर उनसे फीस जमा कराई जा सके। सपाइयों ने जानबूझकर छात्र-छात्राओं को फेल करने का लगाया आरोप   सपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि हजारों छात्र-छात्राओं को जानबूझकर फेल करके बड़े स्तर पर धांधली की गई है क्योंकि दोबारा कापियों के चेक होने के नाम पर छात्र-छात्राओं से 3000 रूपए फीस जमा कराई जाती है। अगर उक्त छात्र या छात्रा दोबार कापी जांचे जाने पर पास हो जाते हैं और उनके नंबरों मे...
अपना भला करना है तो पहले दूसरों का भला कीजिए- आयुक्त

अपना भला करना है तो पहले दूसरों का भला कीजिए- आयुक्त

Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः विकासभवन में आज जलसंकट से निपटने को लेकर अधिकारियों और किसानों की एक कार्यशाला हुई। इसमें जलसंकट से निपटने के लिए गहन विचार-विमर्श किया गया। किसानों ने अपनी बात रखी और अधिकारियों ने अपने सुझाव। इस तरह कई बड़ी बातें सामने निकलकर आईं। इस बैठक में आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल रामविशाल मिश्रा भी मौजूद रहे। विकास भवन में किसानों संग अफसरों ने किया जलसंकट से निपटने को विचार-विमर्श  विकास भवन बांदा में जल संकट से निपटने के लिए बैठक हुई किसानों स्वैच्छिक संगठनों प्रशासनिक अधिकारियों ने आपस में 4 घंटे 30 मिनट मंथन किया। आयुक्त श्री मिश्रा ने कहा कि जल बचाना है तो अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। इस पृथ्वी पर जितने भी जीव हैं सभी को ईश्वर ने बनाया है। सभी को भोजन का अधिकार है। कहा कि कोई किसी का भोजन ना छीने। यही अच्छा मार्ग है। आयुक्त ने कहा कि यदि हम अपना भला चाहते हैं तो हमें दूसरे...