Wednesday, October 21सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा से बड़ी खबरः चौथा कोरोना पाॅजिटिव मिला, मुंबई से लौटा है युवक

बांदा से बड़ी खबरः चौथा कोरोना पाॅजिटिव मिला, मुंबई से लौटा है युवक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः मंगलवार सुबह बांदा में कोरोना के एक संदिग्ध की जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आने से हड़कंप मच गया। अब जिले में चौथा पाॅजिटिव केस सामने आ गया है। हालांकि, बाकी के तीनों संक्रमित लोगों की रिपोर्ट अब निगेटिव आ चुकी है। यानि तीनों ठीक हो चुके हैं, लेकिन चौथे व्यक्ति की आज आई रिपोर्ट से साफ हो गया है कि अभी संकट टला नहीं है। आज सामने आया यह चौथा व्यक्ति नरैनी कस्बे के रामनगर का रहने वाला है। इसकी पुष्टि जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने की है। मुंबई में काम करता था युवक बताया जाता है कि लगभग 28 साल का यह युवक जफरुद्दीन (काल्पनिक नाम) नरैनी का रहने वाला है जो मुंबई में रहकर पेंटिंग का काम करता था। हाल ही में मुंबई से सूरत पहुंचा था और वहां से अपने घर बांदा के नरैनी पहुंच गया। यहां अधिकारियों ने जानकारी मिलते ही इसे मेडिकल कालेज में लाकर क्वारंटाइन करा दिया। इसका सैंपुल...
बांदा में मंदिर जा रहे हिस्ट्रीशीटर को गोली मारी, कानपुर रेफर

बांदा में मंदिर जा रहे हिस्ट्रीशीटर को गोली मारी, कानपुर रेफर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सोमवार को पूजा करने मंदिर जा रहे एक हिस्ट्रीशीटर को कुछ लोगों ने गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गोली की आवाज सुनकर लोगों का ध्यान गया तो घटनास्थल की ओर दौड़े। हमलावर मौके से फरार हो गए। बाद में परिजनों ने प्रधान के सहयोग से उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां हालत गंभीर होने के कारण उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। घायल की तहरीर पर थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। उधर, थाना प्रभारी ने मामले को संदिग्ध करार दिया है। पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा लिखा बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा डभनी गांव निवासी लाल जी पांडेय (45) पुत्र रामदेव आज सुबह मंदिर पूजा करने जा रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे चार लोगों ने असलहे से उस पर फायर झोंक दिया। गोली उसकी जांघ में जा लगी। लालजी मौके पर ही लहूलुहान होकर ग...
झांसी में पहला कोरोना पाॅजिटिव मिलने से हड़कंप, शहर का यह इलाका सील..

झांसी में पहला कोरोना पाॅजिटिव मिलने से हड़कंप, शहर का यह इलाका सील..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/झांसीः बुंदेलखंड के झांसी में आज सोमवार को पहला कोरोना पाॅजिटिव मरीज सामने आया है। इससे जिले में हड़कंप मच गया है। रविवार को जांच को भेजे गए 114 लोगों के सैंपुल में एक के कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई है। बताते हैं कि यह व्यक्ति कुछ दिन पहले इंदौर से लौटा था। मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने उक्त व्यक्ति के इलाके को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए पूरी तरह सील कर दिया है। प्रशासन ने सील किया इलाका, हाॅटस्पाॅट घोषित इस मामले में झांसी जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। जिलाधिकारी ने कहा है कि 59 साल का यह शख्स हाल ही में इंदौर से लौटा है। वह ओरछा गेट इलाके का रहने वाला है। जिलाधिकारी ने बताया है कि इलाके को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए पूरी तरह सील किया गया है। साथ ही इस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों को भी जांच के लिए चिह्नित ...
बांदाः तालाब में डूबे दो मासूम भाई, एक की मौत-दूसरा गंभीर

बांदाः तालाब में डूबे दो मासूम भाई, एक की मौत-दूसरा गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक ह्रदयविदारक घटना सामने आई है। तालाब में गिरी गेंद निकालने के लिए उसमें उतरे दो मासूम चचरे भाई तालाब में डूब गए हैं। वहां मौजूद ग्रामीणों ने देखा तो उनको बचाने के लिए तालाब में कूदे। जबतक उनको बाहर निकाला गया, एक बच्चे की सांसें थम चुकी थीं। दूसरे को किसी तरह बचा लिया गया। घटना बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बताया जाता है कि बिसंडा के अमवां गांव के रहने वाले बिहारी का पुत्र प्रियांशू (8) और उसका चचेरा भाई सुनील (9) पुत्र मुन्नीलाल तालाब किनारे गेंद खेल रहे थे। खेलते-खेलते बच्चों की गेंद तालाब में चली गई। प्रियांशू तालाब से गेंद निकालने की कोशिश करने लगा। ये भी पढ़ेंः बांदा में दिनदहाड़े युवक को गोली मारी-चाकू से भी हमला, यह है वजह...
बांदाः सोनिया गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेसी नेता ने जताई नाराजगी

बांदाः सोनिया गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेसी नेता ने जताई नाराजगी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व संगठन मंत्री प्रद्युम्न कुमार दुबे लालू ने एक राष्ट्रीय चैनल के पत्रकार अर्नव गोस्वामी द्वारा कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर की गई टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने राष्ट्रीय पत्रकार संघ से अनुरोध किया गया है कि ऐसे पत्रकार को संघ से निष्कासित किया जाए। कहा, टिप्पणी के लिए माफी मांगे साथ ही भविष्य में सीख देने के लिए मुकदमा भी दर्ज किया जाए। लालू दुबे ने कहा कि हम लोग उस देश के वासी हैं जहां बहू-बेटी को एक बड़ा सम्मानजनक दर्जा दिया जाता है। वहां पर बहू के ऊपर ऐसी टिप्पणी यह दर्शाती है कि यह भारतीय संस्कृति को नहीं जानते। ऐसे लोगों को जेल में संस्कृति की शिक्षा दी जानी चाहिए। लालू ने यह भी कहा कि ऐसी टिप्पणी करने वाले पत्रकार को माफी मांगनी चाहिए। यदि माफी नहीं मांगता है तो ऐसे चैनल पर रोक लगा देनी चाहिए। उन्होंन...
लाॅकडाउनः बांदा में सिटी मजिस्ट्रेट ने पकड़ा बंद फैक्ट्री में गड़बड़-घोटाला, बाप-बेटे गिरफ्तार

लाॅकडाउनः बांदा में सिटी मजिस्ट्रेट ने पकड़ा बंद फैक्ट्री में गड़बड़-घोटाला, बाप-बेटे गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पूरे प्रदेश में लाॅकडाउन के चलते जहां बड़े-बड़े उद्योग बंद हैं, वहीं बांदा शहर में बाहर से बंद दिख रही एक गुटखा फैक्ट्री के भीतर बड़े पैमाने पर गुटखा बनाया जा रहा था। इतना ही नहीं इसकी जमकर कालाबाजारी की जा रही थी। जिलाधिकारी अमित बंसल ने शिकायत मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र कुमार सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट की कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट सिंह ने गोपनीय ढंग से कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री के आसपास अपने कुछ लोगों को लगाया। फिर पूरी जानकारी पुख्ता कर लेने के बाद छापेमारी की कार्रवाई की। कई बोरा गुटखा और मैटेरियल बरामद हुआ इसके बाद फैक्ट्री के भीतर बड़े पैमाने गुटखा बनते और पैकिंग करते हुए पकड़ा। इतना ही नहीं बना हुआ गुटखा भी बरामद किया। मौके से फैक्ट्री संचालक और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। गायत्रीनगर मोहल्ले में चल रहा ...
बांदा में दिनदहाड़े युवक को गोली मारी-चाकू से भी हमला, यह है वजह..

बांदा में दिनदहाड़े युवक को गोली मारी-चाकू से भी हमला, यह है वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शनिवार को प्रेमप्रसंग में जिले में एक युवक को कुछ लोगों ने गोली मार दी। हमलावरों में इस कदर गुस्सा था कि उन्होंने बाद में युवक पर चाकू से भी हमला किया। घटना शनिवार दोपहर की है। घटना की सूचना मिलते ही वहां सनसनी फैल गई। लोगों इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना का कारण प्रेमप्रसंग है। छानबीन में जुटी पुलिस, हमलावरों की तलाश बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव के रहने वाले राजा सिंह का बेटा इंदल (30) का गांव की ही एक लड़की से प्रेमप्रसंग चल रहा है। बताते हैं कि दोनों के परिवार के लोग इसके खिलाफ हैं, फिर भी दोनों एक दूसरे से मिलते रहते हैं। लड़की के परिजनों ने कई बार समझाया, लेकिन...
Good News: बांदा के दोनों कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव

Good News: बांदा के दोनों कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक अच्छी खबर सामने आई है। जिले के दोनों कोरोना कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। प्रशासन ने फिलहाल राहत की सांस ली है। इनमें एक शिव गांव का रहने वाला जमाती है, जबकि दूसरा तिंदवारी के माजा गांव का लड़का है। इस बात की जानकारी कमिश्नर गौरव दयाल की ओर से दी गई है। बताया जाता है कि शिव गांव का जमाती की पिछली रिपोर्ट पाजिटिव आई थी, अबकी बार उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल बांदा में कोई कोरोना संक्रमित नहीं इस मरीज की एक रिपोर्ट पाॅजिटिव व एक निगेटिव आने की क्रम बना था। अबकी बार उसकी लगातार दो निगेटिव रिपोर्ट निगेटिव आने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। प्रशासन का कहना है कि अब उक्त जमाती को पूरी तरह कोरोना मुक्त माना जा रहा है। ये भी पढ़ेंः बांदाः सबकुछ लुटाकर अब कार्रवाई का ढोल पीट रहा आबकारी विभाग वही माचा के ...
बांदाः हार्पर क्लब मामले में प्रशासन का तगड़ा एक्शन, 4 की सदस्यता खत्म, FIR के आदेश

बांदाः हार्पर क्लब मामले में प्रशासन का तगड़ा एक्शन, 4 की सदस्यता खत्म, FIR के आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के हार्पर क्लब पर पुलिस छापेमारी के बाद प्रशासन ने तगड़ा एक्शन लिया है। वहां मिले दो सदस्यों समेत चार की सदस्यता खत्म कर दी गई है। अब ये लोग कल्ब में दाखिल नहीं हो सकेंगे। वहीं प्रशासन ने मामले में एफआईआर के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए क्लब के पदाधिकारियों को तलब किया। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह ने भी पदाधिकारियों से दो टूक कहा है कि इस तरह की हरकतें कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। क्लब की आड़ में गलत काम हुआ तो और सख्त एक्शन लिया जाएगा। बता दें कि हार्पर क्लब पर छापे की खबर को सबसे पहले समरनीति न्यूज, Samarneetinews.com ने ही प्रकाशित करते हुए पाठकों तक पहुंचाया था। इसी खबर का संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों ने मामले में एक्शन लिया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले में एफआईआर के भी आदेश दिए हैं। पदाधिकारियों को डीएम ने किया ...
लाॅकडाउनः बांदा में भाजपा विधायक के भाई-भतीजों पर मारपीट का आरोप, वृद्ध की टांग टूटी-बेटा घायल

लाॅकडाउनः बांदा में भाजपा विधायक के भाई-भतीजों पर मारपीट का आरोप, वृद्ध की टांग टूटी-बेटा घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी को कोरोना संकट के प्रकोप से बचाने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं। वहीं उनकी पार्टी के विधायक और उनके परिजन क्या गुल खिला रहे हैं इसका उदाहरण शुक्रवार को बुंदेलखंड के बांदा जिले में देखने को मिला। नरैनी विधायक के परिवार का गांव में पड़ोसी से विवाद हो गया। इसके बाद पड़ोसी को इस कदर पीटा गया कि वृद्ध की टांग टूट गई, उसका बेटा भी घायल हो गया। फजीते इस कदर हुए कि पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। पूरा गांव इकट्ठा हो गया। हालांकि, गिरवां थाना पुलिस ने संयम और समझदारी से काम लिया। इस वजह से स्थिति नियंत्रित रही, वरना स्थिति और बिगड़ सकती थी। पुलिस ने संभाली स्थिति बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के मुरवां गांव में नरैनी के भाजपा विधायक राजकरन कबीर का पैतृक घर है। बताते हैं कि गिरवां थाने के हुसैनपुरकलां गांव का रहने वाला युवक मनोज विश्वकर्मा...