Wednesday, March 11सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बुंदेलखंडः भाजपा विधायक ने खनिज अधिकारी को सर्किट हाउस के कमरे में बंद करके पीटा

बुंदेलखंडः भाजपा विधायक ने खनिज अधिकारी को सर्किट हाउस के कमरे में बंद करके पीटा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः बुंदेलखंड के बांदा जिले में एक सत्ताधारी भाजपा विधायक द्वारा जिला खनन अधिकारी को कमरे में बंद करके पीटने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। खास बात यह है कि खनिज अधिकारी ने विधायक पर प्रति खदान 25 लाख रुपए अवैध रंगदारी मांगने का आरोप भी लगाया है। मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने भाजपा विधायक व उसके साथियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। खनिज अधिकारी ने भाजपा विधायक समेत छह के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट  बताया जाता है कि मंगलवार देर शाम लगभग 8 बजे बांदा की तिंदवारी विधानसभा से भाजपा विधायक ब्रजेश प्रजापति ने जिला खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह पटेल को बातचीत के लिए मवई सर्किट हाउस बुलाया था। वहां दोनों के बीच बातचीत हुई। ये भी पढ़ेंः महोबा में अवैध खनन पर वर्चस्व को लेकर बालू माफियाओं में गोलियां चलीं  खनिज अधिकारी का आरोप है कि विधायक प्रजापति ने उनस...
व्यापार संगठन के प्रियांशु गुप्ता ने की गुजरात हिंसा की निंदा

व्यापार संगठन के प्रियांशु गुप्ता ने की गुजरात हिंसा की निंदा

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष (युवा) प्रियांशु गुप्ता ने गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हिंसा का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने इसकी निंदा की और कहा कि उत्तर भारतीयों ने तन-मन से सपोर्ट करके एक गुजराती को देश का प्रधानमंत्री बनाया। ये भी पढ़ेंः कांग्रेसियों ने नारेबाजी कर फूंका प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री का पुतला  इस घड़ी में माननीय प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री गुजरात इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। प्रधानमंत्री और सीएम को इस दिशा में गंभीर प्रयास करते हुए इन हमलों को रोकना चाहिए। ये भी पढ़ेंः टीवी धारावाहिकों के कलाकार आलोक नाथ पर रेप का आरोप कहा कि किसी एक व्यक्ति द्वारा की गई गलती की सजा सामूहिक रूप से नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे माँग करते हैं कि दोषी कोई भी हो, किसी भी पार्टी का हो। इस घटना के अपराधियों को कड़ी सजा मिलनी च...
जब रोते हुए सिपाही बोला, कर लूंगा आत्महत्या – वीडियो वायरल

जब रोते हुए सिपाही बोला, कर लूंगा आत्महत्या – वीडियो वायरल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस महकमे पर सोशल मीडिया मार जारी है। अभी राजधानी लखनऊ में विवेक तिवारी के हत्यारोपी सिपाहियों के समर्थन में पुलिस कर्मियों की काली पट्टी बांधकर ड्यूटी की फोटो वायरल होने की आग ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि अब महोबा के एक सिपाही का रोते हुए वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। महोबा में तैनात है सिपाही, वीडियो वायरल होने से पुलिस विभाग मे मचा हडकंप दरअसल, इस वीडियो में सिपाही रो-रो कर कह रहा है कि उसकी पत्नी बहुत बीमार है। उसका इलाज कराना है और अधिकारियों द्वारा उसे छुट्टी नहीं दी जा रही है। सिपाही का आरोप है कि उसने जीपीएफ से पैसे निकालने का आवेदन किया था। फिर भी पैसे नहीं निकाले जा रहे हैं। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में हत्यारोपी साथी के समर्थन में पुलिस कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम, तीन निलंबित ऐसे में उसके पा...
बांदाः निजी क्षेत्र में आरक्षण का पुरजोर विरोध करेगा राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन – राष्ट्रीय अध्यक्ष

बांदाः निजी क्षेत्र में आरक्षण का पुरजोर विरोध करेगा राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन – राष्ट्रीय अध्यक्ष

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की कार्यकर्ता बैठक बालिका विद्यालय में संपन्न हुई। इसमें मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता रहे। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह देश की रक्षा के लिए सैनिकों का योगदान होता है, उसी तरह देश की अर्थव्यवस्था में व्यापारियों व उद्योगपतियों का बड़ा योगदान होता है। व्यापारी नेताओं ने 10 फीसद उप कर का भी किया विरोध  कहा कि जब जीएसटी लागू की जा रही थी भारत सरकार ने कहा था कि वन इंडिया, वन टैक्स के तहत सभी प्रकार के कर, उपकर (सेस), जीएसटी में ही शामिल हैं। कहा कि अभी जीएसटी परिषद की बैठक में केरल में आई त्रासदी व राहत के लिए 10% उपकर लगाने के लिए सात सदस्य मंत्री समूह का गठन किया गया है। ये भी पढ़ेंः व्यापारी का अपहरण, प्रधानाचार्य की हत्या से कानून व्यवस्था ध्वस्त – नसीमुद्दीन उन्होंने कहा कि कैरला ...
व्यापारी का अपहरण और प्रधानाचार्य की हत्या, कानून व्यवस्था ध्वस्त – नसीमुद्दीन

व्यापारी का अपहरण और प्रधानाचार्य की हत्या, कानून व्यवस्था ध्वस्त – नसीमुद्दीन

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बीते दिनों हुईं दो वारदातों ने जिले के लोगों को हिलाकर रख दिया था। इन वारादातों में एक शहर के टाइल्स व्यापारी का अपहरण और दूसरी अतर्रा में प्रधानाचार्य की हत्या थी। विधान परिषद सदस्य एवं कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी पीड़तों के घर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के अन्य नेता भी उनके साथ रहे। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने जिले की कानून व्यवस्था को ध्वस्त करार दिया। साथ ही राज्यपाल से मामले की शिकायत करने की बात कही। विधान परिषद सदस्य सिद्दीकी ने परिजनों को दिलाया न्याय का भरोसा  इस मौके पर सिद्दीकी ने कहा है कि दोनों को लेकर वे पुलिस महानिदेशक सहित राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। दोनों परिवारों को न्याय दिलाने का काम किया जाएगा। सिद्दीकी ने नीलू के पिता तेज बली सिंह से पूरी जानकारी ली। ये भी पढ़ेंः मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत पांच राज्यों में चुनावों की घोषणा सिद्दीक...
‘मां’ की मौत पर उबाल, गुस्साई भीड़ की अस्पताल में तोड़फोड़

‘मां’ की मौत पर उबाल, गुस्साई भीड़ की अस्पताल में तोड़फोड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसीः एक स्थानीय अस्पताल में प्रसूता की मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर तोड़फोड़ की। परिवार के लोगों ने कई घंटे तक हंगामा किया। भीड़ के आक्रोश को देखकर अस्पताल कर्मी ताला डालकर भाग खडे हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह लोगों को समझाया। साथ ही मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाकर मामले को शांत कराया। झांसी के सीपरी बाजार के एक नर्सिंग होम का मामला  बताया जाता है कि शहर की फ्रेन्ड्स कालोनी निवासी सुनील राय की पत्नी रश्मिराय ( 26) गर्भवती थीं। परिवार के लोगों ने बीती 4अक्टूबर को सीपरीबाजार के एक नर्सिंग होम में उनको भर्ती कराया था। डाक्टरों की सलाह पर उसका आपरेशन किया गया। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में हत्यारोपी साथी के समर्थन में पुलिस कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम, तीन निलंबित बताते हैं कि आपरेशन से बीते दिवस यानि 5 अक्टूबर को रश्मि ने एक...
4 साल पुराने जागे सिंह हत्याकांड के छह आरोपियों को उम्रकैद

4 साल पुराने जागे सिंह हत्याकांड के छह आरोपियों को उम्रकैद

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः चित्रकूट जिले में लेन-देन के मामले में एक युवक की हत्या करने के मामले में दोष साबित होने पर न्यायलय ने छह लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने 20-20 हजार के अर्थदंड की सजा भी सुनाई है। सजा सुनाए जाने के बाद सभी छह आरोपियों को कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया गया है। मामले को लेकर चित्रकूट के वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया है कि बीती 22 जनवरी 2014 को राजापुर थाने के बरद्वारा गांव के होरिल सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। चित्रकूट के राजापुर गांव में 22 जनवरी 2014 को हुई थी वारदात  उनका आरोप था कि उनके छोटेभाई जागे सिंह ने गांव के ही बाबूलाल माली को अपने हिस्से का खेत बेच दिया था लेकिन खेत के पैसे खरीदने वाले बाबू लाल ने नहीं दिए थे। ये भी पढ़ेंः शाकाहारी पत्नी के मीठ पकाने से इंकार पर हैवान बन बैठा पति हत्या कर पहुंचा थाने..  बार बार...
बांदा में लापता युवक की चार दिन बाद पेड़ से लटकती लाश मिली

बांदा में लापता युवक की चार दिन बाद पेड़ से लटकती लाश मिली

Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः एक सनसनीखेज घटनाक्रम के तहत बांदा के तिंदवारी इलाके में बीती तीन दिन से लापता एक 19 साल के युवक की लाश बरामद हुई है। उसकी लाश पेड़ से लटक रही थी और शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी। सूत्रों की माने तो पीड़ित चाचा ने अपने भतीजे के लापता होने की एफआईआर दर्ज कराने का प्रयास किया था लेकिन थाने से लौटा दिया गया था। बीती 1 अक्टूबर से लापता था, 4 अक्टूबर को शव बरामद हुआ   घटनाक्रम तिंदवारी के जौहरपुर के मजरा परिहारन डेरा का है। वहां के रहने वाला सुनील (19) पुत्र शीतल प्रसाद बीती 1 अक्टूबर को घर से सुबह शौंच जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की। ये भी पढ़ेंः महोबा में बजरंग दल के नेता का शव मिलने से हड़कंप, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार, पुलिस और पीएसी तैनात  लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। इसी बीच अचानक बीते शाम ...
बांदा में व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी का ईंटों से पीट-पीटकर हत्या का आरोप

बांदा में व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी का ईंटों से पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस जहां मामले को प्रथम दृष्टया हादसा करार दे रही है वहीं मृतक की पत्नी का कहना है कि उसके पति की ईंटों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद घटना को हादसे का रूप दिया जा रहा है। मामला जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र का है। तिंदवारी के रहने वाले नत्थु बाइक से लौटकर जा रहे थे घर, साथी गंभीर  बताया जाता है कि तिंदवारी के गरौती गांव निवासी नत्थू (45) किसी काम से गुरुवार को बाँदा गए थे। कहा जा रहा है कि शाम करीब 8 बजे वापस बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मुंगुस गांव के पास ट्रक की टक्कर से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा दूसरा युवक रणधीर (28) दूर जा गिरा। ये भी पढ़ेंः बांदाः नव दुर्गा महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजकों ने कसी कमर, जिलाधिकारी को ब...
बांदाः नव दुर्गा महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजकों ने कसी कमर, जिलाधिकारी को बताईं जरूरतें

बांदाः नव दुर्गा महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजकों ने कसी कमर, जिलाधिकारी को बताईं जरूरतें

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड, वीडियो
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में नवरात्रि के मौके पर दुर्गा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार दुर्गा पूजा का आयोजन बड़े ही वैभवशाली ढंग से संपन्न होने जा रहा है। आयोजनकर्ता, बांदा केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति के सदस्यों ने तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। इसी क्रम में आज आयोजन समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी हीरा लाल से मुलाकात भी की। भारी व बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए हाइड्रा मशीन की मांग उठाई  साथ ही तैयारियों में मूलभूत सुविधआओं और सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन से सहयोग की अपील की है। समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देते हुए अपनी कुछ मांगों को पूरा करने का अनुरोध किया। ताकि व्यवस्थाओं में किसी तरह का कोई व्यवधान पैदा न हो। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में बांदा के रहने वाले 3 इंजीनियरिंग छात्र नहर में डूबे, दो को मछुआरों ने बचाया, तीसरा लापता इस दौरान जिलाध...