Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

बांदाः तालाब में डूबे दो मासूम भाई, एक की मौत-दूसरा गंभीर

Eight-year-old boy drowned in pond
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक ह्रदयविदारक घटना सामने आई है। तालाब में गिरी गेंद निकालने के लिए उसमें उतरे दो मासूम चचरे भाई तालाब में डूब गए हैं। वहां मौजूद ग्रामीणों ने देखा तो उनको बचाने के लिए तालाब में कूदे। जबतक उनको बाहर निकाला गया, एक बच्चे की सांसें थम चुकी थीं। दूसरे को किसी तरह बचा लिया गया। घटना बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बताया जाता है कि बिसंडा के अमवां गांव के रहने वाले बिहारी का पुत्र प्रियांशू (8) और उसका चचेरा भाई सुनील (9) पुत्र मुन्नीलाल तालाब किनारे गेंद खेल रहे थे। खेलते-खेलते बच्चों की गेंद तालाब में चली गई। प्रियांशू तालाब से गेंद निकालने की कोशिश करने लगा।

ये भी पढ़ेंः बांदा में दिनदहाड़े युवक को गोली मारी-चाकू से भी हमला, यह है वजह..

गेंद के पीछे जाते हुए वह तालाब में घुस गया और डूब गया। दूसरा बच्चा सुनील भी उसे बचाने को तालाब में कूद गया। दोनों पानी में डूब गए। पास में मवेशी चरा रही बच्ची ने देखा तो उसने शोर मचा दिया। वहां मौजूद गांव वाले दोनों बच्चों को बचाने तालाब में जा कूदे। गांव के लोग दोनों को बाहर निकाल लाए। उनको अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्रियांशू नाम के बालक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे का इलाज चल रहा है। मृतक बालक की मां गुड़िया समेत बाकी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ेंः यूपीः लखनऊ से सीतापुर-बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी में बदलता रहेगा मौसम, बारिश-आंधी..