Thursday, September 3सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

क्या संजय निषाद ने बढ़ा दी बीजेपी की टेंशन..?

क्या संजय निषाद ने बढ़ा दी बीजेपी की टेंशन..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो (लखनऊ) : पटना में विपक्षी पार्टियों की बैठक और तैयार हो रहे महागठबंधन को लेकर भारतीय जनता पार्टी पहले ही असहज है। ऐसे में 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी गठबंधन के लिए नए सहयोगियों की तलाश में जुटी है। इस सबके बीच एनडीए में सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने एक बड़ा बयान देकर भाजपा की टेंशन बढ़ाने का काम किया है। भाजपा के लिए क्यों अहम हैं संजय निषाद दरअसल, संजय निषाद को बीजेपी हल्के में नहीं ले सकती। इसकी वजह है कि संजय वही नेता हैं जिनके बेटे प्रवीण ने 2018 में गोरखपुर उप चुनाव में भाजपा को लोकसभा उप चुनाव में पटखनी दी थी। वो भी उस सीट पर जो सीएम योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई थी। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी समझ रही है कि निषाद समाज और सीटों पर उनकी गहरी पकड़ है। उनकी नाराजगी पार्टी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। यह ह...
दुस्साहस : दुष्कर्म पीड़ित छात्रा को तेजाब फेंकने की धमकी..

दुस्साहस : दुष्कर्म पीड़ित छात्रा को तेजाब फेंकने की धमकी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में एक 20 साल की दुष्कर्म पीड़ित छात्रा को तेजाब फेंकने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले वही दुष्कर्म आरोपी हैं, जिनके खिलाफ छात्रा ने मुकदमा लिखाया है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जा रही है।जानकारी के अनुसार बांदा शहर के एक महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा से उसी के एक रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। कटरा मोहल्ले में किराए के कमरे में किया दुष्कर्म छात्रा के अनुसार लगभग 7 महीने पहले मध्यप्रदेश के छतरपुर के रायपुर निवासी उसके पारिवारिक रिश्तेदार ने उससे दुष्कर्म किया। छात्रा का आरोप है कि रिश्तेदार संजय पाल उसे बांदा शहर के कटरा मोहल्ले में एक किराए के कमरे पर ले गया। वहां उससे दुष्कर्म किया। फिर अश्लील वीडियो बना लिया। ब्लैकमेल करते हुए बार-बार दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती होने पर खुल...
बांदा में प्रधानाध्यापक की हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम..

बांदा में प्रधानाध्यापक की हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब प्रधानाध्यापक बाइक से कहीं जा रहे थे। रास्ते में मवेशी के सामने आने से टक्कर हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है। सहूरपुर में तैनात थे प्रधानाध्यापक बालकृष्ण त्रिपाठी जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पलरा गांव के रहने वाले बालकृष्ण त्रिपाठी (55) सहूरपुर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक थे। बताते हैं कि सोमवार शाम करीब 5 बजे बाइक से वह गोधनी गांव में एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। ये भी पढ़ें : बांदा में रोडवेज-ट्रक में टक्कर, दोनों के चालक गंभीर-दो यात्रियों को भी चोटें इसी दौरान रास्ते में ...
बांदा में रोडवेज-ट्रक में टक्कर, दोनों के चालक गंभीर-दो यात्रियों को भी चोटें

बांदा में रोडवेज-ट्रक में टक्कर, दोनों के चालक गंभीर-दो यात्रियों को भी चोटें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र में फतेहपुर डिपो की रोडवेज बस और ट्रक में टक्कर हो गई। दोनों में आमने-सामने तेज रफ्तार में टक्कर हुई। हादसे में ट्रक चालक और रोडवेज बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सीओ बबेरू राकेश सिंह ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। घायल जिला अस्पताल में भर्ती दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो यात्रियों को भी चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार चित्रकूट से रोडवेज बस सवारियां भरकर फतेहपुर जा रही थी। बस में सवार थे 10 यात्री बस में 10 सवारियां बैठी थीं। जैसे ही बस निभौर गांव के गौरा डेरा के पास पहुंची, सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। रोडवेज बस चालक शशिबिंद (38) निवासी महुली सुल्तानपुर, परिचालक सौरभ सिंह (30), ट्रक चालक अजय गुप्ता (40) निवासी जोनिहा फतेहपुर, क्लीनर राजू (18) निवासी बिं...
Banda : बांदा में सुबह-सवेरे हादसा, युवक की मौत-चार की हालत गंभीर

Banda : बांदा में सुबह-सवेरे हादसा, युवक की मौत-चार की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में बिसंडा थाने के लौली टीकामऊ के रहने वाले युवक दीनबंधु (20) की आज सुबह हादसे में मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये लोग शनिवार को अतर्रा ग्रामीण के मुरलिया पुरवा में एक बारात में शामिल होने गए थे। सोमवार सुबह अपने बहनोई गिरवां के सौंता निवासी अरविंद (27) और चचेरे भाई सुनील (18) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक और टेंपो की टक्कर से हादसा बताते हैं कि रास्ते में बहादुर पुरवा के पास एक महिला रोड पार कर रही थी। उसे बचाने में अनियंत्रित तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें : बांदा में बेटे और बहू के कातिल ने बताई वारदात की यह वजह..पढ़िए ! चौंकाने वाली पूरी खबर   हादसे में दीनबंधु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके बहनाई अरविंद और चचेरा भाई सुनील घायल हो गए। टेंपो में सवार बिसंडा के विष्णु प्रसाद और राजेश (45) भी घायल ह...
बांदा में फांसी पर लटकती मिली विवाहिता, हत्या का आरोप..

बांदा में फांसी पर लटकती मिली विवाहिता, हत्या का आरोप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : चकला गांव में एक विवाहिता का शव फांसी लटकता मिला है। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही विवाहिता का शव फांसी के फंदे से उतार लिया गया। मामला काफी संदिग्ध है। कहा जा रहा है कि विवाहिता के शरीर पर चोटों के गंभीर निशान भी हैं। मायके पक्ष के लोगों ने दामाद पर बेटी की हत्या का आऱोप लगाया है। मां ने दामाद पर लगाए गंभीर आरोप मृतका की मां का का कहना है कि उनका दामाद शराबी है जो अक्सर उनकी बेटी से मारपीट करता था। उसी ने बेटी की हत्या कर शव को लटका दिया है।मरने वाली महिला गौरा देवी (28) की शादी करीब 7 साल पहले राजू नाम के व्यक्ति से हुई थी। उनके दो बेटियां भी हैं। ये भी पढ़ें : UP : न्यूड वीडियो बनाकर युवक को ब्लैकमेल कर रही लड़की, पुलिस ने शुरू की जांच, पढ़िए पूरा मामला.. लोगों का कहना है कि पति शराबी है और अक्सर मारपीट करता रहता था। मृतका की मां छोटकलिया निवासी...
बेटे और बहू के कातिल ने बताई वारदात की यह वजह..पढ़िए ! चौंकाने वाली पूरी खबर

बेटे और बहू के कातिल ने बताई वारदात की यह वजह..पढ़िए ! चौंकाने वाली पूरी खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सोते समय बेटे और बहू की धारदार हथियार से नृशंस हत्या करने वाले हत्यारोपी पिता ने इसकी वजह बताई है। दरअसल, बांदा के नरैनी थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने हत्यारोपी को आज प्रेस के सामने लाकर वारदात का खुलासा किया। पुलिस ने हत्यारोपी को जेल भेज दिया है। हालांकि, हत्यारोपी पिता ने वारदात की जो वजह बताई, वह जमीन के विवाद और उपेक्षा पर आकर टिक सी गई है। पिता की हैवानियत से हिल गया था पूरा इलाका बताते चलें कि बीती 13/14 की रात बांदा की नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बरसड़ा मानपुर गांव में देशराज ने अपने बेटे मुन्नू और बहू चुन्नू देवी की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी वहां से भाग निकला था। पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखी थी। तभी से उसकी तलाश जारी थी। ये भी पढ़ें : चित्र...
पिता-पुत्र को डंपर ने रौंदा, परिक्रमा के दौरान हादसा-दोनों की मौत

पिता-पुत्र को डंपर ने रौंदा, परिक्रमा के दौरान हादसा-दोनों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : चित्रकूट के पहाड़ी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। मन्नत पूरी होने पर लेटकर परिक्रमा करते हुए घर लौट रहे पिता-पुत्र को अज्ञात डंपर ने रौंद दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की है। परिक्रमा लगाकर लौट रहे थे दोनों जानकारी के अनुसार पहाड़ी थाना क्षेत्र के सकरौली गांव के रहने वाले ब्रजलाल (55) अपने बेटे बाबूलाल (25) के साथ अपने कुल देवता की परिक्रमा लगाकर वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में बकटा पेट्रोल पंप के पास लगभग 2 बजे रात अज्ञात डंफर ने उनको रौंद दिया। ये भी पढ़ें : Banda : ओवरलोडिंग की एंट्री खेल में मस्त RTO विभाग के अधिकारी.. इससे दोनों की मौत हो गई। बताते हैं कि पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटे ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ा। थानाध्यक्ष नागेंद्र नागर ने ...
Banda : ओवरलोडिंग की एंट्री खेल में मस्त RTO विभाग के अधिकारी..

Banda : ओवरलोडिंग की एंट्री खेल में मस्त RTO विभाग के अधिकारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा का आरटीओ विभाग इस समय ओवरलोडिंग को लेकर काफी चर्चा में है। विभाग के कार्यालय पर दलालों का कब्जा है। वहीं अधिकारी ओवरलोड गाड़ियों की एंट्री के खेल में इतना मस्त हैं कि उनको न विभाग की साख की परवाह है और न सरकार की। नियम-कानून कुछ दिखाई नहीं दे रहे। यही वजह है कि ओवरलोडिंग धड़ल्ले से चल रही है। बारिश होने के बावजूद बालू और गिट्टी की ओवरलोड गाड़ियों को आसानी से देखा जा सकता है। पिछली सरकारों वाले हालात साफ दिखाई दे रहे हैं। हाल यह है कि ओवरलोडिंग जानलेवा बन चुकी है। कभी शहर में पलट रहे हैं तो कभी जल रहे ओवरलोड ट्रक कुछ दिन पहले शहर में नोएंट्री के समय निकल रहा ओवरलोड बालू ट्रक कालूकुआं चौराहे पर हनुमान मंदिर पर पलट गया। इसके दो-तीन दिन बाद एक ओवरलोड गिट्टी लदा ट्रक चिल्ला रोड पर पलट गया। उसमें आग लग गई और ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। दरअसल, वाहन च...